समाचार
रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन मुजफ्फरनगर की ओर से रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता पी.आर. पब्लिक स्कूल, पचेंडा रोड स्थित विद्यालय में भव्य आयोजन हुआ । भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ( मेन ) के अध्यक्ष राधेश्याम सिंघल , सचिव ऑ.डी. शर्मा, विनीत गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार सिंघल व पी. आर. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया व रंगोली तथा मेहंदी का अवलोकन किया तथा बच्चों के कार्य की प्रशंसा की । अध्यक्ष श्री राधेश्याम सिंघल ने बच्चों की रंगोली ओं की प्रशंसा करते हुए बताया रंगोली के रंग तथा विभिन्न आकृतियां घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोकती हैं। रंगोली की गोलाकार, चैकोर एवं विभिन्न प्रकार की आकृतियां नकारात्मक ऊर्जा को मार्ग में ही रोककर वापस बाहर की ओर प्रवाहित कर देती हैं । जिस तरह बच्चों ने प्रतियोगिता में एक से एक सुंदर कलाकारी दिखाई है उसी तरह अगर हम अपने घरों में रोजाना सुबह एक छोटी सी रंगोली द्वार पर बनाएं तो घरों में भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होगा।रंगोली में कक्षा ८ तक प्रथम रूप में कुमारी जीनत, दिव्यांशी ने प्रथम , कुमारी वैष्णवी व ग्रेसी ने द्वितीय तथा जानवी व वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । रंगोली में कक्षा ९ से १२ तक द्वितीय ग्रुप में कुमारी उन्नति व मास्टर अंशुल ने प्रथम, अक्ष व वृंदा जैन ने द्वितीय तथा कुमारी रोनक व अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । मेहंदी प्रतियोगिता में ग्रुप ए में कुमारी साक्षी ने प्रथम व कुमारी प्रिंसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । ग्रुप बी में कुमारी तृप्ति गोयल ने प्रथम, सृष्टि कटारिया ने द्वितीय, कुमारी आशिका व कसक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । निर्णय विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल व इंचार्ज श्रीमती रंजू अनेजा द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रबंधक व कार्यक्रम संयोजक श्री अशोक कुमार सिंघल जी ने भारत विकास परिषद च्मेनज् का धन्यवाद करते हुए सभी विद्यार्थियों को इसी तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा हम प्रतियोगिता में हिस्सा जीतने के लिए नहीं लेते वरन अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए लेते हैं। फल की इच्छा किए बिना हमें कर्म करते रहना चाहिए। विद्यालय के अध्यापक श्री शिवांशु धीमान , श्रीमती शशि जैन, श्रीमती दिव्या शर्मा आदि का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
बेहोशी की हालत में मिली महिला
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंटा के जंगल में आज सुबह एक महिला बेहोशी की हालत में ट्यूबवैल के पास मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवती को उसके ससुराल के लोग ही हाथ पैर बांधकर टयूबवेल पर डाल गए।
सूत्रो के अनुसार आज सुबह मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंटा में एक महिला टयूबवैल पर पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के हाथ पैर बांध दिए गए थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। युवती क्षेत्र के गांव सोंटा की ही निवासी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवती की शादी बुलंदशहर जनपद में हुई थी। पिछले काफी समय से युवती का अपने ससुरालियों के साथ विवाद चला आ रहा था। कल ही युवती का भाई उसे उसकी ससुराल छोडकर आया था।
महिला के परिजनों का आरोप था कि आज सुबह उसके ससुरालिया उसे हाथ-पैर बांधकर टयूबवैल पर डाल गए। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। पहले तो युवती के परिजन इस मामले में तहरीर देने की बात करते रहे, लेकिन बाद में उन्होने इसे आपसी विवाद बताते हुए तहरीर देने से मना कर दिया।
गणपति महोत्सव 2 से
मुजफ्फरनगर। श्री गणपति महोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 2 सितम्बर से 10 सितम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाऐं की जा रही हैं। इस अवसर पर श्री गणपति जी का नयनाभिराम स्वर्ण श्रंृगार, 56 भेग व भगवान गणपति जी की रजत पालना यात्रा इस उत्सव के विशेष आकर्षण होंगे।
नई मन्डी के भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर प्रंागण मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक गर्ग व अनिल गोयल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री गणपति महोत्सव बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 2 सितम्बर दिन सोमवार को विशाल शोभायात्रा मन्दिर प्रंागण से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल होते हुए राजबाहा रोड से नई मंडी बडे डाकखाने के सामने से निकल कर गौशाला रोड से नन्दी स्वीटस के बराबर होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड होते हुए चैडी गली से गौशाला रोड से होकर भोपा पुल से मालवीय चैक होेते हुए अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, भगत सिह रोड होते हुए शिवचैक, टाउन हाल रोड से मालवीय चैक होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचैण्डा रोड,रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी बिजली घर के सामने वाली रोड से होते हुए लक्ष्मीनारायण मन्दि होकर मुख्य मार्ग से वापिस पचैण्डा रोड,द्वारिकापुरी,भोपा रोड पर पुल के बगल से होते हुए पुरानी गुड मंडी रोड से सीधे निकल करा पीएनबी वाली गली नंबर एक से निकल कर वापिस मंदिर पर पहंुच कर सम्पन्न होगी।
प्रेसवार्ता मे बताया गया कि श्री गणपति शोभायात्रा के दौरान गापति धाम मन्दिर परिवार द्वारा मार्ग को तोरणद्वारो व झण्डो द्वारा सजाया जा रहा है।
शोभायात्रा मे खाटू श्याम जी का विशाल रथ, 25 झंाकिया, 8 बैण्ड, ढोल ताशे, 2 रथ, 2 आतिशबाजी, 2 डी.जे.कम आवाज वाले आदि शोभायात्रा का आकर्षण होंगे। बधाई उत्सव 3 सितम्बर संाय 6 बजे मंदिर प्रागण मे मनाया जाएगा। यह महोत्सव 10 सितम्बर दिन मंगलवार केा भगवान श्री गणपति जी के विर्सजन के साथ सम्पन्न होगा। प्रेसवार्ता के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जे.पी.,कैलाश चन्द ज्ञानी,सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल,नरेश अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,कुलदीप शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
मौसम फिर हुआ सुहावना
मुजफ्फरनगर। तेज गति से एक बार फिर बारिश की बौछारों से कुछ राहत मिली। सुबह के समय मौसम साफ रहा लेकिन दस बजे के करीब अचानक बादल छाये और बारिश शुरू हो गयी और लगभग एक घंटा रूक-रूककर बोछारे पडी जिससे एक बार फिर बारिश से गर्मी में राहत मिली।
लर्निंग प्रोग्राम का समापन
मुजफ्फरनगर स्थानीय एस0 डी0 कालेज आॅफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर में आर्ट आॅफ लिविंग संस्था द्वारा छः दिवसीय स्टूडेण्ट एक्सीलेंस व लर्निंग प्रोग्राम का समापन। डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार एस0 डी0 कालेज आॅफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर में आर्ट आॅफ लिविंग संस्था के वरिष्ठ शिक्षकों श्रीमती सोनिया लूथरा व श्री संजीव जलोत्रा द्वारा विद्यालय के छात्र/छात्राओं के लिये सेल्प (स्टूडेण्ट एक्सीलेंस व लर्निंग प्रोग्राम) के अन्र्तगत जीवन को सवांरने के गुर सिखाये गये। प्रोग्राम में प्रतिदिन छात्रों को नैतिक मूल्यों, सदाचार, संयम, क्रोध पर नियंत्रण एवं लक्ष्य पर केन्द्रित होने के एप्लाइड पहलुओं को सिखाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिशासी निदेशक प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान ने बताया कि सेल्प प्रोग्राम छात्र हित में विभिन्न उदेश्यों की पूर्ति के लिये बनाया गया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्र/छात्राऐं बढे़ हुये ऊर्जा स्तर के माध्यम से अपनी ग्राह्य क्षमता व फलस्वरूप उत्पाद क्षमता को बढ़ा सकते है। कार्यक्रम के माडयूल इस तरह से बनाये गये है कि वे छात्र/छात्राओं में आत्म विश्वास व परिपक्वता बढ़ाकर अपने व्यवहार में प्रभावी बदलाव ला सके तथा टीम भावना का निर्माण कर सके।
कार्यक्रम के अन्त में विभिन्न छात्र/छात्राओं ने कार्यक्रम से उपलब्ध अपने अनुभवों को साझा किया। छात्र/छात्राओं ने छः दिवसीय कार्यक्रम को अत्यन्त प्रभावकारी बताया और कालेज में इस प्रकार के और कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की। डा0 चैहान ने छात्रों के अनुभव पर हर्ष वयक्त करते हुये कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ये छः दिवसीय सेल्प प्रोग्राम अपने उदेश्यों को प्राप्त करने में सफल रहा है। तथा कार्यक्रम में बताये गये अच्छे विचारों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डा0 ए0के0 गौतम ने कहा कि सेल्प कार्यक्रम के तहत टेªनिंग को छः माडयूल्स में विभाजित किया गया था। प्रथम दिवस ग्राह्य क्षमता बढ़ाने और उच्च ऊर्जा स्तर प्राप्त करने के लिये। द्वितीय दिवस ध्यान के माध्यम से अन्तराव्यक्तिगत कौशल विकास हेतु। तीसरे दिवस में आत्म नियंत्रण तथा निर्णय क्षमता वृद्वि हेतु। चैथे दिन इस गतिमान युग में आत्मिक शांति कैसे प्राप्त करें। पाँचवे दिन इस कार्यक्रम में व्यवहार तथा टीम बिल्डिंग पर आर्ट आॅफ लिविंग के कारपोरेट ट्रेनर श्रीमती सोनिया लूथरा तथा संजीव जलोत्रा द्वारा टेªनिंग दी गई। आज अंतिम दिवस आध्यात्मिकता को तनाव नियंत्रण विषय पर छात्र/छात्राओं को गुर दिये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 पारेश कुमार, प्रो0 आर0 टी0 एस0 पुंडीर, अभिषेक राय, अंकुर सक्सेना, आशीष बागला, नीरज कुमार, अमित गुप्ता, डा0 नितिन गुप्ता, डा0 संदीप कुमार, जितेन्द्र कुमार, नवनीश गोयल, राजेन्द्र कुमार, श्रीमति संगीता अग्रवाल, मनोज कुमार, ब्रजमोहन, आकाश कुमार आदि का सहयोग रहा।
अवैध शराब सहित पकडा
बुढाना। उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र धर्मवीर कश्यप निवासी उमरपुर थाना बुढाना जनपद मु0नगर को ग्राम उमरपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 बोतल देशी शराब व 09 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 ब्रहमजीत सिं द्वारा अभियुक्त देशपाल पुत्र सुक्का निवासी ग्राम वैल्ली थाना बुढाना जनपद मु0नगर को ग्राम वैल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 124 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 भूपेन्द्र शर्मा द्वारा अभियुक्त आमिर पुत्र सुभराती निवासी नियाजुपुरा थाना को0नगर जनपद मु0नगर को बिजली घर वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पर उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त 1-समी 2-आदिल पुत्रगण अब्दुल रहमान 3-मुकददस 4-साकिब पुत्रगण अब्दुलस्समद निवासीगण ग्राम तेवडा थाना ककरौीली जनपद मु0नगर को रोडवेज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।
पिता पुत्रों पर गोली चलाने वाले भेजे जेल
मुजफ्फरनगर। गत दिवस दिवार को लेकर कच्ची सडक पर हुए विवाद में गोली मारकर घायल कर दिये गये सर्राफ पिता पुत्रों की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्ची सड़क इलाके में महिपाल का एपी ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। आरएसएस में सक्रिय महिपाल ने अपने मकान में ही शोरूम खोल रखा है। मकान की दीवार को लेकर सर्राफ महिपाल का उसके पड़ोसी राजपाल उर्फ प्रदीप तायल के साथ पांच वर्ष से विवाद चल रहा है। गत दिवस महिपाल अपने १८ वर्षीय बेटे पीयूष के साथ शोरूम पर बैठे थे। आरोप है कि तभी गाली-गलौच करते हुए राजपाल उर्फ प्रदीप तायल हाथ में लाइसेंसी पिस्टल लिए शोरूम में घुस गया और महिपाल व पीयूष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसी दौरान शोर सुनकर घर में मौजूद महिपाल का दूसरा बेटा आयुष भी शोरूम की ओर दौड़ा तो राजपाल ने उस पर भी गोली चलाई। गोली लगने से महिपाल, उसका बेटा पीयूष तथा दूसरा बेटा आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि इसी दौरान राजपाल उर्फ प्रदीप तायल, उसका बेटा अंशुल व अभिषेक घर में घुस आए। उन्होंने महिपाल की पत्नी अलका पर भी हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। अचानक हुई फायरिग से अफरा-तफरी मच गइ थी। तभी एक हमलावर अभिषेक ने वहां से भागने का प्रयास किया तो शोरूम के टूटे कांच से फिसलकर नीचे गिर गया। जिससे वह भी घायल हो गया था। आरोपी अभिषेक को पुलिस ने मैडिकल कराकर हिरासत में ले लिया था। देर रात्रि पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
नये प्रभारी मिले
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बीती रात जनपद के दो थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक सन्तोष कुमार त्यागी को प्र०नि० थाना खतौली तथा निरीक्षक विजय बहादुर को प्र०नि० थाना ककरौली बनाया गया है।
गोष्ठी का हुआ आयोजन
मीरांपुर। कस्बे की शिक्षण संस्था ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आज खरी-खरी विचार मंच सप्ताह के तत्वाधान में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर और वंदेमातरम गाकर किया। मनस्वी एवं अन्य छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर और शुभ कामना पत्र देकर अतिथियों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। खरी-खरी विचार मंच के सदस्यों ने मानव जीवन में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन असंभव है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाना चाहिए। विद्यालय निदेशक बीपी सिंह एवं प्रधानाचार्य डीके धीमान ने आभार व्यक्त किया। संचालन हर्षिता एवं तमन्ना ने किया। एडवोकेट विकास वर्मा, प्रीति खन्ना, डीएस कपासिया, ब्रजपाल सैनी, राजीव बंसल, कामना गर्ग, खनक गुप्ता, सचिन, कीर्ति भूषण शर्मा, सोनू धीमान, संदीप, प्रबंधक उर्मिला सिंह, मीनाक्षी अरोड़ा, महनाज खान, राजकुमार, पुष्पेन्द्र वत्स व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
लगाया निःशुल्क नेत्र शिविर
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट व नवसर्जित कीर्ति शाखा के संयुक्त तत्वधान में संस्कृति माह के कार्यक्रम न० १२ में निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के सहयोग से दिनांक ३१.८.२०१९ दिन लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल साकेत रोड पर सुबह ९.०० बजे आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रूकमेश गुप्ता (प्रा० संयोजक) का सानिध्य हमे प्राप्त हुआ। वरदान नेत्र चिकित्सालय के अनुभवी डाँक्टरो द्वारा स्कूल के लगभग २४० विद्यार्थियों का नेत्र परिक्षण किया जिसमें कुछ बच्चों की आंखो में कमी पाई गयी डॉ द्वारा स्कूल प्रधानाचार्य को बच्चों के अभिभावकों को सूचित करने की सलाह दी गई। मुख्य अतिथि श्री रूकमेश गुप्ता जी एवं वरदान नेत्र चिकित्सालय के श्री अरविंद संगल जी को शाखा की और से पटका पहना कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल एडवोकेट, सचिव अनिल प्रकाश बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, सुनील गर्ग, संजय मित्तल, प्रवीण सिंघल, अरविंद गुप्ता, इ० पी. के. गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, सौम्य कुच्छल, डॉ नितिन जैन एवं कीर्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका शर्मा, सचिव सुदेश गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रभा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, शशि सिंघल जी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम चैयरमेन – डॉ वी. डी. भारद्वाज, धर्मेन्द्र कुमार त्यागी कार्यक्रम संयोजक – विजय कुच्छल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
जल संरक्षण करने हेतु जागरूक किया

मुजफ्फरनगर। जल संरक्षण करने हेतु समय-समय पर चलाए जा रहे हैं जागरूक अभियान में आज सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर में हस्ताक्षर अभियान विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमें हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड से श्री विश्वास कपिल, प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उसके उप्रांत सम्राट इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा प्राइमरी पाठशाला मिमलाना में नुक्कड़ नाटक के द्वारा छात्र-छात्राओं अध्यापकों एवं ग्राम वासियों को जागरूक किया जिसमें सम्राट इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा
जल बचाओ कल बचाओ का नारा देते हुए नुक्कड नाटक से जागरूक किया। जिसमें ग्राम प्रधानपति खालिद, ह्यूमेनिटी वेलफेयर सोसाइटी से एम. शाहवेज, विद्यालय प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का मुख्य योगदान रहा। उसी के साथ प्राथमिक विद्यालय में स्कूल के छात्र छात्राओं एवं सभी अतिथियों एवं स्टाफ ने हस्ताक्षर कर जल बचाने की शपथ ली।
इसी के साथ सम्राट पब्लिक स्कूल के द्वारा किचलू वाला बाग मैं भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें डॉ सम्राट, शमीम कस्सार (उर्दू डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन), जुनेद रऊफ (यूथ कांग्रेस), डॉक्टर रईस अहमद, आर. एन. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य हाफिज अताउल हक, स्कूल मैनेजर डॉक्टर राशिदा सम्राट, प्रधानाचार्या नुसरत परवीन एवं समस्त स्टाफ का मुख्य योगदान रहा। सम्राट पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा किचलू वाला बाग मेन रोड पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा मोहल्ले वासियों को जल बचाने के लिए जागरूक किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा शपथ ली गई की ना हम पानी बर्बाद करेंगे और ना ही करने देंगे।
मंडलों में चुने जाएंगे बूथ अध्यक्ष, तैयारी में जुटे भाजपाई
मुजफ्फरनगर। भाजपाई संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में जुटे हैं। अब सेक्टर स्तर के भी चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कार्यशाला की गई है। जिसमें जिला चुनाव अधिकारी ने विस्तार से चुनावी कार्यक्रम की जानकारी दी। नवंबर तक पूरी कार्यकारिणी अस्तित्व में आएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं से सदस्य बनाए जाने के लिए आह्वान किया गया। कार्यशाला में पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
भाजपा में बूथ और सेक्टर व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए छह विधानसभाओं में नए सिर से मंडलों का परिसीमन तय किया जा रहा है। अभी तक संगठनात्मक रूप से जिले की छह विधानसभाओं में 18 मंडल थे। अब यह बढ़कर 29 किए गए हैं। मंडल और बूथ स्तर के चुनाव कराने पहले कराएं जाएंगे। उसके बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे। जिला चुनाव अधिकारी सत्यदेव पचैरी, बिजनौर से सह चुनाव अधिकारी सुमन त्यागी ने कार्यशाला में चुनावी कार्यक्रम की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए चुनाव कराने के लिए मंथन किया गया है। बड़े पैमाने पर भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया है। जिसमें नए सदस्य जोड़े गए हैं। संगठन में सेक्टर और बूथ व्यवस्था बनाई गई है। सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष के लिए 11 सितंबर तक चुनाव, 11 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष और 11 नवंबर तक जिला स्तरीय पदाधिकारियों के चुनाव पूर्ण किए जाएंगे। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव के साथ यह भी ध्यान रखें कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाए। इस दौरान सह चुनाव अधिकारी नामित किए गए हैं, जो बूथ और सेक्टर प्रभारियों के चुनाव कराएंगे। कार्यशाला में विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अजय कुमार, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, सुशील त्यागी, संजय अग्रवाल, डॉ वीरपाल निर्वाल आदि मौजूद रहे।
दरोगा के विरुद्ध गेर जमानती वारन्ट जारी
मुजफ्फरनगर। कोतवाली में तैनात रहे वर्तमान में थाना गोमती नगर लखनऊ में तैनात एसआई कैलाश चन्द के कोर्ट में हाजिर ने होने पर अदालत ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट व 350 का नोटिस जारी कर पुलिस महा निदेशक अभियोजन को उसे आगामी 12 सितंबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कराने के आदेश दिए हैं| यह आदेश हत्या के एक मामले में बार बार वारंट जारी होने के बावजूद हाजिर न होने पर जारी किए गए है| एडीजे 9 राधेय श्याम ने एक सेशन ट्रायल 879ध्2014 में गवाही के लिए पेश न होने पर यह आदेश दिए है इस मामले में हाइकोर्ट ने जल्द निस्तारण के आदेश दिए हैं
एडीजीसी पवन सिंघल के अनुसार कोतवाली के एक हत्या के मामले में एसआई कैलाश चन्द कोर्ट में पेश नही हो रहा है
