समाचार
युवाओं के फैशन सप्ताह का शुभांरम्भ किया, वारिस राजपूत ने
मुजफ्फरनगर| युवाआें के फैशन सप्ताह का शुभांरम्भ कांग्रेस (इ) व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री वारिस राजपूत ने किया। रूडकी रोड स्थित स्वरूप प्लाजा में वी बाजार में आयोजित वेलेन्टाइन्स वीक के समारोह में युवाओ को संबोधित करते हुए कांग्रेस (इ) व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वारिस राजपूत ने कहा कि समय परिवर्तन शील है। दुनिया में फैशन रंग, डिजाईन, तकनीक सभी कुछ बदल रहा है, ऐसे में युवा वर्ग भी अपने को तरोताजा रखने के लिए फैशन के नये तौर तरीको को अपनाये।
समारोह में बोलते हुए स्टोर प्रबन्धक रत्नेश विश्वकर्मा ने वेलेन्टाइन्स वीक के शुभांरम्भ पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की कि वेलेन्टाइन्स वीक के दौरान जो ग्राहक अपनी सेल्फी वी बाजार की वेबसाइट पर अपलोड करेगे, उन्हे तत्काल ही इनाम व डिस्काउन्ट प्राप्त होगा। उन्होने प्रयोजकों जैसेः- ब्यूटी प्वाइन्टस, रेड चिली, शू हब व कुमार फुटवियर्स का आभार भी प्रकट करते हुए उन्हे भविष्य में भी सहयोग करने की अपील की। समारोह में नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो के युवा छात्र/ छात्राए भी उपस्थित हुई, जिन्हे पी0 आर0 ओ0 कु0 रेनू ने फैशन टिप्स दिए। इन युवाओ ने जमकर खरीदारी की। सहायक प्रबन्धक अमरेन्द्र भटट्र, विनित शर्मा, अमित मलिक आदि ने वेलेन्टाइन्स वीक के समारोह में पधारने वाले सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया। छात्रा रूबी, नैना, आंचल, सपना, नेहा आदि ने इस अवसर पर शेरो सायरी, चुटकुले सुनाकर उपस्थित लोगों को हंसने हसानें पर मजबूर कर दिया।
विवाह के बंधन में बंधे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कई जोडे
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अर्न्तगत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह समारोह मे सैकडो कई जोडो का विवाह सम्पन्न हुआ। जिन्हे चैक व घरेलू उपयोग का सामान आदि भी उपलब्ध कराया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अर्न्तगत जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे सामूहिक विवाह योजना के अर्न्तगत 25 वर-वधू की शादी का आयोजन किया गया। शासन द्वारा प्राप्त धनराशि से सभी को चैक व सामाना उपलब्ध कराया गया। जिला पंचायत द्वारा कम्बल व गैस के चूल्हे भी अपनी ओर से अतिरिक्त रूप से सभी जोडो को भ्ेंट किए गए। पूरे विधि विधान के साथ हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम मे डा.नूतन शर्मा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के तिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति आंचल व उनके पति अर्जुन तोमर तथा सीडीओ अर्चना वर्मा, प्रेमपाल सिह, राजेन्द्र सिह, अजीत सिह, श्रीमति मधु शर्मा, श्रीमति वन्दना वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, शेरबल सिह लेखाकार, एजाज अहमद अनुभागीय मुख्य लिपिक, नरेन्द्र शर्मा अनुभागिय मुख्य लिपिक, अरविन्द कुमार, अनूप सिह, जितेन्द्र सिह अवर अभियंता, अक्षय शर्मा आशुलिपिक,संदीप कुमार के साथ साथ जिला पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वर वधु के साथ साथ सभी बारातियो के भोजन की व्यवस्था की गई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह येजना के अर्न्तगत जनपद के सभी ब्लॉक व नगर पंचायत/नगर निकाय पर विवाह समारोह आयोजित हुआ। इसी क्रम मे नगरपालिका परिसर मे.मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा २१ जोड़ों का सामूहिक विवाह नगर पालिका परागण में आज दिनांक ९ दो २०१९ को संपन्न कराया गया जिसकी मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल रही जिसमें १५ जोड़े मुस्लिम समुदाय एवं ६ जोड़े हिंदू समुदाय से थे बाद में सभी का लंच का इंतजाम भी था इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह पूरे तरह एक्शन में नजर आए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी ने आए हुए सभी अतिथियों को अपने हाथों से सभी समान दिया और फिर आए हुए सभी मेहमानों को अपने हाथों से खाना निकाल कर दिया सभी लोग पालिका अध्यक्ष कि इस सादगी को देख कर बहुत खुश नजर आए इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल अधिशासी अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल नगर स्वास्थ्य अधिकारी रविंदर राठी सभासद परवीन पीटर सरफराज आलम मोहम्मद सरफराज श्रीमती पूनम शर्मा मोहम्मद याकूब सचिन कुमार अरविंद धनकर मोहम्मद उमर विपुल भटनागर विकास गुप्ता अब्दुल सत्तार मंसूरी नौशाद कुरेशी स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं पालिका का समस्त स्टाफ बड़ी मुस्तैदी से आयोजन को सफल बनाने में लगा रहा
