News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा विधायक विक्रम सैनी, जल्द होगी अपील पर सुनवाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर दंगे के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट से हुई दो साल की सजा के मामले में खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दायर की है।
कवाल कांड़ के बाद हुए झगड़े के मामले में विधायक विक्रम सैनी समेत 12 आरोपियों को अदालत ने 11 अक्तूबर को दो-दो साल कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी। विधायक समेत सभी आरोपियों की जमानत अर्जी भी स्वीकृत हो गई थी। निचली अदालत के फैसले पर विधायक ने हाईकोर्ट में अपील दायर की है। विधायक के अधिवक्ता भारतवीर अहलावत ने बताया कि अपील दायर कर दी है, जल्द ही सुनवाई की तिथि तय हो जाएगी। उधर, जिला प्रशासन ने स्थानीय अदालत के फैसले की कॉपी भी शासन को भेज दी है। डीजीसी राजीव शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि डीएम ऑफिस के माध्यम से विधायक को सजा की कॉपी भेजी गई है।
यह था मामला
कवाल कांड के बाद 29 अगस्त 2013 को कवाल गांव में दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। हिंसा और आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने तब पूर्व प्रधान के पति विक्रम सैनी समेत 28 लोगों के खिलाफ सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई। विधायक समेत 12 आरोपियों को धमकी देने के मामले में दो साल की सजा और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। धारा 148 में दो साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया था।
इसलिए तूल पकड़ रहा मामला-सपा नेता पूर्व मंत्री आजम खान को सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता चले जाने के मामले के बाद विक्रम सैनी का प्रकरण भी तूल पकड़ा रहा है। विपक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने भी इस बाबत पत्र लिखा है। जबकि विक्रम सैनी का कहना है कि रालोद अध्यक्ष को नियमों की जानकारी ही नहीं है।

 

मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक की बेटी पर एफआईआर का आदेश, आरपीएसएफ में तैनात इंस्पेक्टर पति की गुहार पर एफटीसी ने लिया संज्ञान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में पूर्व विधायक की पुत्री पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। त्च्ैथ् में तैनात इंस्पेक्टर पति की गुहार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पूर्व विधायक की बेटी पर एफआइआर का आदेश दिया है। पति-पत्नी के बीच दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी चल रहा है। इस बार आरपीएसएफ इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी पर 50 लाख रुपये की उगाही के प्रयास का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक महावीर आजाद की पुत्री नेहा सिंह का विवाह 16 जून 2020 को आगरा निवासी राजेश कुमार से हुआ था। राजेश आरपीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। जिसके बाद दोनों के बीच मुन मुटाव के उपरांत नेहा ने अपने पति सहित 5 ससुराल जनों पर महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। पत्नी पर उत्पीड़न और उगाही का आरोप
आगरा निवासी राजेश कुमार ने अपनी पत्नी और पूर्व विधायक महावीर आजाद की पुत्री नेहा सिंह के विरुद्ध 18 मई 2022 को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगा थे। उस पर कोई कार्रवाई न होने की बात कहते हुए राजेश कुमार ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट से आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। राजेश ने सीआरपीसी 156-3 के तहत कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी नेहा सिंह ने झूठे तथ्य देकर उसके विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सच्चाई ये है कि नेहा ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसका उत्पीड़न किया और उस पर 50 लाख रुपये की उगाही का दबाव बनाया।
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दिया एफआइआर का आदेश
आगरा निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जायसवाल की कोर्ट(फास्ट ट्रैक कोर्ट) ने सुनवाई की। सुनवाई उपरांत कोर्ट ने थाना सिविल लाइन पुलिस को 3 दिन के भीतर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

 

एंटी लार्वा का संचारी रोग से बचवा को कराया छिडकाव
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत बुढ़ाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंर्तगत डेंगू, मलेरिया से बचाव हेतु एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह केे निर्देशानुसार नगर पंचायत बुढ़ाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंर्तगत मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया इत्यादि रोगों से बचाव हेतुडीएवी इंटर कलोज, डिग्री कालेज, तहसील कार्यालय, खंड विकास कार्यालय व वार्ड 5 में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया।

 

माता-पिता-शिक्षक समागम का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौ. छोटूराम महाविद्यालय में शिक्षा एवं शैक्षिक वातावरण उन्नयन हेतु माता-पिता-शिक्षक समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने ज्माता-पिताज्-शिक्षक, समागम की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से ज्ञानवर्द्धन, सांस्कृतिक, बौद्धिक, रचनात्मक उत्थान एवं चिंतन के क्षेत्र को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के प्रति संवेदनशील होकर बच्चों की गतिविधियों, मोबाईल फोन के दुरूपयोग पर नियंत्रण रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने प्रतिभाग किया तथा महाविद्यालय द्वारा के क्षैणिक वातावरण इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
स्थानीय चौ. छोटूराम महाविद्यालय में ज्माता-पिताज्-शिक्षक समागम के कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के आगे द्वीप प्रज्जवलन कर प्रारंभ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज अभिभावकों व शिक्षकों को बच्चों के प्रति संवेदनशील होते हुए उनकी शैक्षिक गतिविधियों व मोबाईल के दुरूपयोग व बच्चों संग साथ वालों पर पूरी तरह से नजर रखने की आवश्यकता है तथा सही और गलत की पहचान कराना भी जरूरी है, तभी बच्चा अपने उद्देश्यों को पूर्ण कर पायेगा।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार सभी छात्रों की ७५ प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है तथा इस मानक को पूरा न कर पाने वाले छात्रों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। अतः अभिभावकों को अपने वार्ड की उपस्थिति को बीच-बीच में सुनिश्चित कर लेना चाहिए, जिससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. आर. के. सिंह ने माता-पिता-शिक्षक समागम की आवश्यकता को विस्तार से बताया तथा समय-समय पर छात्र-छात्राओं को सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से ये समागम आयोजित किये जाते हैं। इस अवसर पर मां शकुम्मभरी यूनिवर्सिटी के डीन व चीफ प्रोक्टर प्रो. विजय कुमार ने अध्ययन के साथ-साथ कॉलेज की सभी गतिविधियों जैसे- एन.सी.सी., एन.एस.एस, रोवर रेंजर्स, खेलकूद तथा अन्य शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा बच्चों को भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. संदीप कुमार, प्रो. ओमबीर सिंह ने छात्रों को नैतिक मूल्यों को समझाते हुए भविष्य में सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर शैक्षिक समस्याओं जैसे- मोबाईल का दुरूपयोग, छात्रों की उपस्थिति तथा शैक्षिक वातावरण के उन्नयन पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का संचालन पी.टी.एम. कमेटी के संयोजक डॉ. आर. के. सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में पी.टी.एम कमेटी के सदस्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. कृष्णपाल मलिक, ईं. सुधीर कुमार व डॉ. रवीश वर्मा का सहयोग रहा।
इस अवसर पर डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. अरूण कुमार, प्रो. श्रीकांत, डॉ. गिरिराज किशोर, डॉ. दुष्यंत कुमार, डॉ. जोनी कुमार, पुलकित कुमार, डॉ. टीशू शर्मा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

ग्राम भैंसी में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने निरीक्षण किया
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाल विकास परियोजना अधिकारी खतौली द्वारा ग्राम भैंसी में वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया गया। शासन एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के दिशा-निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी खतौली द्वारा ग्राम भैंसी में वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं एएनएम उपस्थिति मिली, एवं आशा फील्ड में गई हुई थी आंगनवाडी कार्यकत्री द्वारा सत्र के लाभार्थियों की ड्यू लिस्ट बनाई गई थी कुपोषित बच्चों को पांच प्रकार की दवाई आंगनवाडी कार्यकत्री द्वारा एएनएम से प्रदान करा दी गई थी सत्र पर पांच प्रकार की दवाइयां उपस्थित थी एएनएम तथा आंगनवाडी को निर्देशित किया गया कि सत्र के समाप्त होने के बाद आज ट्रिपल ए की बैठक में आंगनवाड़ी तथा आशा के रजिस्टर का मिलान कराते हुए पूरे ग्राम का डाटा सत्यापित करना सुनिश्चित करें।

एसपी देहात ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामराज क्षेत्र अन्तर्गत फरीदपुर चूहापुर खादर क्षेत्र में लगने वाले मेले हेतु की जा रही तैयारियों का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामराज क्षेत्र अन्तर्गत फरीदपुर चूहापुर खादर क्षेत्र में लगने वाले मेले के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा मेले हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा गंगा स्नान के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए घाट का निर्माण करने, उचित प्रकाश व्यवस्था करने, जलस्तर सूचकांक लगवाने, सुरक्षा हेतु मुख्य स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने, वॉच टावर बनाने तथा पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ रखने ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे इस हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय द्वारा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु फायर-ब्रिगेड, नौका, तैराक की व्यवस्था करने एवं मेले की सुरक्षा व्यवस्था हेतु बनाये गये डियूटी पाइंटस को चौक किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी श्री रविशंकर मिश्रा, थानाध्यक्ष श्री अक्षय शर्मा थाना रामराज, प्रभारी मेला सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

हवन पूजन के साथ पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोरना की सहकारी चीनी मिल मोरना का विधिवत रूप से हवन पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। पेराई सत्र का शुभारंभ के दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने हवन पूजन में आहुति दी। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार, प्रधान प्रबंधक कमल रस्तोगी, गन्ना अधिकारी अंकित सिंह,भाजपा नेता जोगिंद्र वर्मा, बबलू प्रधान, रजत डायरेक्टर, रामपाल नेता, शोरण सिंह, बिन्नू राठी, ऋषिपाल सिंह, वीरपाल सहरावत, रामकुमार शर्मा, आदि क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

दवाई का किया वितरण
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम लोहसाना में उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ डेंगू, मलेरिया आदि की वजह से क्षेत्र में बीमार व्यक्तियों को दृष्टिगत रखते हुए दवाई वितरित की गई। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम लोहसाना में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में उप जिलाधिकारी बुढाना अरुण कुमार द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ डेंगू, मलेरिया आदि की वजह से क्षेत्र में बीमार व्यक्तियों को दृष्टिगत रखते हुए दवाई वितरित की गई तथा गांव में कैंप लगाया गया तथा लोगों की सहूलियत के लिए स्थाई रूप से कैंप स्थापित कर दिया गया है सऔर गांव के सभी लोगों को अवगत करा दिया गया है के स्थापित कैंप में दवाई एवं अपना इलाज कराएं तथा स्वास्थ्य लाभ लें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल संपर्क करें इस बीमारी की स्थिति में प्रशासन जनता के साथ है उप जिलाधिकारी महोदय बुढाना श्री अरुण कुमार द्वारा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया की गांव के लोगों को डेंगू ,मलेरिया आदि बीमारियों से बचाव करने के भरसक प्रयास किए जाएंस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

खम्बा दे रहा हादसे को न्यौता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के व्यस्ततम बाजार लोहिया बाजार वाली सडक पर झूलता बिजली का खम्बा हादसों को दावत दे रहा है। स्थानीय व्यापारियो एवं आसपास के नागरिकों का कहना है कि इस बाजार से सैकडो स्कूली बच्चे भी इसके नीचे से आते जाते हैं, अतः विद्युत विभाग को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बजरंग दल ने १९९० में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में बलिदान हुए सैकड़ों कारसेवकों की पुण्य स्मृति मनाया गया। राम जन्मभूमि आंदोलन में पुलिस की गोलियों से बलिदान हुए राम कोठारी और शरद कोठारी की याद में बजरंग दल ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसडी मेडिकल कॉलेज भोपा रोड पर विशाल रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन विभाग अध्यक्ष ललित महेश्वरी व बजरंग दल के जिला सह संयोजक पंकज दीप ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। पंकज दीप ने बताया की बजरंग दल का कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र के लिए जीता है व राष्ट्र के लिए हर तरह का बलिदान देने के लिए सदैव तैयार है। शिविर में विकास अग्रवाल, मोहित बंसल,अनूप, शिवम चौधरी, प्रतीक शर्मा, डॉ अजय, नितिन तायल, विवेक शर्मा, रूपेश, विशाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

