खबरें अब तक...

समाचार

चर्तुदशी पर विभिन्न देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़2 9 |
मुजफ्फरनगर। नदी घाट पर स्थित प्राचीनतम सिद्ध पीठ देवी मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों पर नवरात्रों के उपरांत चर्तुदशी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। सवेरे से ही भक्तजनों की भारी भीड मां शाकुम्भरी , मां बाला सुंदरी की संयुक्त पीठ के सम्मुख नतमस्तक होती रही। मंदिर समिति के सचिव पं. संजय कुमार गुरू जी ने बताया कि सिद्धपीठ पर वर्षभर में बारह महीनों श्रद्धालुओं के आने जाने का क्रम लगा रहता है। प्रत्येक माह की अष्टमी, नवमी और चर्तुदशी के अलावा नवरात्रों में यही पूजा अनुष्ठान का विशेष क्रम जारी रहता है। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए दर्शन हेतु आते रहते है। मंदिर समिति की आरे से पं. महेश कुमार, पं. भूषण लाल, पं. संजय कुमार आदि पूरे वर्ष की भांति चर्तुदशी पर भी पूजन एवं व्यवस्था बनाने में लगे रहे। नवरात्रों के उपरान्त चर्तुदश का विशेष महत्व होता है। अतः श्रद्धालु स्त्री पुरूष एवं बच्चे सभी हलवा पूरी, छत्र नारियल के साथ माता के श्रृंगार का समान लेकर सिद्धपीठ पर अपनी अपनी मन्नते मांगने के लिए पहुंचे। भक्तों को चमत्कारिक भभूत का भी वितरण किया गया जिसका माता की कृपा से तुरंत परिणाम मिलता है। मंदिर समिति के भवन पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत कर व्यवस्था में अपना सहयोग देने की अपील देर शाम तक मंदिर प्रागंण में श्रद्धालुओं के आगमन का तांता लगा रहा। ं
इसके अलावा नगर के गांधी कालोनी स्थित माता वष्ैणो देवी मंदिर, नई मंडी स्थित माता वाला मंदिर, सर्राफा बाजार स्थित सिद्धपीठ प्राचीन देवी मंदिर, इन्दिरा कालोनी स्थित देवी मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में आज सुबह सवेरे से ही भक्तों की लम्बी लम्बी लाइन प्रसाद चढाने के लिए लग गयी।

 

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड में 15 हजारी इनामी बदमाश घायल4 10 |
मुज़फ्फरनगर /भोपा । थाना भोपा पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड में १५ हजारी इनामी बदमाश हुआ घायल। जबकि बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिस कर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है तो वहीं एक बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर मोके से फरार होने में कामयाब रहा है पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को कराया जिला अस्पताल में भर्ती।जनपद मु नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिल सिला फिर शुरू हो गया है जिसके चलते देर रात्रि में भी भोपा पुलिस और गौकशी,मुठभेड़ सहित कई मामलों में वांछित चल रहे बदमाश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि की घटना थाना भोपा पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली की क्षेत्र के ग्राम सीकरी के जंगल में दो बदमाश अवैध हथियार लिए खड़े है और वे किसी अपराधिक वारदात की फ़िराक में है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी भोपा एम एस गिल दल बल सहित तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचे और बदमाशों को ललकारा पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों बदमाश फायर करते हुए जंगल की और भागने लगे । बदमाशों की फायरिंग में उनका पीछा कर रहा एक पुलिस कर्मी अंकित गोली लगने से घायल हो गया उधर पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए भाग रहे बदमाश पर फायर झोंक दिए जिसमे एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा जबकि उसका साथी अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।पुलिस ने घायल बदमाश को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली जिसके पास से एक तमंचा ३१५ बोर एक जिन्दा व् दो खोका कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस पूछ ताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शाहनजर पुत्र मुन्त्याज निवासी नगला बुजुर्ग थाना भोपा बताया है जबकि उसने अपने फरार साथी का नाम शाकिर पुत्र सुक्का निवासी नंगला बुजुर्ग थाना भोपा बताया है जिसकी तलाश में पुलिस देर रात्रि तक भी जंगल में काम्बिंग करती रही उधर सूचना मिलते ही सीओ भोपा कई थानो का फ़ोर्स लेकर मोके पर पहुँच गए थे।थाना प्रभारी भोपा एम एस गिल ने बताया की पकड़ा गया बदमाश एक शातिर बदमाश है जिसके खिलाफ गौकशी,मुठभेड़ से फरार होने जैसे कई संगीन मामले दर्ज है तथा उसपर रुपये १५ हजार का इनाम भी घोषित था जिसे आज धर दबोच लिया गया है ।

 

ट्रक और बस की भिड़ंत में कई घायल6 6 |
मुज़फ्फरनगर। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर से एक रोडवेज की बस भोपा रोड होते हुए जा रही थी जब यह बस थाना नई मंडी क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर के समीप पहुंची तभी एक अनियंत्रित डी सी एम चालक ने तेज गति और लापरवाही से अपना डी सी एम बस के साथ भिड़ा दिया। फलस्वरुप बस आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमे बैठी कई सवारियां हल्की फुलकी चोट लगने के कारण घायल हो गई और उनमे चीख पुकार मच गई। घायलों में अनवर, संदीप, राजीव शामिल है।आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की सूचना थाना नई मंडी पुलिस के साथ ही यूपी १०० डायल को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी टी पी नगर इंचार्ज सुखबीर सिंह दलबल के मोके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुचाया। तत्पश्चात सड़क पर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को एक तरफ कराया बताया जाता है की डी सी एम चालक मोके पर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है ।

 

मुठभेड मे तीन बदमाश दबोचे
चोरी की दो कार व 9 बाईक, एक स्कूटी बरामद7 9 |
मंसूरपुर। पुलिस ने मेकडी होटल के समीप हुई मुठभेड मे तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने पकडे गए बदमाशो के कब्जे से दो सैन्ट्रो कार, 9 चोरी की बाईक एक एक्टिवा, एक तमंचा व 2 कारतूस तथा दो चाकू बरामद किए।
एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते जनपदभर मे अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत मंसूरपुर इंस्पैक्टर को क्षेत्र मे गश्त के दौरान सूचना मिली की मैकेडी होटल के पास तीन अज्ञात युवक संदिग्ध हालत मे घूम रहे है। जो किसी बडी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे हैं। मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने अपने सहयोगी सब इंस्पैक्टर बासिक सिददकी,सब इंस्पैक्टर बुद्धदयाल सिह, ओमप्रकाश सिह, प्रवेश कुमार क्राईम ब्रान्च,हैड का.हरेन्द्र कुमार क्राईम ब्रान्च, सोनू, अमित कुमार,योगेन्द्र सिह मनोज कुमार व अनुज कुमार को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख उक्त युवको ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए। पुलिस व बदमाशो के बीच हुई आमने-सामने की मुठभेड मे पुलिस ने घेराबंदी कर तीनो युवको को हिरासत मे लेते हुए उनके कब्जे से एक तमंचा, 2 कारतूस, चाकू आदि बरामद किए। पूछताछ करने पर पकडे गए आरोपियो ने अपने नाम आकिल पुत्र चांद ख्ां निवासी ग्राम खोकनी थाना खतौली, जावेद पुत्र लुकमान निवासी गांव खोकनी, गुलशन अब्बास पुत्र मौ.आमिर निवासी चिन्धौडा जानसठ बताया। पूछताछ मे उक्त युवको ने दो चोरी सैन्टरो कार, नो बाईक एक स्कूटी बरामद कराई। पुलिस ने तीनो के विरूद्ध मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया।

 

शहर में सफाई व्यवस्था के लिए जोन व्यवस्था लागू होगीः जिलाधिकारी
डिवाईडर या पोल पर पोस्टर, हैण्डबिल चिपकाया तो जाना पड सकता है अन्दर
मुजफ्फरनगर- १८.०४.२०१९…जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने सफाई नायकों व अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में सफाई व्यवस्था बिगडी हुई इसे ठीक करने की जिम्मेदारी सफाई नायकों के साथ सम्बन्धित अधिकारियों की भी है। उन्होनें कहा कि सफाई नायक समय से उपस्थित होना सुनिश्चत करेगे। उन्होने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के जोन व्यवस्था लागू की जायेगी। उनहोने कहा कि शहर को ४ जोन में बांटा जायेगा और जोनवार अधिकारियों की डयूटी लगाई जायेगी। अधिकारी निरीक्षण कर अपनी अपनी रिपोर्ट देगें। जनपद में प्रथम बार ऐसा हुआ है कि जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई नायकों के साथ बैठक की है।
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय आज मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए सफाई नायकों, पालिकाकर्मी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि घर के साथ शहर को भी स्वच्छ रखें। उन्होने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था अब दुरूस्त हो जानी चाहिए। उन्होने कहा कि इस कार्य में अब नगर पालिका के साथ प्रशासन भी लगेगा। उन्होने कहा कि साफ सफाई व स्वच्छता की अलख जगानी है और शहर के सुन्दर बनाना है। जिलाधिकारी ने सफाई नायकों से कहा कि जो कार्य आप करते है वह कार्य और कोई नही कर सकता आप शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य करते है। उन्होने कहा कि कार्य के प्रति संवेदनशील बने, समय से निर्धारित स्थान पर पहुचना सुनिश्चत करे। उनहोने सुपरवाईजरों से कहा कि निर्धारित समय से आधा घण्टा पहले पहुचें। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त न मिलने पर अब सफाई नायकों के साथ पालिका के अधिकारियें की भी जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होने कहा कि सफाई कर्मी के अनुपस्थित रहने पर सुपरवाईजर, सफाई निरीक्षक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी फिक्स कर कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक ढलाव घर पर एक कर्मचारी की डयूटी लगाई जायेगी। जो यह सुनिश्चत करेगा कि कूडा ढलाव घर के अन्दर ही डाला जाये। उसे व्यवस्थित ढंग से डाला जाये।उनहोने कहा कि कूडा ढलाव घर से बाहर नही आना चाहिए। उनहोने कहा कि ढलाव घर पर कूडे के ऊपर ढकने के लिए एक त्रिपाल की व्यवस्था कराई जायेगी। जब कूडा उठाने वाला वाहन आये जो वह त्रिपाल के वहां से उठा कर कूडा अपने वाहन में डालेगा। उनहोने निर्देश दिये कि खुले वाहन से कूडे का निस्तारण न कराया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि प्रत्येक ढलाव घर पर कली चूने को छिडकाव अवश्य रूप से कराया जाये अगर कही पर शिकायत मिलती है कि कली चूने आदि का छिडकाव नही किया गया है तो तत्काल सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही कर दी जायेगी। उन्होने कहा कि कूडे के निस्तारण की निगरानी के लिए एक सचल दस्ते का भी गठन किया गया है जो अपर जिलाधिकार प्रशासन के निर्देशन में कार्य करेगा। यह सचल दस्ता ढलाव घर की वीडियों ग्राफी व फोटोग्राफी करेगा। यह सचल दस्ता उन लोगो की भी वीडियोग्राफी व फोटेग्राफी करेगा जो ढलाव घर के बाहर कूडा डालने का प्रयास करेगा। ऐसे लोगो के विरूद्व भी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि ऐसे लोगो की तस्वीरों को मीडिया में दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि रात्रि में ही शहर में झाडू लगवाये जाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सुबह के समय अगर सडक पर निकल जाये तो चारो ओर कूडा की नजर आता है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों व सुबह के समय शुद्व हवा लेने वालो व घूमने वालों को परेशानी होती है। उन्होने कहा कि यह भी सुनिश्चत किया जायेगा कि मुख्य स्थानों व बाजारों में रात के समय ही झाडू लगवाकर सफाई करा ली जाये और रात में ही कूडे का निस्तारण करा लिया जाये। उन्होने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सुबह के समय जब वे अपने प्रतिष्ठान खोले तो कूडे के एक बैग या डस्टबिन में डालकर रखें उसे सडक पर या नाली में न डाले ताकि सफाई कर्मी डस्टबिन से कूडा उठा ले। उन्होने निर्देश दिये कि डिवाइडरों के पास सफाई व्यवस्था सुनिश्चत कराई जाये। उन्होने कहा कि डिवाईडर व बिजली के खम्भों पर लगाये गये पोस्टर, हैण्डबिल आदि को तत्काल उतरवाया जाये और उनकी सफाई कराई जाये। उनहोने कहा कि सफाई के बाद यदि किसी का पोस्टर या हैण्डबिल लगा पाया जाता है तो सम्बन्धित जिसके नाम का पोस्टर या हैण्डबिल लगा है उस पर कडी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होने सफाई नायकों से कहा कि उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण महेन्द्र प्रसार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, डिप्टी कलैक्टर अजय अम्बष्ट सहित नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई निरीक्षक, सुपरवाईजरों सहित सफाई नायक उपस्थित थे।

 

भगवान महावीर स्वामी के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प
मुजफ्फरनगर। नगर के मौहल्ला केशवपुरी स्थित प्रकाश शिक्षा सदन जू.हाई स्कूल मे महावीर जयन्ति का पर्व बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य सतीश त्यागी द्वारा दीप प्रज्जलवित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील त्यागी द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जीवन परिचय के विषय मे बच्चो को बताया गया तथा उनके द्वारा गए उपदेशो के बारे मे छात्रो की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम मे बच्चो ने मन मोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संगीता, सोनिया, ज्योति सैनी, शीतल ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान छात्र मयंक, शिवम, अंशु, हिमानी,धानी,वंशिका, देवांशी, नन्दिनी, वाशु,निधि,रोजी,एंजल,राशी, परी,अदिति, सोनू, वंश, अवनी,राधे,विराट,सुबोध आदि छात्र-छात्राओ ने शानदार प्रस्तुति दी।

 

स्थापना दिवस का आयोजन9 4 |
मुजफ्फरनगर। पी आर पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस की २६वी वर्षगांठ एवं बैसाखी पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। उत्सव का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सिंघल जी ने विद्या की देवी सरस्वती को माल्यार्पण करके व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के आरम्भ मे कक्षा सात की विद्यार्थी अदिति पाल ने विद्यालय की विशेषताओ को कविता के माध्यम से दर्शाया। तत्पश्चात यू.के.जी. के नन्हे मुन्हे विद्यार्थियों ने जूती पटियाले दी गाने पर एक बहुत ही आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। रिया कक्षा ८ के भाषण के बाद नर्सरी,एल.के.जी. के छोटे छोटे विद्यार्थियों ने पंजाब का सांस्कृतिक रूप नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया। इसके बाद खुशी, दिया,ईशा,अनन्तिका की कविताओं के पश्चात छोटे छोटे बच्चो ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे नाच-नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे अध्यापिका,रुचि अरोरा,माधवी वाधवा,शालू शर्मा,प्रवीण कक्कर आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सिंघल जी के धन्यवाद अभिभाषण के साथ हुआ। जिसमें उन्होंने सभी अभिभावकों,स्टाफ एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद दिया तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि वे आगामी समय मे भी विद्यालय पर भरोसा व स्नेह बनाये रखे।जिससे हम पूर्णयता शिक्षित समाज की रचना कर सके।

 

महावीर स्वामी का जन्म दिवस मनाया
जानसठ। डीएवी इंटर कॉलेज में महावीर स्वामी जी का जन्म दिवस हर्षाल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जैन धर्म के २४ वें तीर्थंकर महावीर स्वामी को जैन समाज भगवान के रूप में पूजता है। उनका जन्म करीब ढाई हजार साल पहले वैशाली के गणतंत्र राज्य क्षत्रिय कुण्डलपुर में हुआ था। ३० वर्ष की आयु में संसार से विरक्ति हो जाने पर उन्होंने राज वैभव त्याग कर संन्यास ले लिया था। उन्होंने मनुष्य को जीव हत्या व गरीब लोगों का उत्पीड़न न करने का उपदेश दिया। इस अवसर पर अध्यापकों व छात्रों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। उप प्रधानाचार्य संजय कुमार पंत, योगेश कुमार, देवदत्त, राजू भैया वाल्मीकि, शिवकुमार, हरिप्रेम, बृजेश कुमार, हिमांशु कुमार, अशोक कुमार व प्यारे लाल सैनी आदि मौजूद रहे।

 

जागरूक अभिभावक मंच समिति ने दिया ज्ञापन
मुजफ्पफरनगर। जागरूक अभिभावक मंच समिति ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौपा। संगठन के अध्यक्ष राहुल गोयल व कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता के नेतृत्व मे एकत्रित हो कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि निजी स्कूलो मे नया सत्र आरम्भ हो चुका है, स्कूलो द्वारा मनमानी करते हुए निजी प्रकाशको की पुस्तके लगाई गई है जो कि उचित नही है। यह आर्थिक व वजन से अधिक होने के कारण बच्चो के शारीरिक उत्पीडन संबंधी अपराध की श्रेणी मे आता है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इसे सम्बन्ध मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जिला शुल्क नियामक समिति का गठन किया गया है। तथा निजी स्कूलो को फीस बढाने से पहले इसकी स्वीकृति लेना आवश्यक है। किन्तु बिना स्वीकृति के ही मनमाने ढंग से विभिन्न मदो मे फीस बढा दी जाती है स्कूलो मे भी नियमानुसार अभिभावक शिक्षक छात्र कमेटी का गठन होना आवश्यक है, निर्धारित अंतराल पर बैठक भी होना जरूरी है। विवरत वेबसाइट के माध्यम सेयह सार्वजनिक होना आवश्यक है।
निजी स्कूलो द्वारा मनमानी करते हुए एनसीईआरटी के अलावा निजी प्रकाशको की पुस्तके खरीदने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। जिस कारण छात्रो के नियम विरूद्ध बैग का वजन बढता जा रहा है। पानी की बचत व पर्यावरण को ध्यान मे रखते हुए स्कूलो मे पीने के पानी की जांच होना आवश्यक है। ताकि बच्चे अलग से पानी की बोतल ना लेकर जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे आजम शामशी, श्रवण गुप्ता, नरेश संगल,पवन बंसल, अमित गुप्ता एड., राजकुमार सिद्धार्थ, मनोज पंवार, ठा.कंवरपाल सिह, प्रवीण गुप्ता, डा.सोनू, अमित गोयल, शलभ गुप्ता एड., नौशाद मिया, नवीन गुप्ता,सतीश रैदासपुरी आदि सम्मलित रहे।

 

निरीक्षण कर दिये निर्देश12 4 |
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने अधिकारियो व वार्ड सभासदो के साथ प्रातः 10 बजे से दोपहर डेढ बजे तक नगर की समुचित सफाई व्यवस्था एवं क्लोरिजेशन युक्त जलपूर्ति हेतु निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जैन कन्या इण्टर कॉलेज के साम्ने वार्ड 22 व अम्बा विहार,रामपुरम तथा काली नदी वार्ड 27के स्थित नलकूप भूमिगत जलाशय तथा ओवरहैड टैंक का निरीक्षण किया निरीक्षण मे नलकूप चलते पाए गए तथा पम्प चालक डयूटी पर उपस्थित मिले। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल द्वारा नलकूप चालको को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन ओवरहैड टैंको को रात्रि मे भरना सुनिश्चित करें। जिससे जनता को प्रेशरयुक्त जन की आर्पूति हो सकेगी। यह भी निर्देश दिए गए कि विद्युत व्यवस्था वाधित होने पर आवश्यक्तानुसार जेनरेटर्स भी चलाये जाए।
सिटी सैन्टर के सामने जी.टी.रोड व पडाव स्थित कूडा डलवघर ईदगाह रोड पर तथा अस्पताल स्थित कूडा डलावघरो का भी पालिकाध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कूडे की गाडियां कूडे के निस्तारण करती पाई गई। मौके पर कर्मचारियो को निर्देशित किया गया कि मौके से कूडे का निस्तारण कराते समय स्थल पर ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव अवश्य करायें पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक ने संजय पुण्डीर को निर्देशित किया गया कि कूडे का निस्तारण कराये जाने के साथ-साथ नालो की सफाई भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान स्टैनो गोपाल त्यागी, अवर अभियन्ता शरद गुप्ता, संजय पुण्डीर सफाई निरीक्षक, मुकेश शर्मा प्रभारी कार्यालय अधीक्षक, राजेश शर्मा नलकूप सुपरवाईजर, सभासद प्रवेज आलम, नौशाद कुरैशी सभासद पति व क्षेत्रिय नागरिक मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =