News
खबरें अब तक...

समाचार

गड्ढों में पलटा ट्रक
भोपा। सडक निर्माण के लिए खोदे गए गडढो कारण एक ट्रक अनियन्त्रित हो कर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी को कोई चोट नही आई।
मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कासमपुर मे आज दोपहर के वक्त सडक मे गडढो के कारण ट्रक अनियन्त्रित होकर पलट गया। इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे तथा उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से सडक पर पलटे ट्रक को उठवाया तथा जाम खुलवाया।

 

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 19 को
सिसौली। कस्बा सिसौली में १९ अक्टूबर दिन मंगलवार को बालियान दौड़ प्रतियोगिता शुभारंभ होगा। दौड़ प्रतियोगिता की अध्यक्षता भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मेरठ के समाजसेवी अतुल प्रधान करेंगे। दौड़ प्रतियोगिता के आयोजक अभिजीत बालियान ,बिक्रम सिंह ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में इवेंट १६०० मीटर, ८०० मीटर के साथ रिले दौड़ का भी आयोजन होगा। विजेता खिलाड़ीयों को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह दिया जायेगा। दौड़ प्रतियोगिता मुण्डभर की पुलिया से नहर के किनारे सुबह ८ बजे प्रारंभ होगी जिसमें कई जनपदों के सैकड़ों धावक भाग लेंगे।

 

जमीन दिलवाने के नाम पर पैसे हड़पने का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। जमीन दिलवाने के नाम पर पैसा हडपने वालो के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र सौपते हुए कार्यवाही की मांग की।
नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कालोनी शिवनगर निवासी राजकुमार पुत्र सुक्केसिह ने नई मन्डी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपित किया कि जाहिद,इन्तजार व फुरकान ने उसे जमीन दिलवाने के नाम पर पैसे हडप लिए है। पुलिस ने उक्त मामले मे मिली तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ धारा 420, 406 व 506 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पडताल शुरू की।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन
मंसूरपुर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के समीपवर्ती गांव जौहरा निवास शिवनारायण की बेटी ने आज सुबह घर मे हुई आपसी कहासुनी से क्षुब्ध होकर घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवती को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

पिछडा वर्ग सम्मेलन 17 को
मुजफ्फरनगर।17 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को न्याय पार्टी का विशाल पिछडा वर्ग महासम्मेलन आयोजित होगा। जिसमे आसपास के जनपदो के कार्यकर्ता शामिल होंगे। न्याय पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिह पांचाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर सन 2021 दिन रविवार को अपरान्ह न्याय पार्टी के तत्वाधान मे रूडकी रोड स्थित शकुंतलम पैलेस मे पिछडा वर्ग महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में मजबूती पर दिया जोर
शाहपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान सभी वक्ताओं ने सरकार को किसान हितेषी बताते हुए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों में किए गए विभिन्न कार्यों एवं कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कस्बा शाहपुर में आयोजित किसान मोर्चा सम्मेलन के दौरान सभी पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार को किसान हितैषी बताया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक उमेश मलिक ने भी बैठक को संबोधित किया तथा सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित कुमार, रहतू प्रधान गुर्जर, तरुण त्यागी, उमेश चौधरी, नितिन बालियान आदि ने भी किसान सम्मेलन को सम्बोधित किया।

 

नोटों के साथ दबोचा1 Min 9 |
मुज़फ्फरनगर। थाना शहर कोतवाली पुलिस के हाथ मुखबिर खास की सूचना पर उस वक्त बड़ी सफलता लगी जब पुलिस ने एक किराये के मकान पर दबिश देकर ऐसे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो नकली नॉट बनाने के अवैध धंदे में लगे हुए थे। यहां पुलिस ने पकड़े गए तीनो आरोपियों के पास से १२ हजार २०० के नकली नॉट जिसमे २०० व् ५०० के नकली नॉट,कलर प्रिंटर सहित नकली नॉट बनाने के उपकरण,पेपर शीट आदि बरामद की है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने आज प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एस पी सिटी अर्पित विजय वर्गी एंव सीओ सिटी द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा अभियान के दौरान थाना शहर कोतवाली पुलिस टीम के हाथ यह बड़ी सफलता लगी है। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनो आरोपियों ने पुलिस पूछ ताछ में अपने नाम अनमोल कुमार पुत्र कृपाल सिंह नि० गली न०-२ रामलीला टिल्ला थाना कोतवाली नगर मु०नगर मूल नि०- ग्राम मतौली थाना देवबन्द सहारनपुर, अनिकेत पुत्र सत्यपाल नि० ग्राम लकडसंथा धाना को० नगर नगर मु० नगर, दीपक पुत्र भुपेन्द्र नि० पनीयाला थाना गँगनगर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड बताएं है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया की पकड़े गए आरोपी अपने किराये के मकान में नकली नोटों की छपाई करते हुए १२,२०० रु के २०० के कुल २१ नोट व ५०० रू के १६ नोट के नकली नोटो व नकली नोट बनाने में प्रयोग आने वाले कलर प्रिंटर व कागज़ व नोटो की फोटोशीट सहित पकड़े गए हैं। आज उक्त तीनो के खिलाफ समवन्धित मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें जेल भेजा जा रहा है। सीओ ने बताया की पकड़े गए आरोपियों ने पूछ ताछ में बताया कि हम लोग नकली नोटो को छापकर गडडी बनाकर लोगो को अपनी बातों में बहला फुसलाकर ०१ लाख के ०३ लाख देने का लालच देकर उनको नकली नोट देकर अच्छी कमाई करते है। नकली नॉट बनाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ब्रहमजीत सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह कांस्टेबिल शिवम भाटी,अनिल, गवेन्द् अकिंत त्यागी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

भव्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनता कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी खतौली में अमृत महोत्सव के अंतर्गत कवि गोष्ठी प्रतियोगिता का आयोंजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार जनता कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी खतौली में अमृत महोत्सव के अंतर्गत कवि गोष्ठी प्रतियोगिता का आयोंजन किया गया। जिसमें छात्रों नें अधिक से अधिक मात्रा में प्रतिभाग करके कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के उपरांत पुरस्कार वितरण कराया गया। जिसमें श्री के के जैन इंटर कॉलेज खतौली की छात्रा कु० फायजा सैफी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं अन्य छात्राएं भी पुरस्कृत की गयी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

समाधान दिवस पर डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं
बुढ़ाना। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा तहसील समाधान दिवस के अवसर पर अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण के साथ तहसील दिवस के अवसर बुढाना तहसील में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत समस्या लेकर आये लोगों की समस्याओं के बारे में ध्यानपूर्वक सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान एसडीएम अजय अम्बष्ट, सीओ विनय कुमार गौतम, इंस्पैक्टर संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

चौदस पर होगा मेले का आयोजन
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर घासीपुरा का मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर आस्था का केंद्र है। चौदस के अवसर पर लगने वाले माता दुर्गा के मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु मन्नतें मांगने के लिए आते हैं। इस वर्ष भी मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। मेले के संरक्षक कुंवर विजय राज सिंह ने बताया कि दुर्गा माता के मंदिर की स्थापना उनकी दादी कंवर गिरिराज ने सन १९३४ में कराई थी। तभी से चौदस के अवसर पर यहां चार दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होता है। मेले में तीन दिवसीय है, विशाल दंगल का भी आयोजन होता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेले में कई दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन तथा वालंटियर मेले की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

सीएमओ ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। जनपद में १८ अक्टूबर २०२१ को मेगा कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियों के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बैठक ली। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार आज दिनॉक १६.१०.२०२१ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा समस्त चिकित्सा अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में १८ अक्टूबर २०२१ को आयोजित होने वाले मेगा कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

 

गमगीन माहौल में हुआ डा. आदर्श का अंतिम संस्कार6 Min 6 |
मुजफ्फरनगर । भोपा थाना क्षेत्र से लगभग ग्यारह अक्टूबर को गंग नहर मे डूबे गांधी कालोनी निवासी डॉक्टर आदर्श तागरा का आज शुक्रताल में नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पी. ए. सी की ४४ वी वाहिनी ने कड़ी मेहनत करते हुए डॉक्टर आदर्श के शव को १५ अक्टूबर की रात्रि लगभग ९रू३० बजे गंग नहर खतौली पुल से ढूंढ निकाला था। पी. ए. सी. की ४४ वाहिनी ने लगभग दो से तीन दिन की मेहनत करते हुए भोपा पुल से लेकर हर पुल पर तलाश करते हुए डॉक्टर के शव को ढूंढ निकाला। पी. ए. सी. की इस टीम मे सूबेदार अरविन्द त्यागी,हैंड कास्टेबल ब्रजपाल सिंह, हैंड कास्टेबल महेश शर्मा, कॉस्टेबल सुधीर कुमार,कास्टेबल शुभम तोमर,कास्टेबल पंकज तोमर,कास्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल विनीत राठी,कास्टेबल गौरव खैरिवाल,कास्टेबल आशीष कुमार,चालक गोविन्द कुमार आदि शामिल रहे यह टीम बी कंपनी ४४ बी एन पी. ए. सी. वाहिनी मेरठ रही।

 

हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी की बैठक सम्पन्न7 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी की एक बैठक संगठन विस्तार हेतु मंसूरपुर स्थित शिव मंदिर लक्ष्मीनगर में सम्पन्न हुई। जिसमे लव जिहाद, और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे प्रान्त महामंत्री बहन दीपा त्यागी (वीरांगना वाहिनी) मौजूद रही
युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष वैभव यादव ने कहा कि जिस प्रकार १९९० में कश्मीर से जिस प्रकार कश्मीरी पंडितों को नाम पूछ पूछ कर कत्ल किया जा रहा था अब कुछ ऐसा ही हो रहा है। जिसमे कट्टरपंथीयो द्वारा लोगो के नाम पूछ पूछ कर उनको मारा जा रहा है, ऐसे कट्टरपंथीयो का इलाज होना बहुत जरूरी है। युवा वाहिनी जिला महामंत्री कार्तिक जोहरी जी ने कहा कि हमारे जिले सहित पूरे प्रदेश में जिस प्रकार लव जिहाद की घटना लगातार सामने आ रही है ये एक सोचने का विषय है। हिन्दू जागरण मंच किसी भी किम्मत पर लव जिहाद को बर्दाश्त नही करेगा। इस अवसर पर सुरेंद्र भारद्वाज, सौरभ दीक्षित, ओमपाल बाजीवन, सतीश भगत, नंद किशोर पांचाल, अजय पाल, अजय, कुलदीप बापड़ा, राजकुमारए संजीवए पॉपिंद्र पाल आदि अनेको लोग मौजूद रहे।

 

माल्यार्पण व बुके भेंटकर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा,इम्तियाज खान,मो राकिब द्वारा नवागंतुक सिटी मजिस्ट्रेट श्री अनूप श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया,इस दौरान उनको नगर की प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया गया

 

जल्द ही दुरुस्त होंगी बसों में व्यवस्था10 Min 5 |
खतौली। सर्दी का सीजन आरंभ होने से पहले बसों में तमाम व्यवस्थाएं दुरूस्त की जाएंगी। मुख्य रूप से बसों में कोहरे से बचाव को लेकर फाग लाइट लगेगी, जबकि टूटे शीशों को बदला जाएगा। इसके लिए एआरएम ने कार्यशाला में आने वाली प्रत्येक बस की जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए है। इस वर्ष दीपावली पर्व पर बसों में खासी भीड़ बढ़ने की संभावना जताई गई है।
खतौली रोडवेज डिपो में निगम और अनुबंधित मिलाकर ७८ बसें है। जिन्हें दिल्ली-हरिद्वार, देहरादून के साथ स्थानीय मार्गों पर संचालित किया जाता है। दशहरा पर्व बीत गया है, ऐसे में अगले कुछ दिनों में सर्दी की आदम आरंभ हो जाएगी। मौसम विभाग ने इस सीजन में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। इसको लेकर रोडवेज डिपो अधिकारी भी तैयारियों को पुख्ता करने में लगे है। एआरएम परवेज बशीर ने कार्यशाला में आने वाली बसों में फाग लाइट लगाने, शीशों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए है। पहले इसके लिए बसों की जांच होगी। जिन बसों में यह व्यवस्था होनी है, उसके लिए मुख्यालय पर डिमांड भेजी जाएगी। एआरएम ने बताया कि सर्दी से पहले रूट के साथ बसों में सभी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। वहीं, दीपावली पर्व पर पहले के मुकाबले अच्छी आय निकलने की उम्मीद है।

 

संगठन की मजबूती पर दिया जोर
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की दयालपुरम में हाजी आरिफ के आवास पर हुई बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अकरम राणा ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत किया जाना है। पार्टी की नीतियों को किसान व मजदूर को अवगत कराया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जयंत चौधरी आशीर्वाद पथ के नाम से पूरे प्रदेश में यात्रा कर रहे है। पार्टी गरीब , मजदूर व मजलूम की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। चुनाव में मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेगी। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने नसीम खान को ब्लाक अध्यक्ष व अमजद आतिश कुरैशी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में अभिषेक चौधरी गुर्जर, क्षेत्रीय महासचिव धर्मेंद्र तोमर, वकील मंसूरी, जिला महासचिव इंजी. उस्मान अहमद, इलाही, अब्दुल सत्तार, आरिफ मंसूरी, मंगता, नदीम अख्तर, आकिब कुरैशी आदि मौजूद रहे।

 

डा. रश्मि बनी हिंदी साहित्य भारती की अध्यक्ष11 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के साहित्यकारों की एक बैठक आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रवादी साहित्यक संस्था हिन्दी साहित्य भारती के गठन पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता डा. उमाकांत शुक्ल ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डा. इकबाल सिंह नादान शामिल हुए। उन्होंने साहित्य जगत को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद हिन्दी साहित्य भारती संस्था के विषय पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभा त्रिपाठी ने बताया कि यह संस्था उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके डा. रवींद्र शुक्ल द्वारा बनाई गई थी, जो समाज साहित्य और राष्ट्र से जुड़े सभी उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए संकल्पित है। इसमें साहित्य का राष्ट्र हित मे योगदान, उपयोगिता और विमर्श शामिल है। संस्था के माध्यम से समय-समय पर आनलाइन व आफलाइन स्तर पर कार्यशालाएं भी की जाती है, जिससे सहित्यशीलता को नए आयाम दिए जा सकें। उन्होंने बैठक में बताया कि वर्तमान में इस संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रवींद्र शुक्ल व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विख्यात साहित्यकार डा. वागीश दिनकर हैं। उन्हीं के नेतृत्व में अब मुजफ्फरनगर शाखा का गठन किया जा रहा है। इसके बाद पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए मुजफ्फरनगर इकाई की अध्यक्षा डा. रश्मि, उपाध्यक्ष व उपाध्यक्षा रामकुमार रागी व सुमन प्रभा को बनाया गया। संस्था के निर्देशन के लिए संरक्षक मंडल में डा. उमाकांत शुक्ल, अलका जैन, डा. सुशीला जोशी, डा. कीर्तिवर्धन, डा. रणवीर सिंह को शामिल किया गया। वहीं मंत्री पद पर पंकज शर्मा, राहुल वशिष्ठ, आदित्य आर्य व सुमन युगल को बनाया गया। संस्था की कार्यवाहक गतिविधियों को देखने के लिए महामंत्री पद पर प्रतिभा त्रिपाठी के नाम की घोषणा हुई। कार्यक्रम में इंदु राठी, जितेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

 

वासु मित्तल, अनुज बालियान की आईआईटी में बड़ी उपलब्धि12 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। आईआईटी के चयन को जेईई एडवांस परीक्षा में जिले के वासु मित्तल ने १३४९ वी रैंक और अनुज बालियान ने १७८८ वी रैंक हासिल की है। इन दोनों ने जहां परिवार और जिले का नाम रोशन किया है, वहीं जनपद के हर्षित चौहान, यश सैनी, आदित मलिक, हर्षवर्धन, तनिष्क अग्रवाल, अनुभव शर्मा का भी आईआईटी में चयन हो गया है।
आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में जिले के होनहार छा गए हैं। नई मंडी के वासु मित्तल ने जिले में पहला स्थान पाया है। उसे १३४९वी रैंक मिली है। वासु मित्तल अचीवर्स एकेडमी के छात्र हैं। इस एकेडमी के सौरभ आर्य ने बताया कि उनके यहां के तीन छात्रों का चयन हुआ है, जिनमें वासु मित्तल के साथ तनिष्क अग्रवाल और आदित मलिक शामिल है।
गांव गढी के अनुज बालियान ने भी बड़ी सफलता हासिल की है। अनुज बालियान की १७८८ वी रैंक आई है। उसके पिता बिजेंद्र सिंह किसान हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक अब्दुल चौधरी और सचिन चौधरी को देता है।
शहर के तोमर क्लासेज के शांति नगर निवासी हर्षित चौहान की ६७४५ वीं रैंक आई है। परिवार में उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। पचेंडा रोड अंकित विहार निवासी हर्ष सैनी की ७२४५ वी रैंक आई है। ये दोनों अपने शिक्षकों संजय वर्मा, जितेंद्र राठौर, एमएस देओल को श्रेय देते हैं।
सरकुलर रोड निवासी हर्षवर्धन ने जेईई एडवांस परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही ऑल इंडिया ९००० अंक हासिल की है। हर्षवर्धन का बचपन से ही सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनने का था और आईआईटी में चयन से हर्षवर्धन और परिवार का सपना पूर्ण हुआ है। अपनी इस सफलता के लिए उसने इंपल्स एकेडमी के अपने अध्यापकों एपी मुदगल, रवि चौधरी, संजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया है। नई मंडी निवासी अनुभव शर्मा का भी चयन हुआ है।

अपर जिलाधिकारी ने तहसील समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं
खतौली। अपर जिलिधकारी (वि०/रा०) की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शासन के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में तहसील खतौली के सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) आलोक कुमार जी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उनका तत्काल निस्तारण कराने का प्रयास किया गया एवं भूमि विवाद संबंधित प्रकरणों का निस्तारण मौके पर जाकर किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। तहसील दिवस के मौके पर उपजिलाधिकारी खतौली श्री जीत सिंह राय, तहसीलदार खतौली श्रीमति आरती यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री राकेश सिंह, नायब तहसीलदार श्री अर्जुन एवं राजस्व कर्मचारी सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + eight =