समाचार
गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के जोगियाखेड़ा गाँव में एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे रिहान की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में परिवार के ही 4 और लोग आग में झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक बच्चे के शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में एसपी देहात अलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव में जैसे की सुचना प्राप्त हुई पुलिस को की गैस में लीकिज से आग लग गई है और जिसमे जलने से एक बच्चे की मृत्यु हुई है। इसमें जो अन्य 2 बच्चे और पति-पत्नी भी घायल है। उन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाकर ट्रीटमेंट दिया गया। जो सम्बंधित कार्यवाही है उसे पुलिस अमल में ला रही है। इस सम्बन्ध में जिस बच्चे की दुःखद मृत्यु हुई उसकी बॉडी परिजनों को दे दी गई है। इस सम्बंम्ध में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी और जो भी कानूनी कार्यवाही है वो सब अमल में लाइ जाएँगी।
25 पेटी अवैध शराब सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। थानाप्रभारी नई मंडी सन्तोष कुमार सिंह को मुखबिर की सूचना मिली कि चौकी कुकड़ा क्षेत्र के हरिनगर में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है जिसपर थानाप्रभारी सन्तोष कुमार सिंह मय पुलिस टीम के मुखबिर की बताई जगह पर दबिश दी तो वह अवैध रूप से बनाई जा रही शराब की की फैक्ट्री को देख कर हतप्रभ होकर चोक गए और मोके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा अवैध रूप से बनाई जा रही शराब के उपकरणों सहित अवैध रूप से तैयार २५ पेटी देशी शराब की जो सरकारी देशी शराब के ठेकों में ठेकेदारो के द्वारा धड़ल्ले से इस अवैध शराब बेची जाती हैं जिसके सेवन से पीने वालों के जीवन मे प्रभाव तो पड़ता ही हैं तो वही कई लोगो की जान भी चली जाती हैं इस अवैध शराब करीब एक हजार लीटर शराब बनाने का केमिकल से दस हजार लीटर शराब तैयार करके बेची जाती व इस अवैध शराब को सप्लाई करने वाली एक कार एवं करीब एक लाख खाली पव्वे, बारकोड एवं भारी मात्रा में नकली रैपर जो तैयार की गई अवैध शराब की बोतलों पर लगाकर बेचते थें पकड़े गए आरोपियों के नाम अनुज कुमार पुत्र रामबीर निवासी मंसूरपुर व दूसरे आरोपी प्रवीण पुत्र राजपाल निवासी मंसूरपुर बताया जा रहा है पकड़े गए आरोपियों से एक ड्रम तैयार शराब मय २ कैन ४०,४० लीटर के,०८ केन,२ केन खाली, एक मसीन शील लगाने वाली,१६ बंडल गत्ते पेटी,१२ टेप पेटी बांधने वाली,४५० क्वाटर की ८० प्लास्टिक बैग, ३६००० ढक्कन,२६१ तोहफा मार्का रेपर कुल १२,७८९,५ लीटर केन की कलर वाली,एक सीसी खुश्बू शराब,१ नापने वाली किप,१ पाइप,१ जग,२५ पेटी तैयार शराब,२ बंडल होली ग्राम/बार कोड,१गाड़ी आई १० आदि बरामद किया हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम को 5000 का बतौर इनाम भी दिया वह इस टीम में शामिल पुलिस जनों की पीठ भी थपथपाई।
दो को शराब सहित दबोचा
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते क्षेत्र में अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर हरियाणा मार्का अवैध शराब की 30 पेटी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
भौराकलाँ थाना अध्यक्ष बच्चन सिंह अत्री ने ने बीति रात मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियो को ३० पेटी हरियाणा मार्का शराब व एक बोलेरो पिकप सहित किया गिरफ्तार। भौरा कलाँ पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गर्मी से परेशान हुए नागरिक
