News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

25 को शिविर का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) एवर ग्रीन सोशल वैलफेयर सोसायटी द्वारा 25 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को ब्लड कैम्प का आयोजन प्रातः दस बजे जिला चिकित्सालय में किया जायेगा। जिसमे कनकल्याण हेतु संस्था के सदस्यों एवं रक्तदान किया जायेगा।

 

प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) श्री कृष्ण छठी महोत्सव मे भजन संकीर्तन के पश्चात श्री श्याम रसोई प्रसाद भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडो श्रृद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
नगर के जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी एन्कलेव निवासी विद्युत विभाग से अभिनव गोयल मोन्टू के आवास पर प्रत्येक वर्ष की भांति श्री श्याम रसोई प्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें ठाकुर जी महाराज के भोग प्रसाद के पश्चात भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें महालक्ष्मी एन्कलेव कालोनी निवासी समस्त श्रृद्धालूओं सहित कई अन्य श्रृद्धालूओ ने भी भगवान जी की मनोहारी प्रतिमा के दर्शन किए एवं प्रसाद ग्रहण किया।

 

धूमधाम के साथ मनाया छठी महोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर में ठाकुर जी की छठी का आयोजन बडी धूमधाम के साथ किया गया। श्री गष्ण छठी महोत्सव पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संर्कीतन मण्डली द्वारा संकीर्तन किया गया। जिसमें बहुत ही सुन्दर-सुन्दर भजन प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात दोपहर साढे बारह बजे भगवान के भोग-प्रसाद के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे बिन्दल बाजार एवं नई मन्डी के अन्य बाजारों के व्यापारियो सहित अनेक श्रृद्धालुओं नेेेेे प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल छारिया, सचिव विनोद सिंघल, मनमोहन सिंघल पूर्व प्रबन्धक एसबीआई, प्रमोद सिंघल, राजीव सिंघल,मुकेश छारिया,प्रतीक सिंघल, शिवम सिंघल आदि मौजूद रहे।

 

वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देश पर जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत निकटवर्ती गांव अलमासपुर निवासी वारंटी सुनील को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी की।

 

25 को झंडारोहण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)। श्री रामलीला कमेटी रामपुरी मुजफ्फरनगर रामलीला मंचन हेतु २५ अगस्त २०२२ को होगा झंडारोहण व स्थापना। २५ अगस्त २०२२ को दोपहर २ः३० बजे रामपुरी स्थित प्रभु श्री राम जी के मंदिर से पूजन करके रामलीला मंचन हेतु झंडारोहण किया जाएगा जिसमें आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है झंडा रामपुरी प्रभु श्री राम जी के मंदिर से शुरू होकर शहर के सहारनपुर बस स्टैंड अस्पताल चौराहा नावेल्टी चौराहा से अंसारी रोड मालवीय चौक इससे टाउन हॉल रोड झांसी की रानी शिव चौक भगत सिंह रोड से सर्राफा बाजार मोती महल नावेल्टी चौराहा से अस्पताल चौराहा होता हुआ श्री राम लीला मंचन स्थल रामपुरी मुजफ्फरनगर पर स्थापित किया जाएगा।

 

शांतिभंग में किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में वांछित अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे प्रभारी निरीक्षक बुढाना रवेन्द्र सिह द्वारा थाना बुढाना पर गठित पुलिस टीम द्वारा निम्न गुडवर्क किया गया । थाना बुढाना पुलिस द्वारा एक अभि० को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियुक्त गुलाब पुत्र इलियास निवासी अशरफाबाद थल थाना रमाला जनपद बागपत जिसके कब्जे से बरामद माल मुकदमा उपरोक्त से संबंधित ९९१०- रूपये शान्ति भंग में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो के नाम व पते सलमान पुत्र साजिद निवासी ग्राम छाजपुर थाना बुढाना मु०नगर, सलीम पुत्र शफी निवासी ग्राम छाजपुर थाना बुढाना मु०नगर है।

 

जागरूकता कार्यक्रम होगा आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)महिलाओं से संबंधित विभिन्न मुददों पर चलाये जाने वाले जागरूकता अभियान में प्रतिभाग करने हेतु १८ वर्ष से अधिक आयु की लडकियों द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में नामांकन किया जा सकता है। राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के पत्र दिनांक १२.०७.२०२२ के द्वारा अवगत कराया गया है कि माह नवम्बर, २०२२ में दिनांक ०१.११.२०२२ से ०३.११.२०२२ तक महिलाओं से संबंधित विभिन्न मुददों पर कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जायेगा। इस जागरूकता अभियान में १८ वर्ष और उससे अधिक आयु की लडकियों को नामांकित करने के निर्देश राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के द्वारा दिये गये हैं। १८ वर्ष और उससे अधिक आयु कि इच्छुक लडकियॉ जो राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली द्वारा माह नवम्बर, २०२२ में संचालित होने वाले जागरूकता अभियान में प्रतिभाग करना चाहती हैं, वे सभी अपना नाम, पता, फोन नम्बर, आयु, कॉलेज का नाम, आधार कार्ड इत्यादि कलेक्टेऊट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में दिनांक ३०.०८.२०२२ तक किसी भी कार्य दिवस में उपलब्ध करा सकते है। इच्छुक लडकियॉ वाट्सअप नम्बर ९४१२७११९३७ पर भी सम्पर्क कर सकती हैं। दिनांक ३०.०८.२०२२ के बाद प्राप्त होने वाले नामों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। कार्यालय में प्राप्त होने वाले आवेदनो की स्क्रीनिंगध्छंटनी के उपरांत माननीय आयोग को सूची प्रेषित की जायेगी। जागरूकता अभियान में प्रतिभाग करने हेतु स्वीकृत लडकियों को माननीय आयोग द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण पर भी बुलाया जा सकता है।

 

सीएम योगी ने नवनिर्मित बैरिक एवं विवेचना कक्ष का वर्चुअल लोकार्पण कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद के ०६ थानो पर नवनिर्मित बैरिक एवं विवेचना कक्ष का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना, फुगाना, शाहपुर, रामराज, रतनपुरी व भोपा पर नवनिर्मित बैरिक व विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं पुलिस विभाग के लिए किये गये सराहनीय कार्यों के विषय में संबोधित किया गया, थाना बुढाना पर डिजिटल स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया। इस दौरान थाना बुढाना पर माननीय विधायक खतौली श्री विक्रम सैनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी बुढाना अरूण कुमार, क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी फुगाना शरदचन्द शर्मा सहित अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधीकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। जनपद में थाना बुढाना पर १२१.६३ लाख रूपये, थाना फुगाना पर ७९.६४ लाख रूपये, थाना शाहपुर पर ७९.६४ लाख रूपये, थाना रामराज पर ८३.०१ लाख रूपये, थाना रतनपुरी पर ८३.०१ लाख रूपये व थाना भोपा पर १२७.७६ लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित बैरिक व विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य कराया गया।

 

 

 

प्रशिक्षुओं ने किया जिले का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) २०२१ प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष में कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता ने तीनों छात्र/छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको इसी क्रम में भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने डी०एल०एड० विभाग के सभी शिक्षकगणों को बधाई दी। . बी०टी०सी० विभाग की प्राचार्या बबली तोमर ने बताया कि इस वर्ष भी महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षाफल में प्रथम स्थान पर आने वाली मुसकान वर्मा जिसने ९० प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर आने वाली रोजी जिसने ८८.६२ प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाले विशाल कुमार पाल ने ८८.१२ प्रतिशत अंक प्राप्त किये, उन्होने सभी छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मुझे अत्यन्त खुशी है कि हमारे कॉलेज के तीनो छात्रध्छात्राओं ने जिले में कॉलेज का नाम रोशन कर अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया व सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ। प्रथम स्थान पर आने वाली मुसकान वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व डी०एल०एड० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। मुसकान ने कहा कि मै एक कशल प्राइमरी शिक्षक बनकर अपने देश के बालक व बालिकाओं का भविष्य उज्जवल करूँगी। द्वितीय स्थान पर आने वाली रोजी ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान को व कॉलेज के अच्छे अनुशासन को दिया। रोजी ने कहा कि एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पढाई का अच्छा माहौल है। तृतीय स्थान पर आने वाले विशाल कुमार पाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व अपने माता-पिता को दिया। विशाल ने कहा कि वह एक सफल शिक्षक बनना चाहता है। इस अवसर पर डी०एल०एड० के शिक्षकगण वरूण कुमार, राजीव कुमार, संगीता कौशिक, सोनिका, श्वेता, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक व समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

 

रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) धोखाधडी कर आवेदक/पीड़ित के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये २४,०००- रुपये थाना ककरौली पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क टीम ने वापस कराये। आवेदक अमीर आलम पुत्र मौ० इरफान नि० दौलतपुर थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर ने थाना ककरौली को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर आवेदक से फोन के माध्यम से २४,०००- रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना ककरौली पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त प्रकरण में आवेदक अमीर आलम उपरोक्त के सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराकर आवेदक के खाते से निकाले गये सम्पूर्ण धनराशि २४,०००- रुपये को पीडित/आवेदक के बैंक खाते में वापस कराये गये ।

 

गन्ने की आपूर्ति के संबंध में जानकारी की हासिल
रोहाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)सचिव प्रभारी रोहाना कला की अध्यक्षता में सहकारी गन्ना समिति रोहना कला में ग्राम चरथावल पूर्वी के कृषक संदीप पिता अशोक कुमार अपने अतिरिक्त गन्ने की आपूर्ति से संबंधित जानकारी के लिए उपस्थित हुए। सचिव प्रभारी एसपी सिंह रोहाना कला की अध्यक्षता में सहकारी गन्ना समिति रोहना कला में ग्राम चरथावल पूर्वी के कृषक संदीप पिता अशोक कुमार अपने अतिरिक्त गन्ने की आपूर्ति से संबंधित जानकारी के लिए उपस्थित हुए, इनको बताया गया कि विभागीय नियमानुसार चीनी मिल की मांग अथवा अवशेष गन्ने में ससमय आपकी अतिरिक्त करने की आपूर्ति कराने की व्यवस्था की जाएगी। कृषक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा उपलब्ध नैनो यूरिया का अपने फसलों पर छिड़काव कर रहा हूं।

नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के द्वारा आदेशित वाछित अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पर तैनात उप निरीक्षक ललित कुमार, है०कान्स० अनुज कुमार, का० अमित कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त कालीचरण पुत्र चन्द्रबल नि० कृष्ण कृपा आश्रम शुक्रताल थाना भोपा मु०नगर को मय ३५० ग्राम चरस के कृष्ण कृपा आश्रम शुक्रताल के सामने से गिरफ्तार किया गया।

चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) एसएसपी विनीत जयसवाल के आदेश अनुसार शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में रोहाना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही क्षेत्र में जबरदस्त गस्त के साथ-साथ तलाशी अभियान व दोपहिया चार पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान चलाते हैं रुहाना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने चेकिंग के दौरान खनन माफियाओं की कमर तोड़ी थी कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध काम नहीं चलेगा शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

समस्याओं से कराया अवगतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष चमनलाल ढिगांन के नेतृत्व मे टाउनहॉल स्थित अधिशासी अधिकारी कार्यालय पहुंचे संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराने एवं सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
जिसमे अवगत कराया कि चमन लाल ढिंगान वर्ष 2020 के सम्पन्न हुए सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव विजयी हुए थे। परन्तु प्रार्थी ने सफाई कर्मचारियो की हितो की अनदेखी को देखते हुए ज्ञापन मे आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी संघ के एक गुट द्वारा अपनी उपेक्षा से क्षुब्ध होकर 20 नवम्बर 2021 को इस्तीफा दिया गया था। नियमानुसार तो तभी सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी भंग हो गयी थी। आरोपित है कि पालिका द्वारा पोषित एक सफाईकर्मी नेता को काम करने दिया गया था। नियमानुसार तो तभी सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी भंग हो गई थी और कोई भी चुनाव नही कराया गया। जो गैर कानूनी एवं असंवैधानिक है और सफाई कर्मचारियों ेके हितों की रक्षा पर कुठाराघात है। इसलिए जल्द से जल्द सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराया जाना आवश्यक है क्योंकि नियमावली के तहत जैसे ही सफाई कर्मचारी संघ का अध्यक्ष इस्तीफा देता है तो तमाम कार्यकारिणी भंग मानी जाती है। इसलिए सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव कराया जाना नितान्त आवश्यक है।
उपरोक्त के अलावा सफाई कर्मचारियों की निम्नवत मांगे हैं। सफाई कर्मचारियों को उनकी सुविधा के अनुसार हाथ रेहडा दिलाया जाये। मृतक सफाई कर्मचारियो के स्थान पर तथा मृतक आश्रितों की योग्यता के आधार पर उनकी नियुक्ति की जानी चाहिए। ज्ञापन सौपने वालो मे सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चमनलाल ढिगांन, मिलन, दिनेश, आशीष, सतीश कुमार, नाथीराम आदि मौजूद रहे।

 

छठी उत्सव पर भंडारा आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) लड्डू गोपाल जी की छठी के पावन अवसर पर रविंद्र सैनी जी के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया
हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने रामलीला टिल्ला स्थित शिव मंदिर में लड्डू गोपाल जी एवं महादेव जी की आरती कर भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया वही मोहल्ले वासियों ने राधा रानी का गुणगान करते हुए भोजन ग्रहण कियाध् इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ योगेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव राजेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी ,जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला महासचिव बसंत कश्यप , राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी, नगर सचिव गोपी वर्मा, सौरव रॉय आदि मौजूद रहे।

 

भाकियू अराजनैतिक ने दिया धरनाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)। तहसील सदर में भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि प्रशासन अधिग्रहित भूमि के एवज में मुआवजा देने के बजाए उन्हे टरकाया जा रहा है। भाकियू अराजनैतिक नेता नीरज पहलवान ने आरोप लगाया कि जब एसडीएम सदर से जट नगला के प्रधान को मुआवजे दिये जाने की मांग की तो कोई रेसपोन्स नहीं मिला।
मुआवजा देने के बजाए मुकदमों पर आमादा सरकार
धरने पर मौजूद भाकियू अराजनैतिक से जुड़े नेताओं ने बुधवार को जिला प्रशासन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जट नगला के प्रधान का भूमि अधिग्रहण के एवज में मुआवजा रुका है। जिसके चलते उन्होंने जमीन पर काम रुकवाया हुआ है। नीरज पहलवान ने बताया कि इस मामले में जब काफी किसान भाकियू अराजनैतिक के नेताओं के साथ प्रशासन से मिले और उनसे इस संबंध में बात की। कहा कि किसानों पर मुकदमे न करो उनका मुआवजा दिला दो। किसान नेता नीरज पहलवान का आरोप है कि उस पर कोई गौर नहीं किया। इस दौरान सीओ सिटी कुलदीप सिंह, इंस्पैक्टर कोतवाली आनन्द देव मिश्रा आदि मय फोर्स के मौजूद रहे।

 

 

दिव्यांग बच्चों को उपकरण हेतु मापन शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा के अंतर्गत एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराए जाने हेतु मापन शिविर का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला के कुशल निर्देशन में समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा के अंतर्गत एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराए जाने हेतु मापन शिविर का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कैंपस मुजफ्फरनगर में किया गया। कैंप में कुल २१० बच्चों का परीक्षण किया गया जिसमें से १७५ दिव्यांग बच्चे उपकरण एवं उपस्कर हेतु चिन्हित किए गए। दिव्यांग बच्चों को दिनांक २९ सितंबर २०२२ को उपकरण एवं उपस्कर का वितरण किया जाएगा। कैंप में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर,बैसाखी, एल्बो क्रच, रो लेटर, एम आर किट, छड़ी ब्रेल किट, सीपी चेयर , हियरिंग एड, एवं कैलीपर, वितरित किया जाएगा। उक्त कैंप में एलिम्को कानपुर से श्री अमित कुमार पी एंड ओ मनोज कुमार ऑडियोलॉजिस्ट एवं श्री सत्येंद्र शर्मा टेक्नीशियन खंड शिक्षा अधिकारी श्री ज्योति प्रकाश एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुशील कुमार तथा समस्त स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।

 

भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव भव्य संकीर्तन व विशाल भंडारे के साथ हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के विशाल प्रांगण में छठी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भव्य संकीर्तन व नृत्य नाटिका तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के मुख्य सेवादार राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की छठी महोत्सव की शुरुआत मुख्य यजमान श्रीमान अनिल प्रकाश जी सपत्नीक श्रीमती लोचन बंसल सपरिवार पंडित रवि गौर के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चना के साथ की गई। संकीर्तन में कलाकारों द्वारा श्री बाल गोपाल लड्डू गोपाल जी व श्रीबालाजी महाराज के भावविभोर कर देने वाले भजनों पर भक्तजन व उपस्थित श्रद्धालुजन झूमे नाचे। वही अन्य जनपद से आए कलाकारों द्वारा भव्य नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गई जिसमें राधे कृष्णा, सुदामा जी व माता रानी दुर्गा जी का महिषासुरमर्दिनी आदि झांकियां प्रमुख रूप से प्रस्तुत की गई।
राजीव बंसल ने यह भी बताया कि संकीर्तन में शामिल महिला श्रृद्धालुजन अपने अपने घरों में विराजमान बाल गोपाल जी के विग्रह स्वरूप को अद्भुत अलौकिक रूप से श्रृंगारित कर श्री सालासर बालाजी धाम में लेकर आई जिन्हें मंदिर में सुनहरे पालने में विराजित लड्डू गोपाल जी के साथ विराजित किया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग भी लगाया गया। श्री सालासर बालाजी दरबार व मंदिर में प्रतिष्ठापित भगवान नर्मदेश्वर महादेव बारह ज्योतिर्लिंग को विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया। जिसमें प्यारी बिटिया भावना शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
छठी महोत्सव में शहर,नई मंडी, गांधी कॉलोनी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं द्वारा भाग लिया गया तथा भंडारे में भोग ग्रहण किया। देर रात्रि तक चले भव्य संकीर्तन में उघोगपती अंकुर गर्ग जी सपत्नीक, मा० सुरेंद्र अग्रवाल, विनोद संगल ,डॉ सुनील गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, डॉ जतिन गुप्ता, अजय भार्गव, अरविंद गुप्ता ,पंकज बंसल प्लाईवुड,सूरज प्रकाश जी,अंशुल सागर, पत्रकार आशीष यादव व नीलम शर्मा आदि गणमान्यों तथा महिला सेवादारों में श्रीमती रमनबाला अग्रवाल, जूली बंसल,एकता बंसल, वर्षा गर्ग, संध्या बंसल, ममता जी, वन्दना वर्मा, कविता गर्ग, संध्या गोयल, गरिमा तायल,शालू मित्तल, सीमा गर्ग, अपेक्षा बंसल, आस्था गर्ग आदि सहित सैकड़ों गणमान्य श्रृद्धालुओं की उपस्थिति रही। आज के भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति परिवार के मुख्य सेवादार नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग व राजीव बंसल ,हिमांशु गर्ग के संचालक में सभी व्यवस्थाएं बनाई गई। व्यवस्था बनवाने में विपुल गर्ग, दिनेश कुमार ,बृजमोहन वर्मा ,अजय मित्तल, नितिन तायल,डॉ कमल गुप्ता, पवन गोयल, युवा सेवादार वरूण गर्ग आदि रहे। युवा सेवादार कार्तिक गोयल, मयूर जैन , निकुंज गर्ग,संचित गर्ग,विपिन शर्मा, अभिषेक राठी, अक्षत बंसल,अंकित बंसल, आयुष गोयल, अभी शर्मा, दिपांशु शर्मा,यश गर्ग, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा, राजीव वर्मा आदि सहित उपस्थित सभी सेवादारों ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 19 =