समाचार
रैली निकाल किया जागरू
मुजफ्फरनगर। डी मोन्ट फोर्ट एकेडमी रामराज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य के अंतिम दिवस पर अध्यापक, अध्यापिकाओं बच्चों ने रैली निकाल कर इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस रैली के माध्यम से विभिन्न विषयों जैसे बार-बार अतार्किक विचारों का आना, आदत, मन एवं एकाग्रता मे अचानक परिवर्तन, आत्महत्या से संबंधित आचरज करना, व्यक्ति के समग्र व्यक्तित्व में परिवर्तन के बारे में लोंगो को अवगत कराया। इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. केके शर्मा ने बच्चों को बताया कि मानसिक रोग को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय आत्मविश्वास बढ़ाना और खुद की अहमियत और कीमत को समझना है। इसके साथ ही मनोचिकित्सक से सलाह लेना है। इस अवसर पर विद्यालय की कोआर्डिनेटर मिस रंजीता, अंजलि, मोनिका, दिव्या, भावना, मुकुल आदि उपस्थित रहे।
सडक हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

मुज़फ्फरनगर। तेज रफ़्तार का कहर रुकने का नाम नही ले पा रहा है देर रात्रि होते ही तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की जहां मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरी के हालत घम्भीर बनी हुई है उधर मोके पर अन्य राहगीरों ने हंगामा भी किया और सड़क जाम की भी कोशिश की । घटना की सूचना मिलते ही यूपी १०० डायल एंव थाना नई मंडी पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कर मृतक व् घायल को जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त सोनू पुत्र नेत्रपाल निवासी गांधी कॉलोनी व् घायल की शिनाख्त शेरपाल पुत्र दरबारा सिंह निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई है । मृतक व् घायल दोनों ट्रांस्पोर्टनगर से अपना काम निपटाकर अपने घर जा रहे थे जैसे ही बाईक सवार दोनों युवक भोपा रोड पर स्थित टी एस मान ट्रांसपोर्ट के सामने पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे सोनू की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं शेरपाल की हालत घम्भीर बनी हुई है । बताया जा रहा है की मृतक अपने घर में इकलौता ही था और जिसके दो छोटे छोटे बच्चे भी बताए जा रहे है मृतक के घर में यह सूचना मिलते ही कोहराम मचा हुआ है थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड की घटना।।
बुजुर्ग महिला को धक्का देकर छीनी चैन
मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के महाड़ी की धर्मशाला के पास एक बुजुर्ग महिला को भगवान् के दर्शन करना उस वक्त भारी पड़ गया जब मंदिर से दर्शन कर अपने घर वापस लौट रही बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार दो युवकों ने घेर लिया और छीना झपटी करते हुए बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चौन झटक ली ।
वहीं बुजुर्ग महिला ने भी स्कूटी सवारों का काफी विरोध किया और शोर मचा दिया इसी छीना झपटी में चौन स्नैचरों ने बुजुर्ग महिला को धक्का देकर गिरा दिया और मोके से फरार हो गए ।
तो वहीं आधी चौन बुजुर्ग महिला के हाथ में रह गई और आधी चौन बदमाश ले उड़े उधर शोर शराबा होने पर मौहल्ला वासी भी घटना स्थल पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना यूपी १०० डायल सहित स्थानीय पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही आनन फानन में यूपी १०० डायल सहित थाना प्रभारी संजीव कुमार सहित सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल करते हुए जाँच पड़ताल की। चैन स्नेचरों की शिकार महिला का नाम रुक्मणी पत्नी मदन मोहन मित्तल निवासी महाड़ी की धर्मशाला बताया जा रहा है । सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया ने बताया की एक बुजुर्ग महिला से स्कूटी सवार चौन स्नेचर चेन लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए है आस पास लगे सी सी टी वी फुटेज खंगाले जा रहे है जल्द ही इस मामले का खुलासा किये जायेगा।
पुलिस लाइन में साप्ताहिक योग का आयोजन

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर मे चल रहे साप्ताहिक फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक यातायात बी.बी.चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीक्षा शर्मा व प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रईस खान द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया तथा योग आचार्य रविंद्र देव से समस्त पुलिस बल ने योग के बारे में जाना तथा योग किया।
कहासुनी में मारपीट की
