समाचार
सीता हरण का सुंदर मंचन
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में आज भरत मिलाप व सीता हरण का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया सर्वप्रथम आज की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमोद त्यागी राजू त्यागी अरुण शर्मा दस्तावेज लेखक डॉ प्रवेश विष्णु कांत शर्मा मुकेश धीमान द्वारा गणेश स्तुति रामायण स्तुति राम स्तुति के साथ किया गया तदोपरांत मुख्य निर्देशक प्रणव शर्मा नवनीत वर्मा अमरेश पांडे प्रदीप पांचाल अज्जू शर्मा के सफल निर्देशन में भरत मिलाप व सीता हरण का बहुत ही सुंदर अभिनय किया गया तथा भरत जी राम जी की खडाऊ लेकर वापस अयोध्या लौटकर आते ही उसके उपरांत आज की मिला मे लक्ष्मण द्वारा सूर्पनखा की नाक काट लेने से रावण क्रोधित हो जाता है और वह दल से सीता जी का हरण कर लंका ले आता है आज की लीला के मुख्य पात्र के रूप में राम नीरज शर्मा सीता उज्जवल शर्मा लक्ष्मण ललित भरत सौरभ शत्रुघ्न शिवम अरोरा रावण प्रणव शर्मा मारीच प्रदीप पांचाल खर दूषन शुभम सेन व राहुल पांचाल शूर्पणखा राकेश वर्मा रोहना आदि ने सुंदर अभिनय किया कार्यक्रम को सुचारु रुप से चलाने में सतेंद्र पवार नीरज शर्मा संजीव दिक्षित राजेंद्र सिंह एडवोकेट मीडिया प्रभारी नवनीत शर्मा अशोक शर्मा रविंदर कश्यप विनोद कश्यप ओमपाल कश्यप शिवकुमार शर्मा अक्षय हिरणवाल रविकांत काका सुमित राजीव अरोरा और आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया आए हुए अतिथियों को शक्ति क्लब द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
मुजफ्फरनगर। जिलाधि्ेकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज जनजागरूकता जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत आज बुढाना तहसील के ग्राम बडकता का निरीक्षण कर ग्रामवासियों की समस्याओ का समाधान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत गांवो में सभी विभागों की योजनाआें के कैम्प लगाये जा रहे है तथा पात्रों को आवेदन कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस अभियान का उददेश्य जनपद के सभी ग्रामों व ग्रामवासियां को केन्द्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाआें पूर्ण संतृप्त करना है।
जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओ के लाभ दिये जाने के लिए इस बैठक का आयेजन किया गया है ताकि ग्रामवासियें को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गांव गांव जाकर सरकार की योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उनहोने ग्रामवासियों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पजीकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होने किसानो ंसे कहा कि किसान सम्मान निधि व सर्वहित बीमा योजना में अगर पैसा नही आया है तो उसकी सूची लेखपाल के पास में है उसमे अपना नाम देख ले अगर नाम नही है तो उसे जुडवा ले। उनहोने ग्राम प्रधान को निर्देश दिये कि गांव में फॉगिंग कराई जाये तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
उनहोने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेग करे। प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग न करे। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले। उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रेग आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी।
ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को सिंचाई के पानी की समस्या, बिजली के तारों को बदलने व दुरूस्त करने तथा चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान तथा रास्ते के चौडीकरण की मुख्य मांगे रही जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त करते कहा कि समस्याआें का समाधान कराया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एसडीएम बुढाना दीपक कुमार, सीएमओ पीएस मिश्रा सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सडक हादसे मे हादसे में मौत
तितावी। सडक हादसे मे कार सवार व्यक्ति की मौत हो जाने से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कादीखेडा निवासी करीब 40 वर्षीय रविन्द्र की सडक हादसे मे मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक रविन्द्र एल्टो कार द्वारा शामली से वापिस अपने गांव लौट रहा था कि जैसे ही वह शामली रोड के गांव कादीखेडा के समीप पहुंचा तो वह सडक अपनी एल्टो कार को सडक किनारे खडी कर समीप ही एक होटल पर कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था कि इसी बीच तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी गाडी चालक इस हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे मे ग्रामीण की मौत पर कुछ अन्य वाहन चालक घटना स्थल पर एकत्रित हो गए तथा उन्होने तितावी पुलिस को सडक हादसे से अवगत कराया।
सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलने के कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड व मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर जब शिनाख्त का प्रयास किया जो उक्त शव की पहचान क्षेत्र के गांव कादीखेडा निवासी रविन्द्र कुमार के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। रविन्द्र की मौत की खबर से उसके परिवार मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण टै्रक्टर-ट्रालियो व अन्य वाहनो मे सवार होकर जागाहेडी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीमीणो की भीड के बीच पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया । पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस हादसे के सम्बन्ध मे अभी तक परिजनो ने कोई तहरीर नही दी। यदि तहरीर आती है तो मामले की छानबीन व आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस दुखद घटना से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ हैं।
पत्नी की निर्मम हत्या
खतौली। पति-पत्नि के बी
च चल रहे आपसी विवाद मे युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत मे ले लिया। जानकारी के अनुसार कस्बा खतौली के मौहल्ला ईस्लामनगर निवासी युवती हिना का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व देहरादून निवासी युवक आजम के साथ हुआ था। बताया जाता है कि विवाहिता हिना का अपने पति आजम के साथ पिछले कुछ दिनो से आपसी विवाद चल रहा था। जिसके चलते हिना आजकल अपने मायके आई हुई थी।
देहरादून से अपनी ससुराल ईस्लामनगर पहुंचे युवक आजम की किसी बात को लेकर अपनी पत्नि से बहस हो गई। आरोप है कि इन दोनो पति-पत्नि के बीच हुई कहासुनी झगडे मे तब्दील हो गई। जिसके चलते गुस्साये आजम ने अपनी पत्नि हिना का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
युवती की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। वहीं आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर उनके पडौसी व कुछ अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। नागरिको की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद भीड व परिजनो से इस मामले की जानकारी हासिल की। पुलिस ने परिजनो व मौहल्लावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि पुलिस ने भागदौड कर आरोपी युवक को हिरासत मे ले लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने मृतका की तहरीर पर तथा हत्यारोपी युवक आजम को हिरासत मे लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए खाते में पैसे भिजवाने की मांग की। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पुरानी आबकारी पर हुई जिसकी अध्यक्षता अजय बाटला ने की व संचालन नितिन भारद्वाज ने किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गयी कि सरकार द्वारा मकान बनाने के लिए पात्र व्यक्तियों के खातों में ढाई ढाई लाख रूपये यथाशीघ्र भिजवाये जाये। इस दौरान विवेक मित्तल, शुभम गोयल, संजीव बाटला, निर्दोष त्यागी, वैभव शर्मा, विकास भारद्वाज, शिवाशं कश्यप, नरेश कश्यप, दुर्गेश कश्यप, विजय कश्यप आदि मौजूद रह।
कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार मुजफ्फरनगर में कवि सम्मेलन / मुशायरा का शानदार आयोजन किया गया इसमें जिले से मशहूर शायरों ने शिरकत की तथा अपने कलाम पेश किए एवं देश भक्ति तथा गांधी जी से संबंधित रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने की इस अवसर पर शायरों ने मुख्य रूप से कलीम वफ़ा, सुनील उत्सव,अरसद जिया,मुकेश दर्पण ने सभी का दिल जीता तथा बहूत ही खूबसूरती के साथ देश भक्ति के तराने पेश किए।इस अवसर पर मुख्य रूप से जेलर कमलेश सिंह, डॉक्टर चंद्र गुप्त,नादिर राणा,वकील अहमद, ठेकेदार मासूम अली योगाचार्य रविंद्र सैनी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहें।
शराब तस्कर की गाडी सीज
मंसूरपुर। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रुचिन त्यागी पुत्र प्रवेश त्यागी निवासी ग्राम नांवला थाना मन्सूरपुर मु०नगर के घर से भारी मात्रा में रैक्टिफाईड शराब, खाली पव्वे, रैपर, ढक्कन एवं ढक्कन सील करने वाली मशीन बरामद कर रुचिन त्यागी सहित ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिला मजिस्ट्रेट महोदय सेल्वा कुमारी जे० द्वारा अभियुक्त रुचिन त्यागी(शराब माफिया) की स्वीफ्ट डिजायर गाडी जो शराब बनाने एवं बेचने के प्रयोग में लायी जाती थी, को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किये जाने के आदेश पारित किये गये थे।
उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रुचिन उपरोक्त की गाडी को जब्त करा गया।
तहसील स्तर पर मनायी जायेगी चौ० टिकैत साहब की ८४वीं जयंतीः भाकियू
मुजफ्फरनगर। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा आने वाली ६ अक्टूबर को चौ० टिकैत के ८४वें जन्मदिवस पर पूरे देश में तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर किसान अपने मसीहा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। आज देश का किसान चौ० टिकैत के बताये हुए रास्ते पर चलकर अपनी बात जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक कहने में सक्षम है। यह हिम्मत और हौंसला चौ० टिकैत द्वारा चलाये गये आन्दोलन के कारण ही सम्भव हो पाया है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा चौ० टिकैत साहब की जयंती को किसान जागृति दिवस के रूप में मनायी जाती है। चौ० टिकैत किसानों की करिश्माई नेता थे। उनके जीवन की सादगी उनके व्यक्तित्व को दर्शाती थी। चौ० टिकैत ने जीवन में कुछ आदर्श स्थापित किये जिनकी कारण आज वह अमर हैं। उनके द्वारा खड़ा किया गया किसान आन्दोलन आज भी मुखर होकर किसानों के लिए संघर्षरत् है। चौ० टिकैत के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए भारतीय किसान यूनियन आज भी विभिन्न प्रदेशों में संघर्षरत् है। जनपद मुजफ्फरनगर में चौ० टिकैत साहब की जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के मुख्यालय किसान भवन सिसौली में प्रातः ८ बजे यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद एक सभा का आयोजन भी किया जायेगा। जनपद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिसौली कार्यक्रम में भाग लेंगे।
अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि थानाभवन निवासी सलीम पुत्र मतलूब व आरिफ पुत्र इलियास बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर की ओर आ रहे थे चरथावल क्षेत्र में एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी रामकुमार पुत्र कल्लन छपार के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। बिजनौर के दयानंदपुर निवासी हीरा पुत्र सुंदर सिंह जानसठ रोड पर सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जहरीले पदार्थ का किया सेवन
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी निवासी नरेंद्र बंसल ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
अन्नाप्रशन कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर । ग्राम घिस्सूखेड़ा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से एक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सभी लोगों को पोषण से संबधित जानकारी दी गई। इस दौरान पोषण पखवाड़े के अंतर्गत महिलाओं की गोद भराई की रस्म मनाई गई और बच्चों को अन्नाप्रशन कराया गया। इस दौरान दौरे पर निकली जिलाधिकारी ने ग्राम कुटेसरा स्थित चौधरी सरदार सिंह धर्मार्थ चिकित्सालय में मरीजों को निशुल्क दवाई एवं चश्मों का वितरण किया। एवं योग दिवस में स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया।
ग्राम घिस्सूखेड़ा में जिलाधिकारी ने कहा कि गोद भराई की रस्म का उद्देश्य बच्चे और मां को आशीर्वाद देना होता है। इस दौरान गर्भवती को उपहार देकर मां और बच्चें के अच्छें स्वस्थ्य की कामना की जाती है। कुछ परिवारों में इस अवसर पर घर की बड़ी-बुज़ुर्ग महिलाएं खास तेल से गर्भवती का अभिषेक करती हैं। इस कार्यक्रम में गर्भवती को पोषण से संबधित पोटली वितरित की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को हाथों में चूड़ियां और अन्य श्रृंगार की वस्तुएं भेट की गई।
इस दौरान अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। और ६ माह के बच्चों को पूरक पोषाहार वितरित किया गया। और बेहतर पोषण के लिए जरुरी पूरक पोषाहार के विषय में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शिशुओ को खीर व हलवा खिलाकर किया गया। तथा धात्री माताओं को भी पूरक पोषाहार के विषय में एवं साफ़- सफाई के बारे में जानकारी दी गयी।
ग्राम कुटेसरा स्थित चौधरी सरदार सिंह धर्मार्थ चिकित्सालय में लगाए गए निशुल्क नेत्र शिविर में बच्चों को चश्में वितरित किए गए। एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निशुल्क दवाई बांटी। साथ ही जरुरतमंदों का चौकअप भी किया। इस दौरान योग दिवस में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को जिलाधिकारी ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। और सभी को स्वस्थ रहेने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से साफ-सफाई रखने की अपली की। और अपने आस-पास पानी ने भरे होने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं को साफ हाथों से ही इस्तेमाल करे। खुद भी स्वस्थ रहे। ओर लोगो को भी स्वस्थ रखने में सहयोग करें।
बच्चों ने किये कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में दशहरा पर्व को हर्षाल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव आदि के परिवेश में नन्हे मुन्ने सभी के मन को मोह रहे थे । बच्चो ने रघुपति राघव राजा राम , राम जी की निकली सवारी , कभी राम बन के , जय सीया राम आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा से सभी को आकर्षित किया । इस अवसर पर आइडियल किड्स के निर्देशक पी० के० जैन ने सभी को दशहरा एवं रामनवमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहाँ कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है । आइडियल किड्स में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना एक मात्र ध्येय है। इन्चार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चो को रामचन्द्र जी की कहानी सुनाकर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम को सफल मनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा ।
दशहरा पर्व पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल मे आज दशहरा का उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया। सभी बच्चे रंग बिरंगे कपड़ो मे आये । सभी बच्चो को बताया गया कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। स्कूल मे रावण का दहन किया गया और बच्चो को रामलीला दिखाई गयी। इस दिन नवरात्री भी मनायी गयी सभी बच्चो ने इस पावन उत्सव के बारे मैं जाना। स्कूल की डायरेक्ट डॉ रिंकू एस गोयल जी ने बताया असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी धूमधाम से मनाया गया।विजयदशमी का त्यौहार भगवान राम द्वारा रावण के वध का दिन है। इसी दिन भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध करते हुए माता सीता को रावणराज से मुक्ति दिलाई थी। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है।
इस कार्यकम को सफल बनाने मे स्कूल की सभी शिक्षिकाओं गरिमा, प्रिया, सोनम, अभिका, विधि , महक, चेसठा , साक्षी व ऐश ने सहयोग किया
खूब किया मां का भजन-कीर्तन
मुजफ्फरनगर। पटेल नगर स्थित जय शिव शक्ति मंदिर में शारदीय नवरात्रे के छठवें दिन श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन किया। वही नगर के विभिन्न माता के मन्दिरों में भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें लगी रही। भक्तों ने माता रानी की अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। नवरात्रे के मौके पर नगर के विभिन्न मन्दिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। छठे दिन मन्दिरों में पुजा अर्चना के लिए विशेष कर महिलाओं और युवतियों ने भजन कीर्तन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। नगर के गांधी कालोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर, भरतिया कालोनी स्थित देवी मंदिर, काली नदी रोड स्थित काली मां मंदिर पर भक्तों ने की पूजा अर्चना करते सुख समृद्धि की कामना की। वहीं जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहां मां की कृपा सदैव बनी रहती है। शक्ति संवर्द्धन और शक्ति संग्रह के लिए नवरात्रे के दिन को शुभ माना जाता है। श्रद्धालु घरों में मां देवी दुर्गा स्वरूप सांझी की स्थापना के साथ कलश स्थापित करके अखंड जोत जलाकर मां भगवती का गुणगान कर रहें है।
