वैश्विक

सीबीआई-देशभर में 150 स्थानों पर छापा मारा

सीबीआई ने देशभर में एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत 150 स्थानों पर संयुक्त औचक निरीक्षण किए गए गए। इस अभियान में संदिग्ध भ्रष्टाचार के विभिन्न स्थानों पर जांच की गई।
सीबीआई का यह विशेष अभियान मुख्य रूप से ऐसी जगहों पर आयोजित किया गहां जहां आम नागरिक या छोटे व्यवसायी सरकारी मशीनरी में व्याप्त भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार झेलते हैं। सीबीआई की यह कार्यवाही प्रधानमंत्री मोदी की जीवनयापन को आसान बनाने की पहल पर आधारित है। 

 

 

चिदंबरम को 2 सितंबर तक सीबीआई रिमांड पर

आईएनएक्स मीडिया केस में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई जिसने उनकी हिरासत अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दीई। वह दो सितंबर तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे। सीबीआई ने इस मामले में अदालत से हिरासत अवधि पांच दिन के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था। विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने हिरासत अवधि बढ़ाने का आदेश पारित किया। चिदंबरम को उनकी चार दिनों की सीबीआई हिरासत समाप्त होने के बाद विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के समक्ष पेश किया गया।

चिदंबरम (73) को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उन्हें अदालत में पेश किया गया था। उसके बाद से वह सीबीआई हिरासत में हैं। 21 अगस्त की रात चिदंबरम को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनसे आठ दिन हिरासत में पूछताछ की जा चुकी है।एक अप्रत्याशित आवेदन में पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट से 2 सितंबर तक सीबीआई हिरासत में ही रखने का आग्रह किया था। दरअसल चिदंबरम की सीबीआई रिमांड की अवधि आज खत्म होने रही है। लिहाजा उन्हें फिर से निचली अदालत में पेश किया गया।

À¤ªà¥€ À¤šÀ¤¿À¤¦À¤‚À¤¬À¤°À¤® (À¤«À¤¾À¤‡À¤² À¤«À¥‹À¤ŸÀ¥‹)

चिदंबरम ने कहा था कि जब तक सुप्रीम कोर्ट सीबीआई रिमांड पर भेजने के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं कर लेता तब तक वह कस्टडी में ही रहना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि कहा था कि वह अपनी बात निचली अदालत में ही रखें। उल्लेखनीय है कि सीबीआई रिमांड पर भेजने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk