समाचार
वार्डो का किया पालिका चेयरमैन ने निरीक्षण 
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा पालिका सभासद गण एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वार्ड संख्या २ ए वं वार्ड संख्या १४ का निरीक्षण किया गया वार्ड नंबर २ रामलीला टीले पर बड़े नाले की जेसीबी मशीन के माध्यम से तली झाड़ टेल से हेड की ओर की तरफ से सफाई कराई गई लगभग ५० डंपर सिल्ट नाले से निकली और नाले का बहाव तेज हुआ अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इसी प्रकार टेल से हेड की ओर इस प्रमुख नाले की सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें इससे मोहल्ला रामलीला टिल्ला के साथ-साथ मोहल्ला लद्दावाला एवं मोहल्ला रामपुरी में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी काम युद्ध स्तर पर जारी है इसके बाद मोहल्ला किचलू वाला बाग का निरीक्षण किया गया वहां रोबोट मशीन के माध्यम से कीचड़ की सफाई कराई गई निरीक्षण के दौरान श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मोनिका सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर सफाई निरीक्षक एवं माननीय सभासद गण श्री नरेश कुमार श्री हनी पाल श्री अमित बॉबी श्री अरविंद धनकर के अलावा श्री मुकेश शर्मा प्रभारी कार्यालय अधीक्षक श्री विजेंद्र सिंह मनोज बालियान एवं गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष एवं क्षेत्र की जनता स्थल पर मौजूद रही तथा पालिका के किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। फोटो नम्बर चार विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन मुजफ्फरनगर। पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बैनर तले एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर मंडलायुक्त को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक सामाजिक संगठन है जो वर्तमान में देशभर में दलित, मुस्लिम, आदीवासी और समाज के पिछडे तबको के लिए काम कर रहा है शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन संस्था के प्रमुख कार्यक्षेत्र है पापुलर फ्रंट हमेशा से नागरिक अधिकार, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता व अखण्डता व देश में कमजोर वर्गो के सशक्तिकरण के लिए कार्य करता आ रहा है पापुलर फ्रंट समय समय पर समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर जन जागरण अभियान चलाता रहा है। वर्तमान में भी बेखौफ जियो, बाईज्जत जियो नाम से एक राष्ट्र व्यापी अभियान चलाया जा रहा है।
दिन निकलते ही युवक की मौत से मौहल्ले में मचा कोहराम पुलिस शव कब्जे में लेकर परीक्षण को भेज कार्यवाही में जुटी 
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी निवासी चमन सिह के करीब 27 वर्षीय बेटे सोहित ने अज्ञात कारणो के चलते अपने घर मे खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए। युवक द्वारा आत्महत्या करने की खबर पूरे ़क्षेत्र मे फैल गई तथा मौहल्ला रामपुरी मे शोक छा गया। नागरिको की सूचना पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड के बीच पफांसी पर लटके शव को उतरवाया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकता है।
मोटरसाईकिल सहित दबोचा 
मुजफ्फरनगर। रामराज थानां क्षेत्र के तारापुर रॉड पर चेंकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर दो बदमाशों ने पुलिस से बचने का प्रयास कर भागने का प्रयास किया। रामराज थानाध्यक्ष व एस आई नीरज सिंह व पुलिस बल ने दोनो बदमाशों का पीछा कर रामराज क्षेत्र के शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछ ताछ में दोनों बदमाशों ने अपना नाम पंकज पुत्र ज्ञान सिंह मीरपुर थानां बहसूमा व दूसरे बदमाश का नाम नितिन पुत्र यशपाल निवासी मीरपुर थानां बहसूमा जनपद मेरठ बताया पकड़े गए बदमाशों से एक लूट की सपेलेंडर प्रो मोटरसाइकिल व एक तमंचा ३१५ बोर,एक खोखा व ६ जिंदा कारतूस भी रामराज पुलिस ने किए बरामद पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके खिलाफ काफी आपराधिक मुक़दमे दर्ज बताये जा रहें है।
जलाभिषेक किया
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल सरकुलर रोड पर महाशिवरात्रि उत्सव मनाया गया। इसमे सभी बच्चों को गांधी कालोनी के वैष्णो देवी मंदिर में ले जाया गया। वहां सभी बच्चों ने शिवजी पर जल अर्पित किया और सभी ने भगवान के दर्शन किये और आर्शीवाद लिया। इरा, भवि, अव्या शर्मा, अव्या बंसल, अशवी, अलीमा, निंकु, आरव आदि को शिवरात्रि के बारे में बताया। स्कूल की डायरेक्टर डा. रिंकू एस गोयल ने बताया कि ऐसे विजिट से बच्चों को अपने संस्कृति के बारे में पता रहता है। इसके बाद सभी बच्चों ने स्कूल में वापस आकर फैमिली रोल प्ले भी एन्जाय किया। जिसमें उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के बारे में जाना। सभी शिक्षिकाओं ने भिन्न भिन्न परिवार सदस्यों की भूमिका निभाई। माता, पिता, भाई, बहन, दादा, दादी के बारे में जाना और खूब लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम में स्क्ूल की सभी शिक्षिकाओं गरिमा, विदुषी, प्रिया, सोनम, विधि, अंजना, मैघाली, महक, चेष्ठा और ऐश आदि ने सहयोग दिया।
शॉर्ट सर्किट से आग
मुजफ्फरनगर। नगर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश जैन के नर्सिंगहोम में देर रात्रि में एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे पूरे नर्सिंगहोम में धुंआ भर गया। इस कारण मरीजों में अफरा-तफरी मच गई और फायर ब्रिगेड के गाडी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार महावीर चौक के निकट डा. मुकेश जैन के वर्धमान नर्सिंगहोम की पुरानी बिल्डिंग के वेटिंग रूम के एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिस कारण पूरे नर्सिंगहोम में धुंआ भरने से मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। देर रात होने के कारण मरीज व उनके तीमारदार भी सोने की तैयारी कर रहे थे और स्टॉफ भी जा चुका था, जिस कारण काफी देर तक वहां कोई भी आग बुझाने नहीं पहुंचा और मरीज व उनके तीमारदारों में भगदड मच गई। इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिस पर दो गाडियां वहां पहुंची और वैटिंग रूम के शीशे तोडकर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकल कर्मियों ने कई मरीजों को सीढी लगाकर ऊपरी मंजिल से नीचे उतारा। आग पर काबू पाने के पश्चात सभी मरीजों को वर्धमान नर्सिंगहोम में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद मरीजों व उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
पांच सीओ व इंस्पैक्टर ने जाना शिवभक्तो का हाल 
खतौली। सीओ व इंस्पैक्टर ने पैरा मिलिट्री पफोर्स को ब्रीफ करते हुए कांवड यात्रा मार्ग का पैदल भ्रमण किया तथा शिवभक्त कांवडियो से उनका हाल जाना। कांवड यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिए डीएम सेल्वा कुमारी व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह तथा इंस्पैक्टर खतौली हरसरन शर्मा पैदल ही कांवड मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान इन दोनो अधिकारियो ने शिवभक्त कांवडियो का हालचाल पूछा।
जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। भूजल सप्ताह के अन्तर्गत बरला इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने पेंटिग प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बरला इंटर कॉलेज बरला में आयोजित कार्यक्रम में जय भारत इंटर कॉलेज छपार, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेड़ा व बरला इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने भूजल पर आधारित पेंटिग व नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जल बचाने के लिए प्रेरित किया। गीत प्रतियोगिता में जय भारत इंटर कॉलेज की ज्योति ने प्रथम, ईशा ने द्वितीय व तनु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में बरला इंटर कॉलेज की कुमारी ईशु त्यागी ने प्रथम, अलका ने द्वितीय व आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पेंटिग में कुमारी निकिता प्रथम, विधि द्वितीय व नुपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुधीर कुमार त्यागी ने कहा कि भूजल सप्ताह १६ से २२ जुलाई तक मनाया जा रहा है। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमें जल बचाने की आदत अपनी दिनचर्या में शामिल करनी होगी। इस दौरान मीनाक्षी, रचना, मनोज कुमार, सतीश कुमार, अमित कुमार, विनीत कुमार आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।
संगोष्ठी का हुआ आयोजन 
मुजफ्फरनगर। विद्या प्रकाशन मंदिर के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संवाद यात्रा के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक निर्देशन, परीक्षा प्रबंधन तथा नैतिक शिक्षा के संदर्भ में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों में कक्षा ९ से १२वीं तक के छात्र-छात्राओं को बेहतर करियर निर्माण के सूत्र बताए गए। विद्या संवाद यात्रा के अंतर्गत जनपद के गांधी इंटर कॉलेज, श्री अरविद इंटर कॉलेज, स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, गांधी बालिका इंटर कॉलेज, आर्या कन्या इंटर कॉलेज आदि स्कूलों में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान परामर्श विशेषज्ञ डॉ. रोहित खोखर ने चितन, पुनरावृत्ति, लिखना नामक परीक्षा सूत्र बताते हुए बच्चों को प्रश्नोत्तर की विषय सामग्री के सभी बिदुओं के बारे में चिन्तन-मनन की महत्ता समझाई। वहीं प्रो. राजीव ओबराय ने परीक्षार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ धैर्यपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से परीक्षा की तैयारी के लिए अभिप्रेरित किया। सकारात्मक दृष्टि से व्यक्ति का आत्मबल बढ़ने के बारे में भी बताया। डा. जयशंकर आत्रेय ने स शब्द के चार सूत्र पर चर्चा की। इस सूत्र में स्वप्न, सत्यसंकल्प, सत्कर्म और समर्पण को निहित किया गया। विद्या प्रकाशन मंदिर के प्रबंध निदेशक सौरभ जैन ने बच्चों को को ज्ञान की बाते बताकर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संगोष्ठी के समापन के दौरान मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। पुरस्कृत बच्चों में राखी, कामिनी, वंश, रिया, गौरव, मयंक, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
कांवड मार्ग का भ्रमण
मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त व आईजी ने कांवड मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रावण माह मे चल रही पवित्र कांवड यात्रा की सकुशल सम्पन्नता के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दिन प्रतिदिन हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवडियो की संख्या बढती जा रही है। कांवड यात्रा मे शिवभक्त कांवडियो की भीड बढने के साथ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार व आईजी शरद सचान ने डीएम सेल्वा कुमारी व एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल तथा एडीएम प्रशासन अमित कुमार आदि अधिकारियो की मौजूदगी मे रामपुर तिराहा, रूडकी रोड व सिसौना बाईपास आदि कांवड मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त व आईजी ने हाईवे तथा कांवड मार्ग का भ्रमण किया तथा शिवभक्त कांवडियो की सुविधा के लिए उनके स्वास्थ्य,चिकित्सा, भोजन आदि कांवडियो की सेवा के लिए विभिन्न संस्थाओ द्वारा शुरू किए गए शिविरो मे से कुछ शिविरो का निरीक्षण किया तथा जिला चिकित्सालय मे कांवडियो के लिए की गई व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।
दिल्ली में पश्चिम के दस जिलों को शामिल करने की मांग
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने प्रधानमन्त्री को भेजे गए ज्ञापन मे उत्तर प्रदेश के 10 जनपदो को दिल्ली मे शामिल करने तथा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। सुहेलदेप भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिह मांडी के नेतृत्व मे कचहर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने प्रधानमन्त्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमे अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश बहुत बडा प्रदे है। इसके 10 जनपदो को दिल्ली मे शमिल कर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया जाए। जिससे प.उ.प्रदे की हाईकोर्ट की समस्या भी हल हो जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार शुकतीर्थ को हरिद्वार की तर्ज पर पर्यटन स्थन बनाना चाहती है, और इसका विकास भी करना चाहती है, हाल ही मे पौराणिक तीर्थ स्थली आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ के विकास के लिए 20 करोड रूपये देने की घोषणा भी की है। यह सरकार की अच्छी पहल है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष़्ा रामपाल मांडी ने कहा कि मु.नगर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बागपत के जो जिला चिकित्सालय हैं, उनका सौंदर्यकरण तो हुआ है। लेकिन ईलाज की परम्परा ठीक नही है। ज्यादातर मरीजो को मेरठ या दिल्ली रैफर कर दिया जाता है। ये जिला चिकित्सालय रैफर सैन्टर का रूप ले चुके हैं। श्री मांडी ने कहा कि यदि सरकार वास्तव मे शुक्रताल का विकास करना चाहती है तो शुक्रताल मे रिषीकेश की तर्ज पर एम्स बनाने की जरूरत है। प्रदेश मे शराब बन्दी होनी चाहिए ताकि महिला उत्पीडन व सुरक्षा की स्थिती मे सुधार हो। पार्टी की महासचिव काजल कटारिया ने सरकार से कहा कि शराब पीकर व्यक्ति महिला का उत्पीडन करता है। अतः उत्तर प्रदेश मे शराब पर पूरी तरह पाबंदी होनी चाहिए। प्रधानमन्त्री को सांसदो व विधायको को दी जा रही सुविधा के लिए बढाई जा रही सुविधाओ को कम करना चाहिए। ज्ञापन सौपने वालो मे ठा.दिनेश पुण्डीर, डा.वेदपाल सिह, आर.के.राना, काजल कटारिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांवड यात्रा के लेकर परमधाम संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ एसएसपी ने की मीटिंग
मुजफ्फरनगर। कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सामाजिक संगठनों से व धार्मिक संगठनों से सहयोग की दरकार रखता है बहुत से सामाजिक संगठन धार्मिक कार्यो में बढ चढकर कावड़ मेला यात्रा में अपना अमूल्य योगदान देते हैं इसी क्रम में आज थानां नई मंडी क्षेत्र के कुकड़ा स्थित मधुर वेंकट हॉल में थानां नई मंडी पुलिस ने एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें एसएसपी अभिषेक यादव भी पहुंचे परमधाम संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति कावड़ मेला यात्रा में जबरदस्त सहयोग किया जाता है इनका सहयोग अतुलनिए वह प्रशंसनीय रहता है आज मधुर बैंकट हॉल कुकड़ा में परमधाम संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ पुलिस कप्तान अभिषेक यादव ने एक मीटिंग ली वह उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया कि व इस साल भी सहयोग करेंगे तो वही एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि परमधाम संस्था के पदाधिकारी व सदस्य बहुत सेवा भाव के साथ कावड़ मेला यात्रा में अपना अमूल्य योगदान देते हैं जो सराहनीय एवं प्रशंसनीय है उन्होंने कहा कि इस बार भी पूरी जी जान एवं मुस्तैदी के साथ यह अपने मिशन को अंजाम देंगेतो वही परमधाम संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस कप्तान को पूरा सहयोग करने की बात कही इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नई मंडी योगेंद्र सिंह,थाना प्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह, एस एस आई मदन सिंह बिष्ट, कुकड़ा चौकी प्रभारी करण नागर, टीपी नगर चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह, बीबीपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह सहित परमधाम संस्था के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
खतौली में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस मित्र सुरक्षा मे रहेंगे तैनात
खतौली। गौरतलब है कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए खतौली पुलिस हर मोर्चे पर तैयार और मुस्तैद नजर आ रही है। शिव भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने चाक-चौबंद इंतजामात किए हुए है। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में पुलिस ने नगर के सामाजिक संगठनों से जुड़े स्वम् सेवक पुलिस मित्र बनाए हैं ,जो शिव भक्तों की सुरक्षा में हर पल तैनात रहेंगे। और शिव भक्तों का मार्गदर्शन कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इस दौरान खतौली सी ओ आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कावंड यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। और कांवड़ यात्रा के दौरान भोले के भक्तों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करने पड़े इसके लिए खतौली में पुलिस ने करीब 150 पुलिस मित्र बनाए हैं। ये पुलिस मित्र महत्वपूर्ण चौराहों पर खड़े रहेंगे। पुलिस ने इन सभी पुलिस मित्रों को टी दृशर्ट का वितरण किया है। पुलिस की माने तो ये सभी कावड़ यात्रा के दौरान आम जनता और शिव भक्तों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस का सहयोग करेंगे। वहीं एस डी एम अजय कुमार अम्बिष्ट ने कहा कि नगर में सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गयी है।
कांवडियों के स्वागत को तैयार हैं गंदगी के ढेर, प्रशासन मौन
शाहपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था के दावों की पोल शाहपुर के बुढ़ाना रोड पर खुलती दिखाई दे रही है। शाहपुर के बुढ़ाना रोड पर लगभग 1 किलोमीटर तक नगर पंचायत द्वारा डाली गए गंदगी के ढेर से फैली बदबू कांवड़ मार्ग पर सरकार द्वारा सफाई कराने के दावों की पोल खोल रही है। सावन मास में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों कांवडिये हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य को जाते हैं। इनमें हरियाणा व दिल्ली प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के कांवडियों के लिए यह मार्ग बहुत ही सरल रहता है। इस मार्ग पर पडने वाली नगर पंचायत शाहपुर से बुढाना की ओर जाते समय लगभग एक किलोमीटर की दूरी तक सड़क के किनारे दोनों ओर नगर पंचायत द्वारा सफाई कर लगाए गए गंदगी के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध् परेशान करने वाली है। सोरम गेट के पास में ही विशाल कांवड़ सेवा शिविर भी लगाया जाता है। जिसमें हजारों कावडियों के भोजन व रहने की भी व्यवस्था की जाती है। आम दिनों में इस बदबू से ग्रामीण क्षेत्रा के लोगों व खेतों में काम करने वालों को सामना करना पड़ता है, लेकिन सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान कांवडियों की यात्रा सुगम करने के लिए सफाई व अन्य सुविधओं के लाख दावे किए जाते हैं। सरकार द्वारा व्यवस्था के नाम पर लाखों करोड़ों रूपए खर्च कर दिए जाते हैं, लेकिन नगर पंचायत द्वारा अपने क्षेत्र से बाहर ग्रामीण रकबे में गंदगी डालकर अपने कार्यों की इतिश्री कर ली जा रही है। बारिश के बाद सडक किनारे लगे गंदगी के ढेरों से निकलने वाली बदबूदार गैस यहां से गुजरना दुभर कर देती है। ऐसे में लाखों कांवडियों के इस मार्ग पर लगे गंदगी के ढेर बेइंतहा बदबू का जिम्मेदार कौन है। नगर पंचायत इसे अपने क्षेत्र से बाहर होने की बात कह कर इस पर कार्य नहीं करती, जबकि शाहपुर के सटे ग्रामीण क्षेत्र के गांव सोरम के रकबे में इन गन्दगी के ढेरों को कौन साफ करे।
