News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्थानीय विद्यालय वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के माननीय चेयरमैन श्री विपिन राणा जी ,निदेशक श्री सुधीर कुमार  जी ,श्री संजीव कुमार जी, प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती रेनू शर्मा जी ने मां सरस्वती के चित्र एवं श्री राम और मां लक्ष्मी जी एवं श्री गणेश जी के चित्र पर पुष्पार्चन  करके किया ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिंदी प्रवक्ता रामगोपाल शर्माजी ने दीपावली पर्व के विषय में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया। दीपावली हिंदुओं का प्रसिद्ध पर्व है। यह पांच दिनों तक चलता है यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है त्रयोदशी  को धनतेरस धन्वंतरि जी की जयंती के रूप में एवं कुबेर की पूजा के रूप में मनाते हैं। अगले दिन नरक चतुर्दशी भगवान यमराज की पूजा कष्ट निवारण के लिए होती है। फिर दीपावली यानी जब लंका के राजा रावण को मारकर श्री राम अयोध्या लौटे थे ,तो उनके आने की खुशी में नगर वासियों ने अयोध्या को तोरण द्वारा एवं दीपों से सजाया था उन्हीं की स्मृति में दीपावली  बड़ी धूमधाम से मनाते हैं ।रात्रि में श्री गणेश एवं मां लक्ष्मी जी का विधि विधान से पूजन करते हैं ।दीपावलीसे अगले दिन गोवर्धन पूजन होता है और पांचवें दिन भैया दूज भाई में बहने भैया के मस्तक पर तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं एवं अपनी सुरक्षा का वचन लेती हैं।विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी कक्षा को भव्य तरीके से सजाया बहनों द्वारा एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। अध्यक्ष जी एवं सुधीर जी के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्या जी ने विधिवत श्री गणेश श्री लक्ष्मी जी का पूजन किया। विद्यालय की कर्मठ प्रधानाचार्या जी ने छात्र-छात्राओं को सावधानी पूर्वक दीपावली का पर्व मनाने के लिए कहा और दीपोत्सव की  अनेकानेक शुभकामनाएं दी। अवकाश के बाद विद्यालय के चेयरमैन श्री विपिन राणा जी ने स पत्नीकएवं सुधीर जी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को मिठाई एवं उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी ।वनस्थली परिवार की ओर से इस क्षेत्र के निवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्र सेवा की भावना के साथ करें अपने दायित्वों का निर्वाहः मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित भाजपाईयों ने मेरठ रोड पर दौड़ लगाई और एकता के महत्व को बताया। रन फॉर यूनिटी का आयोजन राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और लोगों को एकजुटता के लिए एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। यह सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर आयोजित किया जाता है, जो भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और रियासतों को भारत में इकट्ठा करने में एक अहम शख्स थे। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर की मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कंपनी बाग) से नुमाईश कैंप तक श्रन फॉर यूनिटीश् का आयोजन किया गया। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ कर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। दौड़ के अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि श्रन फॉर यूनिटीश् राष्ट्र के एक दिशा में आगे बढ़ने और एक साझा लक्ष्य की ओर काम करने का प्रतीक है। यह एकता, विविधता और एक मजबूत, एकजुट भारत के दृष्टिकोण के महत्व पर भी जोर देता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी स्मरण करें, जिन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के उस उदार और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुर्नस्थापित करने के लिए यह रन फॉर यूनिटी का काम दिया है, जिसके माध्यम से हम उनके जीवन के विभिन्न पक्षों को समझें। इस दिन का मकसद सामुदायिक सेवा और स्वयंसेवा को बढ़ावा देना भी है। इसके बाद, मंत्री कपिल देव ने शारदेन स्कूल में पहुंचकर बच्चों से आधुनिक भारत के शिल्पकार सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जीवन, संघर्ष, समर्पट और योगदान पर चर्चा करते हुए उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रत्यन करुंगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, जिला मंत्री सुधीर खटीक, कपिल त्यागी, सभासद हनी पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अमित पटपटिया, मोहित मलिक, नवनीत कुच्छल, श्रीमोहन तायल, राधे वर्मा, अमित सुधा, अनुज पचिशिया, विवेक चौहान, अमित बॉबी, संजय मित्तल, आर्यन बाल्मीकि, रामकुमार वर्मा, निकुंज सिंघल, कंवर पाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने की दिलाई शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। प्रतिवर्ष सम्पूर्ण देश में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद महोदय द्वारा पुलिस लाईन में नियुक्त समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्रों का लोकार्पण एवं माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। तथा शपथ समारोह के पश्चात पुलिस लाईन में उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया। मार्च पास्ट पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर मदन स्वीट्स, मालवीय चौक, झांसी की रानी तिराहा से होते हुए पुनः पुलिस लाईन परिसर में समाप्त किया गया। मार्च पास्ट के दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित भाजपाईयों ने मेरठ रोड पर दौड़ लगाई और एकता के महत्व को बताया। रन फॉर यूनिटी का आयोजन राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और लोगों को एकजुटता के लिए एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। यह सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर आयोजित किया जाता है, जो भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और रियासतों को भारत में इकट्ठा करने में एक अहम शख्स थे। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर की मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका (कंपनी बाग) से नुमाईश कैंप तक श्रन फॉर यूनिटीश् का आयोजन किया गया। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ कर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। दौड़ के अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि श्रन फॉर यूनिटीश् राष्ट्र के एक दिशा में आगे बढ़ने और एक साझा लक्ष्य की ओर काम करने का प्रतीक है। यह एकता, विविधता और एक मजबूत, एकजुट भारत के दृष्टिकोण के महत्व पर भी जोर देता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी स्मरण करें, जिन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के उस उदार और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुर्नस्थापित करने के लिए यह रन फॉर यूनिटी का काम दिया है, जिसके माध्यम से हम उनके जीवन के विभिन्न पक्षों को समझें। इस दिन का मकसद सामुदायिक सेवा और स्वयंसेवा को बढ़ावा देना भी है। इसके बाद, मंत्री कपिल देव ने शारदेन स्कूल में पहुंचकर बच्चों से आधुनिक भारत के शिल्पकार सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जीवन, संघर्ष, समर्पट और योगदान पर चर्चा करते हुए उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रत्यन करुंगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, जिला मंत्री सुधीर खटीक, कपिल त्यागी, सभासद हनी पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अमित पटपटिया, मोहित मलिक, नवनीत कुच्छल, श्रीमोहन तायल, राधे वर्मा, अमित सुधा, अनुज पचिशिया, विवेक चौहान, अमित बॉबी, संजय मित्तल, आर्यन बाल्मीकि, रामकुमार वर्मा, निकुंज सिंघल, कंवर पाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
हर्षोल्लास से एमजी पब्लिक स्कूल में मनाई गई दीपावली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एम.जी. पब्लिक स्कूल में सोमवार को दीपावली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परम्परागत तरीके से दीपावली उत्सव को मनाया गया और सभी को शुभकामनाएं दी गई। एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपावली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल के साथ ही एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल और कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल भी उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत शिक्षिका अनिता बालियान ने सुन्दर रामभजन प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि दीपावली उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय में आर्ट एण्ड क्राफ्ट आधारित अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने दीया सज्जा, कंदील मेकिंग और रंगोली बनाकर अपनी कला प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्राइमरी विंग में कक्षा 1 से 5 और कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों द्वारा कक्षाओं में ही सुन्दर और आकर्षक कंदील बनाई, साथ ही कागज और दूसरी सामग्री से दीपक बनायें, उनको रंगों के सहारे एक आकर्षक रूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनको सनातन धर्म के प्रति अपने धार्मिक दायित्वों को पूर्ण करने के लिए प्रेरित करते हुए त्यौहारों और धार्मिक आयोजनों में देवी-देवताओं की मूर्तियों तथा पूजन सामग्री का श्रद्धाभाव से निस्तारण करने की सीख दी ताकि देवी देवताओं और मंदिरों में चढ़ाई जाने वाली पूजन सामग्री का अनादर न हो पाये। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें अपना जीवन दीपक की भांति बनाना चाहिए, क्योंकि दीपक खुद जलकर बाहर फैले अंधियारे को दूर करने के लिए प्रकाश प्रदान करता है। इसी प्रकार हमें भी समाज और राष्ट्र हित में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रकाश फैलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार को बुराई के अंत के रूप में भी मनाया जाता है, ऐसे में हमें भी अपनी बुराईयों को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने दीपावली पर मिट्टी की मूर्तियां लाने के लिए प्रेरित किया ताकि उनका श्रद्धाभाव के साथ निस्तारण हम कर सकें। कार्यक्रम में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और अन्य अतिथियों के द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और सहायक कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर पंच उत्सव दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
