खबरें अब तक...

समाचार

जनपद में राशन की काला बाजारी रुकने का नाम नही ले पा रही है पात्र महिलाओं को भी नही मिल रहा राशन1 20 |
मुज़फ्फरनगर। महिलाओं का आरोप की अधिकारीयों से करते है शिकायत तो अधिकारीगण अबकी बार मिलेगा राशन की बात कह झाड़ लेते है पल्ला। जनपद मुजफ्फरनगर के सदर ब्लाक के गांव नारा में राशन डीलर द्वारा पात्र महिलाओं को राशन ना देने पर पात्र महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है । गांव की कई महिलाओं ने राशन न मिलने की शिकायत की है और मौके पर अपने राशन कार्ड दिखाते हुए बताया की गांव की महिलाएं जब भी राशन लेने दुकान पर जाती है तो घन्टो बाद नम्बर आने पर राशन दुकानदार आज कल और दो दिनों बाद दोबारा आने की बात कह राशन देने से मना कर देता है । जब इन राशन दुकानों की शिकायत लेकर तहसील दिवस और जिला पूर्ति कार्यालय पर जाते है तो वहां बैठे अधिकारी कानों पर फोन लगाकर सिर्फ यह कह देते है की जाओ तुम्हें अबकी बार राशन जरूर मिलेगा और अपना पल्ला झाड़ लेते है । नरा गांव की महिलाओं ने जिलाधिकारी से इस तरफ भी ध्यान देने की गुहार लगाई है ।

अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल ने सौंपा ज्ञापन2 15 |d
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल ने कश्मीरी छात्रो की उपस्थिति की सभी शिक्षण संस्थाओ की गहनता पूर्वक जांच कराने की मांग की। अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल के नगर अध्यक्ष सचिन त्यागी के नेतृत्व मे एकत्रित कार्यकर्ताओ ने कचहरी मे प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौपा। जिसमे अवगत कराया गया कि वर्तमान समय मेदेश की सुरक्षा को लेरक सम्पूर्ण भारत मे हाई अलर्ट है। पुलवामा अटैक मे बी.एस.एफ. के 44 जवानो की शहादत हुई है उसके उपरान्त जम्मू व कश्मीर के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सो मे सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे कुछ संदिग्धो की गिरफ्तारी भी की गयी है।
इसी सतर्कता अभियान मे बीते दिन देवबन्द मे छात्रो के हॉस्टल से आतंकी संगठन जैश के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं जो कि एक बहुत ही गंभीर मामला है। हिन्दू शक्ति दल इस गंभीर प्रकरणको देखते हुए मांग करता है कि जनपद की शिक्षण संस्थाओ मे गहनता पूर्वक जांच करायी जानी चाहिए। ज्ञापन सौपने वालो मे देशराज चौहान, श्रवण मोघा, रमेश पांचाल,पंकज त्यागी, हेमन्त ग्रोवर, पवन मित्तल, किरणपाल निर्वाल, आशुतोष खन्ना, कमल शर्मा, सुनील सिंघल, सतीश मलिक, डा.कुलदीप पाल,राजकुमार नामदेव, नितिन शर्मा, शशी भूषण त्यागी, रवि त्यागी, डा.संजीव शर्मा, नरेश शर्मा, पंकज ठाकुर, सतीश तायल आदि हिन्दू वीर उपस्थित रहे।

युवक की मौत3 11 |
मुजफ्फरनगर। कचहरी मे किसी काम से आए एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड जाने पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को सूचित कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
आज दोपहर कचहरी मे किसी काम से आए एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड गई तथा सीने मे दर्द की शिकायत चलते उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर कुछ ही देर मे कचहरी पहुंची थाना सिविल लाईन पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर जब उसकी शिनाख्त की तो मृतक की पहचान मीरापुर के सम्भलहेडा निवासी फिरोज के रूप मे हुई। पुलिस ने परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया तथा परिजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते जनपदभर मे विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान मे नई मन्डी पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
नई मन्डी कोतवाली पुलिस के अनुसार नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने भरतिया कालोनी निवासी बाबू पुत्र जयप्रकाश एवं शिवा पुत्र देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। उक्त दोनो पिछले काफी समय से वांछित चल रहे थे।

विवेक विद्या स्कूल में प्रदर्शनी आयोजित4 13 |
मुजफ्फरनगर। विवेक विद्या मन्दिर स्कूल मे विज्ञान कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमे सभी छात्र-छात्राओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया। जानसठ रोड स्थित भरतिया कालोनी स्थित विवेक विद्या मन्दिर स्कूल मे विज्ञान कला एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र आचार्य, विद्यालय निदेशक विवेक कुमार तथा प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

दो को चोरी की बाइक सहित दबोचा5 12 |
बुढाना। पुलिस ने चैकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड, लूट व बाईक चोरी की घटनाओ मे शामिल दो अभियुक्तो को तमंचे,कारतूस एवं चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते बुढाना कोतवाली पुसिस ने प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिह व सब इंस्पैक्टर राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ के निर्देशन मे मंदवाडा रोड पर चैकिंग व तलाशी अभियान के तहत बाईक सवार दो युवको को चोरी की बाईक,एक तमंचा- कारतूस व चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम तरूण तोमर व अंकित कुमार निवासीगण भसाना बताया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि तरूण तोमर बागपत मे पुलिस से मुठभेड, लूट,बाईक चोरी के आधा दर्जन मामलो मे जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

शिक्षकों व छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति को जैन कन्या डिग्री कॉलेज में कैंडल मार्च निकाला गया। प्राचार्य डॉ. सीमा जैन समेत शिक्षिकाओं व छात्राओं ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डॉ. सीमा जैन ने कहा कि आतंकियों ने कायरतापूर्ण कार्य किया, जिसकी चहुओर निदा हो रही है। पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ है। कैंडल मार्च में डॉ. आभा सैनी, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. संतोष कुमारी, सोनाली सिह, नीता भटनागर, प्रतिमा शर्मा, डॉ. वर्चसा सैनी, डॉ. अंजलि शर्मा, डॉ. रितू मित्तल, डॉ. सीता, शबनम, अंशिका, प्रीति व सोनल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में डीएवी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि डीएवी डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने कहा कि स्काउटिग के जन्मदाता लॉर्ड पावेल के जीवन पर प्रकाश डाला। जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। छात्रों को स्काउट गाइड का महत्व समझाया। इस दौरान प्रहलाद सिह, डॉ. विनोद कुमार, सुखदेव, संतोष कुमार, रजनी गोयल, नरेश सैनी, अमित कुमार, गुंजन, भारत भूषण अरोरा व रेनू गर्ग आदि मौजूद रहे।

शत प्रतिशत रहा बी0बी0ए0 पंचम सेमेस्टर का रिजल्ट7 10 |
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड़ स्थित श्रीराम कॉलेज में बी0बी0ए0 पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों नें शत् प्रतिशत् रिजल्ट प्राप्त कर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से संबंधित बी0बी0ए0 पंचम सेमेस्टर से कु0 हंशिका जैन ने 73.17 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एंव आकांक्षा जैन तथा प्रियंका ने 71.50 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय तथा निशी ठाकुर ने 70.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान और अंशी गुप्ता से 69.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। बी0बी0ए0 पंचम सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली हंशिका जैन ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, माता-पिता का आर्शीवाद और गुरूजनों द्वारा दिए गए ज्ञान को बताया। वही दूसरा स्थान प्राप्त करनें वाली आकांक्षा जैन व प्रियंका का कहना है कि अध्ययन के प्रति प्रतिबद्वता, माता-पिता का सहयोग, और कॉलेज के माध्यम से मिलनें वाली उच्च स्तरीय शिक्षा के कारण ही परीक्षा में सफलता हासिल कर पायें हैं। वहीं तीसरा स्थान प्राप्त करनें वाली निशी ठाकुर नें बताया कि एकाग्रता से किया गया अध्ययन ही उनकी सफलता की कुंजी रहा है। वही चतुर्थ स्थान पर रहने वाली अंशी गुप्ता ने कडी मेहनत एवं आत्म विश्वास के साथ किया गया अध्ययन ही उनकी सफलता का राज बताया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट के सह निदेशक अभिषेक बागला ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करतें हुए कहा कि ये हमारें लिए बड़ें हर्ष की बात है कि हमारें कॉलेज के विद्यार्थी लगातार अपनी मेहनत और लगन से कॉलेज व अपनें माता-पिता का नाम रोशन कर रहें हैं। आज का समय अधिक प्रतिस्पर्धा वाला हैं और इस प्रतिस्पर्धा वालें समय में बिना कठिन परिश्रम व लगन के कामयाबी हासिल नही की जा सकती हैं इसीलिए उन्होनें कहा कि सफलता प्राप्त करनें के लिए हमें निरंतर मेहनत करतें रहना चाहिए क्योंकि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर डीन मैनेजमेन्ट डा0 पूनम शर्मा ने कहा कि इस प्रकार से परिणामों में जहॉं विद्यार्थियों की लगन एवं कठिन परिश्रम शामिल है उसी के साथ-साथ विभाग के शिक्षणगणों द्वारा पढाने की नई-नई तकनीक एवं डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा, वाई फाई कैम्पस आदि का भी सहयोग है। इसके साथ-साथ महाविद्यालय के उपनिदेशक अभिषेक बागला ने विद्यार्थियों को बधाई देतें हुए कहा कि अगर विद्यार्थी इसी प्रकार अपना शत्-प्रतिशत् परीक्षा परिणाम देतें रहेगें तो उनके लिए सफलता के सारें मार्ग खुल जायेगें क्योंकि वाणिज्य के क्षेत्र में रोजगार एंव उघमी बननें के असीम अवसर हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ0 सौरभ मित्तल, हिमांशु वर्मा, पंकज कौशिक, अपूर्वा मित्तल, डॉ0 मौहम्मद शादाब खान, संजय शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