चरथावल विकास खण्ड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत ४० जोड़ो की हुई शादी ३३ हिन्दू व ७ मुस्लिम जोड़ो की धर्मिक रीति रिवाज के साथ हुई शादी ग्रह उपयोग के समान सहित २००००हजार का चौक नव दम्पतियों को दिया गया भेट चरथावल विकास खण्ड में हुआ सामूहिक विवाह सम्पन्न।
जानसठ ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत २५ जोड़ों आज बंधे विवाह बंधन में विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़े परिवार और रिश्तेदारों को भोजन की व्यवस्था भी की गई। विकास खंड जानसठ परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विकास खंड कार्यालय पहुंच कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इनाम मनोज कुमार वालिया एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते नजर आ रहे है।
जानसठ नगर पंचायत कार्यालय में अयोजित कार्यक्रम में कस्बे के विभिन्न समुदाय, जाति, बिरादरी के १५ जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमे सरकार की ओर से नवविवाहित युगलों को नगर चौयरमैन श्रीमती सरला देवी द्वारा उपहार स्वरूप २००००/- रुपये की नगद धनराशि व अन्य सामान दिया गया। इसके उपरांत उपस्थित गणमान्यों ने नवयुगलों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। नगर चैयरमैन श्रीमती सरला देवी ने धूमधाम व बैंड बाजे के साथ शादियां सम्पन्न कराई। कार्यक्रम में कस्बे के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
प्रदेश के युवाओं के युवा मोर्चा कर रहा है जागरूकः गोयल
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वरूण गोयल ने कहा कि वर्ष 1 काम अनेक को लेकर युवा मोर्चा युवाओं के बीच में जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से युवा मोर्चा भाजपा की नीतियों का प्रचार करते हुए 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा इस पद पर काबिज करने के लिए कार्य कर रहा है। रूड़की रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में वरूण गोयल ने कहा कि युवा मोर्चा ने 34 कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया। देश के 65 प्रतिशत युवा आबादी को जागरूक करने के लिए युवा मोर्चा ने पिछले दिनों 403 विधानसभाओं में अम्बेडकर शोभायात्रा निकाली। 1300 दलित बस्तियों में सम्पर्क किया। 1100 दलित लोगों के सम्मानित किया। 50000 बाइकों से युवा मोर्चा कार्यकर्ता दलित बस्ती में पहुंचे तथा पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। चार साल बेमिसाल के तहत युवा मोर्चा ने अपने संगठन के हिसाब से 92 जनपदों में ढाई लाख बाइकों के माध्यम से रैली निकाली। जगह जगह युवा शक्ति सम्मेलन किये गये। युवाओं के लिए सौराज मेला लगाया गया। जिसमें दस हजार युवाओं को पंजीकृत किया गया। एक लाख युवाओं को आगामी कार्यो के लिए प्रेरित किया गया। युवा मोर्चा ने केरल में आये आपदा में धन संग्रह कर वहां पर भेजा। रक्षाबंधन पर पचास हजार बहनों को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा युवा मोर्चा ने बारह सौ स्कूलों, पांच सौ चिकित्सालयों, तीन सौ धार्मिक स्थानों एवं तीन सौ बस स्टेंड पर स्वच्छता अभियान चलाया। युवा मोर्चा ने तीन लाख युवा वोटर बनाये। इसके अलावा बीते दिनों कमल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्यारह हजार दो सौ खिलाडी शामिल हुए। इसके अलावा 19 स्थानों पर युवा संसद लगायी गयी। यूथ फेस्टीवल के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। युवा मोर्चा प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में युवा सम्मेलन करेगा तथा कमल संदेश बाइक रैली निकालेगा। इसके लिए लखनऊ से पांच फरवरी को 25 वीडियो वैन हरी झंडी देकर रवाना की गयी है जो प्रदेशभर में लोगों को भाजपा की नीतियों के संबंध में बतायेगी। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर, जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी, सागर बाल्मीकि के अलावा भाजपा नेता अशोक बाटला, डा. देशबंधु तोमर आदि मौजूद रहे।
दस लीटर शराब के साथ पकडा
मुज़फ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक नगर ओमवीर सिंह के आदेश से चलाए गए जहरीली शराब बेचने वाले अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा सुनील पुत्र पाल सिंह निवासी ग्राम खेड़ी बिरान थाना सिखेड़ा को १० लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण वह सामान के साथ गिरफ्तार किया कर जेल भेज तथा थाना प्रभारी सिखेडासन्तोष कुमार सिंह ने सिखेडा क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों एवं बनाने वालों की धड़पकड़ अभियान चलाया हुआ हैं तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शराब के साथ दबोचा
छपार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र राठौर के नेतृत्व में एसआई जितेंद्र शर्मा द्वारा की छापेमारी के दौरान ग्राम भैसरहेडी से ३० लीटर अपमिश्रित शराब के साथ जितेंद्र पुत्र बीरबल निवासी भैसरहेडी थाना छपार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रशिक्षण शिविर का समापन 
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में स्काउट गाइड जिला संस्था के तत्वाधान में चल रहे रोवर रेंजर के पॉंच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। जिसमें प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षार्थियों को दीक्षा देकर समापन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर रोवर रेंजर्स को 7 टोलियो में विभाजित कर टैंट लगाया गया। जिसमें विविध प्रकार की गाठों से टैंट को बांधा गया। शिविर में टैंट का निरीक्षण श्रीराम कॉलेज आफ एजूकेशन की डीन डा0 प्रेरणा मित्तल, शिविर के रोवर लीडर प्रवीण कुमार तथा बायोसाइंस विभाग की प्रवक्ता लवी शर्मा ने किया। इसके पश्चात रोवर रेंजर्स द्वारा फूड प्लाजा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का समावेश था। शिविर में प्रतिभाग करने वाले समस्त रोवर रेंजर ने आपस में सहयोग की भावना से फूड प्लाजा का आनन्द लिया। शिविर के समापन के अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने इकाई के लीडर प्रवीण कुमार को बधाई देते हुये कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्रों में अनुशासन बढ़ता है। साथ ही वे सामाजिक तथा राष्ट्रीय उत्थान के लिये अपनी जिम्मेदारियों का तन्मयता के साथ निर्वहन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के कैंप विद्यार्थियों को संघर्ष के समय में सकारात्मकता के साथ अपने पथ पर अग्रसर रहने के लिए भी प्रेरित करते हैं। शिविर में प्रतिभाग कर रहे समस्त रोवर रेजर को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस समापन के अवसर पर इकाई लीडर प्रवीण कुमार ने कहा कि बिना अनुशासन के कोई भी कार्य जीवन में सही तरीके से नहीं किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से अपेक्षा करते हुये कहा कि अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन में अनुशासन का विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। बायोसाइंस विभाग की प्रवक्ता लवी शर्मा ने प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि शिविर में जो कुछ भी सिखाया गया है उसका परिपालन अपने जीवन में करने की बहुत आवश्यकता है तभी लोगो में आदर्श नागरिकता आ सकती है। कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के डीन निशान्त राठी ने प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि अध्ययनकाल के दौरान इस प्रकार के शिविर विद्यार्थी जीवन में बहुत आवश्यक है। ये शिविर आगे चलकर विद्यार्थियों के दृढ व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होंगे तथा विद्यार्थी अनुशासन के साथ अपने भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रिया चौधरी तथा मोहित कुमार ने किया। शिविर के सफल संचालन में तनुश्री चौधरी, दीपशीखा, निशा, हंस कुमार, अमित कुमार, नितिन त्यागी, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आसन प्रतियोगिता का कराया अभ्यास
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में बसंत पंचमी के अवसर सूर्य नमस्कार आसन प्रतियोगिता कराई गई।निर्णायक की भूमिका भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान पवन सिंह बालियान व महिला योग साधना केंद्र प्रमुख श्रीमती अर्चना सिंह ने निभाई।मुख्य अतिथि वार्ड सभासद श्री मोहित मलिक व विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाज सेवी श्री ओमसिह तोमर एडवोकेट रहे।
ग्रीन लैंड स्कूल मुजफफर नगर में योग ट्रेनर अंकुर मान ने सूर्य नमस्कार आसन कराया।निर्णायको ने देव कुमार शर्मा को प्रथम ,कु० शानू को द्वितीय व सागर बालियान को तृतीय घोषित किया।अतिथियो ने प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को क्रमशः गोल्ड,सिल्वर व कांस्य पदक भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर विद्यालय की योग की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कु०अक्षिता पाल को भी सम्मानित किया जिसने अभी हाल में देहरादून में हुई अंतर्राष्ट्रीय योग चौम्पियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया था।विद्यालय के छात्र अभिमन्यु पाल ने राष्ट्रीय योगा चौम्पियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था जिसको अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि मोहित मलिक ने कहा कि योग से बच्चों का शारीरिक,मानसिक व बौद्धिक विकास होता है।बच्चों को बचपन से ही योग की शिक्षा दी जानी चाहिए जिससे बच्चे की व्यक्तिगत ,समाज व राष्ट्र की उन्नति होगी। विशिष्ट अतिथि ओमसिह तोमर एडवोकेट ने कहा कि बच्चों का शरीर कोमल होता है । प्रारंभ से ही योगाभ्यास करने से उनका शरीर जीवन भर कोमल व स्वस्थ रहेगा। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।
जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने कहा कि नियमित व निरन्तर योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ मस्तिष्क रहता है।केंद्र प्रमुख अर्चना सिंह ने कहा कि महिलाओं को योगाभ्यास करने से वे सशक्त बनती है जिससे राष्ट्र का विकास होता है।इस अवसर पर विद्यालय के ट्रेनर अंकुर मान को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्यने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से समस्त रोगों का निदान संभव है ।उन्होंने सभी से करो योग रहो निरोग का संदेश देते हुए आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
बसंत पंचमी पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। बसंत पंचमी का पर्व आज मदर्स प्राइड स्कूल सिकुलर रोड पे स्थित धूम धाम से मनाया गया । इस दिन माता सरस्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस दिन ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती की पूजा से बहुत लाभ मिलता है । स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रिंकू स गोयल ने बच्चो को बताया कि इस दिन सरस्वती पूजा का विशेष महत्व होता है उन्हें बताया देवी सरस्वती को पीले और सफेद रंग के फूल पसंद है और उन्हे बूंदी का प्रसाद भी बहुत प्रिय होता है। इसके बाद सब बच्चो ने बारि बारि पीले रंग के फूल चढ़ाकर पूजा की और बच्चो के साथ मिल कर टीचर्स ने पतंग उड़ाई और बसंत पंचमी का आंनद लिया। आज के इस उत्सव में मदर्स प्राइड की टीचर्स प्रिया, इशिका, गरिमा, विधि, अंजना, मेघाली और ऐश का सहयोग रहा।
वसन्तोत्सव की रही धूम
मुजफ्फरनगर। प्रत्येक भारतीय पर्व मनाने की परम्परा में दून वैली के प्रांगण में वसन्तोत्सव का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल की ब्रांच हेंड श्रीमती रूचि शर्मा व समस्त स्टाफ ने माँँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर विद्या की देवी सरस्वती की अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समस्त स्टॉफ व सभी बच्चों ने पीले रंग की वेशभूषा धारण कर पीले रंग के पुष्प अर्पित करते हुए मां सरस्वती की वंना की तथा कुछ बच्चों ने अपनी खुद की लिखी हुई कहानी की पुस्किओं को स्कूल में प्रस्तुत कियां प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने कहा कि मॉ सरस्वती सुर एवं विद्या की जननी कही जाती है, इसलिए इस दिन वाद्ययंत्रों ओर पुस्तकां की पूजा की जाती है तथा ब्रांच हेड रूचि शर्मा ने बच्चों को बसंत पंचमी पर्व का महत्व बताया। बसंत पंचमी से ही बसंत रितु का प्रारम्भ होता है। जिसे प्रकृति में चारों ओर महसूस किया जा सकता है और पुस्तक का महतव बताया तथा उन्हे पढने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी अध्यापिकाएं मौजूद रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रम केसाथ मनाया बसंतोत्सव
मुजफ्फरनगर। डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल, आवास विकास कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में बसंतोत्सव अति उल्लास व विद्यादायिनी सरस्वती माँ के पूजन के शुभारम्भ से हुआ। प्रधानाचार्या ने इस शुभावसर पर महायज्ञ को आयोजन किया जिसमें विद्यार्थियां ने यजमान बनकर ओ३म् उच्चारण की ध्वनि द्वारा पूर्ण वातावरण को ज्ञानमय व ओजस्वी बनाया। मन्त्रोच्चारण के साथ- साथ बालिकाओं ने सरस्वती माँ की वन्दना गाकर सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। विद्या प्रदान करने वाली माँ के इस अवसर पर डी0ए0वी प्रबन्धर्ती समीति के आदेशानुसार बाल श्रम उन्मूलन करना व सभी बालकों को शिक्षा का अधिकार मिले, प्रत्येक बालक अपने आस-पास के बालकों को भी बाल मजदूरी न कराकर शिक्षित करने के लिए प्रेरित करे, इस पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी।

I’m really loving the theme/design of your site. Do you ever run into any browser compatibility issues? A small number of my blog visitors have complained about my blog not working correctly in Explorer but looks great in Opera. Do you have any solutions to help fix this problem?