समाचार
शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चैकिंग व तलाशी के दौरान शातिर जाल साज को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते थाना प्रभारी सिविल लाईन समयपाल अत्री के निर्देशन मे कचहरी परिसर मे पुलिस द्वारा चलाई गई चैकिंग/तलाशी अभियान के तहत पुलिस ने कचहरी परिसर मे फर्जी आधार कार्ड व फर्जी जमानत तस्दीक कर अभियुक्तों को जमानत पर छुडवाने वाले शातिर जाल साज कल्बे हैदर के कब्जे से 34 फर्जी आधार कार्ड, दो दबार मोहर, एक स्टंाप पैड, 7 जमानत तस्दीक कागजात,जिन पर राजस्व निरीक्षक व तहसीलदार सदर की मोहर लगी है। और 40-50 विभिन्न के पासपोर्ट साइज के फोटो बरामद है।
हत्या के चार अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। भाई ने जमीनी विवाद तथा भाभी के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर भाई की हत्या करायी थी। २ दिन पूर्व थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर में दलित युवक पंकज उर्फ गुड्डू की जंगल में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी वहीं पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पंकज के भाई रवि तथा उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जिसमें रवि ने बताया कि उसका अपने भाई के साथ जमीनी विवाद था तथा एक भाई की पत्नी के साथ पंकज का पे्रम प्रसंग चल रहा था जिस कारण उसकी हत्या साथियों के साथ मिलकर की थी।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर पुलिस द्वारा इस दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक प्लाष्टिक की रस्सी, अभियुक्तगण टिन्कू, अंकुर व अंकुश की शर्ट बरामद की गयी है। वहीं पकडे गये आरोपियों से पूछताछ करने पर हत्या का कारण सामने आया। पुलिस ने उक्त मामले में भागदौड कर हत्यारोपी रवि पुत्र स्व० जोगीदास, टिन्कू पुत्र नरेश , अंकुर पुत्र नरेश, अंकुश पुत्र सलेख नि० ग्राम कमालपुर थाना शाहपुर मु०नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि अभियुक्त रवि व मृतक गुड्डू उर्फ पंकज सगे भाई है जिनके मध्य जमीन के बटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था जिसके चलते अभियुक्त रवि ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुड्डू उर्फ पंकज ही हत्या की है। गिरफ्तार अभियुक्त रवि नें दौराने पूछताछ बताया कि गुड्डू उर्फ पंकज का उसके दूसरे भाई जितेन्द्र की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था जो उसे पसंद नही था।
दिननिकलते ही हत्या से सनसनी
चरथावल। बाईक सवार व्यक्ति की दिनदहाडे गोली मारकर हत्या से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। गोली की आवाज से सहमे ग्रामीणो ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार कस्बा चरथावल निवासी इरफान पुत्र इसराईल चरथावल देहात मे थाने का चैकीदार था। बताया जाता है कि आज सुबह वह बाईक द्वारा कहीं से लौट रहा था कि जैसे ही बाईक सवार इरफान गंाव दधेडू खुर्द के कछौली रोडपर पहंुचा कि इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने पास से सटाकर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। नजदीक से गोली लगने के कारण चैकीदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दिनदिहाडे गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे दहशत बन गई तथा एक बार को माहौल मे सन्नाटा सा पसर गया। वहीं दूसरी और अगले ही पल ग्रामीण उस दिशा की और दौड पडे कि जिस दिशा से गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। मौके पर पहंुचे ग्रामीणो ने देखा कि इरफान का गोली लगा शव जमीन पर पडा हुआ है तथा उसकी मोटर साईकिल भी उसके उपर गिरी पडी थी। चर्चा रही कि इस दौरान इरफान के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बाईक पर मौजूद था। जो इस घटना के बाद वहां से रफूचक्कर हो गया। चर्चा तो यह भी रही कि सम्भवतः इरफान के साथी ने ही इरफान से सटाकर गोली मारी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा मृतक का मोबाईल भी नही मिल सका। युवक की मौत की खबर पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। दिनदिहाडे ग्रामीण की हत्या की खबर

से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहंुचे सीओ सदर व थाना प्रभारी सूबे सिह यादव मय फोर्स के मौके पर पहंुचे। पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान चरथावल निवासी इरफान पुत्र इसराईल के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस घटना से अवगत कराया। इरफान की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही दधेडू खुर्द पहंुच गए तथा इरफान की मौत पर गुस्सा जाहिर कर हंगामे का प्रयास किया। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियो द्वारा समझाने बुझाने व जल्द ही हत्या के खुलासे के आश्वासन पर ग्रामीणो का रोष शान्त हो गया। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।
डीएवी कालेज में प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कालेज में 65वीं माध्यमिक शिक्षा स्टेट वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य व विद्यालय प्रबध्ंा समिति के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है क्योंकि खेलों से हमारा बौद्धिक विकास होता है तथा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने टीम में शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
राहुल से माफी की मांग
मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट में राफेल याचिका खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी कि राहुल गांधी व कांगे्रसी नेता देश से माफी मांगे। ज्ञापन देने वालो में विधायक विक्रम सैनी, राजीव गर्ग, प्रमोद मित्तल, ब्रिजेश दीक्षित, डा. राजकुमार, सुनील शर्मा, रोहताश पाल, प्रमोद पाल, हरविंद्र सिंह, डा. विपिन त्यागी, विजय सैनी, राजन वालिया, अतुल सैनी, हरीश अहलावत, नवनीत कुच्छल, सचिन त्यागी, गुलशन अरोरा, विजय पाल, विकास सैनी, नकुल उपाध्याय, संजय चैधरी, यतेंद्र त्यागी, विजय सैनी, अजित त्यागी, सतीश कश्यप, राजवीर त्यागी आदि भाजपाई मोैजूद रहे।
धरना दिया
मुजफ्फरनगर। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी मौ. कामिल के नेतृत्व में कचहरी में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जारी पे्रस विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जबसे केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस दौरान मौ. इकराम, अनिल कुमार, राशिद मलिक, चमन लाल, कंवरपाल, जिशान, बोविंद्र कश्यप, सुशील शास्त्री, धर्मपाल, साहिल, इरफान, सुहैल, मौ. शराफत, धीरज प्रजापति आदि मौजूद रहे।
डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं
सिखेडा। डीएम व एसएसपी ने समाधान दिवस पर थाने पर आये ग्रामीणो की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के समाधान के लिए अधिनस्थो को निर्देशित किया। आज दोपहर थाना दिवस के अवसर पर सिखेडा थाने पहंुची डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने आसपास के दर्जनो गंावो से विभिन्न समस्याओ के समाधान के लिए पहंुचे फरियादियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निराकरण कराया व शेष समस्याओ के निस्तारण के लिए डीएम सेल्वा कुमारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया कि जनसमस्याओ के निस्तारण मे कोई हिला हवाली ना की जाए। वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस विभाग से जुडी समस्याओ का निस्तारण किया। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया, थाना प्रभारी सिखेडा अजय कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
फ्रेशर पार्टी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने नृत्य, संगीत के साथ कैटवॉक कर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान स्नातक में मिस फ्रेशर बीए प्रथम वर्ष की प्रिया गिरी को चुना गया। परास्नातक में एमकॉम प्रथम वर्ष की स्नेहा मिस फ्रेशर चुनी गई। बीए प्रथम वर्ष की खुशी तथा एमकॉम प्रथम वर्ष की कोहिनी सिंह मिस रनरअप चुनी गई। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. रावी जैन ने सभी नवागंतुक छात्राओं कॉलेज की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इसमें डॉ. योगिता शर्मा, डॉ. रीतू गर्ग, डॉ. शाहिना आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. येशू शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीरापुर। किड्स केयर जूनियर हाई पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मीरापुर के पडाव चैक के थित किड्स केयर जूनियर हाई पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पायल माहेश्वरी व प्रधानाचार्या मंजू डागा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होने सर्वप्रथम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाऐं दी। जिसके बाद कक्षा प्ले से कक्षा यूकेजी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में चाचा नेहरू, नरेन्द्र मोदी, स्पाइडर मैन, सुभाषचन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद आदि मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। वहीं बाद में बच्चों ने रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें उन्होने सर्वप्रथम च्च्गणेश वंदनाज्ज्, प्रस्तुत की तथा च्च्चंदा मामा दूर केज्ज्, चाचा नेहरू कविता, बम बम भोले, मैया यशोदा व बाल दिवस गीत आदि पर मनमोह प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक विभौर डागा ने छात्रों को संबोधित करते हुए चाचा नेहरू के जीवन से जुडी विभिन्न ज्ञानवर्धक जानकारी दी। कक्षा ६ से कक्षा ८ तक के बच्चों ने विद्यालय में बाल दिवस मेले में स्टाल लगाए, जिसमें अन्य बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
बैठक ली
मुजफ्फरनगर। नई मंडी इंस्पेक्टर ने क्षेत्र के पेट्रोल पंप के मालिकों और मैनेजरों की बैठक लेकर सुरक्षा संबंधित उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति के लिए भी कहा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए।
नई मंडी की बाईपास हाईवे पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चैकी पर नई मंडी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सभी पेट्रोल पंप के मालिकों और मैनेजर की मीटिंग ली। इंस्पेक्टर ने सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाने, जो कैमरे लगे हुए हैं उनकी डायरेक्शन समय-समय पर चेक करते रहने, इसके साथ-साथ गनर रखने, पंप पर मैनेजर के सामने वाला फ्रंट शीशे वाले रूम और केबिन के शीशे साफ रखने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों रात में बदमाशों ने भोपा रोड पर एक पेट्रोल पंप को लूट लिया था, जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। पेट्रोल पपों पर सुरक्षा को लेकर यह बैठक की गई थी।