बाजारों में हुई धनतेरस पर धनवर्षा
मुजफ्फरनगर। रौशनी के त्यौहार दीपावली, दीपोत्सव पर होने वाले त्यौहारों की कडी में आज धनतेरस के त्यौहार पर बाजारो मे अच्छी-खासी भीड रही। दोपहर से ही बाजार मे खरीदारी करने वालो का तंाता लगा रहा। त्यौहार के कारण सभी बाजारो मे भीड नजर आई। तथा सभी बाजार बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाए गए हैं। 
  बाजारो मे भीडभाड तथा अच्छी-खासी ग्राहकी के चलते एक और जहंा व्यापारियो मे उत्साह नजर आया। वहीं दूसरी ओैर धनतेरस पर बाजार मे होेने वाली भीड के दृष्टिगत एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते बाजार मे पर्याप्त मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा। बाजार मे महिला पुलिस भी तैनात रही। पुलिस ने त्यौहार के मददेनजर कई चौराहो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। धनतेरस पर बर्तन बेचने वालो की दुकान पर तथा सर्राफा कारोबारियो की दुकान पर अच्छी-खासी भीड रही। शास्त्रो के अनुसार धनतेरस के दिन सोने-चंादी के आभूषण, विशेषतौर पर चंादी का सिक्का खरीदने, झाडू खरीदने तथा बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है। रंगबिरंगी रोशनी से सारे बाजार रंगीन झालर, बल्बों, फूल मालाओ से सराबोर नजर आए। 
चलाया चैकिंग अभियान, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानो पर सघन चौकिंग अभियान चलाकर खाद्य पदार्थो के सैपंल संग्रहित किये गए। इस दौरान
आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ द्वारा आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्यध् पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर अशोक कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मुजफ्फरनगर अर्चना धीरान तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विगत दिवस को जनपद मुजफ्फरनगर में अभियान चलाकर ग्राम मोहम्मदपुर माफी में शादाब के यहां से मावा तथा मिश्रित दूध का एक-एक नमूना, मां अन्नपूर्णा फूड्स खतौली से स्नेक्स सास, एगलेस मेयोनेज, मैगी मसाला, ग्रीन चिली सॉस, मेयोनेज, लाल मिर्च पाउडर, सोया सॉस का एक-एक नमूना तथा बृजवासी डेरी रामपुरी गेट मुजफ्फरनगर से घी का एक नमूना संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त मोहम्मदपुर माफी में 100 किलोग्राम मावा मूल्य लगभग 25000 को विनष्ट कराया गया तथा लगभग 200 किलोग्राम मसाला कीमत लगभग 50000 रुपए तथा लगभग 700 लीटर सास मूल्य लगभग 73000 रुपए को जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 9 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानव अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, विशाल चौधरी, सुनील कुमार, मनोज कुमार तथा खाद्य सहायक कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे।
शातिर गौकश को पुलिस मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 वांछित एवं 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित गौकश अभियुक्त को किया गया घायल/गिरफ्तार । कब्जे से अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद । जनपद में वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रूपाली राव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी दिनेशचन्द के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस की बिलासपुर कट के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 वांछित एवं 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित गौकश अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है । अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा बिलासपुर कट के पास चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 01 व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो वह व्यक्ति बैरियर में टक्कर मार कर तेज गति से मोटरसाइकिल भगाने लगा । पुलिस टीम द्वारा बदमाश होने का शक होने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया । भोपा पुल के नीचे थाना नई मण्डी की दूसरी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी जिनके द्वारा सूचना मिलने पर सामने से बदमाश की घेराबंदी की गयी । सामने से पुलिस को आता देख उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल को कूकड़ा ग्राउंड की तरफ मोड़कर भागने लगा । कुछ दूर जाकर तीव्र गति होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी । मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा लगातार पुलिस टीम पर फायरिंग करता रहा । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिससे वह बदमाश घायल हो गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रकीब पुत्र शुरू निवासी यूसुफपुर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर । जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद की। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का गौकश प्रवृत्ति का अपराधी है तथा थाना नई मण्डी पर मामले में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मोहित चौधरी, तमन जंयत, गंभीर सिंह, सतेन्द्र पाल सिंह, का. विकास कुमार, कपिल राणा, देवेंद्र कुमार, पवन कुमार, विश्वेन्द्र कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे। 
 एसपी देहात ने बाजारांे में किया भ्रमण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी पर्व/त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को कराया गया सुरक्षा का एहसास तथा अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद में आगामी पर्व/त्यौहारों (धनतेरश, दीपावली, गोवर्धनपूजा, भाई-दूज आदि) को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल व क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना व शाहपुर के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता कर आपसी सौहार्द बनाये रखने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि उच्चाधिकारीगण से करने, साथ की कोई भी ऐसी गतिविधि जिससे आपसी सौहार्द खराब हो, ना करने तथा किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनने की अपील की गई। अधिकारीगण द्वारा पुलिसबल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।  पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना श्री आनन्द देव मिश्रा व थानाध्यक्ष शाहपुर श्री सुनील कसाना सहित पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।
शातिर चोर मुठभैड में घायलMuzaffarnagar News
फुगाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  थाना फुगाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर चोर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र, 02 बैटरी तथा मोटरसाइकिल बरामद की। जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी फुगाना सन्तप्रसाद उपाध्याय तथा थानाध्यक्ष फुगाना गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फुगाना पुलिस द्वारा मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के अभियोग में वांछित 01 शातिर चोर अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ खेड़ा मस्तान से जोगियाखेड़ा मार्ग पर घायल/गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 02 बैटरी व मोटरसाइकिल बरामद की गयी। थाना फुगाना पुलिस द्वारा घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना फुगाना पुलिस खेड़ा मस्तान-जोगियाखेड़ा मार्ग पर डूंगरपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चैकिंग कर रही थी । चौकिंग के दौरान 01 मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। मोटर साइकिल सवार द्वारा मोटरसाइकिल को तीब्र गति से वापस मोडकर भागने का प्रयास किया गया जिसमें अभियुक्त फिसलकर गिर गया । अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर ईंख के खेतों में भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना फुगाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र,02 बैटरी तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त को थाना फुगाना पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  घायल/गिरफ्तार अभियुक्तुसैय्यद उर्फ मुसाहिद उर्फ मन्नू पुत्र रकमुद्दीन निवासी ग्राम अकबरपुर सनैठी थाना कैराना, मुजफ्फरनगर के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 मोबाइल टावर की बैटरी (मु0अ0सं0-254ध्2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना सरूरपुर, मेरठ से सम्बन्धित), 01 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की।  प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसके द्वारा मोबाइल टावरों से बैट्री व अन्य कीमती उपकरण चोरी करने की घटना की जाती है । हमारे गिरोह के द्वारा अलग- अलग जनपदों में मोबाइल टावरों से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं । हमारे द्वारा दिन में मोबाइल टावरों की रेकी की जाती हैं तथा रात में मोबाइल टावरों से बैट्री व अन्य उपकरण चोरी कर उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमारे द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल टावरो से बैट्री चोरी की गयी हैं । हमारे द्वारा थानाक्षेत्र फुगाना में 01 मोबाइल टावर से 16 बैटरी चोरी की गयी थी जिन्हे थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में बरामद किया गया था। मेरे पास से बरामद बैटरी हमनें थानाक्षेत्र सरूरपुर, मेरठ से चोरी की थी। आज मै चोरी की गयी बैट्रीयों को बेचने के इरादे से जा रहा था कि पुलिस द्वारा मुझे पकड़ लिया गया । 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राकेश कुमार, उमेश बघेल, उ0नि0/यूटी कौशेन्द्र तोमर, का0 अजय कुमार, अनिस खान, अरविन्द कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के मोबाईल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य हैं तथा अभियुक्त के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जनपदों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है । थाना फुगाना पुलिस द्वारा अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
 सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सहित सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सरदार वल्लभभाई पटेल  जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस  के अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला अधिकारी उमेश मिश्रा के द्वारा शपथ दिलाई गई शपथ मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मै यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।
 निर्वाचन प्रक्रिया में की गई तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । 16-मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने हेतु माननीय सामान्य प्रेक्षक हरबंस सिंह ब्रसकोन तथा व्यय प्रेक्षक के0 प्रसाद ने आज जिला पंचायत सभागार में प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर 16-मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध ली जानकारी और दिए आवश्यक दिशा निर्देश।  सामान्य प्रेक्षक तथा व्यय प्रेक्षक महोदय को कार्मिकों के प्रशिक्षण, इवीएम व ईवीएम के रख रखाव, छोटे तथा बड़े वाहनों की व्यवस्था, मतदान केंद्र की व्यवस्था, तथा मतदान केंद्र को जाने वाले रास्तों के सम्बन्ध, निर्वाचन सामग्री किट, मतदाता सूची, पुलिस प्रशासन के कार्यों, व्यय टीम, एफएसटी, एसएसटी टीम, एमसीएमसी टीम आदि के प्रभारी अधिकारीध्सहायक प्रभारी अधिकारियों ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अब तक कि गई तैयारियों के सम्बन्ध में माननीय प्रेक्षक महोदयों को अवगत कराया।  माननीय सामान्य प्रेक्षक ने चुनाव प्रक्रिया में बनाए गए प्रभारी अधिकारी व  सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए 16- मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण एवं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है। उन्होंने कहा की भारत निर्वाचन आयोग के जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, उन दायित्वों को अच्छे से निर्वहन करते हुए उप निर्वाचन को सफल कराए। उन्होंने सभी संबंधित प्रभारी अधिकारियों सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए चुनाव प्रक्रिया में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या या दिक्कत आ रही है, तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए, जिससे समय रहते हुए उसका निराकरण किया जा सके।                             
व्यय प्रेक्षक महोदय ने व्यय लेखा टीम को निर्देश दिए की प्रत्याशियों का व्यय लेखा रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें प्रति प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए खर्च का लेखा जोखा रखा जाए । उन्होंने  एफएसटी टीम, एसएसटी टीम को निर्देश दिए जहां भी संदिग्ध धनराशि की वितरण या चुनाव में वस्तुओं के अवैध वितरण की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए. तथा पकड़े गए अवैध सामग्री की वीडियो ग्राफी भी कराई जाए
उन्होंने कहा कि एफ एस टी और एसएसटी टीम सक्रिय रहते हुए दिए गए कार्यों का कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करें। सी-विजील, एफएसटी, एसएसटी की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाए यह भी ध्यान रखा जाए कि प्रत्येक टीम अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने एमसीएमसी टीम को निर्देश दिए की एमसीएमसी कंट्रोल रूम पेड न्यूज पर विशेष नजर रखी जाए और समाचार पत्रों व टीवी चौनलो के माध्यम से प्रत्याशी द्वारा किए गए विज्ञापनों पर खर्च कि गयी धनराशि का ब्योरा व्यय टीम को उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारीध् जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने माननीय सामान्य प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक महोदयों को आश्वासन दिया कि 16-मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 हेतु पूरी टीम के साथ चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण  एवं पूरी पारदर्शिता के साथ उप चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मां0 प्रेक्षक महोदय को अवगत कराया कि मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन हेतु सकुशल संपन्न कराने हेतु  पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चुनाव कार्यो में लगा दी गई है और पुलिस टीम गठित हो गई है, पुलिस टीम सम्बन्धित अधिकारियो के साथ सुचारू रूप से अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कार्य कर रही है, पुलिस फोर्स बल पर्याप्त मात्रा में है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ंिसह ने माननीय सामान्य प्रेक्षक तथा व्यय प्रेक्षक महोदय को उप निर्वाचन की, की गई तैयारी के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक अवगत कराया।
बैठक के उपरांत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों को ईवीएम से संबंधित प्रशिक्षण प्रोजेक्ट के माध्यम से दिया गया।
बैठक में सम्बन्धित अधिकारियो सहित टीमों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
मिलावटखोरी की शिकायत पर डीएम ने मॉडल शॉप खतौली (रोडवेज बस अड्डा से नई मण्डी के के मध्य) (क) का अनुज्ञापन किया गया निलम्बित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जिलाधिकारी, के आदेशों के अनुपालन में आबकारी टीम, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा  25 अक्टूबर को मॉडल शॉप खतौली (रोडवेज बस अड्डा से नई मण्डी के मध्य) (क) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दुकान की तलाशी लेने पर एक बैग में दो प्लास्टिक की पानी की बोतल में एक-एक लीटर कैरामल युक्त शराब, 01 अध्धा मैजिक मूमेंट ऑरेन्ज फ्लेवर व 01 पव्वा मैजिक मूमेंट वर्व सील खुले हुए व 90 ढक्कन बगैर क्यू०आर० कोड लगे, एक सुजा बरामद हुआ। मौके पर दुकान पर उपस्थित विक्रेता अशोक कुमार को गिरफ्तार करते हुए उसके फरार सहविक्रेता संजय कुमार तथा दुकान के अनुज्ञापी के विरूद्ध थाना खतौली में आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-60ध्64 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (2), 318 (3) व 318(4) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा तत्काल प्रभाव से दुकान के अनुज्ञापन को निलम्बित करते हुए दुकान के अनुज्ञापी के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया। जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा सख्त निर्देश दिये गये है कि जनपद में संचालित किसी भी मदिरा दुकान पर ओवर-रेटिंग, जलापमिश्रण आदि सम्बन्धी कोई भी प्रकरण पकड़े जाने पर कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
कार्यवाही करने वाली टीम का विवरण-
1. विन्द्रेश कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-2, खतौली, मु०नगर।
2. विकास चौधरी, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-3, जानसठ, मु०नगर।
3. प्रधान आबकारी सिपाहीगण (1) जीत सिंह (2) केदार सिंह रावत एवं (3) हेमन्त कुमार।
4. आबकारी सिपाहीगण (1) अमित कुमार (2) हरेन्द्र कुमार (3) इन्दुबाला एवं (4) जगदीश काण्डपाल ।
दीपावली महोत्सव हुआ आयोजित
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष में विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राम आएंगे गाने पर जोया,सानिया,अलीशा, सोनम शिवानी,मानसी, वानिया,अर्शी आदि  छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। बोले चूड़ियां पर वंशिका, रंगीलो मारो ढोलना पर सुहाना , जिया तबस्सुम, नमरा आदि छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक महोदय व महेंद्र सिंह सैनी ने छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना ने दीपावली का महत्व बताते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रही। प्रबंधक अरविंद गुप्ता महोदय ने मिष्ठान वितरित करवाते हुए सभी शिक्षिकाओं को उपहार दिए।
एसएसपी ने दिलाई राष्ट्र की एकता, अखण्डता की शपथ
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा कैम्प कार्यालय में पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। प्रतिवर्ष सम्पूर्ण देश में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा कैम्प कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानाध्शाखा कार्यालयों पर भी राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गयी।
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया आबकारी विभाग द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को 
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मानाया गया।  सरदार वल्लभभाई पटेल  की जयंतीॉ राष्ट्रीय एकता दिवस  के अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा शपथ दिलाई गई शपथ  मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मै यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।
गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं सुंदर-सुंदर रंगोली हस्त निर्मित झडीया झालर एवं दीपावली के शुभ अवसर पर सजावट का सामान अपने नन्हे मुन्ने हाथों से सजाकर बनाकर प्रस्तुत किया जो की बहुत ही मन मोह रहा था एवं बच्चों ने आए हुए सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया गया इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी सरदार रणजीत सिंह राजपाल मैनेजर सरदार सतपाल सिंह मान सरदार देवेदर सिंह चड्ढा सरदार अरविंदर सिंह बं सरदार रविंदर सिंह गंभीर सरदार अजीत सिंह मलिक सरदार महेंद्रजीत सिंह बेदी  सरदार इकबाल सिंह नारंग सरदार जसविंदर सिंह सरदार सुखबीर सिंह रावल मुख्य रूप से उपस्थित रहे
