खबरें अब तक...

समाचार

मां से बच्ची को मिलाया7 14 |
,जानसठ । पुलिस व पत्रकारों की सक्रियता के चलते कुछ समय में ही मां बाप से बिछड़ी बच्ची परिजनों को मिली अपने कलेजे के टुकड़े को पाकर परिजनों ने पुलिस व पत्रकारों का जताया आभार जानसठ कोतवाली पहुंचे बच्ची के परिजनों नें बताया कि ३ वर्षीय हिफ्जा पुत्री शवाब जानसठ अपनी ननिहाल में आई हुई थी । जो खेलते समय रास्ता भटक गई। इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा व कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई चन्द्रसेन सैनी नें बच्ची को दुलार-प्यार करते हुए चॉकलेट आदि दिलवाकर परिजनों के सुपुर्द किया और उन्होंने एहतियात बरतने की सख्त हिदायत भी परिजनों को दी।

 

 

रिश्ते का खूनः मामा ने की भांजे की हत्या1 20 |
छपार। मामूली विवाद में मामा ने अपने भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस इस घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सिसौना निवासी शेरू पुत्र नूरदीन का अपने मामा समयदीन के साथ विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बीती रात से ही कहासुनी चल रही थी। आज सुबह शेरू अपने काम पर जा रहा था, तभी दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। कहासुनी के चलते शेरू वापस अपने घर लौट आया। बताया जा रहा है कि इसी बीच विवाद के चलते उसके मामा समयदीन ने अपनी लाईसेंसी बंदूक से उसकी छाती में गोली मारकर हत्या कर दी।
गोली लगने के कारण बुरी तरह घायल शेरुं की मौके पर ही मौत हो गई। भांजे की हत्या करने के बाद समयदीन ने खुद को एक कमरे में कैद कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना छपार पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद हत्यारे समयदीन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना से सिसौना गांव के साथ ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

