समाचार
शिविर का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। वैश्य समाज
द्वारा शिव चौक पर लगाए गए दवाइयों के फ्री कैम्प जोकि शिवभक्त कावड़ियों के लिए लगाया गया था आज उसका समापन पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा किया गया कैंप में सेवा देने के लिए डॉक्टरों को पालिका अध्यक्ष द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा वैश्य समाज शुरू से ही हर चीज में बढ़-चढ़कर भाग लेता है और वैश्य समाज का इतिहास भी अगर वह देखती हैं तो खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं सभी डॉक्टरों का उन्होंने आभार जताया और ऐसे ही समाज सेवा करने के लिए उन्हें प्रेरित किया इसके बाद पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा बनाए गए पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंची और कैमरा के द्वारा पूरे शहर का बहुत बारीकी से अध्ययन किया कि कहीं पर किसी तरह की कोई लापरवाही तो नहीं बाद में वहां पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुदर्शन सिंह बेदी पूर्व विधायक अशोक कंसल वैश्य सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप इंजीनियर अशोक अग्रवाल एसके बिट्टू एवं वैश्य समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे
गमगीन आंखों से दी अधिवक्ता मोहित शर्मा को विदाई
मीरांपुर। गंगा में डूबे अधिवक्ता मोहित गुप्ता का शव कल शाम बरामद होने के बाद आज सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्रकार राहुल गुप्ता के छोटे भाई अधिवक्ता मोहित शर्मा उर्फ मोनू 25 जुलाई को गंगा में डूब गये थे गौताखोंरो की कडी मशक्कत के बाद गत शाम उनका शव रामराज क्षेत्र के आलूवाला गांव के निकट से झाडियों में फंसा मिला। शव बुरी तरह से फूल गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा था। देर रात्रि पोस्टमार्टम के बाद अधिवक्ता का शव मिला। आज सवेरे गंगा बैराज पर अधिवक्ता का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पत्रकार राहुल शर्मा ने दी। इस दौरान भारी संख्या में मृतक के परिजन, रिश्तेदार व पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डाक कांवडों ने रोकी शहर की रफ्तार

मुजफ्फरनगर। बम बम भोले के जयघोष के साथ डाक कांवडों का सिलसिला आज पूरे योवन पर रहा। डाक कांवडों की भारी संख्या के कारण जगह जगह जाम की स्थिति बनी रही जिससे आम लोगों के साथ साथ पुलिस को भी भारी मशक्कत का सामना करना पडा। वहीं इस बार बिना साइलेंसर की बाइके भी कांवडियां की धूम मचा रही है। दिल्ली, हरियाणा के साथ दूर-दराज से शिवभक्त गंगाजल लेकर हरिद्वार से शिवालयों की ओर दौड रहे है। डाक कांवड़ की समय की मियाद पर दौड़ती है, ऐसे में युवाओं की टोली ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक के साथ अन्य वाहनों पर सवार है। कोई २० किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहा है तो कोई बिना रुके और थके चल रहा है। बाबा भोलेनाथ की भक्ति से जनपद धर्ममय हो गया है। माहौल में आस्था की खुशबू चहुंओर बिखर रही है। सावन माह में ३० जुलाई को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया जाना है। पैदल कांवड़िया रविवार शाम तक अपने शिवालयों के निकट पहुंच गया है। वहीं श्रावण माह के सोमवार होने के कारण भी शिवालयों पर भीड लगी रही। ऐसे में शिविरों में आराम करने वाले कांवड़िया अब शिवालयों के परिसर में ठहराव कर रहे हैं। बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डाक कांवड़िये अपनी मन्नतों और महादेव को प्रसन्न करने के लिए निकल पड़ा है। दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक नेशनल हाईवे-५८ डाक कांवड़ियों के हवाले हो गया है। दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, के साथ पश्चिमी क्षेत्रों के युवा डाक कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। हाईवे पर आस्था के पथ पर भक्ति की रफ्तार ने सभी को अभिभूत किया। युवाओं की टोली गंगाजल लेकर और लाने के लिए दौड़ रही है। हाईवे पर डाक कांवडियों की टोली में हरियाणा के निमेष, अश्विन कुमार, गौरव आदि ने बताया कि वह २० घंटे की मियाद लेकर निकले हैं। हाईवे के साथ कस्बों के बाहर से गुजर रहे बाइपास को लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। तेजी से दौड़ती डाक कांवड़ को लेकर हाईवे किनारे बसे गांवों में के बाहर एनाउंसमेंट कराकर डाक कांवड़ियों के लिए रास्ता खुला रखने की अपील की गई है। खतौली के भंगेला, तिगाई, सठेड़ी, फुलत, पुरकाजी, छपार, रामपुर तिराहा आदि पर पुलिस डाक कांवड़ लेकर मुस्तैद हो गई है।
मिट्टी के तेल का होगा वितरण
मुजफ्फरनगर। जिलापूर्ति अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शासनादेश सं0-404/ 29-7-2019-एम-143/ 2006 टी0सी0 दिनांक 25 जुलाई, 2019 द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर हेतु वित्तीय वर्ष 2019-20 के द्वितीय त्रैमास (माह जुलाई, अगस्त व सितम्बर, 2019) के लिए प्रचलित अन्त्योदय कार्डधारकों एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए माह जुलाई, 2019 हेतु मिट्टी तेल का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिसमें प्रचलित अन्त्योदय कार्डधारकों को 3 लीटर एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 1 लीटर प्रति कार्ड मि0तेल का वितरण कराये जाने एवं माह जुलाई, 2019 के मि0तेल का जिलेस्तर पर आवंटन एवं उठान दिनांक 05.08.2019 तक तथा सामान्य जनता के मध्य समुचित प्रचार-प्रसार कराकर वितरण दिनांक 10.08.2019 तक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अतः सर्वसाधारण एवं अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि वह माह जुलाई, 2019 हेतु आवंटित मिट्टी तेल अन्त्योदय कार्डधारियां हेतु 3 ली0 प्रति कार्ड एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारियों हेतु 01 ली0 प्रति कार्ड की दर से अपने से सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से दिनांक 10.08.2019 तक प्राप्त करने का कष्ट करें।
श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
शाहपुर। क्षेत्र के गांव सांझक स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मन्दिर मे जल चढाने तथा पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हजारो शिवभक्तो की सेवा के लिए ग्रामीणो की और से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए है। जिला व पुलिस प्रशासन की और से भी शिवभक्तो के सुविधा व सेवा के लिए विभिन्न व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की गई हैं।
गांव सांझक स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मन्दिर मे आज सावन के दूसरे सोमवार के दिन सुबह से ही शिव मन्दिर मे पूजा अर्चना करने वाले तथा जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तो की भीड लगी रही। एसपी देहात आलोक शर्मा,सीओ फुगाना,इंस्पैक्टर शाहपुर केपी सिह आदि मय फोर्स के मौके पर मौजूद रहे।
फल शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन उत्तर प्रदेश की महिला टीम की प्रदेशाध्यक्ष गीता ठाकुर ,प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा गोयल,कोषाध्यक्ष पिंकी चौधरी,प्रदेश सचिव पूजा चौहान एवं महासचिव रेनू वर्मा द्वारा नगर की हृदय स्थली शिवचौक, शामली रोड, हनुमान चौक, अस्पताल चौराहा आदि अनेक स्थानो पर पूरी टीम के सहयोग से उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा मे हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर तेजी के साथ अपने गंतव्यो की और बढ रहे शिवभक्तां को फल वितरित किए गए तथा चिकित्सा सुविधा भी उललब्ध कराई गई। इस अवसर पर संस्था से जुडे पदाधिकारियो के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कांवड सेवाशिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की और से मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरैन्ट के समीप शिव भक्त कांवडियो की सेवा के लिए कांवड सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे शिव भक्तो के लिए जलपान,भोजन व चिकित्सा सुविधा रही। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष़्ा क्रान्तिकारी शालू सैनी ने बताया कि शिविर मे संस्था से जुडे सभी पदाधिकारियो ने पूरे समर्पण भाव से सेवा की तथा सुन्दर सुन्दर झांकिया लाने वाले कांवडियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कमल सैनी, राजू सैनी, बिटटू सिखेडा, सुनील सैनी, नवीन गोयल, संदीप सैनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिवभक्तों की सेवा की
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मौ.सलीम जनपद से हरिद्वार जाकर पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिव भोले भक्तो का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया और कांवड सेवा शिविर मे शिवभक्तों की सेवा मे शुद्ध भोजन व फलो का वितरण किया गया। जिसमे अल्पंसख्य मोर्चा के जिला महामंत्री मौ.सलीम के नेतृत्व मे अपने सभी साथियो को साथ लेकर शिव भक्तो का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मौ.सलीम, अशफाक उर्फ राजू,रफीक अन्सारी, रविश अंसारी, मौ.रिहान,मौ.अब्दुल्ला, भाई शाहरूख, मौ.जावेद, मौ.शमशाद ठेकेदार, मौ.दिलशाद आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिवभक्तों को किया प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। शिव कांवड सेवा समिति बिलासपुर द्वारा बाईपास पर शिवभक्तों की सेवा के लिए कांवड शिविर लगाया गया है कांवड शिविर में कूकडा की अमित विहार कालोनी गली नम्बर एक के निवासियों द्वारा शिविर में भगवान भेले के भक्तों को चाय, पकौडे एवं बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान बिलासपुर नरेंद्र पाल, आलोक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार लोकेश भारद्वाज, जविन्द्र, अमित भारद्वाज, गौरव मित्तल, सौरभ मित्तल, तनिष्क भारद्वाज, राहुल गुप्ता, जितेंद्र जिंदल, सुधीर अग्रवाल, मनीष कुमार सीए, मुकेश गुप्ता, दीपिका मित्तल, उषा मित्तल, कामिनी भारद्वाज, तान्या मित्तल, अशोक गोयल, मनोज गोयल, हर्षित गोयल, राहुल गुप्ता, उपेंद्र नाथ मिश्रा, जितेंद्र कमार मुन्ना, सुमन गर्ग, अनिल गर्ग, हरविंद्र सिंघल, नीलम सिंघल आदि का विशेष सहयोग रहा।
सेवा शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के विशाल कांवड सेवा शिविर का आज विधिवत समापन हुआ। कांवड सेवा शिविर के समापन अवसर पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि बीते वर्षो की भांति इस वर्ष भी संस्था की और से रूडकी रोड स्थित स्वरूप प्लाला मे कांवड सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी भीमसैन कंसल, हिन्दुस्तान प्रेस के जिला प्रभारी अरविन्द भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र चौधरी, राज्यसभा सदस्य डा.अनिल अग्रवाल की प्रतिनिधि सरिता शर्मा अरोरा,डा.पंकज जैन,सीओ सिटी हरीश भदौरिया, बीएसएफ के कमांडेन्ट सुधीर शर्मा,समाजेसवी सत्यप्रकाश रेशू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी,पूर्व विधायक सुरेश सिंघल, व पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे। कांवड सेवा शिविर मे शिवभक्तो के लिए भोजन, जलपान व चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई थी। शिविर के सफल संचालन मे सोनू वर्मा, मैडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश शर्मा, सोनू माहेश्वरी, पंकज शास्त्री, लक्ष्मी धीमान, अंजू, निरूपमा गोयल जिलाध्यक्ष हिन्दू संगठन आदि का विशेष सहयोग रहा।
कई बाईके भिड़ी
मुज़फ्फरनगर। अब तक आपने यूपी १०० को लोगों के काम आते व एंबुलेंस का काम करते देखा होगा लेकिन अब यूपी १०० के स्टाफ डॉक्टर बन गए हैं दरअसल बाईपास पर बागोवाली-भोपा मार्ग पर भोपा पुल के पास कावड़ियों की कई बाईके आपस में भिड़ गई तभी पास से गुजर रही मुजफ्फरनगर जनपद की पीआरवी २१९३ ने घायलों को देखकर पीआरवी को रोक लिया और घायल कावड़ियों का उपचार शुरू कर दिया पीआरवी के स्टाफ दिनेश कुमार,नवीन कुमार तथा चालक कपिल कुमार ने पांच घायल का कांवड़ियों का उपचार करते हुए उनकी मरहम पट्टी की कथा उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया घायल दो कांवड़ियों श्रीराम व रामशन्स निवासी ग्राम महामाद थाना परदा बिहार ने बताया कि यूपी १०० स्टाफ ने हमारा डॉक्टर बनकर उपचार किया हम इसका अपने राज्य में गुणगान करेगे सच्चाई यह है कि यूपी पुलिस खासकर मुज़फ्फरनगर पुलिस अच्छा काम कर रही है
कांवड सेवा शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। मां भगवती केवल पुरी मंदिर में शिव कावड़ सेवा समिति द्वारा २६ वा विशाल कांवड़ सेवा शिविर का समापन हुआ श्री विजेंद्र गोयल रेडीमेड वस्त्र व्यापार एसोसिएशन अपनी धर्म पत्नी पुष्पा गोयल के साथ हवन पूजन यज्ञ के साथ समापन कराया मंदिर कमेटी अध्यक्ष बबलू पाल ने हवन में पूर्ण आहुति देकर धर्म लाभ उठाया पूजन करने वालों में विजेंद्र पाल सभासद मनोज शर्मा सभासद मुकेश कुमार रामनिवास एडवोकेट सुनील पाल भाजपा नेता मनु लाल नामदेव कमल कांत शर्मा पवन पाल अशोक शर्मा संजीव दिक्षित राधेश्याम भोलेनाथ जी सुधीर गोयल कैलाश चंद पाल मुकेश चौहान रविकांत काका शिवकुमार शिबू भाई पूजन करने में पंडित आचार्य ओम प्रकाश जी व पंडित आचार्य चंद्र प्रकाश जी के द्वारा पूजा कि गई
