खबरें अब तक...

समाचार

शार्ट सर्किट से दो घरों में लगी भीषण आग, दो बच्चों की मौत, एक महिला झुलसी
मुजफ्फरनगर। शहर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। वहीं घटना की सूचना पर एसडीएम और सीओ भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
बता दें कि बुढ़ाना के परासौली गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से ग्रामीण फैजान व इरफान के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि दोनों घरों का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा सोफिया, पुत्री फैजान (चार वर्ष) व मैनूर, पुत्री (दो वर्ष) इरफान की जलने से मौत हो गई। जबकि शबाना (37 वर्ष), पत्नी इरफान बुरी तरह झुलस गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। एसडीएम दीपक कुमार और सीओ विजय कुमार का कहना है कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हर्षाल्लास के साथ मनाया होली का त्योहार1 16 |
महिलाओं ने विधि विधान के अनुसार की पूजा अर्चना
पानी की समुचित व्यवस्था रहेगीः पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे देश के साथ ही जनपद मु नगर में भी मनाया जा रहा होली का पावन त्यौहार , दिन निकलते ही जहां माताएं बहने बच्चों सहित होली पूजन कार्य में जुटी है , तो वहीं शहर जिले के साथ ही शहर भर में हर चौक चौराहों पर इस बार होली पर्व की अलग ही छटा दिखाई दे रही है। सुरक्षा की द्रष्टि से जनपद भर में पुलिस सुरक्षा चाक चौबन्द नजर आ रही है जिसके चलते इस बार जहां जहां होली लगी है वहीं सभी जगह पुलिस के जवान तैनात दिखाई दे रहे है । थाना नई मंडी क्षेत्राअंतर्गत जानसठ रोड फ्लाईओवर के पास होली पूजन के लिए परिवार सहित पहुंची नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल , जहां उन्होंने होली माता की पूजा अर्चना की वहीं शहर वासियों को आपसी भाई चारे के साथ रंगों के महा पर्व होली को शांति पूर्ण एंव खुशनुमा माहौल में मनाने की अपील की। वहीं जनपद वासियों को आश्वस्त किया की इस बार शहर भर में पानी की समुचित व्यवस्था की गई है सभी ट्यूबवेल को चौक करा वहां जेनरेटर आदि की भी व्यवस्था की गई है ताकि रंगों के महा पर्व में किसी तरह की कोई कमी न आ सके साथ ही साथ उन्होंने शहर की जनता से अपील करते हुए कहा की पानी कम से कम वेस्ट करें पानी को व्यर्थ न जाने दें पानी जीवन के लिए बहुत अनमोल है ।

चरस के साथ किया गिरफ्तार3 10 |
तितावी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तितावी थाना प्रभारी क्षितिज कुमार ने अपनी टीम के साथ ढाई सौ ग्राम चरस सहित एक युवक को किया गिरफ्तार। विक्की कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी तिर्पडी को उस वक्त तितावी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिस वक्त चरस सप्लाई करने जा रहा था वहीं मुखबिर खास की सूचना पर तितावी थाना प्रभारी क्षितिज कुमार ने अपनी टीम के साथ आरोपी विक्की को धौलरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया जिसके पास से ढाई सौ ग्राम चरस बरामद कर भेजा जेल।

 

पुलिस ने गश्त4 9 |
बुढाना। लोकसभा चुनाव व होली के त्यौहार के मददेनजर सीओ व इंस्पैक्टर ने घुडसवारी कर कस्बे के मुख्य बाजारो व चौराहो पर गश्त की। इस दौरान भारी संख्या मे पुलिसबल मौजूद रहा। होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस टीम ने क्षेत्र मे गश्त की।

 

 

धूमधाम से मनाया होली पर्व
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। स्कूल के निदेशक पी० के० जैन ने बच्चो को गुलाल लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बच्चो को हर त्यौहार का महत्व व उसे मनाने का सही तरीका आना चाहिए। त्यौहार सबको प्यार बढ़ाने तथा बैर मिटाने का संदेश देते है । हमे इन्हे बुराइयों से नहीं जोड़ना चाहिए। होली खेलते समय बच्चो के साथ बड़ो का रहना भी आवश्यक है होली हर्बल रंगो से खेलनी चाहिए । इन्चार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चो को होलिका व प्रहलाद की कहानी सुनाई । होली का महत्व व उसे खेलते समय जो सावधानियॉ रखनी चाहिएं

 

दुर्गा मेला 22 से
जानसठ। क्षेत्र के गांव तिसंग में प्रत्येक वर्ष की भांति लगने वाला दुर्गा मां का मेला इस वर्ष 22 मार्च दिन शुक्रवार से होने जा रहा है प्रत्येक वर्ष दुल्हैंडी के उपरांत लगने वाला यह मेला पांच दिन तक लगने के उपरांत सम्पन्न होता है इस मेले की मुख्य विशेषता मेला स्थल पर बना सिद्धपीठ दुर्गा देवी मां का विशाल एवं भव्य मंदिर है जहां पर बहुत दूर दूर से श्रद्धालु भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए माता के दर्शन करने हेतु जुटते है एवं प्रसाद चढाकर अपनी मन्नते मांगते है।

 

चैकिंग अभियान चलाया
मुज़फ्फरनगर।’ एसएसपी के आदेश पर शहर में चलाये जा रहे चौकिंग अभियान में बागोवाली चौकी प्रभारी ने जबरदस्त वाहन चौकिंग अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार एसएसपी सुधीर कुमार के निर्देशन में बागोवाली चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह ने बागोवाली चौकी के निकट हाइवे पर वाहन चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई चालान काटने के साथ साथ बाइक चालको से हेलमेट लगाकर चलने की अपील की। यही नही रोंग साइड चलने वालों पर भी सख्त दिखाई दिए। चौकिंग के दौरान वाहन चालको में हलचल मची रही।

वृद्धाश्रम में माताओ ंको गुलाल लगाकर मनाया होली पर्व
मुजफ्फरनगर। भगीरथ आर्मी की अध्यक्ष बहन क्रांतिकारी शालू सैनी के तत्वधान में आज हिन्दू महापर्व होली मिलन समारोह उन बेसहारा माताओ के साथ मनाया गया जिनके पास रंग लगाने वाला कोई नहीं जो वृधाश्रम में रहकर अपना गुजारा कर रही है सभी माताओ को गुलाल लगाकर फूल मालाओ से स्वागत कर व् मिठाई खिलाकर होली पर्व की सभी के साथ खूब खुसिया मनाई बहन क्रांतिकारी शालू सैनी के माता पिता इस दुनिया में नहीं है इसलिए हर त्यौहार वो इन माताओ के साथ मिलकर मनाती है ताकि इन माताओ. को अकेलापन महसूस न हो वृधाश्रम की सभी माताओ ने खूब आशीर्वाद दिया उपस्थित बहन क्रांतिकारी शालू सैनी पूनम शर्मा संगीता गोयल रजनी गोयल साक्षी सैनी राजबाला सैनी उपस्थित रहे।

होली मिलन धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। अंसारी रोड स्थित भौरो के मंदिर में मुजफ्फरनगर समाचार पत्र वितरक वैलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राजवीर सिंह ने की व संचालन पं. संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ एजेंट भी शामिल हुए और अंत में आभार सचिव रमेश गुप्ता ने व्यक्त किया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और जलपान ग्रहण किया तत्पश्चात समाचार पत्र व्यवसाय की विभिन्न समस्याओ ंपर विचार विमर्श किया गया और उनके प्रभावी निराकरण के लिए रणनीति तय करने की मुहिम को अमली जामा पहनाया। कार्यक्रम में अरविंद दुलारा, राकेश गुप्ता, प्रवीन सैनी, राजेश सैनी, सोनू उर्फ वासु, मनीष, पं. सुशील कुमार, केपी, गांधी, राजेश, अरविंद, संजय शर्मा, संजय सुभाषनगर, राकेश शर्मा( बेसिक शिक्षा वाले), अनिल सुभाषनगर, मनोज, मदन, सुंदर आदि सदस्य मोजूद रहे।

जिला मानव अधिकार विभाग ने सोंपे पद
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी मानव अधिकार विभाग द्वारा कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष जनाब मौ. फिरोज खान को कांग्रेस कमैटी के मानव अधिकार विभाग के राष्ट्रीय सचिव विपिन माहेश्वरी के निर्देश पर मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष शेख मौ. फिरोज प्रदेश प्रवक्ता, मुस्तकीम सैफी सहारनपुर मंडल चेयरमैन, युसूफ त्यागी जडौदा व नगर चेयरमैन मौ. अफजाल अंसारी मनोनीत किये गये है। जिला मानव अधिकार विभाग के समस्त पदाधिकारियों की ओर से मौ.फिरोज खान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है यह जानकारी हर्षवर्धन त्यागी जिलाध्यक्ष जिला मानवाधिकार विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

बगैर अनुमति बैनर या पोस्टर मिले तो होगी कार्रवाई
जानसठ। एसडीएम ने मीरापुर के सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक कर उन्हें निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश बताए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी के भी क्षेत्र में यदि बिना अनुमति के कोई बैनर या पोस्टर पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी विजय कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बीएलओ की बैठक कर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में जाकर बूथों को चेक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर चुनाव आयोग के अनुसार बिजली व पंखों की व्यवस्था होनी जरूरी है। जिस बूथ पर पंखे व बिजली की व्यवस्था नहीं है, वह उन्हें अवगत कराएं। प्रत्येक बूथ पर पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था भी जरूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी के क्षेत्र में भी बिना अनुमति के कहीं कोई बैनर व पोस्टर नहीं लगना चाहिए। सरकारी योजनाओं से संबंधित बोर्ड एवं पोस्टर भी गांवों या सड़कों पर नहीं लगे होने चाहिए। किसी भी सरकारी भवन, झंडा बैनर नहीं लगना चाहिए। किसी भी समस्या के लिए उन्हें तुरंत अवगत कराएं। बैठक में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + one =