हर भारतीय का फर्ज देश की रक्षा करना : आर्य8 7 |
छपार। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि देश की रक्षा व सेवा करना प्रत्येक भारतीय का फर्ज है। राष्ट्र धर्म सबके लिए समान है। आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट होकर प्रहार करें। राष्ट्र धर्म की परिधि में रहकर राष्ट्र के सभी नागरिक अनुशासन और मर्यादाओं में विकास करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ें। कस्बे में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पधारे आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारत भूमि ऋषि-मुनियों, महापुरुषों व क्रांतिकारियों के तप, त्याग व बलिदान से पूजनीय है। जिसने इस मिट्टी में जन्म लिया, वह सौभाग्यशाली है। राष्ट्र की संस्कृति, आदर्शा व नैतिक मूल्यों को जीवन मे धारण करना भी मातृभूमि की सेवा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने कहा था कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर होती है। राष्ट्र धर्म की परिधि में रहकर राष्ट्र के सभी नागरिक अनुशासन और मर्यादाओं में विकास करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ें। आचार्य सुरेंद्र आर्य ने कहा कि वैदिक संस्कृति को अपनाएं, ताकि ढोंग, पाखंड व कुरीतियों से समाज बच सके। वेदों के ज्ञान से विश्व में शांति, एकता, सत्य व न्याय स्थापित होगा। सेवाराम याज्ञक ने कहा कि यज्ञ ईश्वर उपासना का सबसे उत्तम साधन है। यज्ञ से जीवन संस्कारयुक्त व निरोगी बनता है।

 

महिला के हत्यारे को उम्र कैद
मुजफ्फरनगर। अदालत ने महिला की हत्या के मामले में एक गुनहगार को आजीवन कारावास और ३५ हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है, जबकि एक आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। ट्रायल के दौरान दो आरोपियों की मौत हो गई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी रामवीर दूरसंचार विभाग में कर्मचारी था, जिसकी तैनाती हरियाणा के शहर जगाधरी में थी। इसी दौरान उसके जगाधरी की कमलेश के साथ अनैतिक संबंध हो गए। रामवीर उसकी बेटी पर भी बुरी निगाह रखने लगा था। साथ ही वह कमलेश पर बेटी की शादी उससे कराने का जोर देने लगा था। इसका कमलेश ने विरोध किया था। इससे रामवीर उससे रंजिश रखने लगा। १९ जुलाई २०१४ को रामवीर ने कमलेश को बहाने से मुजफ्फरनगर बुलाया और अपने साथियों के साथ मिल कर उसकी गला घोंट कर हत्या करके शव को बिलासपुर के जंगल में फेंक दिया। २० जुलाई की सुबह ग्रामीणों को जंगल में महिला का शव पड़ा मिला था। नई मंडी पुलिस ने गांव के चौकीदार सलीम की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। उधर, कमलेश के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश करते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचे। नई मंडी कोतवाली पर बिलासपुर के जंगल में मिली महिला की लाश की शनाख्त कमलेश के रुप में की। नई मंडी पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए रामवीर और उसके तीन साथियों अर्जुन, अनुज और सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे अरुण कुमार पाठक की गैंगस्टर कोर्ट संख्या-५ में हुई। एडीजीसी सुभाष चंद सैनी ने कोर्ट में सात गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अर्जुन को कमलेश की हत्या का दोषी करार देते हुए धारा ३०२ में आजीवन कारावास और ३० हजार रुपया जुर्माना, धारा २०१ में पांच वर्ष का कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में अनुज को बरी कर दिया। एडीजीसी ने बताया कि मुकदमे के ट्रायल के दौरान मुख्य हत्यारोपी रामवीर और सतीश की मौत हो गई थी।

पालिकाध्यक्ष ने कराया गहरे नलकूप रिबोर का शुभारंभ 9 8 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सदर बाजार में ५४० फुट गहरे नलकूप रिबोर कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। चेयरपर्सन ने वार्ड चार रामलीला टिल्ला क्षेत्र में जल निकासी के लिए १७ लाख ४६ हजार की लागत से आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसी वार्ड में ३५.९० लाख लागत से मामचंद, रामलीला, रामपाल, शोभाराम वाली गली में सीसी टाइल्स का निर्माण कार्य भी शुरू कराया। १८ लाख रुपये से रहे नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वार्ड दो में जनता आदर्श विद्यालय से मांगेराम के मकान तक २.३५ लाख की लागत से रंगीन सीसी टाइल्स निर्माण शुरू कराया। यहां स्थित नाले का निरीक्षण किया। पुलिया के नीचे बैठने के कारण जलभराव की स्थिति पाई गई। चेयरपर्सन ने पुलिया को ऊपर उठाकर दोबारा उसका निर्माण कराने के निर्देश जेई को दिए। सफाई निरीक्षक को तत्काल मशीन लगाकर सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मौके पर सभासद नवनीत कुच्छल, सचिन कुमार, नरेश कुमार, जेई अरविंद कुमार, लिपिक विजेंद्र सिंह, मनोज बालियान, संजय गुप्ता, स्टेनो गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

270 पेटी शराब सहित तीन आरोपी पकडे10 11 |
मंसूरपुर। पुलिस टीम ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही कैंटर मे लदी अंग्रेजी शराब की करीब 270 पेटियो सहित तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपी करीब दस लाख कीमत की अंग्रेजी शराब को हरियाणा से अरूणाचल ले जा रहे थे।
योगीराज मे कापफी हद तक अपराधियो पर नकेल कसी जा चुकी है तथा विभिन्न मामलो मे शामिल कई अपराधी जनपद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर किया जा चुका है। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत मंसूरपुर पुलिस ने शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त व चैकिंग अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना पर हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की करीब 270 पेटियो सहित तीन आरोपियो मनोज उर्फ बन्टी निवासी खानुपुर व उसके दो साथी राहुल व संजय निवासीगण पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए आरोपी उक्त शराब को हरियाणा से अरूणाचल ले जा रहे थे। इस दौरान मनोज का भाई दीपक पुलिस के हत्थे नही चढ सका। पुलिस सूत्रो का कहना है कि भागदौड कर जल्द ही फरार चल रहे आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शराब तस्करो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थाना प्रभारी संजय कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

गाडी की लगी ग्रामीण को टक्कर, भीड ने की चालक की धुनाई
मंसूरपुर। सरवट मुजफ्फरनगर निवासी दो व्यक्ति अपनी गाड़ी में सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जब यह रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत के पास पहुंचे, तो कूकड़ा मंडी मुजफ्फरनगर निवासी दो युवकों की गाड़ी से इनकी साइड लग गई। साइड लगने को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौच हो जाने से कूकड़ा मंडी निवासी युवकों ने सरवट मुजफ्फरनगर निवासी व्यक्तियों पर गोली चला दी और गांव नावला के रास्ते से फरार होने लगे। तेज गति से जा रही गाड़ी गांव नावला के अंदर फिर किसी ग्रामीण से टकराई, तो ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले आई बाद में रतनपुरी पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले गई थी। सरवट निवासी व्यक्ति गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =