News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राजीव कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त परवेज पुत्र शमसाद निवासी ग्राम रथेडी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को भोपा पुल के पास से गिरफ्तार किया।
थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मानवेन्द्र भाटी द्वारा वांछित अभियुक्त सतीश पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया।

 

शराब के पव्वो सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अवैध शराब सहित शातिर के गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 संदीप कुमार म0का0 ज्योति मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्ता अफसाना पत्नी जुल्फकार निवासी न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को कम्पनी बाग गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से 21 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी।

 

साइबर हैल्प सैन्टर ने रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा आनलाइन ठगी करने वाले शातिरों से रूपये वापस कराने का कार्य लगातार जारी है। अवगत कराना है कि आवेदक निक्की सिंघल पुत्र संजय कुमारनिवासी अलमासपुर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा आवेदक के खाते से ९९,९८८- रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ९९,९८८ध्- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

 

अवैध शस्त्र सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेश तेवतिया द्वारा जिलाबदर अभियुक्त मांगे पुत्र सुलेदीन निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को जीवना रोड तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 संजीव कुमार द्वारा अभियुक्त गुलबदन उर्फ भूरा पुत्र समशेर निवासी रूडकली थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को जौली नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया।

 

सड़क हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला किदवईनगर निवासी साजिद पुत्र अश्फाक आज सुबह बाईक द्वारा रामपुर तिराहे के समीप किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार उक्त युवक जैसे ही रूडकी रोड स्थित गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

युवक ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। निकटवर्ती गांव वहलना निवासी सोनू ने आज सुबह घर मे हुई आपसी कहासुनी मे घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने युवक सोनू को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।

 

शिकायतों को प्राथमिकता पर सुना जाएः जिलाधिकारीNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रर्वतन कार्यों से सम्बन्धित विवरण, आबकारी अपराधों के नियन्त्रण हेतु मारे गये छापों का विवरण, कृषि प्रकोष्ठ द्वारा न्यायालय भेजे गये मामले, खाद्य अप मिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, श्रम विभाग से सम्बन्धित विवरण पत्र, प्रर्वतन कार्यों से सम्बन्धित विवरण, अवैध खननध्परिवहनध्भण्डारण के विरूद्ध कृत कार्यवाही का विवरण, विधिक माप विज्ञान (बाट तथा माप) विभाग से सम्बन्धित विवरण आदि पर चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से सुना जाए, महिलाओं एवं बालकों से संबंधित केस में मजबूती से पैरवी होनी चाहिए एवं इस प्रकार के कोई भी केस लंबित नहीं होने चाहिए।
अभियोजन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में पॉस्को के मामलों में ९० प्रतिशत मुकदमों का निस्तारण करा दिया गया है।
जिलाधिकारी ने शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया की गुंडा एक्ट इत्यादि मुकदमों में गवाहों को मौके पर बुलाने के संबंध में थाना अध्यक्ष से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई की जाए। यदि किसी थाने से सहयोग नहीं मिलता है तो एसपी क्राइम नोडल अधिकारी से संपर्क कर मुकदमे की पैरवी मजबूती से कराई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव, एस. पी. यातायात कुलदीप सिंह सहित सभी सम्बन्धित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 

हत्यारा किया गिरफ्तारNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शासन की नीतियो के अनुरुप महिला सम्बन्धित अपराधो मे सख्ती बरतते हुए महिला सम्बन्धित अपराधो हेतु अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा चलाये जा रहे अभियान ध् वंछित अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा जघन्य महिला हत्या जिसके सम्बन्ध मे थाने पर पंजीकृत अपराध संख्या ४३/२२ धारा ३०२ भादवि व ३(२)५ एससी/एसटी एक्ट मे वांछित अभियुक्त अमीर आलम पुत्र जहीर आलम उर्फ भूरा निवासी मौ० खेडा दरवाजा कस्बा व थाना पुरकाजी मु०नगर को जहीरपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ कर घटना मे प्रयुक्त किये जाने वाले आलाकत्ल पंजा (फावडा) को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभि०गण को मा०न्या० के भेजा जा रहा है ।

 

शिवालयों की ओर बढे शिवभक्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) 1 मार्च के महाशिवरात्रि का पर्व है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की संख्या नगर में बढ रही है। बम बम भोले के जयघोष के साथ शिवभक्त कांवडिये अपने शिवालयों की ओर बढ रहे है। जनपद में बृहस्पतिवार को अनेकों शिवभक्त कांवडिये पवित्र गंगाजल लेकर अपने शिवालयों की ओर नगर के हृदयस्थल शिवचौक से परिक्रमा कर रवाना हुए। शिवभक्त कांवडियों का बम-बम भोले के जयघोष के साथ शिवालयों की ओर बढ रहे है। गौरतलब है कि कोरोना काल के चलते कावंड यात्रा नहीं हो पा रही थी इस बार सर्दियों में पडने वाली महाशिवरात्रि पर शिवभक्त कांवडियों में पूरा जोश व उत्साह है। बम बम भोले के जयघोष के साथ शिवभक्त कांवडिये अपने शिवालयों की ओर बढ रहे है। शिवभक्तों की सेवा के लिए कच्ची सडक के अलावा कई जगह सेवा के लिए शिविर भी लगाये हुए है।

 

कार्यवाही की मांगNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व हिंदू परिषद ने पडौसियों पर हमला कर घायल व मकान में तोडफोड करने के आरोपी के परिजनों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि विगत 14 फरवरी को घर के सामने गाड़ी खडी करने से रोकने पर सुभाषनगर निवासी एक पुलिसकर्मी के परिजनों ने पडौसी परिवार पर हमला कर महिलाओं व परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए घर में तोडफोड की थी। मामले की शिकायत पुलिस से की गयी थी लेकिन मामला पुलिसकर्मी से जुडा होने के चलते पुलिस ने कार्यवाही नहीं की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में पुलिसकर्मी के परिजनों का बचाव करते हुए अन्य नामजद आरोपी ताज व नाज को जेल भेज दिया था और अफजाल के परिजनों का गुपचुप शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। जिससे उन्हे साथ के साथ जमानत मिल गयी। पुलिस की इस कार्यप्रणाली के विरूद्ध विश्वहिंदू परिषद के लोगों ने आज एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसपी सिटी के ज्ञापन देने वालो में राधेश्याम विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह जिला प्रचार प्रमुख, नगर उपाध्यक्ष विक्रांत खटीक, मनोज मोघा, विवेक शास्त्री,आशीष जैन, अनिल धमेजा, विजय वर्मा, रमेश साईं तेजवीर सिंह, अंकित अप्पल,बाल बहादुर ,पवन छाबड़ा, प्रेमी छाबड़ा ,दिनेश पुंडीर, दीपक नारंग,अखिल कुमार सत्यम शर्मा, विशाल पाल ,बॉर्बी राजपूत, विशाल लोधी, मिंटू चौधरी , कपिल पाल, सन्नी कुमार शुभंकर, निशांत मित्तल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

बंदरों के आतंक चरम परNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)बंदरों के आंतको से मोहल्लावासी इस कदर परेशान हैं कि माँ बाप भी अपने मासूम बच्चों को हिदायत दे रहे कि बेटा बेटी अभी छत पर मत जा वहां बंदरों के झुंड खडेघ् हुए हैं। बेटा रास्ते में देख कर जाना कहीं बंदर हमला न कर दें। इस प्रकार के वाक्य महोल्ला प्रेमपूरी,बाग जान की दास, कृष्णा पूरी, खादर वाला आदि जगह पर रहने वाली महिलाओं व बुजुर्ग अकसर अपने बच्चों से कहते हुए दिख जाएंगें। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में रहने वाले नागरिक बंदरों के आतंक से बेहद परेशान हैं।बंदरों द्वारा कालोनियों में मचाए जा रहे आतंक के बारे में पहले भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को मौखिक शिकायत करके अवगत कराया जा चुका है लेकिन प्रशासन द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से न लेने के कारण लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। झुंड बनाकर आने वाले बंदरों से लोग दहशत में हैं यह बंदर घरों में लगी डिश की केबल काट देते हैं। सूखते कपड़ों को फाड़ देते हैं। बिजली के तार पर झूलते रहते हैं। यह उत्पाती बंदर घर की छतों पर रखी पानी की टंकी का ढक्कन तोड़कर पानी पीकर उसी में डुबकी लगाते हुए देखे जा सकते हैं। तथा खुले छतों पर महिलाओं को कपड़े सुखाने जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा वही छतों पर रखे। सामानों को यह बंदर तोड़ रहे हैं अधिकांश कालोनियों में बंदरों का इतना खौफ है कि मौका मिलते ही घरों में घुसकर उत्पात मचाने लगते हैं और फ्रिज में रखी खाने-पीने की चीजें लेकर भाग जाते हैं। शहर की प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, खादर वाला, ईदगाह महोल्ला बाग जानकीदास जैसी कालोनियों में रहने वाले बच्चे व महिलाएं बंदरों के आतंक का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। कॉलोनी वासी प्रशासन से मांग करते है कि इन उत्पाती बंदरों को पकड़वाकर उचित स्थान पर छुड़वाया जाए जिससे कॉलोनी वासियों को इनके आतंक से छुटकारा मिल सके।

 

हादसों को दावतNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के साथ-साथ देहात में भी गड्ढों की भरमार है। नगर के कई मुख्य मार्गो कच्ची सड़क, रूड़की रोड, मीनाक्षी चौक के पास सड़कों में हर सौ मीटर की दूरी पर गहरे गड्ढे बने हुए है इन गड्ढों से भी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गड्ढों में कई बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है। हैरत की बात तो यह है कि इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है और इन गड्ढों को भरवाने का काम नहीं किया जा रहा है। ये गड्ढे दिनो दिन गहरे होते जा रहे है क्योंकि वाहनों की टक्कर से इनका सीमेंट रोढी उखड जाता है और ये और अधिक गहरे हो जाते है। ऐसा ही आलम देहात क्षेत्र में भी है। देहात के संपर्क मार्गों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्या की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रहे हैं। गड्ढों में वाहन गिरने से लोग घायल हो रहे हैं। कई हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है।
रतनपुरी से रार्धना होते हुए सरधना जाने का संपर्क मार्ग पिछले काफी समय से अपनी बदहाल है। चार वर्ष पूर्व गन्ना विभाग ने निर्माण कराया था। मार्ग रतनपुरी से मेरठ जिले के अकलपुरा, रार्धना, कुशावली, भमौरी, खेड़ा, सलावा, आखेपुर, ज्वालापुर, झिटकरी, नवाबगढ़ी गांवों को जोड़ते हुए सरधना तक जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि खतौली विधायक विक्रम सैनी, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से मिल चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जड़ौदा बस स्टैंड से गांव जड़ौदा तक डेढ़ किमी सड़क काफी दिनों से खस्ता हालत में है। राहगीरों और गन्ना किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्राथमिक के आधार पर मार्ग का निर्माण होना चाहिए।
शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग से गांव दिनकरपुर जाने वाला लगभग एक किमी मार्ग पिछले तीन वर्षों से जर्जर हालत में होने के कारण ग्रामीणों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जाने वाले इस मुख्य मार्ग को बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला।
भोपा गंगनहर पटरी मार्ग जिसे शहीद मनोज कुमार के नाम से भी जाना जाता है। एक साल में ही वह टूटना शुरू हो गया है। इस मार्ग के संपर्क में लगभग छह गांव आते हैं। इस प्रकार नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ देहात को जोड़ने वाली सडकों में भी गड्ढों की भरमार है ओर इन गड्ढों की ओर किसी का ध्यान नहीं है। नागरिकों की मांग है कि इन गड्ढों को भरवाया जाये ताकि आम नागरिकों को इस समस्या से निजात मिल सके।

 

प्रतियोगिता में हुए विजेताओं को किया सम्मानितNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एसडी डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त किए। द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का बुधवार को कालेज में सम्मान किया गया।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय-मेरठ की अंतर महाविद्यालय क्रास कंट्री प्रतियोगिता विश्वविद्यालय कैंपस मेरठ में गत २० फरवरी को हुई थी। इसमें सनातन धर्म महाविद्यालय के धावकों ने परचम लहराया। महाविद्यालय के धावकों ने द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया और अंकों के आधार पर सनातन धर्म महाविद्यालय को चौंपियनशिप दिलाई। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डा. एसएन सिंह ने बताया कि धावकों में कालेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कपिल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमए प्रथम वर्ष के अंकित ने तृतीय स्थान, बीए प्रथम वर्ष के सत्यम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला स्पर्धा में एमए प्रथम वर्ष की कुमारी स्वाति ने चतुर्थ स्थान अर्जित किया। इन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय में सम्मान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुधीर कुमार पुंडीर ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष और टीम मैनेजर डा. एसएन सिंह को खेल की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्राचार्य डा. सुधीर कुमार पुंडीर ने कहा की महाविद्यालय खेल गतिविधियों में लगातार उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। इसका श्रेय गेम्स एंड स्पोर्घ्ट्स काउंसिल और शारीरिक शिक्षा विभाग को जाता है।

 

लात घूसो से की मारपीटNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की पॉश कालोनी गांधी कालोनी मे 5 युवको द्वारा एक युवक के साथ बैल्ट व लात घूंसो से मारपीट पर दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बताया जाता है कि उक्त मामले मे वीडियो वायरल होने तथा नागरिको की सूचना पर कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के साथ आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए भागदौड व जांच पडताल शुरू की।
उक्त मामले मे पीडित नगर के मौहल्ला किदवईनगर निवासी अफरोज पुत्र आले नबी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा हुसैन आरजू कक्षा 11 का छात्र है। उसका लडका जाट कालोनी मे 2. फरवरी 2022 को समय करीब 5 बजे टयूशन पढकर वापिस लौट रहा था तो रास्ते मे देवांश,आर्यन उर्फ नन्दू डॉन,यश व 4 अज्ञात युवक मिले और इन्होने उसके लडके हुसैन आरजू को बुरी तरह से मारा पीटा है तथा इन्होने कहा कि उनका लडका अनस के मौहल्ले का है। इसलिए सैम्पल के तौर पर तेरी पिटाई करके अनस को दिखाना चाहते हैं। ये बाते कहकर उसके लडके को खूब मारा पीटा है तथा यह धमकी दी है कि यदि स्कूल या टयूशन आया तो तुझे फिर से मारेंगे। इसी डर से उसका लडका स्कूल व टयूशन भी नही जा रहा है। तथा उसके लडके के साथ मारपीट की वीडियो भी इन्होने वायरल कर दी है। जो उसके पास भी है। ये लडके झगडालू किस्म के व्यक्ति हैं तथा आये दिन लडाई झगडा करते है। उसे अपने लडके के बारे मे काफी चिन्ता है। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू की तथा आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए भागदौड शुरू की।

 

बस स्टॉपेज पर ना रुकने से यात्रीगण हुए परेशान
जानसठ। (Muzaffarnagar News)प्राइवेट बसों की कमी और उधर रोडवेज बसों का जानसठ के निर्धारित स्टॉपेज कर भी न रुकना यात्री गणों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। यात्रियों ने आज रोष जताते हुए शिकायत की घंटो तक निर्धारित जानसठ बस स्टॉपेज पर खड़े होने के बावजूद रोडवेज बस बिना रुके ही जा रही है जिस वजह से दफ्तर जाने वाले और इमरजेंसी के यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। घंटों के इंतजार के बाद बस नंबर ९०५७ आई तो बस की ओर यात्री भागे लेकिन चालक परिचालक ने बिना खिड़की खोले बस को आगे भगा दिया, जिस वजह से कई यात्री हादसा होने से बाल-बाल बचे। यात्रियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि समस्त रोडवेज बसों को निर्देशित किया जाए कि वह हर हाल में निर्धारित बस स्टॉप पर रुके और यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराएं।

नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजितNews
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व-बन्धुत्व एवं मानवता को समर्पित ‘‘सन्त निरंकारी मिशन‘‘ के तत्वावधान में आज निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में रूड़की रोड स्थित स्थानीय सन्त निरंकारी सत्संग भवन के परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रातः साफ-सफाई की गयी तथा प्रातः 10 बजे से सायंकाल तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सालय के कुशल व योग्य डॉक्टरों की टीम द्वारा पंजीकृत 403 मरीजों की आँखों का परीक्षण किया गया। शिविर में मोतियाबिंद से संबंधित 60 रोगियों का ऑपरेशन सरकारी अस्पतालों में किया जायेगा और मिशन की ओर से ज़रूरतमंद मरीजों को दवाईयां व आई-ड्रॉप एवं नज़र के 202 चश्में भी दिए गये। इन कार्यक्रमों का आयोजन कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए ही किया गया। शिविर का निरीक्षण जोनल इन्चार्ज श्री कुलभूषण चौधरी व संजीव कुमार क्षेत्रीय संचालक ने किया। शिविर स्थानीय संयोजक हरीश कुमार एवं सेवादल के संचालक-शिक्षक प्रदीप कुमार व नवीन कुमार की देख-रेख में आयोजित किया गया, जिसमें सेवादल के भाई-बहनों ने व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दिया। डॉ0 प्रेम कुमार, डॉ0 ज्ञानेन्द्र सिंह, डॉ0 राजकुमार, सचिन, सत्यपाल सिंह व रूचिका आदि ने अपनी चिकित्सीय सेवायें प्रस्तुत की।
मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश ने बताया कि सन्त निरंकारी मिशन द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में आज संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग एक सौ निरंकारी सत्संग भवनों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जैसा कि विदित ही है कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के सानिध्य में सन्त निरंकारी मिशन ने आध्यात्मिकता द्वारा विश्व को प्रेम, दया, करुणा, एकत्त्व जैसे भावों से जोड़कर, दीवार रहित संसार की परिकल्पना को साकार किया। उन्होंने भक्तों को आध्यात्मिकता के साथ-साथ मानवता एवं प्रकृति की सेवा करते हुए अपने कर्त्तव्यों को निभाने की प्रेरणा दी। वर्तमान में इसी श्रंखला को सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इसी मंतव्य की पूर्ति हेतु आज 23 फरवरी को यह नेत्र जांच शिविर लगाये जा रहे हैं।
जोनल इन्चार्ज श्री कुलभूषण चौधरी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रति वर्ष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मानव कल्याण की भलाई के लिए बाबा हरदेव सिंह जी का यहीं दृष्टिकोण था कि ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक है।’ किन्तु इस वर्ष कोरोना की विषम परिस्थिति के कारण मिशन की ओर से जहां-जहां पर संत निरंकारी सत्संग भवन हैं, केवल उन्हीं स्थानों पर एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानव कल्याण के लिए अग्रणी रहा ह,ै जिनमे मुख्यतः स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सेवाएं की गई हैं और यह सभी सेवाएं निरंतर जारी हैं।

 

नौ विकेट से हराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ कस्बे में आयोजित जेसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में जटवाड़ा वालंटियर्स ने जानसठ के फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराकर चौंपियन का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को नगर पंचायत चेयरमैन ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
कस्बे में आयोजित जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में जानसठ फ्रेंड्स क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उसने १३६ रनों पर अपने सभी विकेट खो दिए। सबसे अधिक अनस ने ३४ रन का योगदान दिया। १५ ओवर के मैच में रनों का पीछा करने उतरी जटवाड़ा की टीम ने केवल १२ ओवर में ही एक विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। जटवाड़ा की ओर से अम्मार ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए ६२ रन ठोक दिए। उनको मैन आफ द मैच घोषित किया गया, जबकि मैन आफ दा सीरिज शोयब जैदी को चुना गया। विजेता टीम को ११ हजार रुपये व ट्राफी दी गई, जबकि उपविजेता को ५१ सौ रुपये व ट्राफी दी गई। चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना के पिता की याद में हुए टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया था। इस दौरान राकेश वालिया, रजनीश सैनी, निकुंज वालिया, टीटू उपाध्याय व सचिन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 8 =