उत्तर प्रदेश

Agra News: सदैव एमएसएमई के उत्थान के लिए अग्रसर रही है IIA, विकास के लिए वर्ष भर की रूपरेखा तैयार-अशोक अग्रवाल

Agra News:  आईआईए केंद्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा केंद्रीय कार्यकारिणी समिति व वार्षिक साधारण सभा का आयोजन  किया गया जिसमें पूरे प्रदेश व अन्य राज्यों के लगभग पाँच सौ से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। मुजफ्फरनगर चैप्टर से चेयरमैन विपुल भटनागर,सचिव मनीष भाटिया व राष्ट्रीय विद्युत समिति के सदस्य अश्वनी खंडेलवाल ने प्रतिभाग किया।

वार्षिक आम सभा में उद्योगों से संबंधित विभिन्न विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया व आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि आईआईए सदैव एमएसएमई के उत्थान के लिए अग्रसर रही है शासन व प्रशासन भी देश व प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए आईआईए को अपना सहयोगी मानती रही है, उसी क्रम में 24 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री ने प्रदेश के औद्योगिक विकास पर चर्चा करने हेतु आईआईए को आमंत्रित किया है।

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व महासचिव दिनेश गोयल के द्वारा मुजफ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन विपुल भटनागर को चैप्टर के शानदार प्रदर्शन के लिए आउट्स्टैंडिंग पर्फ़ॉर्मन्स पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आईआईए चैप्टर चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि आईआईए लघु उद्योग की एक मात्र संस्था जिसके 10,000 से अधिक उद्यमी सदस्य है 

यह संस्था होने से लघु उद्योग अपने आप को सुरक्षित पाती है इस दो दिवसीय बैठक में सभी ने अपने विचार मंच से साझा करें व उद्योगों की समस्याओं व विकास के लिए वर्ष भर की रूपरेखा तैयार की एवं रात्रि में उपस्थित सभी उद्यमी परिवारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 3 =