समाचार
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपा। तनाव ग्रस्त चल रहे युवक ने खुद को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पडौसी तथा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव रूडकली निवासी तैययब के घर उस समय कोहराम मच गया कि जब परिजनो ने देखा कि युवक नदीम ने अपने कमरे मे खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की आकस्मिक मौत से परिवारजनो मे शोक छा गया। देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण तैययब के घर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुुुुुुुुुलिस मौके पर पहुंची। परिजनो व ग्रामीणो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव परिजनो को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया। बताया जाता है कि करीब 24 वर्षीय नदीम 18 टायरा ट्रक चलाता था। ट्रक मे खराबी के कारण वह पिछले कुछ दिनो से तनावग्रस्त चल रहा था। जिसके चलते उसने बीती देर रात खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
पुलिस ने तीन शातिर तेल चोर दबौचे
बुढाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही केशव होटल चौकी बायवाला के पास से ०३ शातिर तेल चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राशिद पुत्र सम्मी नि० सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ, जीशान पुत्र अलीमुद्दीन नि० सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ, शाहरुख पुत्र अखलाख नि० सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ।जिनके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०२ जिन्दा कारतूस, ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ अदद चाकू नाजायज, १० टायरा ट्रक बिना नम्बर, ०३ मीटर छोटा पाईप व ३.५ मीटर बडा पाईप दृ तेल निकालने के लिये, लोहे की बाल्टी में लगी हुई तेल की कुप्पी, ०३ प्लास्टिक की बाल्टी २०-२० लीटर बरामद किये। गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
महिलाओं/छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-३ के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पडने वाले गांवों, कस्बों, स्कूलों में महिलाओं/छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जा रहा है साथ ही महिलाओं/छात्राओं को घरेलू हिंसा, बाल अपराध, यौन उत्पीड़न, सेफ-अनसेफ टच आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी जा रही है।
शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलायी जा रही विभिन्न नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही हेल्प लाईन १०९०(वूमेन पावर लाइन), १८१(महिला हेल्प लाइन), १०८(एम्बुलेंस), १०७६(मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), ११२(पुलिस आपातकालीन सेवा), १०९८(चाइल्ड हेल्पलाइन), १०२ (स्वास्थय सेवा) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है साथ ही सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का भी आदान-प्रदान करते हुए प्रत्येक थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।
छात्र छात्राओं को लाभान्वित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए 
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अंतर्गत संचालित समस्त प्राथमिक विद्यालयों/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ईन्चाज प्रधानाध्यापक की बैठक ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में विभागीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से डीबीटी प्रणाली में आ रही समस्या के समाधान हेतु बताया गया। डीबीटी प्रणाली योजना के अंतर्गत समस्त छात्र छात्राओं को लाभान्वित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में कुछ विघालयो के प्रधानाध्यापक/ ईन्चाज प्रधानाध्यापको द्वारा आ रही समस्या के बारे में जानकारी दी गई। डीबीटी पोर्टल पर आ रही समस्या के समाधान हेतु मौ आदिल सहा०लेखाकार को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा/निर्देश दिए गए। डीबीटी प्रणाली योजना के अंतर्गत कार्य को समय से पूरा करने हेतु आदेशित किया गया तथा शासन द्वारा संचालित अन्य योजना जैसे मतदाता जागरूकता अभियान, पोषण मिशन,मिशन शक्ति व अन्य योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए किए गए।
कश्मीर में हिंदुओं की हत्या पर क्रांति सेना ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने हिंदुओ एवं सिखों की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रकाश चौक पर पाक परस्त आतंकवादियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर कश्मीरी में हिंदुओं एवं सिखों की निर्मम हत्या के उपरांत मृतकों की आत्मा की शांति के लिए २ मिनट का मौनरखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की क्रांति सेना पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद कपूर ने कहा कि कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं का नरसंहार किया जा रहा है जिससे पूरे भारतवर्ष के नागरिकों में आतंकवाद के प्रति आक्रोश व्याप्त है इस अवसर पर पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान ने कहा कि कश्मीर में पाक परस्त आतंकवाद फिर से पैर पसारने लगाया जिसे शक्ति से कुचलने की आवश्यकता है जहां एक और लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा लखीमपुर खीरी पहुंचने की होड़ लगी हुई है लेकिन कश्मीर की आतंकवादी घटनाओं पर सभी राजनीतिक पार्टियां खामोश हैं उन्होंने कहा सीमा पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ केंद्र सरकार की सुरक्षा के दावों की पोल खोल रही है क्रांति सेना नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि कश्मीर में हिंदुओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए और आतंकवाद पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ’बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ता पाकिस्तान सरकार का पुतला लेकर आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हैं प्रकाश चौक पहुंचे और वही प्रदर्शन कर पाक सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, पूर्व जिला सचिव आलोक अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, आशीष मिश्रा, प्रदीप कौरी, रविंदर सैनी ,शैंकी शर्मा, प्रभात रावत, जंगी वाल्मीकि, अंकित वर्मा ,अमित कश्यप, हेम कुमार कश्यप , संजय चौधरी, उज्जवल पंडित, ललित रुहेला, मंगतराम, कुलदीप सूर्यवंशी, बसंत कश्यप, प्रदीप जैन, सुनील प्रजापति, अमित कुमार, राजन वर्मा ,सौरव रॉय ,गोपी वर्मा, विकास गोयल, अमित कुमार, योगिंदर सैनी, संजय खेड़ा, आदि।
लखीमपुर खीरी पहुंचेगा नवजोत सिंह का काफिला, देर रात मुजफ्फरनगर से होकर गुजरी कई गाड़ियां
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में कई घंटे तक चले हंगामे के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिल गई। इसके बाद देर रात मुजफ्फरनगर से सिद्धू का काफिला निकला।
कांग्रेस नेता व पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार देर रात अपने काफिले के साथ मुजफ्फरनगर से होकर लखीमपुर खीरी के लिए निकल गए।
जनपद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। कई गाड़ियों के काफिले को जनपद पुलिस ने जिले से निकालने के लिए बिजनौर तक इंतजाम किए थे। नवजोत सिंह सिद्धू इस दौरान कहीं नहीं रुके। वो अपनी कार में सोते हुए जनपद से निकले हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब सरकार के कई मंत्रियों को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए सहारनपुर में कई घंटों तक जद्दोजहद रही। पांच घंटे उन्हें रोकने के बाद कुछ गाड़ियों के काफिले के साथ उन्हें जाने की इजाजत दी गई।
वहीं सहारनपुर से चलकर रात करीब साढ़े दस बजे सिद्धू की कारों का काफिल रोहाना टोल प्लाजा से होकर गुजरा। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने सिद्धू की कार को रोककर बात करने का प्रयास किया, मगर उन्होंने कोई बात नहीं की। अपनी कार में नवजोत सिंह सिद्धू सोते हुए निकले।
इसके अलावा जनपद पुलिस ने उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। वो यहां से वाया जानसठ, मीरापुर बाईपास होते हुए बिजनौर चले गए। वहां से होकर वो लखीमपुर खीरी जाएंगे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला जनपद से होकर बिजनौर चला गया है। उन्हें यहां रोकने का कोई आदेश नहीं था।
उधर, बिजनौर में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि रात करीब 12ः00 बजे नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले ने जनपद में प्रवेश किया। जिले में कहीं भी नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं रोका जाएगा। बिजनौर पुलिस की एक टीम नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले को जिले के बाहर तक जाने तक साथ रहेगी।
तीन ट्यूबवैलों के केबिल काटकर सामान चोरी किया