लगाया छप्पन भोग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर पचौंण्डा रोड़ मुजफ्फरनगर के सेवादारों द्वारा श्री खाटू श्याम यात्रा में श्री श्याम प्रभु जी का दो स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा छप्पन भोग लगाकर जयकारे लगाए गए। उक्त जानकारी देते हुए श्री सालासर धाम मंदिर के मुख्य सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि श्री श्याम प्रभु जी का पहला स्वागत मोतीमहल में व दूसरा स्वागत भगतसिंह रोड़ पर किया गया जिसमें श्री सालासर धाम के मुख्य सेवादार नीरज बंसल , राजीव बंसल ने विपुल गर्ग युवा सेवादार वरूण गर्ग,कुणाल भारद्वाज, अभिषेक राठी ,संचित गर्ग,रजत गोयल ,अभी शर्मा ,रजत सिंघल ,कार्तिक गोयल,दिपांशु शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

पावर फेल होने पर रूकी ट्रेन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शालीमार जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन पावर फेल होने के कारण स्टेशन पर रोकी गई। यहां नरा जड़ौदा स्टेशन पर करीब २ घंटे तक ट्रेन के खड़े होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुजफ्फरनगर स्टेशन पर सुबह अपने समय लगभग २५ मिनट देरी से ट्रेन पहुंची थी। उसके बाद साढ़े ८ बजे यहां से चलकर जैसे ही नरा जड़ौदा स्टेशन के पास लगभग ८ बजकर ३७ मिनट पर पहुंची तो वहां उसकी पावर फेल हो गई।
जम्मू तवी से चलकर सहारनपुर होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंची शालीमार जम्मू एक्सप्रेस (१४६६२) ट्रेन के पावर फेल होने से करीब २ घंटे तक ट्रेन को नरा जड़ौदा स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन की पावर में दिक्कत आने पर इंजीनियर्स ने इन्हें चेक किया, इसके बाद दूसरी पावर को मंगाकर लगभग १० बजकर ३४ मिनट पर स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, रोजाना नौकरी पर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

 

कथा का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी एनक्लेव में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के चोथे दिन की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के भजनों से हुई ।श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने चौथे दिन भगवान कृष्ण के जन्म से संबंधित प्रसंग सुनाया । कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म राक्षसों का संघार करने के लिए हुआ था। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की जय-जयकार के बीच पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ उनका जन्मदिवस मनाया।कार्यक्रम स्थल को विभिन्न प्रकार के रंगों के गुब्बारों, फूलों से सजाया गया और बधाई गीतों के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा।
चौथे दिन की कथा में कथा व्यास आचार्य गंगोत्री तिवारी मृदुल ने कहा कि कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वह श्रवण की गई कथा से संबंधित बिंदुओं को कथा स्थल पर ही न छोड़कर अपने जीवन में उनको अपनाएं। क्षत्रिय का जन्म भारत भूमि की पावन धरा पर इसीलिए होता है वह देश, धर्म, संत, सनातन और पितरो के साथ ही माताओं और बहनों की रक्षा कर सके। भागवत पुराण, वेद, उपनिषद, रामचरित मानस जैसे सभी ग्रंथों का नियमित रूप से वाचन और श्रवण करने से हमें निश्चित ही धर्म लाभ होता है।
आज श्रीमद् भागवत कथा का चौथे दिन मुख्य रूप से किसान नेता श्री राकेश टिकैत , किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल,, विकास स्वरूप , पत्रकार अंकुर दुआ अंजू अग्रवाल , अशोक अग्रवाल, अर्जुन सिंह( रिटायर मुख्य अभियंता विद्युत विभाग )रेनू गर्ग , दीपक गर्ग जी, मनोज सिंघल जी, राजीव गोयल, आशीष शर्मा , डॉ ललिता महेश्वरी जी (प्रेसिडेंट आई.एम. ए.) रहे। जिनका स्वागत भागवत कथा मे व्यासपीठ के यजमान श्री अभिनव गोयल उर्फ मोंटू जी ने पटका पहनाकर अभिनंदन किया और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे और कथा का आनंद उठाया7

 

लंपी बीमारी से पशु चिकित्साकों द्वाराबचाव की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार, लंपी स्किन बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण, एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एमपी सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गईः- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर के दिशा निर्देशन में डा० मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल अटाली पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परीक्षण किया। एक बछिया का उपचार किया गया। गौवंश आश्रय स्थल पर पशुओं को घ्केवल भूसा खिलाया जा रहा है जिसके कारण अधिकतर पशु कुपोषित एवं कमजोर है। बार बार निर्देशित करने उपरान्त भी पशुओं को हरा चारा नहीं दिया जा रहा है। अस्थाई गोवंश आश्रयस्थल नगरपंचायत जानसठ का डॉ डीपी सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा सभी गोवंश ओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। हरा चारा भूसा पर्याप्त मात्रा में पाया गया।

 

किडजी स्कूल में पार्टी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किड्जी स्कूल में बच्चों के लिए हैलोवीन पार्टी रखी गई । जिसमें बच्चे मॉन्स्टर, ममी , ड्रैकुला, भूत आदि की पोशाक पहन कर आए। स्कूल को हैलोवीन पार्टी के अनुरूप कागज की मकड़ी , भूत , डायन , पम्पकिन आदि से सजाया गया । बच्चों को तरह तरह के गेम्स भी खिलाए गए । सभी बच्चों ने हैलोवीन पार्टी में खूब एंजॉय किया । घर जाते समय बच्चों को टोकन ऑफ लव भी दिया गया । सभी बच्चे पार्टी से खूब खुश होकर घर गए। हैलोवीन पार्टी के बारे में स्कूल की डायरेक्टर श्री मती चारु भारद्वाज जी ने बच्चों को बताया की – ह, हैलोवीन दिवस ईसाईयों का एक त्योहार होता है, जोकि ३१अक्टूबर को मनाया जाता है. अलग – अलग धर्मों के त्योहार अलग – अलग प्रकार के होते है जैसे हिन्दुओं में होली, राखी, दशहरा एवं दिवाली, राष्ट्रीय त्योहार के रूप में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि और भी कई त्यौहार मनाये जाते है, इस्लाम में ईद – उल – फितर, बकरीद, मुहर्रम आदि और सिख में वैसाखी, गुरुनानक जयंती आदि उसी प्रकार ईसाईयों में भी कई प्रकार के त्योहार मनाये जाते है जैसे क्रिसमस, गुडफ्राइडे और इस्टर और उन्हीं का एक त्यौहार हैलोवीन दिवस भी है, इस त्योहार को ज्यादातार अमेरिका, इंग्लैंड व यूरोपीय देशों के लोग मनाते है, लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड एवं स्कॉटलैंड से हुई है। हमे सभी धर्मो का सम्मान करना चाहिए , और सभी त्योहार मनाने चाहिए । इसलिए आज हमने हैलोवीन डे मनाया है । स्कूल की को-कोर्डिनेटर साक्षी बक्शी जी ने बच्चों को समझाते हुए कहा की – यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है, इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है , यह फसल के मौसम का आखिरी दिन होता है और इस दिन से ठंड के मौसम की शुरूआत होती है, वे इस बात पर बहुत ज्यादा भरोसा करते है कि इस निर्धारित दिन पर मरे हुए लोगों की आत्माएँ उठती है और धरती पर प्रकट हो कर जीवित आत्माओं के लिए परेशानी पैदा करती हैं. इन बुरी आत्माओं से डर भगाने के लिए लोग राक्षस जैसे कपड़े पहनते हैं. इसके अलावा अलाव जलाया जाता है , और जगह – जगह पार्टी का आयोजन किया जाता है। हैलोवीन पार्टी के सफल संचालन हेतु विद्यालय कि सभी शिक्षिकाओं अरुणा, सिमरन, श्वेता , दिव्या, ऐश्वर्या, स्नेहा, तान्या, जूही, सना आदि ने पूर्ण योगदान दिया ।

छात्र‘-छात्राओ ने किया शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में एस. डी. ग्लोबल स्कूल के छात्र दृ छात्राओ ने शानदार प्रदर्शन किया ।जिला स्तर, विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस कड़ी में अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता काकड़ा एकेडमी में रखी गई जिसमे १०० मीटर दौड़ व लम्बी कूद प्रतियोगिता थी। १०० मीटर दौड़ ट्रैक एंड फील्ड के सबसे रोमाचंक इंवेंट मे से एक है ओलंपिक खेलो के स्वर्ण पदक विजेता को अनौपचारिक तौर पर श्दुनिया के सबसे तेज पुरुष धावकज् या दुनिया की सबसे तेज महिला धावक के तौर पर चर्चा होने लगती है एथलेटिक्स में १०० मीटर दौड़ सबसे छोटी रेस प्रतियोगिता होती है १०० मीटर दौड़ ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड रेस की प्रमुख प्रतियोगिता है यह इवेंट १८९६ मे एथेंस में आधुनिक युग के पहले भी ओलंपिक का हिस्सा रहा। संयुक्त राज्य अमेरिका के थामस बर्क ने १०० मीटर दौड़ मे पहला पदक हासिल किया था और दक्षिण अफ्रीका के रेजिनाल्ड वाकर ने १९०८ में गैर-अमेरिकी धावक के तौर पर प्रतियोगिता जीती ! काकडा एकेडमी मे आयोजित १०० मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एस. डी. ग्लोबल स्कूल की छात्रा तरुशी ने शानदार प्रदर्शन कर द्वितिय स्थान प्राप्त किया वही लम्बी दौड़ प्रतियोगिता मे अर्पण ने अपना शानदार प्रदर्शन देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया एस. डी. ग्लोबल स्कूल की छात्रा तरुशी ने द्वितिय स्थान प्राप्त करके, राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान चयनित कर लिया है। व एस. डी. ग्लोबल स्कूल का नाम रोशन कर दिखाया है। एस. डी. ग्लोबल स्कूल की छात्रा तरुशी व छात्र अर्पण ने इस प्रतियोगिता में चयनित होकर अपना और अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन कर दिखाया है जिसका सबसे बड़ा श्रेय एस. डी. ग्लोबल स्कूल के अध्यापक सुभाष पंवार को जाता है इस खुशी के अवसर पर एस. डी. ग्लोबल स्कूल के निर्देशक डा० सिद्धार्थ शर्मा व प्रधानाचार्या अनु मलिक ने तरुशी व अर्पण को बहुत-बहुत बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

 

मेले की तैयारियों का एडीजी ने किया निरीक्षण
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार्तिक माह की पुर्णिमा को पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुक्रताल मे लगने वाले कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर एक और जहंा जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशन मे मेले के दृष्टिगत विभिन्न पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। जिला पंचायत द्वारा भी मेले से जुडी सभी तैयारियों को समय से पूर्ण किया जा रहा है। इन सब तैयारियों के बीच आज दोपहर के वक्त शुक्रताल पहंुचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, डीएम चन्द्रभूषण सिंह एवं एसएसपी विनित जायसवाल तथा एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व एसपी टैªफिक कुलदीप सिंह आदि आदि ने गंगा घाट पर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीओ भोपा व इंस्पैक्टर भोपा सुशील कुमार सैनी भी मौजूद रहे।

 

कांग्रेस नेताआंे ने की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांग्रेस नेता सुदेश मलिक के उत्तरी सिविल लाईन क्षेत्र स्थित आवास पर निकाय चुनाव को लेकर आयोजित बैठक मे मौजूद पार्टी नेताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए आगामी रणनीति के अलावा कांग्रेस पार्टी व संगठन से जुडे कई अन्य बिन्दुओ पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष तेगबहादुर सैनी एड., पूर्व जिलाध्क्ष नानू मिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, प्रदेश महासचिव जितेन्द्र चौधरी, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस सेवादल श्रीमति बिलकिस चौधरी एड., रोहित कटारिया, मनमोहन, दिलशाद, मनमून एड., गफ्फार पावटी, श्यामपाल चेयरमैन, निवेश राणा पी.सी.सी, सतीश सहरावत पीसीसी, वरिष्ठ नेता सुदेश मलिक, अनित चौधरी, जमील अहमद,ठा. धामी सोम, शीतल एडवोकेट, सुनील सिह, नीरज बालियान, सतीश सहरावत आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

भंडारे का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सतलोक आश्रम वेदखडी के मुजफ्फरनगर कोर्डिनेटर मनोज दास ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि तगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के सानिध्य मेरठ करनाल हाईवे पर सतलोक आश्रम वेदखेडी में संवत 1570 में काशी मे परमेश्वर कबीर साहेब ने तीन दिन का जो अखण्ड भण्डारा दिया था उसी शुभ दिन के उपलक्ष में संत रामपाल महाराज के सानिध्य मे दिवय धर्म यज्ञ दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है,जिसमे संत गरीब दास जी महाराज की अमृत वाणी के अमर ग्रंथ के अखण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, इस अवसर पर विशाल भण्डारा, दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क नाम दीक्षा होगी। यह कार्यक्रम दिनांक 7,8 व 9 नवम्बर 2022 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

 

चौकी प्रभारियों का किया तबादला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी विनीत जायसवाल की तबादला एक्सप्रेस लगातार जारी है। एसएसपी ने कईं चौकी प्रभारियों व दरोगाओं के तबादले किए है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएसपी विनीत जायसवाल ने प्रभारी चौकी कमहेड़ा इंद्रजीत सिंह को मीरापुर थाने के बीआईटी चौकी का नया प्रभारी बनाया है। मंसूरपुर थाने से सब इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह को सिविल लाइन एसएसआई बनाया गया। जानसठ थाने से एसआई ओंकार नाथ पांडे को रामराज थाने भेजा गया है।
मीरापुर बीआईटी चौकी से एसआई रविंद्र सिंह को मंसूरपुर बेगराजपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। रामराज थाने से सब इंस्पेक्टर सतवीर सिंह को पुरकाजी कमहेडा चौकी प्रभारी बनाया गया है। तितावी थाने के जसोई चौकी प्रभारी अजित शर्मा को छपार थाने भेजा गया है, जबकि मंसुरपुर थाने के बेगराजपुर चौकी प्रभारी सोम प्रकाश को तितावी थाने की जसोई चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

स्पिक मैके कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकूलर रोड स्थित केन्द्रीय विद्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे स्पीक मैके-सोसाइटी फॅार दि प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ-के तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि कथकली केरल का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है। भारत के 8 शास्त्रीय नृत्यों मे से एक, कथा-कली का शाब्दिक अर्थ है कहानी-नाटक। यह केरल का एक नृत्य-नाटक है,जिसके बारे में कहा जाता है कि यह 17 वीं शताब्दी में विकसित हुआ था। कलाकार कार्यक्रम से करीब 3 घंटे पहले विस्तृत मेकअप करते हैं, जहंा प्रत्येक रंग एक निश्चित प्रकार के चरित्र को दर्शाता है। अंाखो के आसपास मेकअप और उनका मूवमेंट अनोखा होता है। महान पुरूष पात्र अपने चेहरे को हरे रंग मे रंगते हैं जबकि जिन्हे बुरा माना जाता है उनके पास लाल निशान होता है। वनवासियों का प्रतिनिधित्व काले श्रृंगार के आधार पर किया जाता है, जबकि महिलाओं और तपस्वियों के चेहरे पीले रंग के होते हैं। चेहरे के समोच्च केा ढले हुए चूने से बढाया जाता है, जिसे हम गालों और ठुडडी के चारों और उभरे हुए हिस्सों के रूप में देखते है। आज इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध कलाकार कलामंडलन अमलजीत पधारे। जिन्होंने मंच के माध्यम से कथकली नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मे कलामंडलम अमलजीत,आर राहुल नर्तक-पोशाक, कलानिलयम बाबू-गायन, कलामंडलम पुरूषोत्तम-चेंडा, कलानिलयम ओमानकुटटन-मदगलम,चितरंजन सत्पथी-उदघोषक के रूप मे मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों द्वारा प्रज्जलवित करके किया गया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =