News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस मुठभेड़ के बाद वांछित बदमाश गिरफ्तार, बाईक व तमंचा बरामद02 Min |
चरथावल। क्षेत्र के रोनीहरजीपुर-हरनाकी पुलिया के निकट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी मुठभेड़ में पुलिस ने एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फरार हो गया बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा,कारतूस व बिना नम्बर की बाइक बरामद की है ।
रविवार को चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में एसआई मोहित कुमार,कांस्टेबल महमूद खान,मनोज कसाना रोबिन कुमार आदि बिरालसी चौकी पर  चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान बिना नम्बर की स्पेंलेंडर बाईक पर बैठे बाईक सवारों को रोकने का इशारा किया,लेकिन उन्होंने अपनी बाइक नहीं रोकी और नहर की पटरी से होते हुए बिरालसी रोनी हरजीपुर वाले रास्ते की ओर भाग खड़े हुए पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।जबकि उनका साथी  जंगल के  रास्ते पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सरफराज उर्फ सर्रु पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी ग्राम जौला थाना बुढ़ाना बताया पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा,कारतूस,खोखा कारतूस व बिना नम्बर की बाइक बरामद की है सीओ सदर कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया बदमाश एक शातिर किस्म का बदमाश है बदमाश के विरुद्ध लूट,मुठभेड़,हत्या,डकैती सहित एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। वह चरथावल थाना क्षेत्र से पुलिस मुठभेड़ में वांछित चल रहा था

अवैध व गलत तरीके से खड़े वाहनों का पुलिस ने किया चालान3 Min 11 |
मुज़फ्फरनगर। प्रायः देखने में आया है कि जनपदवासियो द्वारा सड़कों/मार्किट ऐरियों में अपने वाहनों को अवैध व गलत रूप से खड़ा किया जाता है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था में बाधा आती है और लोगो को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में सड़कों/मार्किट में अवैध व गलत रूप से खड़े वाहनों को पुलिस की क्रेन द्वारा (टो) किया जा रहा है तथा वाहनों का चालान भी किया जा रहा है मुज़फ्फरनगर पुलिस सभी जनपदवासियों से निवेदन करती है कि आप सभी सड़कों/मार्किट में ऐसे स्थान पर अपने वाहन न खड़े करे, जिससे पुलिस द्वारा आपके वाहन को क्रेन द्वारा (टो) करना पड़े या आपका चालान करना पड़े और आपको परेशानी का सामना करना पड़े, आप सभी जनपद वासी अपने वाहन को ऐसे स्थान पर खड़ा करे, जिससे यातायात व्यवस्था में बाधा न हो और किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो।

 

पीएचसी और सीएचसी को कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिये
मुजफ्फरनगर। जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, ताकि वहां पर लोगों को कोरोना से बचाव और उपचार संबंधित जानकारी दी जा सके। प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव वी. हेकाली झिमोमी की ओर से भेजे गए पत्र में यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी पीएचसी और सीएचसी पर ओपीडी सेवाएं शुरू करने के साथ ही कोरोना हेल्प डेस्क पर पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शासन से पत्र मिलने साथ ही जनपद की सभी पीएचसी और सीएचसी को कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिले में नौ सीएचसी और ४८ पीएचसी हैं। सीएमओ ने बताया शासन से मिली गाइड लाइन के मुताबिक कोरोना हेल्प डेस्क पर तैनात पैरा मेडिकल स्टाफ इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर से लैस होगा। यानी कोरोना हेल्प डेस्क पर ही इस बात की जांच कर ली जाएगी कि मरीज को बुखार है कि नहीं,इसके अलावा यह भी पता लगा लिया जाएगा कि मरीज के शरीर में ऑक्सीजन का लेबल कितना है। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ऐसे साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें यह स्पष्ट रूप में अंकित किया जाएगा कि हेल्प डेस्क में फ्लू और बुखार के रोगियों की जांच की जाती है। सीधे हेल्प डेस्क पर जाने के लिए रास्ते की जानकारी भी बोर्ड पर दी जाएगी ताकि मरीज को इधर-उधर न भटकना पड़े और वह कम से कम लोगों के संपर्क में आए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को जरूरत के हिसाब से इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराये जायेंगे । 

पुलिस ने वांछितों को गिरफ्तार किया4 Min 13 |
छपार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार संदिग्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत , पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्रधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक शौकीन खान मय टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या ४२ / २० धारा ३६३, ३६६ ,३६८ भादवी में ७/८ पोक्सो अधिनियम के वांछित अभियुक्त मोहित पुत्र राज सिंह निवासी ग्राम बिजोपुरा थाना छपार को शरण देने के अपराध में अभियुक्त नागेंद्र पुत्र जगत सिंह व पंकज उर्फ ईश्वर पुत्र धर्मपाल निवासीगण बिजोपुरा थाना छपार मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।

बाजारो मे रही अच्छी-खासी भीड
मुजफ्फरनगर। जनता कर्फ्यू के बाद आज शहर के बाजारो मे अच्छी-खासी भीड देखने को मिली। नगर के मुख्य बाजारो व चौराहो के समीप भीड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था दुरूस्त कराई। कोविड-19 के बढते प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक रविवार को जनता कर्फ्यू एवं सप्ताह के तीन दिन आधा दिन बाजार खोलने के आदेश दिए है। ताकि नागरिक भीड से बच सके और घर मे रहकर कोरोना को हरा सकें। रविवार को जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा। किन्तु आज पुनः बाजारो मे भीड जुटने पर मौके पर पहुंची पुलिस व टै्रफिक पुलिस ने व्यवस्था बनवाई।

 

सभी लोग करें मास्क का इस्तेमालः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण से आज पूरा विश्व जूझ रहा है कोराना की दवा बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है लेकिन अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है । ऐसे में इससे बचाव के बहुत से उपाय सुझाये जा रहे हैं । इनमें एक तरीका मास्क भी है। सुरक्षा के तौर पर मास्क को प्राथमिकता पर रखा गया है। मॉस्क सभी को तमाम बीमारियों से बचाता है। सीजनल फ्लू, जिसकी चपेट में हर साल तमाम लोग आ जाते हैं, मॉस्क उससे भी बचाव का एक जरिया है। फ्लू ही क्यों टीबी के संक्रमण से बचने के लिए भी मॉस्क जरूरी है। खांसने  और छीकंने से निकली बूंदों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए मास्क की अहम भूमिका है। इससे औरों को सुरक्षित करने के साथ खुद को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कोविड-१९ वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। मास्क पहनने से किसी संक्रमित व्यक्ति से हवा में मौजूद थूक की बूंदों के माध्यम से कोरोना वायरस के श्वसन तंत्र में प्रवेश करने की आशंका कम हो जाती है।  बढ़ती मांग को देखते हुए बाजारों में तमाम तरह के मास्क आ रहे हैं जिनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है, जिसको हर तबके के लोग खरीद पाने में सक्षम नहीं है ऐसी स्थिति में घर पर कपड़े का भी मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं  जो किफायती होता है इसमें खास बात यह भी है कि इसको अच्छी तरह से धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे बनाएं मास्क-घर पर मास्क बनाने के लिए कपड़े का एक चौकोर टुकड़ा लें और इसे चौड़ाई में लगभग तीन इंच के आयत में मोड़ें। इसके बाद कपड़े के दोनों तरफ इलास्टिक बैंड लगाएं। अब, बाहरी किनारों को केंद्र की तरफ मोड़ें और इसे दोनों तरफ फैलाएं। मास्क तैयार हो जाता है।
मास्क को साबुन और गर्म पानी से धोएं, और धूप में कम से कम पांच घंटे तक सूखने दें। यदि धूप नहीं है तो मास्क को एक प्रेशर कूकर में डालें और कम से कम १०मिनट तक उबलें और सुखा दें। पानी में नमक डालना बेहतर होगा। प्रेशर कूकर न होने पर कपड़े के मास्क को१५ मिनट तक गर्म पानी में उबाल सकते हैं।

20 जवानो की निर्मम हत्या के विरोध मे प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा
मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने लददाख की गलवान घाटी मे धोखे से वार्ता के बहाने बुलाकर 20 जवानो की निर्मम हत्या के विरोध मे प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ.ईलम सिह गुर्जर के नेतृत्व कार्यकर्ताओ ने चीन का पूतला फूंकरकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि चीन ने कायरनामा हरकत कर लददाख की गलवान घाटी मे धोखे से वार्ता के बहाने बुलाकार भारत के 20 जवानो की निर्मम हत्या कर दी। देश की सीमा की रक्षा करते हुए जांबाज 20 जवानो के हमले का मुंहतोड जवाब दिया जाना चाहिए। पूरे देश मे चीन की इस कायरता पूर्ण हरकत से बहुत आक्रेश है।
अब समय आ गया है कि चीन को मुंहतोड जवाब देते हुए उसे ना केवल सामाजिक व आर्थिक मोर्चे पर भी जवाब दिया जाए। चीन के लिए भारत बडा बाजार है और भारत चीन का सबसे बडा व्यापारिक साझीदार है। इसलिए हमे स्वदेशी को अधिक से अधिक बढावा देकर चीन द्वारा निर्मित उत्पादो का बहिष्कार करना होगा। इससे चीन को आर्थिक नुकसान होगा और हमारा देश आत्मनिर्भर होगा। धोखा देना चीन की पुरानी आदत है। चीन की चुनौती व खतरो को लेकर वरिष्ठ नेता मुलायम सिह यादव ने हमेशा चेताया है। ज्ञापन मे चीनी उत्पादो के आयात पर प्रतिबन्ध की मांग की गई। इस दौरान चीन का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन करने वालो मे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ.ईलम सिह गुर्जर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम भारद्वाज, आसिफ खान, प्रमुख महासचिव ठा.ओमवीर सिह आदि मौेजूद रहे।

पशुपालन विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआः हरेन्द्र त्यागीCongmzn Min |
मुजफ्फरनगर। शिक्षक भर्ती एवं पशुपालन विभाग में हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती और पशुपालन विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है जिसमें कई भाजपा नेताओं के नाम भी सामने आये है। सरकार इन लोगों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाये। मंत्रियों के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी की जाये। प्रदेश में हुए अन्य घोटालों की भी जांच की जाये। इस दौरान शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलकिश चौधरी, गुफरान काजमी, श्रीमती विनोद धीमान, अहसान जमीर, धीरज माहेश्वरी, काजी सुल्तान, सुशील झंझोट, मतलूब अली, मदन मोहन शर्मा, दिलशाद त्यागी, राजीव वर्मा, मनमूद अंसारी आदि मौजूद रहे।

 

अधिवक्ताओ ने पुलिस पर उत्पीडन का आरोप लगा, दिया धरना
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ताओ ने पुलिस पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कचहरी मे धरना दिया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने धरना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच व कार्यवाही के आश्वासन के पश्चात धरना समाप्त कराया।
जानकारी के अनुसार कचहरी परिसर स्थित हवालात के समीप एकत्रित अधिवक्ताओ ने पुलिस पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए आरोपी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरनारत अधिवक्ताओ का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के दो पुलिसकर्मियो ने सूजडू निवासी दो अधिवक्ताओ के साथ बदसुलूकी की है। धरनारत अधिवक्ताओ का यह भी आरोप है कि छपार पुलिस ने तालाब को कब्जामुक्त करने के मामले मे क्षेत्र के दो वकीलो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ताओ पर पुलिस के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कचहरी परिसर मे हुए धरने की अध्यक्षता धर्मपाल सिह निर्वाल एड. ने की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार मलिक आदि वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद रहे। वकीलो द्वारा विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने धरनारत वकीलो से बात कर मामले की जांच कराकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया।

पांच जुआरी दबौचे
पुरकाजी। अवगत कराना है थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में जुआ व सट्टे की खाई बाड़ी करते ०५ शातिर जुआरी/सट्टेबाज अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अफजाल पुत्र बलजोरा निवासी मोहल्ला झोझगान कस्बा व थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर, नूर हसन उर्फ छोटा पुत्र मिट्ठू निवासी मोहल्ला झोझगान कस्बा व थाना पुरकाजी मुजफ्फरनग, नौशाद उर्फ सागर पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला झोझगान कस्बा व थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर, दिलशाद पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला झोझगान कस्बा व थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर, अरशद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला शहजादगान कस्बा व थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर जिनके कब्जे से ३२०५ रुपए नगद, ५२ पत्ती ताश के, १ फड़ दरी, मोटरसाइकिल बरामद की।

सरकारी एवं प्राइवेट दफ्तरों को सेनेटराइज़ किया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय, एडवोकेट चेंबर, कचहरी परिसर, जिलाधिकारी आवास ,पुलिस ऑफिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास एवं अन्य सरकारी/गैर सरकारी भवन/स्थानों (जनपद मुजफ्फरनगर) को सेनेटराइज़ किया गया। सैनिटाइजेशन का यह कार्य शहर व देहात क्षेत्र ,समस्त टाउन एरिया, एवं तहसीलों में निरंतर रूप से किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है।

टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह एवं ठेकेदार विनय राणा पर टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह  मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने जांच कर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति करते हुए जांच आख्या भेजी थी। इस मामले को लेकर ठगी के शिकार व्यक्ति ने ऑन लाइन रिपोर्ट भी दर्ज करा दी  थी।
टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में स्वच्छ भारत मिशन के संविदा कर्मी सरदार बलजीत सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत के साथ शिकायतकर्ता लवी त्यागी द्वारा प्रशासन व पुलिस से की गई शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा सरदार बलजीत सिंह एवं ठेकेदार विनय राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ना किए जाने के बाद केशवपुरी निवासी अनू त्यागी ने मामले को लेकर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले से शासन को भी अवगत कराया है तथा सारे दस्तावेज भी भेज दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता ने बलजीत सिंह एवं ठेकेदार नवीन राणा के बीच फोन पर हुई बातों की वायरल ऑडियो में जिले के नगर निकायों के साथ-साथ बरेली, प्रयागराज एवं लखनऊ आदि जिलों में भी काम दिलाने की बात कही गई है। इसके अलावा इस ऑडियो में मुजफ्फरनगर नगर पालिका के अलावा भोकरहेड़ी, मीरापुर, शाहपुर और बुढ़ाना नगर पंचायतों में भी होने वाले कार्य दिलाने की भी बात भी उक्त दोनों कहते सुनाई दे रहे हैं। मामले की जांच नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई थी और उन्होंने अपनी जांच में शिकायतों को सही पाते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति सहित जांच आख्या पुलिस अधीक्षण को भेजी थी।

सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर किसान स्वाभिमान संगठन कर रहा जनहित कार्य
चरथावल। किसान स्वाभिमान संगठन सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर जनहित कार्य करने के साथ साथ क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान के प्रयास में लगा हुआ।
किसान स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर अमरीश पुंडीर ने बताया जनहित संगठन द्वारा ग्राम बिरालसी के किसानों के ट्यूबवैलों पर विधुत मोटर ओवरलोड के कारण बार बार फूक जाने की समस्या को लेकर किसान परेशान थे 10 किसानों का लोड एक ही परिवर्तक पर था जिससे कम वोल्टेज के कारण किसानों के मोटर फूक जाते थे किसान स्वाभिमान संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश राणा ने अवर अभियंता व एक्सईएन विधुत विभाग को बोलकर दूसरे परिवर्तक का इस्टीमेट जारी कराया जिससे किसानों को कम वोल्टेज की समस्या से बचाया जा सके हालांकि अमरीश राणा द्वारा किसानों,मजदुरो,गरीबो के हितों से काफी कार्य किये है गरीब उत्थान पर विशेष फोकस होता है जैसे अपने गाव बिरालसी में लगभग 200 गरीब परिवार जिनके नाम राशन कार्ड लिस्ट में नही थे पूर्ति विभाग से इन नामों को लिस्ट में दर्ज कराए जिससे गरीबो को परेशानी का सामना न करना पड़े ऐसे ही गरीबो,विधवाओं,बुजुर्ग पेंशन में आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।आय प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क लेकर रिपोर्ट लेखपालों द्वारा लगाए जाती थी उसे शून्य टॉलरेन्स पर लाया गया निशुल्क आय प्रमाण पत्र सेकड़ो गरीबो के बनवाये लगभग सैकड़ो वृद्धा,विधवा पेंशन बनवाई क्षेत्र के गरीब परिवारों जो किस भी प्रकार से शोषित थे उनकी आवाज जिला प्रशासन तक उठाकर उन्हें न्याय दिलवा रहे है जो बिरालसी में वाल्मीकि समाज के लोगो के घरों में पानी भर जाता था तालाब में पानी निकासी अवरुद्ध थी जिसे जिलाधिकारी को शिकायत कर खुलवाया गया क्षेत्र के गरीब लोगों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए गुनियाजुड्डी,सिकंदरपुर आदि कई गावो में दलित समाज के पट्टो से तहसील कर्मियों को साथ कब्जा मुक्त कराया जो लोग आधार न होने पर सरकारी योजनाओं से वंचित थे आसपास आधार कार्ड बनने की कोई सुविधा नही थी जिसको लेकर अमरीश राणा द्वारा बिरालसी पंजाब नेशनल बैंक में आधार कार्ड बनाने हेतू आदेश शासन से कराए जिससे गरीब लोगों को अन्यत्र भटकना न पड़े किसानों के हितों के लिए अमरीश राणा पिछले 2 साल से लगे है किसान हित के लिए इन्होंने लगभग क्षेत्र व बिरालसी गाव के सेकड़ो खातों जिनमे बेसिक कोटा नही जुड़ा था ठीक कराए व गन्ना विभाग से पर्चियां जारी कराई जिससे किसानों का गन्ना मिलो पर समय से आपूर्ति हो सका व मिलो के डेली इंडेन्ट में समय पर बोलकर बढ़ोतरी कराई जिन गावो में चकबन्दी चल रही है किसान हित मे एक पारदर्शी प्रकिया पर जोर देते आये है कि किसानों से चकबन्दी के नाम पर वसूली पर न हो अपने गाव में चकबन्दी कर्मियों से कई किसानों के पैसे वापिस कराए चकबन्दी कॉन्गो प्रीतम सिंह का ट्रांसफर पारदर्शी व्यवस्था न अपनाने पर कराया गया आगामी गन्ना सत्र को लेकर अभी से प्रयास जारी है कि क्षेत्र में कोई गन्ना माफिया न पनपने पाए गन्ना विभाग की मेहरबानी से क्षेत्र के गन्ना सर्वे पर विशेष फोकस है जिसका लाभ आगामी सत्र में छोटे गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा ये ही नही समाज के उच्च वर्गों के हितों को ध्यान में रखा है कि स्वास्थ्य से किसी भी समाज के लोगो के साथ खिलवाड़ न हो प्राथमिक स्वास्थ केंद बिरालसी मे स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति समय से कराने हेतू अधिकारियों से बातचीत की गई वही आबकारी कमिश्नर सहारनपुर से शराब में मिलावट की समय समय पर बिरालसी में प्रभावी चेकिंग व्यवस्था कराई उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी विभागों को अपने क्षेत्र में शून्य टॉलरेन्स पर लाने का है बिरालसी में शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को न मिलने की समस्या पर जिलाधिकार के कार्यक्रम में बिरालसी पहुँचे नोडल अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को बताई थी जिसके अनुपालन में जल निगम बिरालसी में दूसरी पानी की टँकी लगाने का सर्वे चल रहा इनका कहना है कि क्षेत्र के के बुद्धिजीवी वर्ग,किसान स्वाभिमान संगठन से जुडे व समाज से सभी वर्ग मिलकर समाज हित के मुद्दों पर साथ मिलकर न्याय दिलाने का कार्य शासन प्रशासन से करे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 17 =