मुजफ्फरनगर। तापमान में भले ही कुछ गिरावट आई हो, लेकिन गर्मी के प्रकोप और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। दिन निकलते ही गर्मी लोगों को हलकान करना शुरू कर देती है। दिन चढ़ते ही लोग बिलबिला जा रहे हैं और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। रात में भी चौन नहीं मिल रही है, क्योंकि पंखे गर्म हवा ही दे रहे हैं। सुबह से उमस ने लोगों को खासा बेहाल कर दिया। दिनभर आग उगलता सूरज बेहाल करता है तो रात में उमस भरी गर्मी चौन नहीं लेने दे रही है। सुबह के वक्त हवा ठंडी लग रही थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ वह भी गर्म हो गई। लोग कपड़े से मुंह को ढके नजर आए।
मिलजुलकर मनाये ईद का पर्व
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर हुई। जिसकी अध्यक्षता किशनलाल कश्यप ने की व संचालन राधेश्याम कश्यप ने किया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैइक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा भारत देश एकता भाईचारा एवं अखण्डता से सब मिलजुलकर ईद-उल-फितर के पावन त्यौहार को मनाये। इस दौरान नरेश कश्यप, नवीन कश्यप, सोनू चुघ, राज वर्मा, संजीव बाटला, राजन कश्यप, इरशाद खान, नीरज कश्यप, सोनू, संजय सैनी, विवेक मित्तल, विकास जैन, शुभम गोयल, ईश्वर लाल, मोहित कुश्वाहा, नितिन वर्मा, दीपक मिश्रा, किरन, नितिन भारद्वाज, रोहित कुमार, नीतिन, मुकुल कश्यप, राजकुमार गोयल, अजय प्रताप सिंह, दुर्गेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
दिनदहाडे लाखों की लूट से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाडे वृद्ध दम्पत्ति को बंधक बनाकर नगदी, गहने लूट लिये। लूट की घटना में इलाके में दहशत फैल गयी और पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दम्पत्ति से घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में भागदौड की लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र में नंदी स्वीट्स वाली गली में पूर्व पशु चिकित्साधिकारी प्रेमदत्त शर्मा का मकान है। प्रेमदत्त शर्मा यहां पर अपनी पत्नी एडवोकेट उर्मिला शर्मा के साथ रहते है। उनके दो पुत्र बाहर नौकरी करते है। बताया गया कि आज दोपहर तीन युवक उनके घर पर पहुंचे और घंटी बजाकर घर का दरवाजा खुलवाया। एक युवक मदद मांगने के बहाने घर के भीतर गया और प्रेमदत्त शर्मा से पीने के पानी मांगा। इसी दौरान अन्य दो बदमाश भी घर में घुस गये। बदमाशों ने तमंचों के बल पर प्रेमदत्त शर्मा और उर्मिला शर्मा को बांधकर एक कमरे में डाल दिया और पूरे घर की तलाशी ली। बदमाश घर में रखे हुए नकदी, गहनों सहित लाखों की सम्पत्ति समेटकर फरार हो गये। किसी प्रकार बंधनमुक्त हुए प्रेमदत्त शर्मा ने शोर मचाकर पास पडौसियों को बुलाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। दिनदहाडे डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकम्प मच गया। इंस्पैक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह, सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित दम्पत्ति से घटना और बदमाशों के हुलिये की जानकारी ली। क्राइम ब्रांच टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काफी भागदौड की लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहींं लग सकी।
बाइक व तमंचे सहित दबोचा
मुज़फ्फरनगर/बुढाना। एसएसपी सुधीर कुमार के आदेशानुसार एसएसआई धर्मन्द्र को मिली सफलता थाना बुढ़ाना कोतवाली के उमरपुर चौकी प्रभारी ब्रह्मजीत उमरपुर चौकी पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश को पकडने में सफलता हासिल की। तलाशी के दौरान युवक से १ तमंचा ३१५ बोर व १ जिंदा कारतूस मिला आरोपी युवक के पास से १ चोरी की बाइक भी मिली आरोपी युवक ने पूछताछ के दौरान गुलजार पुत्र शमीम गांव परासौली निवासी बताया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
शनिजयंती पर रथयात्रा व भंडारे का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित श्री शनिदेव मंदिर में वट अमावस्या एवं शनिजयंती महोत्सव मनाया गया। प्रातः छह बजे पूजन व अभिषेक के साथ शनिदेव की पूजा अर्चना की गयी तत्पश्चात साढे नौ बजे भगवान शनिदेव की विशाल शोभायात्रा शुरू हुई जो सुभाषनगर, शिवनगर, द्वारिकापुरी, गांधी कालोनी आदि क्षेत्रों से होती हुई वापस मंदिर परिसर पर दोपहर एक बजे पहुंची। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रथयात्रा में अतिथि के रूप में महामृत्युजन्य मिशन के संयोजक पं. संजीव शंकर शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा एवं कालूराम शर्मा गुरूजी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, महामंत्री राजेश कुमार उर्फ बंटी भाई, पंडित उमादत्त शर्मा, अरविंद भारद्वाज, रामकुमार कन्नौजिया, सचिन कन्नौजिया, विपिन कन्नौजिया, श्रीमती सुनीता गौड, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती नीरू, श्रीमती प्रीति चौधरी, श्रीमती सुनीता देवी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उधर, चरथावल मोड स्थित शनिदेवमंदिर में भी आज प्रातः से ही शनिजयंती के अवसर पर भगवान शनि का पूजन किया गया तत्पश्चात सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पं. केशवानंद, पं. संतोष मिश्रा ने हवन पूजन कराया और मंदिर समिति के उपाध्यक्ष शरद कपूर एवं कमैटी के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
कला कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के तीसरे दिन आज राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय महावीर चौक पर छात्र-छात्राओं को सह संयोजक एवं मुख्य प्रशिक्षक पीयूष शर्मा द्वारा कैनवास पर एक्रेलिक पेन्टिंग के गुर सिखाये गये।इसके साथ ही क्राफ्ट में नागेश बालियान द्वारा बेहतरीन क्राफ़्ट वर्क छात्र-छात्राओं को कार्यशाला में मुख्य रूप से सिखाया गया। सदस्य राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश प्रवीण सैनी ने छात्र-छात्राओं को वाटर कलर का प्रशिक्षण दिया। २० दिवसीय इस कार्यशाला के मुख्य संयोजक एवं प्रभारी राजकीय संग्रहालय अनिल कुमार ने बताया कि ये कार्यशाला उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ललित कला अकादमी का एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें जिले भर के चित्रकला,मूर्तिकला एवम क्राफ़्ट में रूचि रखने वाले छात्र-छात्राओं एवं नवोदित कलाकारों को अगले २० दिनों तक प्रशिक्षण दिया जायेगा और जो भी यहाँ पर पेंटिंग्स व कार्य तैयार होगा उसकी प्रदर्शनी २१ से २५ जून तक लगाई जायेगी। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रशिक्षक राम किशोर, मयंक सैनी ने छात्र-छात्राओं को पेन्टिंग के हुनर बताये। कार्यशाला में मुख्य रूप से राशि पंवार चौधरी, रिया चौधरी, रोज चौधरी, प्रीति,ज्योति,दीपिका,आर्यन, हार्दिक,अनमोल सोनी,प्रांजल सैनी,प्रणव शर्मा,भव्या शर्मा,विनीत नायडू,आयुषी जैन,धीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
पुलिस नें चलाया सघन चैकिंग अभियान, संदिग्धों की तलाशी
जानसठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार एसपी देहात आलोक कुमार शर्मा के निर्देशों के चलते सीओ जानसठ सोमेंद्र कुमार नेगी के निर्देशन में इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी नें एसएसआई सुरेश कुमार व पुलिस टीम के साथ मिलकर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जानसठ कोतवाली की कवाल चौकी पर चैकिंग अभियान चलाया। जानसठ कोतवाली पुलिस नें क्षेत्र में दो व चार पहिया वाहनों की चैकिंग की। इस दौरान संदिग्ध नजर आने वाले बाइक सवार युवकों की तलाशी भी ली गई।
कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्यागी की अगुवाई में मीरापुर दलपत चौकी इंचार्ज आदित्य भाटी, कवाल चौकी इंचार्ज सुदेश राज व एसआई अजीत सिंह, भलवा चौकी इंचार्ज अजब सिंह नें भी भारी दलबल के साथ चैकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार त्यागी नें बताया कि चौकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
