समाचार
संपादक के बेटे का निधन
मुजफ्फरनगर। दैनिक देहात के संपादक गोविंद वर्मा के छोटे बेटे आशीष वर्मा टीटू का देर रात निधन हो गया। तमाम पत्रकारों व अन्य संगठनों के लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है। आशीष वर्मा को स्ट्रॉक के बाद गत २६ दिसंबर को मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। पिछले २ दिन से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। जिसके चलते आज उनका निधन हो गया उनका शव यहां उनके निवास पर लाया गया तथा शहर श्मशान घाट पर अंत्येष्टि का कार्यक्रम है। ईश्वर उन्हें अपार दुख सहने की क्षमता प्रदान करने और और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
नशे की गोलियों के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सावेज उर्फ हडडी पुत्र शहजाद पठान नि0 म0नं0 20 खालापार थाना को0नगर मु0नगर को शहीद पार्क खालापार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चाकू नाजायज बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र शरीफ नि0 सुभाषनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को सरवठ फाटक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 400 नशे की गालियां को बरामद किया गया।
पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कसाना द्वारा वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश नि0 शक्तिनगर मलियाना थाना टीपी नगर थाना मेरठ को रेशु विहार से गिरफ्तार किया गया। वहीं वांछित अभियुक्त मारूफ पुत्र रियाकत नि0 बडौदा सिहानी थाना हाफिजपुर हापुड को मेरठ रोड अमर होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 मान सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अजमल पुत्र मोहतराम नि0 ग्राम निराना थाना सिखेडा मु0नगर को निराना गेट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 गिरीश चन्द्र द्वारा वांछित अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र निसार नि0 भुजाहेडी थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा मु0अ0स0 वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र तेजपाल नि0 दोघट थाना दोघट बागपत को गढी सखावत चौराहा से गिरफ्तार किया गया।
खतौली। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 नितिन कुमार द्वारा अभियुक्त रविन्द्र पुत्र ऋषिपाल नि0 ग्राम बडसू थाना रतनपुरी मु0नगर को सरधन मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मो0सा0 स्पलेण्डर फर्जी नं0 यूपी 15 सीके 8858 को बरामद किया गया।
केनरा बैंक शौरम के शाखा प्रबंधक गंभीर रूप से घायल
शाहपुर। केनरा बैंक शौरम के शाखा प्रबंधक उस समय गम्भीर रूप से घायल हो गए जब वह बैंक के किसी कार्य से शाहपुर कस्बे में स्थित ब्रांच से शौरम वापस जा रहे थे। केनरा बैंक शौरम के शाखा प्रबंधक शशांक अग्रवाल बैंक के किसी काम से शाहपुर कस्बे में आये थे, जब वह काम पूरा करके वापस ब्रांच शौरम जा रहे थे तो बुढ़ाना रोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शाखा प्रबंधक गम्भीर रूप से घायल हो गए तथा वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। गम्भीर रूप से घायल शाखा प्रबंधक को उनके सहकर्मियों ने मेरठ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली व फरार वाहन चालक की तलाश की परन्तु वाहन चालक पुलिस के हत्थे नही चढ़ा।
घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
बुढाना। आपसी विवाद मे हुई मारपीट मे गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मंदवाडा मे मजदूर द्वारा अपनी मजदूरी के पैसे मांगने पर हुए आपसी विवाद व मारपीट मे पेट मे कैंची लग जाने से गंभीर रूप से घायल युवक की मेरठ जाते वक्त रास्ते मे ही उपचार से पूर्व मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव मंदवाडा निवासी युवक सलमान उर्फ पंडित उस्मानी पिछले काफी समय से मजदूरी करता है। आरोप है कि गांव के ही निवासी चिनाई मिस्त्री शोएब पर सलमान उर्फ पंडित के 25 सौ रूपये मजदूरी के बकाया हैं। बीती रात सलमान अपने मतदूरी के 25 सौ रूपये लेने के लिए चिनाई मिस्त्री शोएब के पास गया तो आरोप है कि शोएब ने अपने छोटे भाई शावेज के साथ मिलकर सलमान उर्फ पंडित को पीटना शुरू कर दिया। उधर थोड़ी दूरी पर सलमान उर्फ पंडित का भाई मुरसलीन अपनी नाई की दुकान पर किसी ग्राहक के बाल काट रहा था। तभी उसको गांव के किसी युवक ने बताया कि शोयब और उसका भाई शावेज़ मिलकर उसके भाई सलमान उर्फ पंडित की पिटाई कर रहे हैं। बस इस बात को सुनकर मुरसलीन हाथ में कैंची कंघा लेकर मौके पर आ गया। तब मुरसलीन ने अपने भाई को छुड़ाने के उद्देश्य से पास में खड़े गांव के एक और युवक फिरोज सैफी को कैंची और कंघा पकड़ा दिया और अपने भाई सलमान को दोनों भाइयों शोयब व शावेज़ के चंगुल से छुड़ाने लगा। तब मौका पाकर शोयब ने फिरोज सैफी के हाथ से कैंची छीनकर सलमान उर्फ पंडित के पेट में घोंप दी और अपने भाई शावेज़ के साथ फरार हो गया। उधर कैंची लगते ही मुरसलीन ने शोर मचा दिया। तब मौके पर आये घायल युवक के परिजनों ने घायल सलमान को गांव के ही एक चिकित्सक को दिखाया तो उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में जाने को कहा। तब परिजन घायल सलमान उर्फ पंडित को बुढ़ाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाये। जहां डॉक्टरों ने सलमान की हालत गंभीर देखते हुए उसको मेरठ के लिए रैफर कर दिया। उधर सूचना पाकर बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल मय पुलिस बल के हस्पताल में पहुंचे। जब सलमान को मेरठ हस्पताल ले जाया जा रहा था तो सलमान ने लगभग साढ़े ११ बजे मेरठ जनपद में प्रवेश करते ही दम तोड दिया। उधर गांव में जैसे ही सलमान उर्फ पंडित के दम तोड़ने की खबर मिली तो गांव के दबंगों ने मामला निपटाने के उद्देश्य से गांव में आज बुधवार को दिन निकलने से पहले ही अर्धरात्रि में लगभग दो बजे माइक पर ऐलान करते हुए लोगों को हसमत के घर पर पहुंचने को कहा। तब देखते ही देखते सैंकड़ों लोग बिस्तर छोड़ छोड़कर हसमत के घर की तरफ लपके। यहां पर मृतक के परिजनों को कुछ रुपये देकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज ना करने का दबाव मृतक पक्ष के कुछ जिम्मेदार लोगों पर बनाया गया। उधर सलमान का शव गांव में पहुंचा तो पुलिस भी पहुंच गई। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर हत्यारे दोनों भाइयों की तलाश में दबिश दी लेकिन दोनों भाइयों का कुछ पता नहीं लग पाया। समाचार लिखे जाने तक गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। मौके पर बुढ़ाना पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी और एसपी देहात नेपाल सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और बुढ़ाना कोतवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया। हत्या की घटना को लेकर गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है।
सडक किनारे आडे टेढे खडे वाहनो को हटवाया
मुजफ्फरनगर। नगर को जाम के झाम से मुक्त कराने के लिए पुलिस व टै्रफिक पुलिस को अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड रही है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते नागरिको को जाम से निजात दिलाने के लिए विभिन्न चौराहो व मार्गो से अतिक्रमण तथा सडक किनारे बेतरतीब खडे वाहनो को भी हटवाया जा रहा है। इसी संदर्भ मे आज टीएसआई वीर अभिमन्यु ने नगर की एसडी मार्किट के सामने डिवाइडर के पास सटे वाहन को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। पुलिस द्वारा इसके अतिरिक्त कई स्थानो पर जाम खुलवाया तथा सडक किनारे आडे टेढे खडे वाहनो को हटवाया।
नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के शिकमी किरायेदारो ने पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। नगर के शिव चौक-शिव मार्किट के व्यापारियो ने पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। जिसमे अवगत कराया कि दुकान नं.25,भूतल शिव मार्किट,देशराज पुत्र दरया राम द्वारा अपनी साझेदारी समाप्त कर साझेदारीका पूर्ण उत्तरदायित्व पालिका प्रशासन को दिया गया है। वर्तमान मे वे पालिका के शिकमी किरायेदार हैं। बोर्ड प्रस्ताव 16 जनवरी 2019 के अनुसार शिकमी किरायेदार के नियमितीकरण हेतु प्रीमियम धनराशि अंकल 12,50,000 रूपये तथा किराया माह दिसम्बर 2020 तक अंकन 1,32,450 रूपये तथा जी.एस.टी. अंकन 23.841 रूपये कुल 1,56,291रूपये कुल महायोग 14,06,291 रूपये की धनराशि एक सप्ताह के अन्दर पालिका कोष मे जमा कराने की बात कही गई है। उक्त मामले मे पालिका के शिकमी किरायेदारो ने अपने प्रतिष्ठान बन्द रख प्रदर्शन किया।
कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया
मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस बल औऱ डॉग स्क्वायड व एलआईयू टीम के द्वारा कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे। एसपी सिटी ने निरिक्षण के दौरान कचहरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये और कर्मचारियों को आवयश्क दिशा निर्देश।
जल निगम की लापरवाही से नागरिकों को हो रही परेशानी
मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश कालोनी रामपुरम कालोनी में पिछले डेढ साल से नागरिक जल निगम की लापरवाही झेल रहे है और हद तो बीती रात्रि उस समय हो गयी जब यहां बारिश आने से सड़क की मिट्टी धंस गयी और लोगों के बाहर खडे वाहन मिट्टी में गिर गये। डेढ साल पहले रामपुरम कालोनी की दोनो गलियों की सड़के जल निगम ने सिवर लाइन डालने के लिए खोदी थी। जिसमे उन्होंने सड़क के अंदर गड्ढे बनाकर ढक्कन लगाये थे लेकिन जहां जहां खुदाई करी थी सड़क में वहां पर पत्थर रोढी डालकर कुटाई नहीं की थी और न ही यहां कोई मरम्मत की गयी थी। जिससे कई बार पहले भी यहां बच्चे आदि गिर चुके है। बारिश के पानी से पूरी गली में मिट्टी धंस गयी और वहां पानी भर गया और फिसलन हो गयी जिससे कई वाहन गिर गये। चकबंदी विभाग की सरकारी जीप भी मिट्टी में धंस गयी नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों को फोन किया लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। रामपुरम आवास समिति के अध्यक्ष ओपी छोकर ठा. प्रणजंय चौहान एडवोकेट, पंकज चौहान, सचिन, शरद, सर्वेश गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा आदि ने इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारी को समस्या के बारे में अवगत कराया था लेकिन आज बारिश के बाद रामपुरम कालोनी की गलियों की स्थिति और खराब हो गयी और जल निगम के ठेकेदार ने कोई सुध नहीं ली जबकि डेढ वर्ष इस सड़क को फटे हुए हो गयी है नागरिकों को परेशानी हो रही है। वाहन भी रपट कर गिर रहे है। नागरिकों ने जनहित में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मांग की है कि इस क्षेत्र का दौरा कर समस्या का निस्तारण कराये।
विधायक को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। राजकीय शिक्षक संघ जनपद मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों द्वारा एक ज्ञापन विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक उमेश मलिक जी को सौंपा गया जिसमें रणवीर सिंह मण्डल अध्यक्ष, संदीप कुमार कौशिक जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जिलामंत्री, विपिन त्यागी कोषाध्यक्ष, श्रीमती सुचित्रा सैनी उपाध्यक्ष, श्रीमती मीनाक्षी सांस्कृतिक मंत्री, आशीष द्विवेदी प्रचार मंत्री आदि उपस्थित रहे।
सपाईयों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश की कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सपा नेताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। सपाईयो ने नई मन्डी मे रिटायर्ड इंजि. के घर हुई लूट की घटना के सम्बन्ध मे एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी के नाम एक ज्ञापन सौपा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी व महामंत्री शलभ गुप्ता एड. के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए ज्ञापन मे नई मन्डी के पटेलनगर निवासी सेवानिवृत्त इंजि.विनय अग्रवाल के घर हुई लूट की घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी व महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड. द्वारा कहा गया कि नई मन्डी मे हुई लूट की घटना निन्दनीय है। कुछ दिन पूर्व चरथावल व बुढाना मे बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट हुई हे। हालांकि पुलिस ने इन घटनाओ का खुलासा कर दिया। एकाएक बढे अपराधो से जनता मे भय बना हुआ है। आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश सरकार लॉ एण्ड आर्डर मे पूरी तरह फेल हो चुकी है। समाजवादी पार्टी नैतिकता के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग करती है। और जिला प्रशासन से नई मन्डी की लूट खोलने की मांग करती है। ज्ञापन सौपने वालो मे जनार्दन विश्वकर्मा,शौकत अंसारी, विजय बाटा, पवन पाल,टीटू रमनपाल आदि ने कहा कि प्रदेश मे ना आज सर्राफ,बैंक कर्मचारी,व्यापारी सुरक्षित नही है और आम जनता भयभीत है, अपराध बढ रहे हैं। प्रशासन सो रहा है। प्रतिनिधि मण्डल मे मुख्य रूप से अलीम सिददकी,शलभ गुप्ता,अमित कुमार गुप्ता एड.,टीटू रमनपाल, विजय बाटा, पवन पाल आदि मौजूद रहे।
डीएम व एसएसपी ने की नरेश टिकैत से मुलाकात
मुज़फ़्फ़रनगर। पिछले एक महीने से दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच जिलाधिकारी और एसएसपी आज अचानक सिसौली पहुंचे और भाकियू सुप्रीमों नरेश टिकैत से खास चर्चा की। माना जा रहा है कि दोनों आला अफसरों ने भाकियू सुप्रीमों को सरकार का खास सन्देश दिया है।
४२ दिन से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बीच बुधवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव अचानक भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत से मिलने उनके आवास पर सिसौली पहुंचे। जहां उन्होंने किसान आंदोलन पर करीब २५ मिनट तक चर्चा की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने नरेश टिकैत के आवास पर जलपान किया और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। अधिकारियों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में चौधरी नरेश टिकैत के मन की बात जानने की कोशिश की। नरेश टिकैत ने अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि वह किसान और सरकार के बीच इस मुद्दे पर फैसला होने के पक्ष में है। उन्होंने बताया कि कई राज्यों के किसान इस आंदोलन से जुड़ चुके हैं। इसके साथ-साथ गन्ना मिलों द्वारा इस पेराई सत्र का भुगतान शुरू नहीं किया गया है और इसके अलावा बामनोली मिल ने पिछले वर्ष का भुगतान भी अभी तक नहीं किया है। जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने गोवंश व नील गाय द्वारा खेतों में नुकसान करने पर भी बातचीत की।
दिल्ली में किसान आंदोलन के बीच ज़िले के दोनों आला अफसरों का अचानक सिसौली पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है,माना जा रहा है कि दोनों अफसरों ने नरेश टिकैत को सरकार का खास सन्देश दिया है। जिस तरह से प्रधानमंत्री समेत पूरी पार्टी किसान बिलों को किसान हित में बता रही है ,उससे मानना जा रहा है कि भले ही ८ जनवरी को नौवे दौर की वार्ता होनी हो और किसान बिल वापसी की जिद पर अड़े है, लेकिन बिल वापस नहीं होंगे और किसान आंदोलन सरकार के लिए नई मुसीबत बनने जा रहा है। किसानों के २६ जनवरी को ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में घुसने की घोषणा ने भी सरकार की चिंता बढ़ा रखी है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत जिस तरह से गाज़ीपुर में धरना देकर तेवर दिखा रहे है उसे देखते हुए भी माना जा रहा है कि अफसरों ने नरेश टिकैत को सरकार का कोई खास सन्देश दिया है।
सडक किनारे खडा डीसीएम नाले मे गिरा
मुजफ्फरनगर। बारिश के कारण सडक किनारे खडा डीसीएम नाले मे गिर गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे जान माल का नुकसान नही हुआ। मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से डीसीएक को नाले से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन के कच्ची सडक स्थित कब्रिस्तान के सामने सडक के किनारे खडा एक डीसीएम पार्क करते हुए अचानक नाले मे गिर गया। इस हादसे पर आसपास के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी की मौजूदगी मे क्रेन की मदद से नाले मे गिरे डीसीएम को बाहर निकलवाया गया। इस दौरान अनेक लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित रहे।
