खबरें अब तक...

समाचार

सर्राफ चोरी प्रकरण में एसएसपी ने ली जानकारी01 |
मुजफ्फरनगर। गुरुवार को भगत सिंह रोड स्थित जय शिव ज्वैलर्स की दुकान से बुर्काधारी महिलाओं द्वारा एक किलो सोने की चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद पुलिस इस मामले का खुलासा करने के लिए जीतोड मेहनत कर रही है। आज एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने भी मौके का दौरा किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह आज भगत सिंह रोड स्थित जय शिव ज्वैलर्स पर पहुंचे। इस दौरान क्राईम ब्रांच की टीम व पुलिस टीम भी उनके साथ रही। एसएसपी ने मौका मुआयना करने के साथ ही व्यापारियों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने इस मामले का जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शहर कोतवाली अनिल कपरवान, पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता श्रीमोहन तायल, सुनील सिंघल आदि मौजूद रहे।

निःशुल्क योग साधना शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुलक योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफफर नगर में योग के प्रति जागरूक एवं रूचि पैदा करने के लिए योग कक्षा में परिवार के बच्चों ,पूत्र वधूओ व पत्नी सहित नियमित रूप से योग साधना करने वाले श्री जसवंत सिंह मलिक को सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम योग शिक्षको द्वारा योग साधना कराई गई तत्पश्चात भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने योग के प्रति समर्पित नियमित साधक श्री जसवंत सिंह मलिक को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की देन हैं।योग हमारी जीवन पद्धति का अंग है।योग के बिना यह मनुष्य जीवन व्यर्थ है।यम- नियम का पालन कर जीवन को सुखी व स्वस्थ बनाए।जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने कहा कि योग व ध्यान से रोगों से बचाव संभव है ।केंद्र प्रमुख राजसिह पुण्डीर,प्रभात मलिक, ओमप्रकाश वर्मा,ओमसिह तोमर एडवोकेट,यज्ञदत्त आर्य,राजीव रघुवंशी,दिनेश बालियान,राजपाल सिंह,मुकेश ठेकेदार,कर्णवीर बालियान ,मुनेश मान,रजनी,पूनम,कामेस,जयवति ,अंकुर मान आदि साधक एवं साधिकाए उपस्थित रहेतथा सभी ने जसवंत सिंह मलिक को बधाई दी।

सब इंस्पैक्टर की हार्टअटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक3 12 |
मंसूरपुर। सब इंस्पैक्टर का हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया। इस दुखद हादसे से जनपद पुलिस मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाने मे तैनात सब इंस्पैक्टर प्रहलाद सिंह को आज सुबह सीने मे दर्द होने की शिकायत पर साथी पुलिसकर्मियो द्वारा तुरन्त ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन हार्ट अटैक के कारण उनका उपचार से पूर्व ही निध्न हो गया। इस दुखद हादसे से पुलिस विभाग मे शोक छा गया। विभागीय अध्किरियो ने उनके परिजनो को पफोन द्वारा इस दुखभरी सूचना से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के ध्नी सब इंस्पैक्टर प्रहलाद सिह 30 सितम्बर को सेवा निवृत्त होने वाले थे। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो परिजनो मे कोहराम मच गया। इस दुखद हादसे से पुलिस विभाग मे शोक छाया हुआ है।

भाजपा की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भाजपा की बैठक मे पार्टी व संगठन की मजबूती तथा पार्टी हित मे काम करने का आहवान किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओ से लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियो मे जुट जाने की भी बात कही।
रूडकी रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज दोपहर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सि(ार्थ ने की। इस दौरान संगठन से जुडे पदाध्किरी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओ से एक जुट हो पार्टी व संगठन के हित मे काम करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। बैठक मे जनपद की लगभग सभी तहसीलो व क्षेत्रा से पहुंचे कार्यकर्ता सम्मलित रहे।

लापता युवक की सकुशल बरागदी की मांग
शाहपुर। अचानक कहीं लापता हुए युवक की सकुशल बरामदगी के लिए परिजनो व ग्रामीण ने थाने पहुंंच कर युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीते दिन जनपद बागपत के गांव मोजिजाबाद निवासी युवक मनेज शर्मा पुत्रा जगपाल शर्मा अपनी पत्नि के लेने के लिए अपनी ससुराल आया हुआ था तथा इसी बीच वह अचानक कहीं लातपा हो गया था। जिसका शव गाव कुटबा के समीप जंगल मे बरामद हुआ था। उक्त युवक डिपफैस विभाग मे डाटा आपरेटर के पद पर कार्यरत था। वही ंदूसरी और शाहपुर थाना क्षेत्रा से एक और युवक लापता हो गया। बताया जाता है कि उक्त युवक साईकिल पर निकला था। जिसकी साईकिल मंडी के बाहर से मिली है। युवक के परिजनो ने थाने पहुंच कर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले मे गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू कर दी।

किसान क्रांति यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक4 5 |
सिसौली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने आज आवास विकास कॉलोनी मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान क्रांति यात्रा में देशभर के किसान सम्मिलित होंगे। कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, राजस्थान हरियाणा ,उतराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित सभी प्रदेशों के किसान उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर इस यात्रा मेंसम्मिलित होगे। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा किसानों का जनसैलाब देश व प्रदेश सरकार को किसानों के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा। देश और प्रदेश में किसान विरोधी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है ।न तो किसानों से कुछ सलाह ली जा रही है नहीं उनके विकास के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया है, केवल फसल की आमदनी ढाईगुना करने का जुमला बता कर लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। चौधरी नरेश टिकेत कहा कि ट्रेक्टरो की बडी संख्या का काफिला २३ सितंबर को हरिद्वार से राजघाट के लिए कुच करेगा। भाकियू नेता ने कहा कि यह यात्रा किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी ।
आज समाजवादी पार्टी के युवा नेता राजीव बालियान ने भाकियू रंग में रंगी हरे रंग की थैली में गुप्त धन राशि सहयोग स्वरुप भारतीय किसान यूनियन नेता चौधरी नरेश टिकैत को सौंपी और किसान यात्रा में पूरा सहयोग देने का वादा किया। इस अवसर पर चौधरी ओमपाल बालियान, चौधरी रेशपाल, मास्टर ओमपाल बंजी ,चौधरी रणवीर सिंह, सतीश बालियान ,जावेद खान, कमल मित्तल आदि उपस्थित रहे।

खतौली प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंची
खतौली। भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम के भाई व कोतवाली पुलिस के बीच हुई तीखी झडप का मामला तूल पकडता जा रहा है। डीजीपी ओ.पी.सिह के सख्त निर्देशो के चलते एक और जहां एसएसपी सुध्ीर कुमार सिह ने बीती रात खतौली थाने पहुंच कर पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए कोतवाल अम्बिका प्रसाद भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर उनके स्थान पर इंस्पैक्टर संतोष कुमार सिह को कोतवाली का नया प्रभारी बनाया है।
बताया जाता है कि यह मामला भाजपा के कददावर नेता से जुडा होने के कारण लखनउफ मे बैठे उच्चाध्किरी भी इस मामले को लेकर कापफी गम्भीर हैं। चर्चा रही कि इस मामले को लेकर दो सिपाहियो के खिलापफ भी कार्यवाही हो सकती है। बीती रात हुए इस मामले से आला अध्किरी सकते मे हैं। तथा यह मामला कहीं राजनैतिक रूप ना ले ले। इसी भय के चलते जल्द से जल्द इस मामले मे दोना समझौते के प्रयास तेज कर दिए गए है। किसी प्रकार की कोई नाराजगी ना रहे।
उल्लेखनीय है कि पैंठ रोड पर झगड़े के मामले में हिरासत में लिए गए एक युवक से मिलने आए भाजपा विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम से पुलिस ने अभद्रता की थी। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी और हिरासत में ले लिया था। विधायक के भाई के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस बैकफुट पर आई और आनन-फानन में उन्हें छोड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर भीड़ ने कोतवाली पर हंगामा किया और इंस्पेक्टर से झड़प हुई थी। एसएसपी ने कोतवाली पहुंचकर जानकारी ली और जांच कर कार्रवाई का भरोसा देकर भीड़ को शांत किया था। पैंठ रोड पर कहासुनी होने पर आबाद और शारिक पक्ष में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया थ। इनमें एक युवक भाजपा विधायक संगीत सोम के भाई गगन का दोस्त है। सेना से सेवानिवृत्त गगन सोम उससे मिलने कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। विरोध करने पर पिटाई कर हिरासत में ले लिया। जानकारी मिलते ही थाने पर भीड़ एकत्र हो गई। विधायक को अवगत कराया गया था। विधायक के भाई के बारे में पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया था।

मोहर्रम पर जुलूस निकाला
मुजफ्फरनगर। मोहर्रम के मददेनजर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्थाऐ सुनिश्चित कर दी गई। पुलिस प्रशासन द्वारा मोहर्रम पर निकाले जाने वाले ताजिये व जूलूस को दृष्टिगत रख उक्त मार्गो से रूट डायवर्ट कराया गया तथा उक्त मार्गो पर पुलिस बल तैनात रहा। मोहर्रम पर शिया सोगवारो ने हजरत हुसैन के भाई हजरत अब्बास की शहादत की याद मे जूलूस निकाल कर खूनी मातम किया। कर्बला के मैदान मे शहीद होकर दुनिया मे इंसानियत को जिन्दा रखने का काम किया। मातमी जुलूस मे शिया सोगवारो नो ब्लैड व बर्छियो से अपने जिस्मो को लहुंलुहान कर या हुसैन की सदाओ को बुलन्द किया। शहर इमामबाडे से शुरू हुए मातमी जूलूस देर शाम नदी पर पहुंचा। जहां ताजिये सुपुर्दे खाक कर दिए गए। इस दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। तथा आला अध्किरी व्यवस्थाओ को जायजा लेते नजर आए।

होनहारों ने जीते गोल्ड
मुजफ्फनगर। जानसठ रोड़ स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मदिंर इंटर कॉलेज के मेधावी छात्रों को प्रांतीय बौद्विक प्रतियोगिताओं में एक गोल्ड एवं एक रजत पदक प्राप्त हुआ। . प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने बताया कि विद्या भारती की ३१वीं प्रांतीय बौद्विक प्रतियोगिता १८ से १९ सित. तक छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, शिवाजी नगर, बुलन्दशहर में हुईं। चित्रकला में सागर कल्याण ने स्वर्ण पदक एवं स्वरचित काव्यपाठ में हर्ष कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। चित्रकला की तैयारी कराने वाली शिक्षिका शालिनी ठाकुर, पवन कुमार सैनी एवं स्वरचित काव्यपाठ की तैयारी कराने वाली शिक्षिका नीलम शर्मा का भी उत्साह वर्धन किया। मेधावी छात्र सागर कल्याण विद्या भारती की ३१वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता में २८ से ३० अक्टूबर २०१८ तक कृष्णा बाल विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, मंगूपुरा, मुरादाबाद में प्रतिभाग करेगा

फेसबुक पर अभद्र पोस्ट- मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। फेसबुक पर छवि खराब करने के मकसद से डाली गई अभद्र पोस्ट की शिकायत मुख्यमंत्री के यहां करने के बाद जब सीएम ऑफिस से रिपोर्ट मांगी गई, तब जाकर पुलिस को होश आया और फिर फटाफट मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नई मण्डी थानाक्षेत्र के मौहल्ला गांधी कालोनी के गली नम्बर 13 निवासी महामृत्युन्ज्य सेवा मिशन के संयोजक पं. संजीव शर्मा पुत्र डॉ. सुभाष शर्मा के विरूद्ध लगभग तीन माह पूर्व कुछ लोगों ने छवि खराब करने के मकसद से फेसबुक पर अभद्र पोस्ट कर दी थी। इस मामले में पीडित ने नई मण्डी पुलिस से शिकायत की थी और एसएसपी को भी अवगत कराया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया गया था कि उनके पिता और पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र पोस्ट डाली गई है। उनका आरोप है कि नई मण्डी निवासी संजीव तायल, अनुज गुप्ता व अमित अग्रवाल बन्टी ने उनकी व उनके पिता की सामाजिक व राजनीतिक छवि को खराब करने के उद्देश्य से ही फेसबुक पर अभद्र पोस्ट डाली थी। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, तब मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। मुख्यमंत्री ने जांच रिपोर्ट मांगी, तो सीओ मण्डी के आदेश पर तीनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

जामिया फैज ए नासिर’ मदरसे में वोट बनवाने हेतु तीन दिवसीय कैंप का सफल आयोजन9 6 |
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से आज शहर के मिमलाना रोड़ स्थित मदरसा ष्फैज ए नासिरष् में वोट बनवाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैंप में सैंकड़ों लोगों के फार्म भरे गए। ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के सचिव मोहम्मद शाहवेज ने जानकारी देते हुए कहा कि मिमलाना रोड़ पर बनी बस्ती के क्षेत्र में जागरूकता का अभाव होने के कारण बहुत कम लोगों की वोट बनी हुई हैं। जिसके कारण इस तरह के लोग चुनाव के समय वोट डालने से वांछित रह जाते हैं। फैज उर रहमान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि इस प्रकार के अति पिछड़े इलाकों में कैंप लगाकर लोगों को वोट की अहमियत बताने व वोट के प्रति जागरूक करने के साथ जो लोग जागरूकता के अभाव में वोट नहीं बनवा पाते, उनके वोट बनाने का काम किया जाएगा। ताकि भविष्य में लोग वोट डालने के अभाव में अपने अधिकारों से वांछित न रह सकें। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ हामिद अल्वी ने कहा कि इस तरह की बस्तियों में अधिकांश लोगों के दस्तावेजों में बहुत खामियां हैं। जिसके कारण उनके कई दस्तावेज तैयार भी नहीं हो पाते। हमारा संकल्प इस प्रकार के लोगों की सहायता करने का है। मदरसे के संचालक कारी शाहिद हुसैनी ने बताया कि जनता द्वारा मताधिकार का प्रयोग भली प्रकार से करवाने के उद्देश्य से आज मदरसे में ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप तीन दिन तक चलेगा। समाजसेवी चिकित्सक डॉ खालिक सिद्दीकी ने कहा कि आज (पहले दिन) लगभग चार सौ फार्म भरे गए हैं। आशा है कि इस तीन दिवसीय कैंप में एक हजार से अधिक फार्म भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त आसिफ थानवी, मोहम्मद अनस, आकिब कुरैशी व ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी एवं मदरसा ष्जामिया फैज ए नासिरष् की टीम ने कैंप कार्यालय को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग दिया।

टीम का किया स्वागत6 6 |
चरथावल। बागपत के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर नार्थ जॉन फस्ट फुटबाल चौंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमे यूपी व उत्तराखंड की १२४ टीमों ने प्रतिभाग किया। . फाइनल मैच में नालन्दा पब्लिक स्कूल की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम को ५-४ के अंतर से हराकर खिताब जीता। टीम के गोल कीपर शुभभ को टूर्नामेंट में बेस्ट कीपर व इतेंद्र कुमार को बेस्ट डिफेंडर के पुरस्कार से नवाजा गया। कप्तान सतेंद्र, निखिल, अंकित, आयुष, अक्षतवीर, दीपक, ललित, उज्जवल, कार्तिक, वंश, रोहित का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। विजेता टीम को एसपी बागपत शैलेश कुमार पांडे द्वारा पुरस्कृत किया गया। नवम्बर माह में हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होने वाली सीबीएसई नेशनल में भाग लेने के लिए प्रबन्धक विनेश त्यागी, प्रवीण त्यागी, पंकज त्यागी ने टीम को शुभकामनायें दी।.

बुखार के प्रकोप से सहमे लोग, सैकड़ों चपेट में
पुरकाजी/मुजफ्फरनगर। क्षेत्र में फैल रहे बुखार के प्रकोप से सप्ताहभर के भीतर युवक और बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों की जान चली गई है। भोजाहेड़ी गांव में सैकड़ों मरीज बुखार से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगवाने को कहा है। बुखार के मरीज बढ़ने से लोगों में दहशत पसरी है। क्षेत्र में कई गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसमें डेंगू, वायरल, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसे रोगों से ग्रस्त लोग सामने आ रहे हैं। मरीज प्राइवेट लैब में टेस्ट कराने के बाद बुखार की पुष्टि कर रहे हैं। मरीजों का कहना है कि बुखार के बाद खुजली होने लगती है, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। गत 12 सितंबर को भोजाहेड़ी निवासी 19 साल के सोनू की बुखार से मौत हो गई थी। भैसानी निवासी बुजुर्ग महिला सुखबीरी (54) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। भोजाहेड़ी के हालात तो और भी ज्यादा खराब हैं। गांव में करीब 150-200 के बीच महिला, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चे बुखार की चपेट में हैं। परिजन दिन-रात उनके उपचार में जुटे हैं। अभी डेंगू की पुष्टि नहीं हो पा रही है। मलेरिया और वायरल ज्यादा चल रहा है। सभी गांव की नालियों डी-लार्वा का छिड़काव कराया गया है। गैमेक्सीन का वितरण कराया जा रहा है। बुखार से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्था कर दी गई है। भोजाहेड़ी में टीम भेजकर शिविर लगवाए गए हैं।

जी० डी० गोयनका पब्लिक स्कूल में सी० बी० एस० ई० योग्यता वर्धक कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जी० डी० गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती हरजिंदर कौर ने को गार्गी गर्ल्स स्कूल मेरठ के प्रांगण में आयोजित सीबीएसई च्भौतिकी कौशल संवर्धनज् कार्यशाला में च्रिसोर्स पर्सनज् (ज्ञान वर्धक व्यक्ति) के रूप में भाग लेकर कार्यशाला में आए ९० से भी अधिक प्रशिक्षु अध्यापकों को भौतिकी के क्षेत्र में हुए नवाचार तथा नवीन अनुसंधानों से अवगत कराते हुए भौतिकी अध्यापन कौशल क्षमता में वृध्दि के उपायों का ज्ञान प्रदान किया। इस अवसर पर भौतिकी के क्षेत्र के जाने-माने डी०पी०एस बुलंदशहर के प्रधानाचार्य च्डॉ.अनुपम जग्गा जीज् भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में च्गार्गी गर्ल्स स्कूल मेरठज् की प्रधानाचार्या च्श्रीमती अनुपमा सक्सेना जीज् ने च्श्रीमती हरजिंदर कौर जीज् तथा च्डॉ.अनुपम जग्गा जीज् का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नव चेतना का संचार करते हैं।

पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान
जानसठ। कस्बे में नगर पंचायत ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर दर्जनों दुकानदारों के चालान काटे। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने छोटे दुकानदारों की पॉलीथिन व थर्माकोल से बने सामान को भी जब्त किया।१स्वच्छ भारत अभियान के डीपीएम सरदार बलजीत सिंह ने नगर पंचायत में पहुंचकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत पॉलीथिन व थर्माकोल से बने सामान जब्त करने को कहा। तुरंत ही नगर पंचायत की टीम लेकर वह बाजार पहुंचे और अभियान के तहत पॉलीथिन व थर्माकोल से बने सामान जब्त करने शुरू कर दिए। उन्होंने छोटे दुकानदारों से केवल पॉलीथिन जब्त की और बड़े दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया। बलजीत सिंह ने बताया कि वह जानसठ पहली बार आए हैं, इसलिए छोटे दुकानदारों से पॉलीथिन व थर्माकोल के सामान जब्त कर छोड़ रहे हैं। शीघ्र ही इस अभियान को व्यापक तरीके से चलाया जाएगा। जो भी दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करता हुआ पाया गया, उस पर पांच हजार तक का जुर्माना किया जाएगा। नगर पंचायत के लिपिक इरफान ने बताया कि शनिवार को चले अभियान में व्यापारियों पर पॉलीथिन के उपयोग करने के लिए २७०० रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही करीब २५ किग्रा पॉलीथिन व बड़ी मात्र में थर्माकोल का सामान जब्त किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − one =