News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

टाप-10 शातिर को नई मंडी पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर/ जिलाबदर/डी-९५ गैंग का सदस्य गिरफ्तार िकया जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किया। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में आज थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त साबिर अली पुत्र अकबर अली निवासी शेरनगर को ग्राम सिलाजुडडी मोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना नई मण्डी का टॉप-१०, हिस्ट्रीशीटर(एचएस-५६ए) व जिलाबदर अपराधी है तथा जनपद मुजफ्फरनगर पर पंजीकृत डी-९५ गैंग का सदस्य है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा व ०१ जिन्दा कारतूस .३८ बोर बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। शातिर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत, उ०नि० राहुल कुमार, सत्यवीर सिंह, का० रिंकू, सुरेन्द्र थाना नई मण्डी मौजूद रहे।

 

 

क्रय केंद्र का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला प्रबंधक पीसीएफ मुजफ्फरनगर द्वारा मोरना ब्लॉक मे संचालित गेहूं क्रय केंद्र भोपा संघ मोरना/ककरौली/तिस्सा समितियो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार जिला प्रबंधक पीसीएफ मुजफ्फरनगर द्वारा मोरना ब्लॉक के पीसीएफ द्वारा संचालित गेंहू क्रय केंद्र भोपा संघ, मोरना ,ककरौली, तिस्सा समितियों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दोरान प्रभारियो को निर्देशित किया गया कि किसानो से बातचीत कर उनका जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर गेहू क्रय करना सुनिश्चित करे। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने को भी आदेशित किया गया।

 

स्कूल चलो अभियान के तहत किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । खण्ड शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार संचारी रोग व स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्घ्यालय रसूलपुर दभेडी के समस्त स्टाफ एंव बच्चो ने गांव मे प्रभात फेरी निकालकर जागरूक किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में खण्ड शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार संचारी रोग व स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्घ्यालय रसूलपुर दभेडी के समस्त स्टाफ एंव बच्चो ने गांव मे प्रभात फेरी निकालकर जागरूक किया गया। इस रैली मे बच्चो के द्वारा बताया कि किस प्रकार सभी जनमानस अपनी व अपने आसकृपास वालो की देखरेख कर सके। सभी को अपने आसकृपास साफ-सफाई रखने को कहा गया। सभी क्षेत्रवासियो को समझाया कि वे अपने सभी बच्चो को स्कूल जरूर भेजे तथा स्कूल मे मिल रही सभी सुविधाओ की जानकारी भी दी गई।

 

कॉपी तथा स्टेशनरी का स्कूली बच्चों को सामान वितरित किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शुरू फाउंडेशन संस्था की ओर से शहर के सरकारी विद्यालय मे सभी बच्चो को कॉपी तथा स्टेशनरी का सामान वितरित कराया गया तथा उसके बाद बच्चो को जलपान आदि की व्यवस्था दी गयी। विद्यालय के सभी अध्यापकों का बहुत अच्छा सहयोग रहा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या ने संस्था के अध्यक्ष शुभम जैन् तथा सहयोगी संभव जैन् का बहुत आभार प्रकट किया। संस्था अभी तक काफी बच्चो को पढ़ाई समग्री देने के काफी प्रोग्राम कर चुकी है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष शुभम जैन सचिव एम० के० जैन संस्था के मुख्य मेम्बर संभव जैन (पारस व्हीलस), रमेश चंद जैन, आँशु जी तथा ओर गणमाननीय लोग उपस्थित रहे।

 

राशन की दुकानों का पूर्ति निरीक्षक ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के द्वारा नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर की दुकानों का निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्रीय खाद्घ्य अधिकारी श्यामसुन्दर राम एंव पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर ए०के० राणा के द्वारा क्षेत्र की दुकानो का निरीक्षण किया गया और वितरण के समय उपस्थित कार्ड धारको को फोर्टीफाइड राइस के महत्व से अवगत कराया गया। विक्रेता को अपनी घट नाप कृतौल सही रखते हुए राशन वितरण करने का आदेश दिया और सभी कार्डधारको को सही समय पर अपना राशन ले जाने के लिए कहा गया।

 

मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
मीरांपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर मतदान जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार सनातन धर्म इंटर कालेज मीरापुर के छात्र ने स्थानीय कस्बे मीरापुर के मुकल्लमपुरा के आस पास के नगरीय क्षेत्र व भूमा रोड पर वरिष्ठ शिक्षक तेजप्रताप बाजपेई के निर्देशन में मतदान करने के महत्व के बारे में घर – घर जा कर जनमानस को जागरूक किया। सभी जनमानस को उनकी सोच को बदलने के लिए कहा है कि जो ये सोचते है कि अगर हम एक वोट नही डालेगे तो क्या बिगड जायेगा। इस अभियान के द्वारा सभी को समझाया गयाकई बार किसी राजनीतिक सत्ता की हार जीत एक वोट पर निर्धारित होती है। ऐसी परिस्थिति में मतदाता की आवश्यकता का ज्ञान महसूस होता है।सभी को अनिवार्य रूप में मतदान करना चाहिए।

 

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्र छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओ का अयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर, श्री राम प्रसाद कात्यायन इंटर कॉलेज बुढ़ाना, डी०ए०वी०इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर, आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज, महामना मालवीय इंटर कॉलेज, श्री के के जैन इंटर कॉलेज खतौली, राजकीय हाई स्कूल रेई मुजफ्फरनगरग् आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल में छात्र छात्राओ के मध्य पेंटिंग प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने अपने चित्रों के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमें अपने आस-पास साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए ताकि संचारी रोगों की समस्या उत्पन्न ना हो सके।

 

शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त की १० लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान चैकिंग के दौरान शामली रोड काली नदी पुल के पास से अभि० रहमान पुत्र वसीक निवासी हड्डी गोदाम के पास खालापार थाना को०नगर मु०नगर को एक अदद जरी कैन १० लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार रहमान पुत्र वसीक निवासी हड्डी गोदाम के पास खालापार को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० ललित शर्मा, का० अभिषेक शामिल रहे।

 

पुलिस ने की कच्ची शराब बरामद
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत बुढाना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर करीब 200 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ मे जुट गया है।

 

युवक ने की आत्महत्या
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। सूत्रो के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तिस्सा निवासी युवक शाहरूख पुत्र अनीस ने अज्ञात कारणो के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे पर पडौसियों सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट तथा मामले की जांच के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा सकेगा। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

सघन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान। बैंक, एटीएम, पेट्रोल पम्प, ग्राहक सेवा केन्द्र आदि वित्तीय संस्थानों पर की गयी चेकिंग तथा सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संदिग्धों से की गयी पूछताछ।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंको, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई तथा संदिग्धों से पूछताछ की गयी।
इसी क्रम में स्थानीय अभिसूचना इकाई, एएस चेक टीम व डॉग स्कवॉड द्वारा जनपदीय पुलिस के साथ कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान परिसर में उपस्थित लोगों से पूछताछ करते हुए संदिग्धों की चेकिंग गयी तथा परिसर में खड़ें वाहनों को चेक किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील लोगों से की गयी।

 

छात्रों ने किया चुनाव प्रचार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके जीवन में एक लक्ष्य होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार, दृढ़ संकल्प और मेहनती होते हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार को विद्यालय में छात्रों ने अपना परिचय देते हुए चुनाव प्रचार किया व अपनी योग्यताओं से सबको परिचित कराया।
विद्यालय में अलग-अलग पदों हेतु दो समूह में छात्रों को रखा गया जिसमें हेड बॉय, वाइस हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, डिसिप्लिन इंचार्ज, कल्चरल हेड, एडिटर और सब एडिटर आदि पदों पर छात्रों का नामांकन लिया गया। जिसमें कक्षा ३ से १२ तक के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। वैशाखी पर केजी छात्रों ने रंग- बिरंगी पोशाकों व नृत्य से सबका मन मोह लिया। सभी छात्रों ने भाईचारे व अनेकता में एकता का संदेश दिया विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने छात्रों को वैशाखी पर्व की शुभकामनायें दी व चुनाव प्रचार के लिए छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी सफलता की शुरुआत कोशिश करने से ही होती है, सफलता पाने के लिए हर किसी को कठिन परिश्रम और संघर्ष तथा कई असफलताओं से गुजरना पड़ता है, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए । सफलता की राह में हमें बहुत-सी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इन सब से डरना नहीं चाहिए बल्कि डट कर इनका सामना करना चाहिए।

 

जाम से टै्रफिक पुलिस के प्रयास से मिली निजात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुराने भोपा स्टैंड के पास स्कूल की छुट्टी के समय अक्सर जाम लग जाता हैं लेकिन अब सायद इस जाम से निजात मिल जाये क्योंकि यातायात प्रभारी मीरपाल तेवतिया ने कप्तान संजीव सुमन के कुशलमार्ग निर्देशन में एस पी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में इस जाम से छुटकारा दिलाने की कवायद में जुट गये है।वहीं स्कूल की छुट्टी के समय ई रिक्शाओं को डायवर्ट किया गया जिससे जाम से निजात मिली। वैसे देखा जाए तो शहर का यह प्रमुख रोड होली एंजेल्स स्कूल पुराना भोपा अड्डा पर दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी होने कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती हैं कड़ी धूप में एक घन्टे खड़े होकर इस पॉइंट से जाम के झाम से निजाते दिलाने के लिए यातायात रूट में फेरबदल कर व्यवस्था को अलग से अमलीजामा पहनाने की कोशिश की हैं इस यातायात व्यवस्था रूट से काफी लोगो को राहत दिलाने में शायद वह आज कामयाब भी हो गये हैं और आज हौली एंजेल्स स्कूल के बाहर आप देख सकते हैं कि यही वो रोड हैं जहाँ जाम लगा रहता था लेकिन आज जाम नजर नही आया और बगैर जाम लगें वाहन चलते रहें यह सब यातायात प्रभारी मीरपाल तेवतिया के प्रयास से जाम से निजात रही।

सफाई व्यवस्था की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रामपुरम कॉलोनी के अनेकों नागरिकों ने कहा कि सफाई और कूड़े करकट की समस्या से बहुत ही त्रस्त हैं। कूड़े को एकत्र करने हेतु कोई कूड़ेदान भी नही है। मुख्य सड़क तथा गलियों में कूड़ा इधर उधर बिखरा रहता है। जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने पर बिना कार्य हुए क्लोजर रिपोर्ट लगाकर अंतिम रूप से शिकायत निस्तारित दिखा दी जाती हैं। जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ होता है। प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत योजना को असफल करने की कोशिश की जा रही है। कॉलोनी वासी इस कूड़े करकट की समस्या से निदान हेतु जन सुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज करा चुके है परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सभी रामपुरम कॉलोनी वासियों की मांग है कि कूड़ेदान की व्यवस्था तथा कूड़े करकट के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी समस्या पर ध्यान दे ताकि कालोनी वासी कूड़े की समस्या से निजात पा सकें।

 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने कराया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रुड़की रोड स्थित जनरल रेस्ट हाउस में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन नगर राकेश त्यागी द्वारा किया गया,इफ्तार कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उद्योगपति जाकिर राणा,शहर काजी तनवीर आलम,इमाम खालिद जाहिद, आदिल प्रधान,एहसान इलाही,तारीख कुरेशी,इकराम कस्सार,पूर्व सभासद सलीम,मौ याकूब,अमीर आजम,डा शौकी,गौहर सिद्दीकी,आसिफ राही,डॉ इकबाल, डॉक्टर जावेद,डॉक्टर सुलेमान,इम्तियाज खान,राकिब खान,दिलशाद पहलवान,शाहिद आलम,इकरार फारुकी,जमीर अहमद,भूरा कुरैशी,आसिफ खान, ऐजाज खान,मौ जावेद सहित सैकड़ों रोजेदार उपस्थित रहे,इफ्तार कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल, तहसील कांपलेक्स इकाई अध्यक्ष हरिओम शर्मा,रुड़की रोड इकाई अध्यक्ष विजय कुच्छल, जयपाल सिंह,संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक शलभ गुप्ता,रवि शर्मा,लवी गोयल,जनार्दन विश्वकर्मा, द्वारा उपस्थित सैकड़ों रोजेदारों को पवित्र रमजान महीने की मुबारकबाद देते हुए इफ्तारी कराई गई

 

बैसाखी और अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन’
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पचेंडा रोड स्थित पी .आर.पब्लिक स्कूल में आज एक विशेष प्रार्थना सभा में संविधान के जनक, भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती और वैशाखी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। स्कूल प्रांगण में उपस्थित सभी अध्यापकध् अध्यापिकाओं ने भी बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।कक्षा १० के बच्चों द्वारा अंबेडकर जी के जीवन की घटनाओं को चरितार्थ करते हुए एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इस लघु नाटिका ने सभी को भावविभोर कर दिया। स्कूल के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक प्रवीण जयसवाल जी ने बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं से अवगत कराया। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने बच्चों को बताया कि किसी भी महापुरुष या महान विभूति से जुड़े पर्वों को मनाना तभी सार्थक है जब हम उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में उतारते हैं। जिस प्रकार अंबेडकर जी ने अपने जीवन में अनेक चुनौतियों के होते हुए भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर हमें एक बेहतर संविधान दिया है ठीक उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर उनको प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करना चाहिए ताकि हम मार्ग में आने वाली चुनौतियों को हरा सके । उन्होंने बच्चों को फसलों के त्योहार वैशाखी की भी जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल जी ने भी बच्चों को जाति, धर्म से ऊपर उठकर मिलजुल कर बिना किसी भेदभाव के सभी पर्वों को मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। आज की इस विशेष प्रार्थना सभा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रवीण जयसवाल, लव कुमार, भानु गुप्ता, शिखा , बीना और निशू आदि का योगदान रहा।

 

अलग अलग मामलों में कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार गौड द्वारा वारण्टी अभियुक्त मंगता पुत्र मेहरअली निवासी टोडा थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा पीएफए एक्ट में वारण्टी अभियुक्त मांगा पुत्र छल्लू निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 अमन सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त उमरा उर्फ उमर पुत्र शमशुददीन उर्फ शमशु निवासी ग्राम छतेला थाना तितावी, मुजफ्फरनगर को मसकन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 सेन्सरपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सौरभ पुत्र रविन्द्र निवासी अकोढा कला थाना लक्सर, हरिद्वार को बरला बसेडा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त कार्तिक पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम बहादरपुर थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गौतम पुत्र सतीश निवासी ग्राम तिसंग थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर को तालडा मोड से गिरफ्तार किया ।

 

नकदी सहित जुआरी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 भूपेन्द्र कर्दम द्वारा अभियुक्त संसारा पुत्र नानू निवासी ग्राम व थाना भौराकलां गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सटटा पर्चा, गत्ता पेन्सिल मय 1960/ रूपये को बरामद किया गया।

 

सपा के विकिल उर्फ गोल्डी अहलावत बने जिला महासचिव
जानसठ संवाददाता। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के मुखिया पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जानसठ क्षेत्र के गांव राठौर निवासी विकिल गोल्डी अहलावत को मुजफ्फरनगर का जिला महासचिव बनाया है। सपा महासचिव बनाये जाने पर विकिल गोल्डी अहलावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। चौधरी विकिल उर्फ गोल्डी अहलावत गांव राठौर जिला मुजफ्फरनगर ने समाजवादी पार्टी में वफादारी के साथ कार्य करते हुए कई जिम्मेदारियां निभाई है।घ् चौधरी गोल्डी २०११ में लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष बने,समाजवादी पार्टी में २०१३ में जिला सचिव बने,समाजवादी पार्टी युवजन सभा में प्रदेश सचिव के पद पर रहे । इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी युवजन सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के पद पर रहे। समाजवादी पार्टी में रहते हुए २०२२ में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाया गया। वहीं इन्हें २०२२ के विधानसभा चुनाव में जिला बागपत का प्रभारी बनाया गया था इसके अलावा आपने पार्टी में रहते हुए विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है। पार्टी हाईकमान के आदेश पर गोल्डी अहलावत को जिला महासचिव बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं चौधरी गोल्डी के गांव राठौर में महासचिव बनाये जाने पर जश्न का माहौल है।

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − six =