क्रांतिकारी शालू सैनी झांसी की रानी अवार्ड से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के खुशहाल में सम्मानित
मुजफ्फरनगर। लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्रोत जिनके निस्वार्थ  सेवा के चर्चे यूपी में ही नही बल्कि पडोसी राज्यों में भी जन जन के लबों पर छाये हुए है। गत 28 अक्टूबर को भगवान धनवंतरी धाम अनुसंधान संस्थान व्यास  द्वारा फियरलेस शालू को उत्तराखंड व  उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में आयोजित किये गए कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। वही समिति के अध्यक्ष ने क्रांतिकारी शालू सैनी को सम्मानित करने के दौरान महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए बेसहारा महिलाओें को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान क्रातिकारी शालू सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी प्रस्थिति में महिलाओं को अपने आप को अबला या कमजोर नही समझना चाहिए, क्योकि जो अपनी हार पहले ही मान चुका हो उसको जीतने का मजा नही आता। उन्होने कहा कि अक्सर महिलाएं अपने आप को कमजोर समझने लगती हैं और अराजक तत्वों एव आदम खोर मानवों की साजिश का शिकार हो भी जाती हैं। यदि महिलाए चाहे तो वह क्या नही कर सकती।क्रांतिकारी शालू सैनी  महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करती है ताकि हर महिला झांसी की रानी बनकर जिए।
दीपंचद ग्रेन चैम्बर स्कूल में लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर।  लौह पुरुष सरदार पूर्व गृहमंत्री स्व. वल्लभभाई पटेल की जयंती एकता दिवस पर दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष  महेश कुमार और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व मुख्य प्रबंधक सुनील गोयल, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।     श्री वाजिद अली प्रवक्ता ने सरदार  पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसी अनुक्रम में आज धनतेरस पर विद्यालय की छात्राओं ने श्रीमती अरुणा रानी प्रवक्ता, श्रीमती रूपम शर्मा और श्रीमती अंजू सैनी के मार्गदर्शन में आकर्षक रंगोलिया बनाई।
नवम आयुर्वेद दिवस का आयोजन एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ आयोजन 
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मुजफ्फरनगर श्री इसमपाल ने बताया है कि नवम आयुर्वेद दिवस का आयोजन रामलीला मैदान, पटेलनगर, नई मण्डी मण्डी में प्रातः श्री धनवंतरी जी के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर एवं स्तुति के साथ प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गाईड लाईन के अनुपालन में एम०एस०एम०ई० के अन्तर्गत पंजीकृत लघु औषधि निर्माताओं के द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक उत्त्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। जनसामान्य को जागरूक करने हेतु औषधियें पौधों को उनके गुणधर्मो एवं पहचान के साथ प्रदर्शित किया गया। जिसमें सामान्य रोगों के उपचार हेतु स्थानीय पौधों एवं वनस्पतियों का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया गया। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधि उपचार प्रदान किया गया। आयुर्वेद दिवस के साथ ही समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण भी की गयी तथा माननीय प्रधानमंत्री जी का लाईव प्रसारण आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रसारित किया गया जिसे देखकर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रेरित हुए। आयुर्वेद दिवस के आयोजन के कम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशन में जन सन्देश-जन भागी दारी-जनआन्दोलन कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त चिकित्साधिकारियों द्वारा अपने निकटवर्ती विद्यालयोंध् स्कूलों में जाकर आयुर्वेद विधा की उपयोगिता के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया एवं रंगोली व स्लोगन के माध्यम से भी जनमानस को आयुर्वेद विधा के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए जनता को आयुर्वेद को अपनाने हेतु एक सर्देशात्मक प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा० इसमपाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा० अक्षय कुमार कात्यायन, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
संदिग्ध परिस्थितियो मे विवाहिता की मौत 
मंसूरपुर। संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई विवाहिता की मौत से परिजनो मे शोक छा गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
  सूत्रो के अनुसार  थाना क्षेत्र के गंाव किराये के मकान मे रह रही देवरिया निवासी संजय की पत्नि की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौेके पर पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जंाच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। विवाहिता की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है। 
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − three =