एसएसपी ने लोकार्पण का उदघाटन किया
भोपा। एसएसपी ने थाने के जिर्णोद्धार और लोकार्पण का उदघाटन कर चौकीदारो को कम्बल वितरित किए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त भोपा थाने पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने थाने के जिर्णोद्धार एवं लोकार्पण का उदघाटन किया। जिसके पश्चात एसएसपी ने चौकीदारो को कम्बल वितरित किए। इस दौरान एसपी देहात नेपाल सिह,सीओ भोपा व थाना प्रभारी सूबे सिह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी सूबे सिह द्वारा इससे पूर्व चरथावल व तितावी थानाध्यक्ष रहते हुए थाने का व्यवस्थाओ को दुरूस्त कराया था। करीब 3 माह पूर्व सूबे सिह ने भोपा थाने का कार्यभार संभाला है। सूबे सिह ने इससे पूर्व रामलीला टिल्ला आफिस,रतनपुरी मे भी जिर्णोद्धार कराया गया था।
कार्यशाला का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग संकाय द्वारा मंगलवार को एनपीटीएल ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में ऑनलाइन एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और स्किलस सेट्स के संबंध में जानकारी दी गई। डॉ आलोक गुप्ता और प्रोफेसर पवन गोयल ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनपीटीएल इंजीनियरिंग के लिए अधिकारिक स्वयं पोर्टल समन्वयक है। एनपीटीएल अपने तकनीकी रूप से समृद्ध पाठ्क्रमों के लिए एक उद्योग के परिप्रेक्ष्य में काम कर रहा है। प्रोफेसर साक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि एनओसी परीक्षा के टॉपर्स को इंटर्नशिप भी दी जा रही है, जिसकी अवधि दो से आठ सप्ताह तक की होती है। एसआरजीसी पॉलीटेक्निक प्राचार्य डॉ आरके सैनी, डॉ पंकज शर्मा, एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ, अशफाक अली, प्रोफेसर निशांत राठी, प्रोफेसर अर्जुन सिंह, प्रोफेसर रोहताश सिंह, डॉ मोहित शर्मा, पवन चौधरी और राधिका जिंदल आदि मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की और से वरिष्ठ नागरिको के अधिकार ‘‘ से सम्बन्धित विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
मुजफ्फरनगर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सलोनी रस्तोगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार माननीय जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर श्री राजीव शर्मा, के कुशल निर्देशन में कोविड-19 के सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद व सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की और से मॅूगा देवी वृद्धाश्रम नई ंमन्डी रामलीला ग्राउन्ड, नई मन्डी, मुजफफरनगर में‘‘ वरिष्ठ नागरिको के अधिकार ‘‘ से सम्बन्धित विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी द्वारा बताया गया कि उम्र बढने के साथ ही कई तरह की समस्याऐ बढ जाती है जैसे शारीरिक, मानसिक, आय, रोजगार की समस्या तथा निवास की समस्या आदि। उन्होने कहा कि वरिष्ठ नागरिको को संविधान के अर्न्तगत सभी मूल अधिकार प्राप्त है इसके अतिरिक्त संविधान में अनुच्छेद 37, 41, 46, 47 के अर्न्तगत राज्य पर कर्त्वय अधिरोपित किया गया है कि वह वरिष्ठ नागरिको के स्वास्थ्य, रोजगार, आय आदि के सम्बन्ध में उपबन्ध करे। उन्होने कहा कि इस के तहत माता पिता एंव वरिष्ठ नागरिको का भरण पोषण को कल्याण अधिनियम 2007 पारित किया गया है जिसके तहत माता- पिता व वरिष्ठ नागरिक अपने बेटा, बेटी, पोता, पोती, से अथवा सम्पत्ति विरासत में प्राप्त करने वाले रिश्तेदार के विरूद्व भरण पोषण की मांग कर सकते है। इन सभी कानूनी प्रावधानो के बावजूद भी परिवार व बच्चो का प्राथमिक व पुनीत कर्त्वय है कि वह अपने माता- पिता, वृद्वजनों की देखभाल व सेवा करें। माता- पिता निस्वार्थ प्रेम से अपने बच्चों की देखभाल करते है, हमे उनके त्याग को नहीं भूलना चाहिए। सचिव द्वारा शिविर में उपस्थित आम जनमानस को संविधान में दिये गये मौलिक कर्त्वयों की भी जानकारी देते हुए कोविड-19 के बचाव के उपाय के सम्बन्ध में सभी को जागरूक किया गया ।