भाकियू का प्रदर्शन रहा जारी3 23 | 4 26 |
मुजफ्फरनगर। नई परिवहन नियमावली को लेकर स्कूलों मे बने ट्रान्सपोर्टेशन के संकट को लेकर भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने मे आसपास के कई जनपदो से आए कार्यकर्ताओं के शामिल हो जाने से धरना स्थल व उसके आसपास जबरदस्त भीड नजर आई। धरनें मे शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं व किसानो की टै्रक्टर-ट्रालियो के कारण शहर मे कई स्थानो पर जाम की स्थिती बनी रही।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव चौ.राकेश टिकैत के नेतृत्व मे नई परिवहन नियमावली के विरोध मे चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के आज दूसरे दिन आसपास के जनपदों शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद,मेरठ, बिजनौर,बागपत आदि विभिन्न जनपदों से टै्रक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर कचहरी पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता व किसान धरने मे सम्मलित हुए। जनपद सहित कई अन्य जनपदो के कार्यकर्ताओं की उपस्थिती से धरना विशाल प्रदर्शन मे तब्दील हो गया।
आज के धरने को भाकियू के कई बडे पदाधिकारियो ने सम्बोधित करते हुए संगठन को मजबूती देकर अपनी आवाज बुलन्द करने करने का आहवान किया। इस आंदोलन का व्यापारी संगठनो ने भी समर्थन किया।
धरने को सम्बोधित करते भाकियू नेता राकेश टिकैत सहित सभी वक्ताओ ने आरोप लगाते हुए कडी नाराजगी जताई कि स्कूल वाहनो का संकट होने के बाद भी जिला प्रशासन अभी तक अभिभावको और बच्चो की परेशानी के समाधान के लिए कोई कदम नही उठाया है। वक्ताओ ने कहा कि प्रशासन पूर्ण रूप से असंवेदनशील हो गया है। करीब एक पखवाडे से स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्रांसपोर्ट सेवा बंद कर देने से बच्चों व अभिभावको के सामने संकट खडा हो गया है। यही कारण है कि बच्चे स्कूल जाने के लिए परेशनी का सामन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि शहर के हालात तो फिर भी काफी ठीक हैं लेकिन देहात की स्थिती तो इस दिशा मे बद से बदतर है। इस दौरान बताया गया कि स्कूली बच्चों को लाने व ले जाने के लिए लगी टं्रास्पोर्ट सेवा के संबंध मे सरकार द्वारा जारी की गई नियमावली के चलते प्रबंधको द्वारा टं्रास्पोर्ट सेवा बन्द कर देने से अभिभावको व बच्चो के समक्ष यह समस्या बनी है।
धरने को सम्बोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिह जादौन ने कहा कि एक और जहां बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा दिया गया है। दिन रात इसके प्रचार प्रसार के लिए खालो खर्च किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी और छात्राओं के स्कूल आने जाने की समस्या का हल नही निकाला जा रहा है। ऐसी परिस्थिती मे खासतौर पर देहात की बच्चियां कैसे अपने स्कूल तक पहुंचे। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी मनमानी पर अडी है। जिससे छात्रो व किसानो को भारी परेशानी उठानी पड रही है। क्योंकि शहर की अपेक्षा गांवों मे अभी भी यातायात के साधन बहुत कम हैं। छात्राओ को गांव से आसपास के कस्बे व शहर मे स्कूल तक आने जाने मे परेशानी छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावको की परेशानी का सबब बनी हुई है।
धरने के दौरान बकाया गन्ना भुगतान, बिजली की समस्या सहित किसानो की विभिन्न समस्याओ का जिक्र करते हुंए केन्द्र व प्रदेश सरकार पर किसानो की अनदेखी का आरोप लगाया। भाकियू पदाधिकारियों का कहना है कि कचहरी मे चल रहे इस अनिश्चितकालीन धरने मे फिलहाल तो मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं को ही सम्मलित रहना था। आगे की रणनीति पर अभी विचार होना है। लेकिन धरने की सफलता के लिए आसपास के जनपदो से सैकडो कार्यकर्ताओं ने आज के धरने मे सम्मलित होकर अपनी उपस्थिती दर्ज करायी।
कचहरी मे आयोजित विशाल धरने के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाऐं सुनिश्तिच की गई। कचहरी व उसके आसपास सभी चौराहो पर पर्याप्त मात्रा मे पुलिस व पीएसी बल तथा मुहिला पुलिसकर्मी तैनात रही। कुछ चौराहो पर बेरीकेटिंग भी करायी गई। ताकि कचहरी की और जाने वाले मार्ग पर टै्रक्टर-ट्रालियो की लम्बी कतार न लग सके तथा अन्य नागरिक/वाहन चालक जाम मे फंसने से बच सकें। लेकिन इन सब व्यवस्थाओं के बावजूद रैली स्थल पर नारेबाजी करते हुए पहुंच रहे भाकियू कार्यकर्ता कुछ स्थानो पर पुलिस से उलझते हुए जबरन बैरिकेटिंग पार कर अपनी टै्रक्टर-ट्रालियो सहित धरना स्थल के करीब पहुंचने मे कामयाब रहे।
एक लम्बे समय बाद कचहरी मे आयोजित भाकियू के विशान धरने के कारण कचहरी परिसर मे किसानो के वाहनो तथा अन्य वाहनो की भी लम्बी कतार लगी रही। पुलिस तथा टै्रफिक पुलिस को भीष्ण गर्मी व उमस के बीच व्यवस्था बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पडी। भाकियू मण्डल महासचिव राजू अहलावत ने बताया कि अभी प्रशासन से इस सम्बन्ध मे कोई ठोस वार्ता नही हो पायी है। जिस कारण धरना अनिश्चितकालीन रूप से चल रहा है। मंडल महासचिव राजू अहलावत ने चेतावनी दी कि डीएम से इस संबंध में कोई वार्ता नहीं की जायेगी डीएम बच्चों से माफी मांगे।
धरने को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव चौ.राकेश टिकैत,प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिह जादौन, मण्डल महासचिव राजू अहलावत, मेनपाल चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नवीन राठी, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, विकास शर्मा, शहर अध्यक्ष शाहिद आलम, पवन राठी, अनुज तोमर, विकास बालियान, अनुज बालियान, धर्मवीर मलिक, भाकियू नेत्री सोहनवीरी, अशोक बालियान, व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी आदि व्यापारी नेताओं ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस-पीएसी बल तैनात रहा।

तमंचे सहित शातिर पकडा5 21 |
मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त इंतजार अली पुत्र रमजान अली निवासी ग्राम कासमपुर खेड़ी थाना रमाला जिला बागपत को एक तमंचा ३१५ बोर व एक कारतूस जिंदा ३१५ बोर के साथ गिरफ्तार किया गया जिस के संबंध में थाना मंसूरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या ३६७/ १९ धारा ३/२५ आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त थाना सहसपुर जनपद देहरादून उत्तराखंड से ट्रक चोरी में वांछित चल रहा था।

 

प्रतियोगिता में लिया हिस्साWhatsapp Image 2019 08 30 At 9.46.02 Am |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुज़फ़्फ़रनगर विवेक द्वारा नवाब अजमत खॉ गर्ल्स इण्टर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर के सीनियर वर्ग में ३५० छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रान्तीय संयोजक अनिल गोपाल गर्ग का योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती इंदु मिश्रा, डॉ सपना गर्ग, डॉ अमित वर्मा, शाखा संस्थापक सुधीर गर्ग का सहयोग रहा। इस अवसर पर विवेक शाखा द्वारा स्कूल की प्राचार्या सफ़िया बेगम, डॉ. अनीता अग्रवाल जी, प्राचार्या काजमी जी व ०४ शिक्षकाओ को छात्राओं को अच्छा माहौल व अच्छी शिक्षा के लिए सम्मानित किया गया.. इस अवसर पर मंच का संचालन अध्यक्ष अचिन कंसल व राजीव गर्ग जी ने संयुक्त रूप से किया… डॉ ओमबीर सिंह ने भारत विकास परिषद का परिचय व कार्यप्रणाली के बारे मे विस्तार से बताया.. मुकेश बिन्दल ने भारत को जानो प्रतियोगिता की उपयोगिता के बारे मे बच्चों को विस्तार से बताया.. इस अवसर पर उपाध्यक्ष व प्रांतीय संयोजक अजय गर्ग जी व प्रमुख समाजसेवी नीधीषराज गर्ग ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया.. डॉ. आर के सिंह, कुलदीप कुकरेजा , मुनोज गोयल, अमित सिंहल, शैशव अग्रवाल, शाखा मार्गदर्शक पवन सिंहल, गौरव सिंहल, अनिल वर्मा समेत बड़ी संख्या में शाखा सदस्य उपस्थित रहे.इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या सफ़िया बेगम कालेज प्राचार्या डॉ. अनीता अग्रवाल व शिक्षक गण द्वारा भारत विकास परिषद व विवेक शाखा के कार्यक्रमों की प्रशंसा की।

चुनावी संबंधी बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद सत्यदेव पचौरी तथा संगठन मंत्री अजेय कुमार ने संगठन चुनाव सम्बन्धी बैठक मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला मीडिया प्रभारी संजय गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार संगठन चुनाव हेतु गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे जिला चुनाव अधिकारी सांसद सत्यदेव पचौरी पश्चिमी क्षेत्र संगठन मंत्री अजेय कुमार ने आयोजित बैठक पार्टी कार्यकर्ताओ को चुनाव की तैयारी के सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

खेलों में लिया बढचढकर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्टस स्टेडियम मुजफ्फरनगर में विभिन्न भार वर्गो के अलावा जिला केसरी कुश्ती का भी आयोजन किया गया। विभिन्न भार वर्गो में 122 एवं जिला केसरी में 18 पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिला केसरी में अंकुर राठी निवासी गांव मोलाहेडी ने खालापार के सुहैल कुरैशी के अंकों के आधार पर हराकर जिला केसरी खिताब पर कब्जा कर लिया। 38 किग्राम में कर्तव्य प्रथम रवि द्वितीय रहे, 42 किग्रा4म में उन्नय प्रथम अजय द्वितीय रहे। 48 किग्राम में नईम प्रथम अमन द्वितीय रहे। 57 किग्रा में बादल प्रथम अक्ष्य द्वितीय रहे। 74 किग्राम में मोना प्रथम, राजीव द्वितीय रहे। 38 किग्राम में अदिति प्रथम तनु द्वितीय रहे, 42 किग्राम में मनीषा प्रथम अलका द्वितीय, 46 किग्राम में रिया प्रथम निलिमा द्वितीय, 50 किग्राम में सविता प्रथम मीनराक्ष्ज्ञी द्वितीय, 58 किग्राम में खुशी प्रथम नगमा द्वितीय, 68 किग्रा मे ंगोलू पंवार प्रथम, नाबिया द्वितीय जिला केसरी में अंकुर राठी को ग्यारह हजार एवं कप दिया गया। उप विजेता सुहैल कुरैशी को तीन हजार एवं कप दिया गया। जिला खेल अधिकारी राजकुमार, हरफूल सिंह, विकास बालियान, नरेंद्र पंवार, अनुज कुमार, युधिष्ठिर पहलवान एवं कुश्ती कोच जितेंद्र सिंह ने संचालन किया।

 

 

बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता गौरव स्वरूप और संचालन जिया चौधरी ने किया। मीटिंग में बोलते हुए पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि शासन और प्रशासन ने जो स्कूलों के विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के साथ अन्याय किया है स्कूल बसों में आवश्यक सावधानी हम भी चाहते है किंतु जब तक और कोई दूसरा प्रबंध शासन नहीं करता तब तक ये बसे चलनी चाहिए नहीं तो बच्चों का भविष्य बिगड जायेगा। हम बच्चों और अभिभावकों के आंदोलन का समर्थन करते है। मुकेश चौधरी ने बसों के संचालन को रोकना बच्चों के भविष्य से खिलवाड बताया और कहा कि इसकी समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। राकेश शर्मा ने भी बच्चों और विद्यालयों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया। अंत में अध्यक्ष गौरव स्वरूप ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस अलोकतांत्रिक कदम को वापस लेना चाहिए अन्यथा समाजवादी पार्टी को भी आंदोलन में उतरना पडेगा। इस दौरान हाजी लियाकत अली, चंदन चौहान, वसी अंसारी, अंसार आढती, शलभ गुप्ता, जर्नाधन विश्वकर्मा, नूरहसन सलमानी, उमेश त्यागी, राहुल वर्मा आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिया ज्ञापन8 16 |
बुढाना। प्राइवेट स्कूलों द्वारा स्कूल बसों के नियमों में बदलाव के बाद छात्रों के अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलने के विरोध में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सहरावत एवं गज्जू पठान की उपस्थिति में रालोद छात्रसभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी के नेतृत्व के जिलाधिकारी के नाम एसडीएम बुढ़ाना को ज्ञापन देकर अभिभावकों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य रूप से छात्रसभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी, जयवीर ठाकरान, अंकित सहरावत, आकाश राठी, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन सहरावत, अश्वनी चौधरी, अश्वनी सहजाद, अकरम, आशु त्यागी, वैभव, राहुल शर्मा, अनुज, विपुल तोमर, विजय त्यागी, अंश राठी, मारूफ राणा, शुभम तोमर, खालिद, शाहिद, दिवाकर शर्मा, रोहित, यश चौधरी, अभिनव, राजन, किशोर भारद्वाज, मुन्ना बुढ़ाना आदि युवा उपस्थित रहे।

मानक पूर्ण करने वाली स्कूल की गाडियों पर कार्यवाही नहीं की जायेगीः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि स्कूली बच्चों के आवागमन में प्रयुक्त बसों एवं अन्य छोटे वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं के निवारण एवं भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न होने तथा स्कूली बच्चों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उप्र मोटर यान नियमावली 2019 बनाई गई है। उन्होंने कहा कि नियमावली के अनुरूप ही स्कूली बच्चों को ले जाने वालों वाहनों का संचालन कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कल जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, स्कूल प्रबन्धन व अभिवावकों के साथ बैठक कर यह तय किया गया था कि मानक पूर्ण करने वाले स्कूली वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी। ऐसे प्राईवेट वाहन जो स्कूली बच्चों को लाने का कार्य करते हैं, उनके साथ अभिवावक एक अनुबन्ध करेंगे और उस अनुबन्ध को स्कूल से अग्रसारित कराकर जिला विद्यालय निरीक्षकध्एआरटीओ कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। तत्पश्चात एआरटीओ कार्यालय द्वारा प्राईवेट स्कूली वाहन को समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए मानक पूर्ण करने के उपरान्त परमिट जारी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि साथ ही मानक पूर्ण करने वाले वाहन के साथ दुर्घटना होने की स्थिति में कोई चूक न मिलने पर स्कूल प्रबन्धन को जिम्मेदार न मानते हुए उन पर कार्यवाही नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि वाहन उप्र मोटर यान नियमावली 2019 के सुरक्षा नियमों के अनुपालन के लिए जनपद में 4 सदस्यी समिति भी गठित है। समिति में नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिला मजिस्ट्रेट, एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रखे गये हैं, जो नियमावली को लागू कराते हुए प्रतिदिन की सूचना उपलब्ध करायेगी।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक छात्रा को शादी का झांसा देकर मुरादाबाद के युवक ने शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी के भाई ने भी घर आकर उससे दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती सरकुलर रोड स्थित एक कॉलेज की छात्रा है। पीड़िता का कहना है कि करीब दो साल पूर्व वह किसी काम से मेरठ गई थी, जहां उसकी मुलाकात मुरादाबाद जनपद के गांव गढ़ी निवासी फिरोज पुत्र रईस से हुई, जिसने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में युवक का छात्रा के घर भी आना-जाना शुरू कर हो गया। शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा।
पीड़िता के अनुसार, गत पांच फरवरी को फिरोज अपने भाई शाहनवाज के साथ उनके घर आया। रात में शाहनवाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर उसकी मोबाइल से अश्लील क्लिप बनाने की जानकारी देते हुए उसे वायरल कर देने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा ने शादी करने का दबाव डाला तो दो जुलाई को फिरोज व शाहनवाज अपने भाई आमिर व मां सलमा के साथ घर आया। छात्रा के साथ मारपीट की और सोने की चेन भी तोड़ ली। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मुजफ्फरनगर में आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
मुजफ्फरनगर। आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना में आरएसएस नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन फानन में उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। मामला फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख सोमपाल सैनी अपने खेत में किसी काम से गए थे।
इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचें और उन पर हमला कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और गंभीर घायल सोमपाल सैनी पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk