Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक की हत्या से फैली सनसनी

चरथावल। युवक की गोली मारकर हत्या कर देने से सनसनी फैल गई। युंवक की मौत की खबर पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार थाना चरथावल क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रोनी हरजीपुर निवासी करीब 30 वर्षीय मोनू उर्फ वीर प्रताप पुत्र श्रृषिपाल बीती रात अपने घर मे अकेला ही मौजूद था तथा वह अपने कमरे मे सोया हुआ था। कि आज सुबह करीब साढे छह बजे मोनू उर्फ वीर प्रताप का भतीजा उसे चाय देने के लिए पहुंचा। जहां पहुंच कर उसने देखा कि बिस्तर पर उसके चाचा का गोली लगा शव पडा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक के सिर मे गोली लगी है। इस मामले से बुरी तरह घबराये मृतक के भतीजे ने इसकी सूचना परिजनो को दी। इस दौरान पडौसी व कुछ अन्य लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। युवक की मौत की खबर मिलते ही कुछ ही देर मे पुलिस गांव रोनी हरजीपुर पहुंच गई। वहीं दूसरी और एसपी सिटी व सीओ सदर भी गांव मे पहुंच गए। मृतक के परिजन तथा रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतक मोनू के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। मोनू और अजीत दो सगे भाई हैं तथा दोनो के पास करीब 12 बीघा जमीन है। अजीत मुजफ्फरनगर मे रह कर गाडी चलाने का काम करता है। मोनू गांव मे खेती का काम देखता है। बीती रात्रि मोनू अपने कमरे का दरवाजा बन्द करके सोया हुआ था। चर्चा रही कि बीती देर रात छत के रास्ते घर मे घुसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोनू के सिर मे गोली मार कर उसकी हत्या कर डाली। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकता है। शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छा गया। आज दिनभर गांव मे इस मामले की चर्चा होती रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 9 =