मोरना। क्षेत्र में ट्यूबवैल पर चोरी रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। रात्रि चोरों ने तीन ट्यूबवैलों के केबिल काटकर कीमती सामान भी चोरी कर लिया। सुबह सवेरे खेतों पर पहुंचे किसानों ने जब ये मंजर देखा तो किसानों में रोष व्याप्त हो गया। लगातार हो रही ट्यूबवैल चोरी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है।
थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम छछरौली निवासी राजकुमार, प्रेमपाल, प्रभुदयाल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनकी मोरना बहुपुरा मार्ग पर ट्यूबवैल है। सुबह जब ये किसान खेत पर चारा लेने गये तो उन्हें अपनी तीनों ट्यूबवैल से सबमर्सिबल पम्प का केबिल गायब मिला। केबिल चोरी होने से किसानों में रोष व्याप्त हो गया है। पीडित किसानों ने थाना भोपा पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग करते हुए शीघ्र माल बरामद करने की गुहार लगाई है।
प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म
भोपा। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पीडिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन योगेश के भाई व उसके साथी पर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर युवती से गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पीडित पक्ष ने भोपा थे तहरीर दी है। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन मे जुट गई है।
आई०पी०एल० द्वारा मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव
मुजफ्फरनगर। आई०पी०एल० द्वारा स्वतंत्रता के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर अमृत इण्टर कालेज, रोहानाकल में मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव जारी रहा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ डा० अवधेश डागर रवि अग्रवाल उप महाप्रबन्धक लखनऊ, लोकेश कुमार प्रधान प्रबन्धक, रोहानाकलॉ, पुष्पेन्द्र सोलंकी, नीरज यादव, नरेश मलिक, आर०के० तिवारी, संजीव कुमार, साविन्द्र कुमार, राहुल सोलंकी, सुधीर लांबा के साथ-साथ क्षेत्र के हजारों किसानों ने किसान मेला/गोष्ठी में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र तालियान द्वारा किया गया। इस अवसर पर शुगर केन रिसर्च सेन्टर, मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक अवधेश डागर द्वारा गोष्ठी में आये हुए कृषकों को गन्ने की खेती एवं उसमें लगने वाले विभिन्न रोगों की पहचान तथा उपचार के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी । रवि अग्रवाल, धर्मेन्द्र तालियान तथा पुष्पेन्द्र सोलंकी ने आई०पी०एल० द्वारा किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों तथा अपने विभिन्न उत्पादों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया साथ ही किसान भाइयों को अवगत कराया कि जो किसान अब से मार्च, २०२२ तक आई०पी०एल० द्वारा उत्पादित कृषि उत्पाद कय करेंगे, उसके साथ उन्हें एक कूपन दिया जायेगा, जिसका लकी ड्रा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में एक कृषक मीटिंग रखकर घोषित किया जायेगा साथ ही लकी ड्रा के माध्यम से चुने गये किसानों को पर्यटन हेतु ले जाना प्रस्तावित है। उनके द्वारा समस्त किसानों को कृषक मेले में सहभाग करने हेतु धन्यवाद दिया गया। अन्त में श्री लोकेश कुमार, प्रधान प्रबन्धक द्वारा शुगर मिल के विस्तारीकरण, एथनॉल एवं सी०बी०जी० प्लान्ट की स्थापना तथा सामाजिक दायित्व के दृष्टिगत आई०पी०एल० द्वारा क्षेत्र मे जल संरक्षण हेतु विभिन्न गाँवों में तालाबों की सफाई, इकाई में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम द्वारा वर्षा जल बचत, प्रयोगशाला में मिट्टी की जॉच जैसे अनेक कार्यों के संदर्भ में किसानों को अवगत कराया तथा किसान मेले में आये हुए सभी कृषक भाईयों के अपार सहयोग के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। अन्त में लकी ड्रा के माध्यम से १०० किसानों को गिफ्ट तथा पॉलीहैलाइट तथा फरमेन्टेड ठोस जैविक खाद के बैग्स प्रदान किये गये। उसके उपरान्त सभी कृषकों द्वारा लन्च ग्रहण किया गया। इस गोष्ठी के सम्पन्न होने पर क्षेत्र के कृषकों में भारी उत्साह देखा गया ।
15 अक्तूबर से 21 दिन तक गंगनहर रहेगी बंद
मुजफ्फरनगर। शासन ने गंग नहर के वार्षिक क्लोजर की मंजूरी दे दी है। १५ अक्तूबर दशहरा के दिन गंगनहर को हरिद्वार से बंद कर दिया जाएगा। जिसमें चार नवंबर दीपावली के दिन फिर से पानी छोड़ा जाएगा। करीब २१ दिन गंगनहर बंद रहेगी। इस दौरान सिंचाई विभाग की ओर से जनपद के सभी ८८ रजबहों और माइनरों की सफाई कराई जाएगी। उधर, करीब तीन सप्ताह तक गंग नहर से बंद रहने से मेरठ और दिल्ली में पेयजल की आपूर्ति भी बाधित रहेगी, क्योंकि भोला झाल से मेरठ के लिए और मुरादनगर से नई दिल्ली के लिए पेयजल की आपूर्ति गंग नहर से ही होती है।
गंगनहर की देखरेख और नहरों, रजबहों व माइनरों की सफाई के लिए प्रतिवर्ष गंग नहर का २१ दिनों का क्लोजर रहता है। जो दशहरे के दिन बंद की जाती है और दीपावली के दिन फिर से शुरू की जाती है। इस दौरान हरिद्वार में भी हर की पैड़ी की सफाई की जाती है। इस बार भी सिंचाई विभाग के अफसरों ने गंगनहर बंद करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसे शासन ने स्वीकार कर लिया है। सिंचाई विभाग मुजफ्फरनगर खंड के अधिशासी अभियंता हरि शर्मा ने बताया कि शासन ने बृहस्पतिवार को गंगनहर को २१ दिनों तक बंद रखने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। विशेष सचिव मुश्ताक अहमद की ओर से जारी पत्र के अनुसार गंग नहर १५ अक्तूबर की रात से चार नवंबर की रात तक बंद रहेगी।
सभी नहरों, माइनरों में पानी छोड़ा
मुजफ्फरनगर। करीब तीन सप्ताह तक गंगनहर के बंद रहने से फसलों की सिंचाई प्रभावित होगी। इसलिए इस सप्ताह जनपद के सभी ८८ नहरों, रजबहों और माइनरों में पानी छोड़ दिया गया है, ताकि किसान रबी की फसल की पलेवा कर सके। इस दौरान गन्ने, बरसीम, अगेती गेहूं, सरसों की बुवाई के लिए पलेवा की जाएगी। गंग नहर में वर्तमान में ८५०० क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, ताकि सभी नहरों माइनरों को चलाया जा सके।
दो करोड़ के बजट से होगी नहरों की सफाई
मुजफ्फरनगर। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरि शर्मा ने बताया कि जनपद के माइनरों और नहरों की सफाई के लिए दो करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इससे २८० किमी नहरों व रजबहों की और २५० किमी माइनरों की सफाई की योजना बनाई गई है।
गंग नहर में तीन फुट पानी रहेगा
मुजफ्फरनगर। वार्षिक क्लोजर के दौरान गंग नहर में करीब तीन फुट पानी रहेगा, ताकि रेत खनन पर रोक लगाई जा सके। रेत खनन की रोकथाम के लिए डीएम और एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है।
एसडीएम ने कूकडा मण्डी के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार के द्वारा तहसील सदर स्थित कूकडा मण्डी के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
डाक्टरों की उपस्थिति फोटो द्वारा उपलब्ध कराई
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एंव मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार के निर्देशानुसार जनपद के समस्त सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध डॉक्टरों को अपनी उपस्थिति दर्शाने हेतु अपने कार्यालय में उपस्थित होकर फोटो भेजने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में ग़ालिबपुर, मेगा खेड़ी, चरथावल, पुरकाजी, बघरा, शाहपुर, मोरना, व जानसठ, बुढाना के द्वारा अपनी अपनी एवं अन्य डाक्टरों की उपस्थिति फोटो द्वारा उपलब्ध कराई गई।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता होने पर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता होने पर प्रतिभागी विजेता छात्र-छात्राओं को स्टाफ द्वारा शील्ड प्रदान की गई तथा मैडल व फूलमाला पहनाकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के १६ छात्राओं व १२ छात्रों ने मुजफ्फरनगर में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता होने पर प्रतिभागियों ने सहारनपुर में मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में एकांकी नाटक में टीम लीडर ओमश्वर गौथलिया के नेतृत्व में विकास, हर्षदीप, बादल, विकास, पवनतोष, विवेक, आशीष, समीर, निखिल, मौ. कैफ तथा मोहित ने प्रथम स्थान तथा जनपद स्तरीय लोक नृत्य में निशा, मन्नू, गुंजन, ज्योति, वैष्णवी, शहजादी, आकांशा, खुशी, अंजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक गीत में निशा, रीमा, लुबना, पलक, गुंजन, शहजादी, नैंसी, प्रियांशी, अंशिका, शबनम, सुषमा व जोया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज का नाम रोशन करने पर स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं को शील्ड व मेडल तथा अन्य पाठ्य सामग्री पुरस्कार स्वरूप भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी विजेता होने की कामना की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने वाले अध्यापक ओमेश्वर गौथलिया व छवि त्यागी को भी पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक आनंद कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास व आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है, जिसके लिये कॉलेज प्रबन्धन के प्रयासों से कॉलेज सदैव अग्रणी रहा है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता किरणपाल सिंह, मंच संचालन अविनाश तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य राजपाल मलिक रहे। इसके अलावा प्रधनाचार्य फूलचन्द्र, रवि कुमार, दुष्यन्त कुमार, दीपक शर्मा, जयप्रकाश, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मनोज शर्मा, विनीता आदि उपस्थित रहे।
परशुराम लक्ष्मण संवाद लीला का मंचन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पटेलनगर में चल रही श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर सहित परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का सुंदर मंचन किया गया। रावण बाणासुर एवं परशुराम-लक्ष्मण संवाद पर कलाकारों को दर्शकों की भरपूर तालियां मिली।
रामलीला में रात सीता स्वयं धनुष लीला का मनोहारी मंचन किया गया। देश विदेश से आए राजा जब स्वयंवर में धनुष उठाने में सफल नहीं हो सके, तो राजा जनक ने वहां मौजूद राजाओं को कहा कि लगता है अब क्षत्रियों में कोई वीर नहीं रहा। इस पर लक्ष्मण ने कहा कि इस सभा में रघुवंशी भी मौजूद हैं। उनके रहते ऐसी अनुचित बातें न कहें। धनुष उठाने में विफल बाणासुर ने रावण के साथ हुआ अपने संवाद से दर्शकों की भरपूर वाहवाही लूटी। धनुष भंजन के उपरांत भगवान श्रीराम एवं माता जानकी की वरमाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात मुनि वेश में परशुराम का स्वयंवर सभा में आगमन हुआ। अपने ईष्ट भगवान शंकर के धनुष का भंजन देखकर परशुराम के क्रोध का पारावार न रहा। उन्होंने वहां अपनी वीरता का बयान करते हुए कहा कि २१ बार उनके फरसे ने धरती को क्षत्रियविहिन किया है। इस पर लक्ष्मण ने उनका विरोध किया। परशुराम लक्ष्मण संवाद पर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बाद में मुनि परशुराम का क्रोध शांत करने के लिए श्रीराम ने परशुराम के धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाकर उनके संशय को दूर किया। परशुराम उन्हें पहचानने के बाद अपने ईष्ट श्रीराम को प्रणाम कर सभा से प्रस्थान कर गए। रामलीला मंचन में श्रीराम के रूप में अक्षय शर्मा, लक्ष्मण के रूप में नारायण ऐरन, बाणासुर के रूप में अंशुल गुप्ता, परशुराम के रूप में अमित मोहन धन्नू व रावण के रूप में अमित भारद्वाज ने अपने संवादों से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। स्वयंवर में आए राजाओ में जनान देश के पेटू राजा के रूप में अविनाश व उनके सहायक के रूप में अज्जू जैन ने अपने खिलखिलाते संवादों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथियों शुभ शक्ति क्राफ्रट के स्वामी सचिन सिंघल एवं स्वर्णिम साडीज के स्वामी ओपी गुप्ता ने सपरिवार शामिल होकर भगवान श्रीराम व श्रीरामायण जी की विधि विधान से आरती की। आयोजकों द्वारा अतिथियों को श्रीराम दरबार का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में अनिल ऐरन, सुरेन्द्र मंगल, विकल्प जैन, प्रमोद गुप्ता, अनिल जैन, जितेन्द्र कुच्छल, अमित भारद्वाज, संजय शर्मा, पीयूष शर्मा, भगवती प्रसाद, सोहनलाल, प्रदीप बोबी, रिंकू, मीना ऐरन, वंशिका जैन, अनन्या जैन आदि का सहयोग रहा। व्यास गद्दी से रामायण वाचक मास्टर रामपाल सिंह, ढोलक पर जगदीश प्रसाद व हार्मोंनियम पर रावत जी ने रामायण जी की चौपाईयां पढ़कर सुनाई।
निःशुल्क बैग का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे के डीएवी इंटर कालेज में छात्रों को निःशुल्क बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत बच्चों को निःशुल्क बैग, निरूशुल्क किताबें व दोपहर का भोजन भी दे रही है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह मन लगाकर पढाई करें और अपने भविष्य को संवारें। प्रधानाचार्य समुद्रसैन ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी है। उन्होंने बच्चों को बताया कि यदि वह मेहनत से पढ़ाई करें तो जीवन में बहुत आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान सचिन शर्मा, ब्रिजेश कुमार, यशदीप शर्मा, राजेंद्र कुमार व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
10 अक्टूबर को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी
शुकतीर्थ। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में ब्रह्मलीन स्वामी चेतानन्द महाराज की जयन्ती पर नगरी में बैंड बाजों के बीच विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद सत्संग व विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी नगरी में जोरो शोरो से चल रही है। सन्त शिरोमणि रविदास आश्रम के महंत स्वामी सत्यानन्द महाराज ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुकतीर्थ में ब्रह्मलीन स्वामी चेतानन्द महाराज की जयन्ती पर सत्संग समागम व भंडारे का आयोजन होगा। १० अक्टूबर की दोपहर सन्त हरिदास समाधि से शोभा यात्रा शुरू होकर सन्त शिरोमणि श्री रविदास आश्रम में पहुंचेगी, जिसमें बैंड बाजों के बीच अनेक झांकी सजाई जाएगी।
रात भर सत्संग प्रवचन होंगे, जिसमें देश भर से हजारों श्रद्धालुगण पधारेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदगुरु स्वामी निरंजन दास महाराज डेरा सच्चा खंड, बल्ला जालन्धर पंजाब पधारेंगे। जिसकी तैयारी बडे ही जोरो शोरो से चल रही है।
दो पक्षो मे मारपीट
चरथावल। रामलीला मंच पर दो पक्षो मे किसी बात को लेकर हुए विवाद मे मारपीट हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ की तथा घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार बीती रात कस्बे मे रामलीला मंचन के दौरान कुछ युवकों मे हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच पडताल मे जुट गई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
रेतीले टीले खनन प्रकरण में वन दरोगा व वन रक्षक निलंबित
मोरना। वन विभाग के सीकरी ब्लॉक के जंगल में अवैध रूप से वन भूमि रेतीले टीलों को समतल कराने के आरोपों में वन विभाग के दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है, जिसमें वन दरोगा व वन रक्षक को निलंबित किया गया है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।भोपा थाना क्षेत्र में वन विभाग के सीकरी ब्लॉक के गांव खुशीपुरा के जंगल में भू-माफियाओं के द्वारा वन विभाग की भूमि पर बने टीलों की बालू का खनन कर समतल करने की शिकायत ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से की थी। जिसके बाद बीते २४ सितंबर को सहारनपुर मंडल वन विभाग के मुख्य संरक्षक एनके जानू ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, जिसके फलस्वरुप क्षेत्र में तैनात वन दरोगा व वनरक्षक को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।वन क्षेत्राधिकारी मोरना सिंह राजसिंह पुंडीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में उक्त दोषी पाए गए हैं जिसके बाद दोनों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
मामूली कहासुनी में युवक को पेट में छुरी घोंपी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी होने पर एक आरोपी ने युवक को पेट में छुरी घोंप दी। युवक को गंभीर हालत में मेरठ रैफर कर दिया गया है।मोहल्ला खालापार निवासी शाहिद की एक युवक से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। आरोप है कि कुछ समय पश्चात आरोपी अपने घर से छुरी लेकर आया और सडक किनारे खडे शाहिद को पेट में छुरी घोंप दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सडक पर गिर पड़ा। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रैफर कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दे दी गयी है।
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय सभागार मे जिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर की ओर से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया गया जिसकी अध्यक्षता श्री सुगन्ध जैन अध्यक्ष व संचालन श्री ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक महासचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर की ओर से डा० अर्पण जैन मनौचिकित्सक, व मनोज कुमार साइकोथेरेपिस्ट ने आज के माहौल में कैसे तनाव मुक्त रहेंष् विषय पर परिचर्चा की तथा तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने के संबंध में टिप्स शेयर किये। इस अवसर पर जितेन्द्र पाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, सतेन्द्र लैरी, सतेन्द्र कुमार, डा० मीरा सक्सेना, प्रवीण खोकर राजसिंह रावत, अशोक कुशवाहा, श्यामबीर सिंह, नीरज ऐरन, आदेश सैनी, सौरभ पंवार, अनुराग त्यागी सुधीर गुप्ता, विष्णु प्रवीण कुमार, मनोज कुमार त्यागी, सोहनलाल, राकेश पाल, आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

