Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सपा करेगी मृतक नीरज को न्याय दिलाने के लिए करेगी संघर्षः गौरव स्वरूप

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा मीरांपुर निवासी नीरज का इतना उत्पीड़न किया गया कि उसे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पडा। पुलिस में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और न ही बिजली विभाग ने कोई सुध ली है। उन्होंने कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी मृतक के परिजनों के साथ है तथा उनके साथ सडक से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता कर उन्हे आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी।

महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए गौरव स्वरूप ने कहा कि विद्युत विभाग के उत्पीडन के कारण एक युवक के अपनी जान से हाथ धोना पडा एक छोटी सी चक्की चलाने वाले व्यक्ति पर पौने पांच लाख की रिकवरी भेज दी गयी। इस मामले में हाईकोर्ट से मृतक द्वारा स्टे भी लिया गया था लेकिन फिर भी विद्युत विभाग ने उस पर संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि मृतक का परिवार बहुत ही गरीब है उसके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं है। सपा नेता चंदन चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी इन लोगों के लिए सडक से संसंद तक संघर्ष करेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर उन्हे आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेगी। मृतक की बहन रेखा एवं पत्नी संगीता के अलावा नाबालिग पुत्र विभू ने कहा कि वे न्याय की आस में घूम रहे है उन्हे न्याय दिलाया जाये। उन्होंने यह भी बताया कि 19 जुलाई को उनके यहां तेहरवीं होनी है जिसमें उनके सैन समाज की बहुत बड़ी पंचायत होगी उसी मे आगे की रणनीति बनायी जायेगी। इस दौरान राज्यमंत्री दर्जाप्राप्त मुकेश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, जिया चौधरी, डा. नरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =