Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया मूवमेंट का लाइव प्रसारण

स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर व कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात विद्यालय की कक्षा की छात्रा मानसी ने मेजर ध्यानचंद जी के जीवन.चरित्र एवं उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला

इस दौरान विद्यालय के बच्चों को खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आरम्भ फिट इंडिया मूवमेंट का लाइव प्रसारण सभी अध्यापको एवं विद्यार्थियों ने देखा

प्रधानाचार्य आजाद वीर ने खेल दिवस पर सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ . साथ खेलो में भी रूचि लेनी चाहिए खेल हमारे शरीर की मूलभूत आवश्यकता है फिट रहने से हमारा शारीरिक विकास ही नहीं अपितु बौद्धिक विकास भी होता है तथा हमारा मन मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका हर्षिता मिश्रा के द्वारा किया गया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22856 posts and counting. See all posts by News-Desk