समाचार
दों पालियों में होगा मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि सामान्य लोकसभा निर्वाचन-2019 हेतु पार्टी संख्यावार पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय मतदान अधिकारियों के प्रथम रैन्डेमाईजेशन के उपरान्त नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। उन्होने बताया कि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 23. 24 एवं 26 मार्च को प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से 05 बजे तक एस0डी0 पब्लिक स्कूल भोपा रोड मुजफ्फरनगर में दिया जायेगा। उन्होने बताया कि कक्ष में 50 से 60 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहता है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1961 की धारा 134 के अन्तर्गत कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाते हुए निलम्बन/अनुशासनिक कार्यवाही प्रचलित की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल पर किये जाने वाली व्यवस्थाएं के लिए प्रशिक्षण हेतु प्रोजेक्टर की व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मुजफ्फरनगर की ड्यूटी लगायी गयी है। उन्होने बताया कि ई0वी0एम0 की व्यवस्था बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, मुजफ्फरनगर, सफाई एवं पेयजल व्यवस्था अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं प्राचार्य एस0डी0 पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, प्रत्येक कक्ष में 02 मेज एवं 06 कुर्सियों की व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मुजफ्फरनगर, सीटिंग प्लान एवं मतदान कार्मिकों की उपस्थित श्री कमलेश सिंह जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी एवं श्री राजीव शर्मा वरिष्ठ सहायक जिला विकास कार्यालय मुजफ्फरनगर, लंच की व्यवस्था जिला पूर्ति अधिकारी मुजफ्फरनगर, वाहन प्रबन्धन एवं पार्किंग की व्यवस्था जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्डस एवं प्राचार्य एस0डी0 पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर, चिकित्सा एवं एम्बुलेंस व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर, फ्लैक्स, हैल्पडैक्स एवं माईक तथा सीटिंग प्लान चार्ज आदि की व्यवस्था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मुजफ्फरनगर, कानून व्यवस्था पुलिस अधीक्षक सिटी मुजफ्फरनगर, उच्चाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था प्राचार्य एस0डी0 पब्लिक स्कूल एवं जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मुजफ्फरनगर की ड्यूटी लगायी गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने सहयोगियों के माध्यम से इस कार्य को किया जाना सुनिश्चित करे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण स्थल पर जिला विघालय निरीक्षक प्रत्येक कक्ष में प्रशिक्षण हेतु एक-एक प्रोजेक्टर एवं लैपटॉप (ऑपरेटर सहित) की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करेगे। मतदान प्रक्रिया से सम्बन्धित प्रशिक्षण हेतु वीडियों क्लिप एन0आई0सी0 कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी/प्रभारी अधिकारी ई0वी0एम0 प्रत्येक कक्ष में प्रशिक्षण/ई0वी0एम0 संचालन हेतु 02 अंकों में ईवीएम की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि प्रत्येक कक्ष में ईवीएम को पहुंचाने व लाने हेतु एक-एक कार्मिक की तैनाती भी कर प्रशिक्षण स्थल पर अपने साथ अपने सहायक प्रभारी अधिकारी को ईवीएम की व्यवस्था के लिए उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करे।
निर्वाचन कॉल सैन्टर पर आई शिकायतों पर शिकायतकर्ता से जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वंय फोन कर ली निस्तारण की जानकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज कलैक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचन कॉल सैन्टर/ कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, सी विजिल, एनजीआरएस का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलैक्ट्रेट में स्थापित कॉल सैन्टर रूम 1950, सीविजिल व एनजीआरएस पोर्टल का निरीक्षण करते हुए कॉल सैन्टर पर आ रही शिकायतों का रजिस्टर चैक किया और सम्बन्धित से निस्तारण की जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण को चैक करने के लिए स्वंय शिकायतकर्ता जिनमें रवि कुमार जिनकी फार्म 6 के सम्बन्ध में एवं भरतदीन की वोटरपर्ची के सम्बन्ध में शिकायत/जानकारी की गई थी, स्वंय फोन मिलाकर बात की और निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कीं। निरीक्षण के दौरान उन्होने कॉल सैन्टर पर प्राप्त शिकायतों व सूचनाअें का रजिस्टर चैक कर टीम से जानकारी प्राप्त की। उनहोने निर्देश दिये कि प्रदान की जाने वाली सूचनाएं ठीक होनी चाहिए। उन्होने कहा कि गलत सूचनाओं का प्रेषण न होने पाये। उनहोने कहा कि अगर कोई सूचना कठिन है तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर बताई जाये। उन्होने निर्देश दिये कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण व समय से निस्तारण करना सुनिश्चत किया जाये। इसके पश्चात उन्होने मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनेटरिंग कमेटी एमसीएमसी कक्ष/कंट्रोल रूप का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय में कराये जा रहे कार्ये जिनमें ईवीएम की सीलिंग, उनकी बॉक्सों में पैक कर सीलिग, विधानसभार ईवीएम का आवंटन आदि की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह निरीक्षण जारी रहेगा। सभी पटलों की व्यवस्था देखी जायेगी।
प्राचीन देवी मंदिर सिद्ध पीठ पर लगेगा वार्षिक मेला
मुजफ्फरनगर। मां शाकुम्भरी एवं मां बाला सुंदरी की ऐतिहासिक संयुक्त पीठ प्राचीन देवी मंदिर सिद्ध पीठ नदी घाट शामली रोड का वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। होली के तीसरे दिन तिलहैंडी पर आयोजित होने वाला इस विशाल मेले में चमतत्कारिक भभूत नजर के धागे का वितरण किया जायेगा और धार भी चढ़ाई जायेगी।
प्राचीन देवी मंदिर समिति के सचिव प्रवक्ता गुरू जी संजय कुमार ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मेले के दिन प्रातः सात बजे से ही विशेष पूजा अर्चना एवं माताओं को भोग लगना शुरू हो जायेगा। जो देर रात्रि तक जारी रहेगा। मंदिर समिति की ओर से पं0 महेश कुमार, पं0 भूषण लाल एवं संजय कुमार ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे मेले के दिन मंदिर स्थल पर पधारकर माताओं के दर्शन कर अपनी अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण कराये। जनपद के इतिहास से जुड़े इस सिद्धपीठ प्राचीन देवी मंदिर व मेले का अपना विशेष महत्व है पूर्णतया तंत्र एंगिल पर बनी यह सिद्धपीठ उत्तरी भारत में मुरादों को पूरी करने वाली सिद्धपीठ के रूप में विख्यात है जनपद ही नहीं उत्तरी भारत, लखनऊ, दिल्ली की सत्ता में बैठे अनेक जनप्रतिनिधि इस सिद्धपीठ के चमत्कार के कारण ही विजयश्री हासिल कर आज उच्च पदों पर सुशोभित है। अनेक राजनेता व जनप्रतिनिधि भी यहां के चतत्कार के नमस्कार कर लाभान्वित हो चुके है। ऐसे में इस प्रचीन सिद्धपीठ का महत्व अलग ही नजर आता है।
कैम्प का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मे आईवीएफ कैम्प का आयोेेजन किया गया। महाप्रबन्धक डा.अरशद इकबाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि डा.रिषीकेश एवं टीम मे डा.अनिता अरोडा वरिष्ठ चिकित्सक डा. फोर्टिस ब्लूम आईवीएफ सेन्टर नई दिल्ली,निसन्ताना दम्पत्तियों के लिए यह एक बहुत बडी उपलब्धि है। विज्ञान की उपलब्धि है। जो दम्पत्ति प्राकृतिक या आई यू आई तरीको से संतान प्राप्ति नही कर पाते,उनमे से करीब 50 से 60 प्रतिशत आईवीएफ द्वारा संतान पा सकते है। हमारे देश मे करीब 30 प्रतिशत इन्फरटाईल दम्पत्ति पुरूष कमी होने की वजह से और करीब 40 प्रतिशत महिलाओ मे कमी संतान नही पा सकते हैं। निम्नलिखित कारणो से आई वी एफ द्वारा संतान पाने का अच्छा परिणाम सामने आया है। नले बन्द होना, एन्डोमेटिरियाजिस जैसी बीमारियो मे भी आईवीएफ अच्छा है। इस दौरान राघव स्वरूप, डा.भारती माहेश्वरी,डा.ईला पहवा,डा.विनय शर्मा,डा.मन्सूर, डा.शमीमुल हसन,अांचल, विनित,मौ.यासीन राईन आदि मौजूद रहे।
अवैध शराब पकडी
तितावी। लोकसभा चुनाव के मददेनजर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पाण्डेय व एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के चलते क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था को लेकर गश्त के दौरान तितावी थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिह ने पुलिस टीम के साथ चैकिंग व गश्त के दौरान हरियाणा से तश्करी कर लाई गई 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने किये आरोपी किए गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। ं थाना प्रभारी सिविल लाइन नवरत्न गौतम ने मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोरों के खिलाफ एक पुलिस टीम गठित कर उनको पकड़ने की मुहिम चलाई। इसी मुहिम में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चौकी इंचार्ज साकेत कालोनी सचिन त्यागी हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार व हेड कॉस्टेबल बीरेश त्यागी को उस वक्त सफलता मिली। जब वांछित अपराधियों के के खिलाफ वाहन चेकिंग अभियान में मुखबिर की सूचना पर सुहेल पुत्र जहीर निवासी लद्धावाला तथा सुएब पुत्र शहजाद मिमलना रोड थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी किये गए मोबाइल एक सैमसंग मैक्स, एम आई नोट ४, एम आई नोट ३, सैमसंग की पैड, १ ओप्पो मोबाइल चोरी के बरामद किया तो वहीं सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल चोरों को जेलभेजने की तैयारी।
अनदेखी का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां पिछडों को अपना वोट बैंक समझती है जबकि पिछडा वर्ग प्रत्येक लोकसभा में 4 से पांच लाख मतदाता के रूप में है। उन्होंने कहा कि पिछडे वर्ग की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जोयगी। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगाया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी ने अति पिछडे वर्ग के पाल, सैनी, प्रजापति, विश्वकर्मा, उपाध्याय, सैन आदि को लोकसभा चुनाव में एक भी टिकट नहीं दिया है। जिससे सभी राजनीतिक पार्टियों की अति पिछडे वर्ग के प्रति मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि मुख्य पार्टियां में गठबंधन व भाजपा से एक ही समाज के दो लोगों को टिकट देकर जता दिया है कि वो अति पिछडे समाज को सिर्फ अपना वेट बैंक के रूप में देखते है। यदि किसी पार्टी ने पिछडे समाज से टिकट नहीं दिया तो अति पिछडा वर्ग एकजुट होकर महापंचायत कर राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ आगे की रणनीति तय करेगा जिसके जिम्मेदार राजनीतिक पार्टियां होगी। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से आल इंडिया सैनी समाज के जिलाध्यक्ष नाहर सिंह सैनी, अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश पाल, प्रदेश प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रजापति, कश्यप महासभा के जिलाध्यक्ष मास्टर कृष्णपाल कश्यप, विश्वकर्मा समाज के नरेश पांचाल, सैन समाज के अध्यक्ष लोकेंद्र सैन, उपाध्यक्ष रामनिवास प्रजापति, विनोद पाल प्रधान चितौडा, राजू पाल नसीरपुर, डा. सुरेश सैनी प्रधान मोचडी, हरबीर सैनी मुनव्वरपुर कला, श्रीमेन्द्र सैनी प्रधान जोहरा आदि मौजूद रहे।
जापान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों से 21 लाख की ठगी
मुजफ्फरनगर। जापान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जीजा-साले ने तीन युवकों से 21 लाख रुपये हड़प लिये। आरोपी तीनों युवकों को जापान की जगह अरमेनिया में छोड़कर आ गए। नौकरी न मिलने से उनके छह लाख रुपये खर्च हो गये। अब पीड़ितों ने एसपी से मामले में गुहार लगाई है। सरवट निवासी मोनिश, सुरेश शर्मा निवासी पठानकोट, पंजाब व अर्जुन रावत निवासी राजस्थान में एक साथ एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनके साथ एक खालापार का युवक भी नौकरी करता था। आरोप है कि खालापार के युवक ने उन्हें बताया कि उसका साला जापान में नौकरी करता है। वह तीनों की जापान में नौकरी लगवा देगा। आरोप है कि आरोपी ने अपने साले को शहर में बुला लिया। आरोपियों ने बताया कि जापान भेजने का खर्च एक व्यक्ति का नौ लाख रुपये बताया। तीनों युवकों आरोपियों के झांसे में आ गये। तीनों युवक ने पहली किस्त में आरोपियों को तीन-तीन लाख रुपये दे दिये। कुछ समय पश्चात आरोपियों ने उन्हें पासपोर्ट व वीजा दिया, तो दूसरी किश्त में फिर से तीन-तीन लाख रुपये दे दिया। सात माह पूर्व आरोपी उन्हें जापान न ले जाकर अरमेनिया ले गया। आरोपियों ने उनसे एक- एक लाख रुपये फिर से ले लिया। इस बार धनराशि डॉलर में लिया गया। आरोप है कि आरोपी अरमेनिया में तीनों को छोड़कर फरार हो गया। एक सप्ताह पूर्व तीनों किसी तरह अरमेनिया से लौटे। नौकरी न होने की वजह से उनके छह लाख रुपये वहां पर खर्च हो गये। पीड़ितों ने एम्बेसी में पहुंचकर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। स्वदेश लौटकर पीड़ितों ने आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियो ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित एसपी सिटी से मिले और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इस पर एसपी सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले पौने दो लाख रुपये
मुजफ्फरनगर। पेय पदार्थ की डिस्ट्रीब्यूटर शिप दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने पौने दो लाख रुपये हड़प लिये। एसपी सिटी को शिकायत की गयी है।
गांव शेरनगर निवासी मोहसीन ने कुछ दिन पूर्व एक पेय पदार्थ कंपनी मेंइआवेदन किया था। आरोप है कि रविवार को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। बात करने वाले आरोपी ने बताया कि वह कंपनी से बात कर रहा है। जल्द ही कम्पनी के अधिकारी सर्वे करने आएगे। इसी बीच आरोपियों ने उसके दो बैंक खातों व मोबाइल नंबर की जानकारी ले लिया। कुछ समय पश्चात उसके खाते से पौने दो लाख रुपये निकाल लिये।
होली आई होली आई रंगों की फुहार लाई
मुजफ्फरनगर। जी लर्न द्वारा संचालित नई मंडी स्थित किडज जी प्ले स्कूल में आज रंगों का त्यौहार होली की अपने खूब धूम मचाई। सभी नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने मित्रों एवं शिक्षिकाओं के साथ गुलाल लगाकर खूब धमाचौकडी मचाई एवं गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों ने अपने अभिभावकों को चंदन का टीका व हर्बल गुलाल लगाया। बच्चों के स्वास्थ्य को किसी भी प्रकार से हानिकारक बच्चों के स्वास्थ्य को किसी भी प्रकार से हानिकारक सिथेटिंक रंगों से नुकसान न पहुंचे इसलिए स्क्ूल की मैनेजमेंट ने फूलों की होली का आयेजन किया। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती चाय भारद्वाज ने बच्चों को गुलाल लगाकर उन्हे सुरक्षित होली खेलने के विष्क्षय से भी अवगत कराया तत्पश्चात उन्होंने सभी नगवासयिं समस्त किडजी स्टाफ एवं अभिभावकों को होली का हार्दिक बधाई देते हुए होली का पूर्ण भाईचारे एवं प्रेमभाव के साथ मनाने का आग्रह किया। वि़द्यालय की कोर्डिनेटर श्रीमती शालिनी जैन जी बच्चो ंको होली मनाये जाने के कारण से अवगत कराते हुए हिरण्यकश्यप एवं उसके पुत्र प्रहलाद के जीवन वृतान्त का वर्णन किया एवं उन्होंने बताया कि बच्चों को केमिकल रंगों से होली नहीं खेलनी चाहिए व फूलों और हर्बल रंगों से होली खेलनी चाहिए। यह पर्व खुशियां मनोन का पर्व है। इसके पश्चात सीी ने नृत्य संगीत के साथ साथ मिठाईया गुझियां आदि का खूब आनंद उठाया। सम्पूर्ण विद्यालय को होली मिलन समारोह के विषय वस्तु में सजाया संवारा गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रीना, दीक्षा, रूपसी, सोनम, गोदावरी, स्वप्निल, महिमा, रश्मि, स्वाति, लीना, अरूणा, प्राची आदि का महत्वपूर्ण योगदा रहा।
होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गत रात्रि श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति (रजि) के तत्वावधान में महावीर चौक स्थित फूड स्टूडियो बैंकेट हॉल में प्रशासन द्वारा स्वीकृति प्राप्त विशाल होली महोत्सव व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन सिंघल ने की। कार्यक्रम के संयोजक हरीश गुप्ता, पूजा गोयल व नीति सिंघल रहे। व्यवस्था प्रमुख हर्ष गोयल, आदित्य अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीरू अग्रवाल व अंजुल अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रजज्वलित कर किया गया व बालक आदित्य संगल द्वारा सरस्वती वन्दना की गयी। जिला महामंत्री डा. नितिन जैन ने कार्यक्रम उपरान्त सभी को आभार दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लाला मूलचन्द जी अग्रवाल सर्राफ रहे। अति विशिष्ठ अतिथि नगर विधायक कपिलदेव व नगर पालिका अध्यक्षा अंजु अग्रवाल रही। विशिष्ठ अतिथि ज्वाईंन्ट कमिश्नर वाणिज्यकर एस.एस. गोयल, रेवती नन्दन सिंघल, गौरव स्वरूप, संजय अग्रवाल, डा. पंकज जैन, डा. इन्द्राणी गुप्ता, डा. रूपम गुप्ता, डा. दीपक गोयल, डा. रेणू गोयल, डा. एम.एल. गर्ग, कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील तायल, ललित माहेश्वरी, सुधीर गर्ग, प्रेमप्रकाश एडवोकेट, सचिन सिंघल रहे।
कार्यक्रम में राजन बरसाना गु्रप द्वारा फूलों की होली, डांडियां कार्यक्रम में परिवारों ने खूब झूमकर नृत्य किया। वेरियस डांस गु्रप ने देशभक्ति पर बड़ी अच्छी प्रस्तुति दी। बच्चे गौरी मांगलिक, स्तुति अग्रवाल, सम्पदा अग्रवाल टीम, माहीं संगल, आकांक्षा गुप्ता, नियति जैन, रूद्र प्रताप गुप्ता, स्पर्श गोयल, खुशी गोयल, गौरिका सिंघल, गौरी गर्ग ने अपनी रोचक प्रस्तुति दी व अतिथियों द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को पवित्र तुलसी का पौधा भेंट किये गये। जिला अध्यक्ष पवन सिंघल ने संगठन के पूर्व में हुए कार्यक्रमों से सदन को अवगत कराया। पूजा गोयल व नीति सिंघल ने सरप्राईजेज प्रश्नों से सभी में रोचकता बांधी व विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे गये। कार्यक्रम में सभी ने अपनी ओर से होली की शुभकामनाऐं दी।
संगठन से सहयोग स्वरूप पवन सिंघल, डा. नितिन जैन, डा. सुधीर कंसल, अंकुर जैन, निधिश राज गर्ग, विकास अग्रवाल, सुनील गर्ग, श्रवण अग्रवाल, शुभम बंसल, रचना सिंघल, लवी अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, हरीश गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित राय जैन, प्रतीक सिंघल, हर्ष गोयल, नवनीत गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, कमल सिंघल, अजेश्वर गुप्ता, रेखा गर्ग, अंजुल अग्रवाल, शिल्पी जैन, नीरू अग्रवाल, पूजा गोयल, नीति सिंघल, मुकता अग्रवाल, डा. अनिल गुप्ता, प्रेरणा मित्तल, विशाल गर्ग, मोहित संगल, सरिता संगल, उमंग मित्तल, डा. जयभगवान तायल, राखी गुप्ता, हिमांचल अग्रवाल, विपिन संगल, पुनीत गोयल, सीमा दास, कान्ता जैन, शुभम सिंघल, शशि किरण, डा. पी.के. अग्रवाल, अजय जैन, शिवम तायल, रवि गोयल, कशिश गोयल इत्यादि उपस्थित रहें।
राजवंश सभा ने मनाया होली मिलन
मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश सभा भवन पर होली कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री गौरव स्वरूप जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री नरेश चंद गुप्ता एडवोकेट संरक्षक श्री नरेंद्र कुमार जी संरक्षक श्री सतीश जी संरक्षक राज कुमार गोयल अध्यक्ष रहे कार्यक्रम का संचालन वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर के महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया कार्यक्रम में महिला सभा द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया फूलों की होली खेली गई बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य किए गए एक दूसरे को होली की बधाई दी गई उसके उपरांत सबने जलपान का स्वाद लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज राजवंशी, अनीता राजवंशी , सुधीर एरन, श्रीमती बीना एरन ,मुकेश गोयल, अमित मोहन ,अमित गुप्ता एडवोकेट, राजेंद्र गुप्ता आलू वाले, राजकुमार गुप्ता ,मनोज गुप्ता ,विपिन गुप्ता ,वरुण गोयल, अजय सिंघल, कुलदीप गुप्ता जी, दिनेश गुप्ता जी ,मुकेश प्रधान, विजय गुप्ता, दीपाली अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, भावना गुप्ता, संगीता गुप्ता, रेनू गुप्ता ,प्रभा गुप्ता ,सुनीता एरन ,पूर्व एसडीएम श्यामलाल कंसल जी , सुशील राजवंशी, प्रियांशु गर्ग ,रानू गुप्ता राहुल गोयल केशंस वाले, ब्रजमोहन जी ,मधु गोयल ,निशा गोयल ,पूजा गोयल ,गुंजन गर्ग ,रेनू गर्ग ,उमेश गर्ग ,मधु गोयल उमा रश्मि गुप्ता मोनिका बबीता गोयल रेखा गर्ग अंजना सिंगल बबीता गुप्ता लता राजेंद्र प्रसाद गर्ग सुनील गोयल अभिषेक कुमार गोयल महेश गुप्ता विनय गुप्ता आदि सैकड़ों राजवंश बंधु मौजूद रहे
रंगों का पर्व होलिकोत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर। प्रकाश शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में रंगों का पर्व होलिकात्सव बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य सतीश त्यागी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने मन मोहक नृत्य व लोक गीत प्रस्तुत किये गये। वंशिका, विजय, वशू और हर्षित को मनमोहक नृत्य करने पर सम्मानित किया गया। गायन में रोजी, रिहान, सुमित, मयंक, वंश, आयन, हिमांशु, निखिल, कार्तिक, अरहान, अभिषेक, हिमानी, भूमि, धानी, शिवम आदि ने सामूहिक गान वंदेमातम का सफल मंचन किया। ज्योति सैनी ने बच्चों को विवेकानन्द जी के अनमोल वचन के बारे में बताया। सविता जी द्वारा गीत इस देश को हिंदू न मुसलमान चाहिए, हर मजहब जिसको प्यारा वो इंसान चाहिए सराहा गया। संयोजक सुनील त्यागी द्वारा नेताओं पर व्यंग ऐ मालिक तेरे बंदे हम का सफल मंचन किया गया। समारोह का समापन सामूहिक नृत्य बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी के साथ किया गया।