मुजफ्फरनगर। मामूली कहासुनी मे कुछ युवको ने एक युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी रिषभ तोमर पुत्र धर्मेन्द्र तोमर के साथ मामूली कहासुनी मे गांव के ही निवासी सोनू, दीपक, मोनू व अंकित आदि के साथ मारपीट कर दी। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने घायल युवक को डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा आरोपियो के खिलाफ तहरीर लेते हुए मारपीट शुरू की।
शिवसैनिकों ने माल्यार्पण कर किया पूजन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वाल्मिकी जयंती के अवसर गांधी कालोनी स्थित वाल्मिकी मन्दिर में महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया।
नवनियुक्त युवा नगर प्रमुख गौरव सिह आजाद ने बताया कि जिला प्रमुख बिटटू सिखेडा के निर्देशानुसार आज युवा कार्यकारिणी द्वारा महर्षि वाल्मिकी जयंति मनाई गई। मन्दिर प्रांगण में पूजन के उपरान्त युवा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए नगर प्रमुख ने कहा कि जिस प्रकार महर्षि वाल्मिकी ने बुराइ्र के मार्ग को छोडकर धर्म का अनुसरण किया। उसी प्रकार हम सभी को बुराई का मार्ग छोडकर सनातन धर्म की रक्षा को अग्रसर होना चाहिए। बैठक मे रितिक भटट, रवि बिडला, विशाल, निकुंज, विशाल कुमार, अर्जुन कश्यप, अनिल सिंघल, हरमान, रितिक, राहुल कुमार, अमित चौहान, पंकज पाल आदि मौजूद रहे।
बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पार्टी की एक बैठक मौहल्ला बंजारान कहारान निवासी पार्टी के संस्थापक चन्द्रभान कश्यप के निवास पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता महताब आलम ने की व संचालन शराफत खान ने किया। भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आवास विकास परियोजना मे मकान बनाने के लिए ढाई-ढाई लाख रूपये देकर व अन्य बहुत
सुविधाए देकर पात्र व्यक्तियो को लाभ पहुंचाया जा रहा है। बैठक मे सलानी कश्यप, बुशरा प्रवीन, विनोद पाल, राजेन्द्र वर्मा, इरशाद खान, विवेक मित्तल, विकास गर्ग, सुमन गोयल, अांचल शर्मा मौजूद रहे।
वाल्मीकि जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। प्रकाश शिक्षा सदन स्कूल मे वाल्मिकि जयन्ती का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें सुनील त्यागी कार्यक्रम संयोजक द्वारा महर्षि वाल्मीकि के जीवन परिचय के बारे मे छात्रो को विस्तार से बताया गया। रत्नाकर से रत्नाकर डाकू कैसे बने। डाकू रत्नाकर का नारद जी से वार्तालाप के बाद हृदय परिवर्तन तथा महाकाव्य रामायण की रचना करने तक विस्तार से वर्णन किया गया।
इस अवसर पर सोनिया, शीतल, विजय, मयंक, रिया, वंशिका, निधि, अर्जुन, अर्जुन, जतिन, विशाल, शिवम, कार्तिक, हिमानी, ईशन्त, एंजल, आर्यन, सीनू, बजरंग, वंशु, रोजी,रेहान, अयान, अनुप्रिया, लक्ष्मी, वंश, हर्षित आदि उपस्थित रहे।
अजमीढ देव महाराज की जयन्ती मनाई
मुजफ्फरनगर सोनार समाज ने कृष्णापुरी में नन्द किशोर के प्रतिश्ठान पर अजमीढ देव महाराज की जयन्ती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोषनलाल वर्मा ने की तथा संचालन इ0 उमेषचन्द वर्मा ने किया। सर्वप्रथम यज्ञ हवन किया गया, जिसमें यजमान नन्दकिषोर वर्मा बने। इ0 उमेषचन्द वर्मा ने समाज को षि़़क्षत व संगठित करने पर बल दिया। जब समाज के बच्चे षिक्षित होगें तभी वह तरक्की का सकेगा। वक्ताओं ने अजमीढ देव के बताये गये एकता बन्धुत्व,निर्बल की सहायता,तथा देष व दुनिया के सभी धर्म-वर्ग-समूह जाति के प्रति एक रूपता बनाये रखने का आहवान किया। अन्त में प्रसाद का वितरण किया गया।इस मौके पर पवन वर्मा,गोपाल वर्मा,राकेश पटवारी, सुरेष वर्मा, जनेश्वर वर्मा, श्यामसुन्दर वर्मा, सतबीर वर्मा, राकेश वर्मा, मंगलसैन वर्मा,महेश वर्मा, सतीष वर्मा, राजेश वर्मा,विपुल वर्मा,डा0 विकास वर्मा, शिवकुमार वर्मा, सुषील वर्मा, लोकेष वर्मा,सुनील वर्मा,रवि, कमल, राधेश्याम पत्रकार,अदि मौजूद थे।
भव्य शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। शहर में बैंडबाजों और झांकियों के साथ भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में कई झांकियां आकर्षण रहीं। सरवट फाटक स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर गोष्ठी हुई, जिसमें संगठन की मजबूती तथा समाज से कुरीतियों को दूर करने और महर्षि के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। समाजसेवी श्रीभगवान शर्मा और २३ सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ धरनारत मा. विजय सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा महर्षि वाल्मीकि मंदिर सरवट फाटक से शुरू होकर कच्ची सड़क, अहिल्याबाई चौक, शिवचौक, झांसी रानी चौक, मालवीय चौक, अंसारी रोड, रुड़की रोड होते हुए रामपुरी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर संपन्न हुई। कई झांकियां शोभायात्रा का आकर्षण बनी रही। कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत हुआ। गांव अलमासपुर से भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। भगवान वाल्मीकि की झांकी आकर्षण रही। यह शोभायात्रा शहर की शोभायात्रा में मिल गई। शोभायात्रा में राजू मचल, दीपक गंभीर, सोनू, शुभम, सागर, सोहनवीर, हरपाल शर्मा, जयसिंह, पंकज कुमार, नरेन्द्र बौद्ध, अंकुर कुमार, शुभम बावरा, उपकार बावरा, संदीप कुमार, विशाल वालिया, राहुल कुमार, वैभव शर्मा आदि का सहयोग रहा।
खरी खरी विचार मंच ने जल संचयन को लेकर किये विचार प्रकट
मुजफ्फरनगर। खरी-खरी विचार मंच के बैनर तले स्कूली बच्चों ने जल संचयन को लेकर विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने लोगों को जल संरक्षण करने के तरीके बताए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
न्यू स्टेपिग स्टोन स्कूल परिसर में दोपहर गोष्ठी का आयोजन किया गया। खरी-खरी विचार मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने सबसे पहले वंदेमातरम तथा सरस्वती वंदना की। इस दौरान अनन्या एंड ग्रुप, वंशिका, अर्श, फातिमा ख्वाहिश आदि बच्चों ने जल संरक्षण को लेकर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि जल को परिभाषित नहीं किया जा सकता। जिदा रहना है तो जल को बचाना ही होगा। उन्होंने कहा कि लोग जल बचाने के प्रति जिज्ञासु नहीं है, यह बहुत गंभीर मामला है, यदि इस पर अमल नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां पानी को लेकर सजा भुगतेंगी। वक्ताओं ने बच्चों को जल संचयन को लेकर जरूरी टिप्स दिए। कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल कमेटी के सचिव प्रवीण गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय वर्मा, फाउंडर सेक्रेटरी डॉ चितरंजन भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष डॉ विनोद त्यागी, डॉ मामचंद शर्मा, प्रधानाचार्य हरियोग संत, संस्था के संयोजक विकास वर्मा, उमेश वर्मा, लोकेश तायल, कपिल मित्तल आदि मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस पर साईकिल रैली निकाली
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि 9 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस और उसी क्रम मे 09-15 अक्टूबर तक भारत मे राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाएगा। इसी क्रम मे आज नई मन्डी पटेल नगर स्थित मुख्य डाकघर से प्रवर अधीक्षक वीर सिह के नेतृत्व मे साईकिल रैली निकाली गई। रैली प्रधान डाकघर से प्रारम्भ होकर विश्वकर्मा चौक, नवीन मन्डी स्थल होते हुए पुनः डाकघर पहुंच कर सम्पन्न हुई। जिसमे सभी कर्मचारियों द्वारा डाक विभाग की स्कीमों के उल्लेख सहित बोर्डो से डाक विभाग की स्कीम पर प्रचार-प्रसार किया गया। जिससे लोगो को डाग विभाग की स्कीमो का पता चल सके। उक्त अवसर पर मुजफ्फरनगर प्रधान डाकघर, मंडलीय कार्यालय, मुजफ्फरनगर मण्डल व शहर के अन्य डाकघरो के कर्मचारियो ने रैली को सफल बनाने के लिए बढ-चढ कर हिस्सा लिया। इस मौके राधेश्याम सीनियर पोस्ट मास्टर, विनोद कुमार श्रीवास्तव सहायक अधीक्षक डाकघर, मोहित कुमार, हरेन्द्र सिह, मनोज कुमार, अंकित कुमार, योगेश कुमार सिह आदि मौजूद रहे।
युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली की रोहाना चौकी क्षेत्र के गां व रोहाना खुर्द निवासी सासेमपाल त्यागी बाईक द्वारा देवबन्द किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह रोहाना से आगे देवबन्द थाना क्षेत्र मे पहुंचा कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गइ्र। इस हादसे पर कई लोग मौक्े पर एकत्रित हो गए। वहीं सडक हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान करा उसके परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को इस दुखद घटना की जानकारी मिली तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण कुछ ही देर मे उक्त स्थान पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीो की मौजूदी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
वांरटी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला एकता विहार कालोनी निवासी संजीव व रामपुरी निवासी अजय वर्मा के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे, जिसके चलते पुलिस ने दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
डोडा पोस्त सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा व डोड़ा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से तमंचा व चार किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुन्ना पुत्र इदरीस निवासी सुजडू बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
चोरी के ट्रक, तमंचा व कारतूस सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी पुलिस ने चोरी के ट्रक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशा के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम मे तहत नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने इंस्पैक्टर संजीव कुमार के निर्देशन मे चल रही चैकिंग व तलाशी तथा शांति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान ट्रान्सपोर्ट नगर चौकी प्रभारी सुखबीर सिह ने चोरी के ट्रक सहित शहजाद पुत्र ईलियास निवासी अहमद नगर कूकडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि इस दौरान शहजाद के दो अन्य साथी सुमित निवासी बडसू व गालिब निवासी सहारनपुर फरार हो गए। पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ मे जुट गई है।
हैण्डबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में चल रहीं दो दिवसीय चौ0 चरण सिंह अर्न्तमहाविद्यालय हैण्डबॉल प्रतियोगिता के आज दूसरे व अन्तिम दिन महिला व पुरूष वर्ग के लीग मैच खेले गये। लीग मैचो के बाद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारम्भ अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर, चौधरी विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक व चयनकर्ता डा0 जितेन्द्र पाल एवं डा0 छाया, डा0 आदित्य गौतम, निदेशक श्रीराम कॉेलज, डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, देवेन्द्र चौधरी कोषाध्यक्ष, श्रीराम गुप ऑफ कालिजेज, मुजफ्फरनगर के द्वारा ंसंयुक्त रूप द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता के द्वितीय दिन महिला वर्ग में लीग मैच में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना व डीएवी कॉलेज बुलन्दशहर की टीमों के बीच मुकाबले हुए वंही पुरूष वर्ग में एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर, एनआरसीई कॉलेज खुर्जा, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद व डीएवी कॉलेज, बुलन्दशहर के बीच मुकाबले खेले गये। महिला वर्ग का फाईनल मुकाबला श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर व डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर के इस मुकाबले में डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया जबकि श्रीराम कॉलेज की टीम प्रतियोगिता में उप विजेता रहीं। पुरूष वर्ग का फाईनल मुकाबला डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर व एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के बीच खेला गया जिसमें डी0ए0वी0 कॉलेज बुलन्दशहर विजेता तथा एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम उप विजेता रहीं। प्रतियोगिता के विषय में आगे बताते हुये आयोजक सचिव व श्रीराम कॉलेज के क्रीडा अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के द्वारा अन्तरमहाविद्यालयी हैण्डबाल प्रतियोगिता कराने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की टीम का चयन करने के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन करने की जिम्मेदारी भी श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर को सौंपी गयी थी। दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय से आई पुरूष व महिला खिलाडियों की टीमो ने एक-दूसरे के समक्ष कडी चुनौती पेश की। विश्वविद्यालय की ओर से चयन समिति के पर्यवेक्षकों ने खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की टीम के लिए खिलाडियों का चयन किया गया है जो नार्थ जोन अन्तरविश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। आज के दिन के मुख्य अतिथि अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर व श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल द्वारा विजेता टीमो को ट्राफी व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा प्रतियोगिता के समापन की विधिवत् घोषणा की गई। प्रतियोगिता मे अमित बालियान, रामकुमार, सत्य प्रकाश, सन्दीप यादव, नितिन व अंकित धीमान मैच रेफरी की भूमिका में रहें। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के प्रवक्तागण प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, आशू शर्मा, संदीप कुमार, अमरदीप, अनुज कुमार आदि का योगदान रहा।
