उत्तर प्रदेश

Meerut News: किराना व्यापारी को गोली मारने के बाद रेता गला, पुलिस के हाथ खाली

Meerut News: किराना व्यापारी की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्यारे कितने बेखौफ थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि व्यापारी की मौत को कन्फर्म करने के लिए उसका गला भी रेट दिया। सरेआम हुई हत्या की इस वारदात से लोगों में आक्रोश फैल गया. जिसके बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. उधर पुलिस हत्यारों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है.

घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवई नगर की है, जहां निजामुद्दीन नाम के एक अधेड़ उम्र के किराना व्यापारी की उसी के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं दुसाहसिक बदमाशों ने पहले गोली मारी, लेकिन जब उन्हें शक हुआ कि निजामुद्दीन की मौत नहीं हुई है तो उन्होंने उसका गला भी रेत डाला.

जिसके बाद बाइक सवार हत्यारे हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना के बाद आनन-फानन में थाना लिसाड़ी गेट पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस के आला अधिकारियों ने हत्यारों की शिनाख्त के लिए कई टीमें लगा दी. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हत्यारों की शिनाख्त की जा रही है. वहीं सर्विलांस और अन्य तरीकों से भी पुलिस जांच में जुटी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =