Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-लापता युवक का शव बिटौडे में जलता मिला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में २ दिन से लापता युवक दीपक का शव बिटौड़े में जलता हुआ मिला है। सूचना मिलने पर सीओ खतौली रविशंकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाया और सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।

बताया जा रहा है कि कुलदीप चौहान उर्फ दीपक पुत्र सुभाष निवासी ग्राम शाहपुर थाना खतौली, उम्र लगभग २० वर्ष का शव आज अधजली अवस्था में ग्राम शाहपुर में मृतक के घर से करीब २०० मीटर दूर मिला है। इस संबंध में मृतक की माता द्वारा बीती रात्रि में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, तभी से पुलिस तलाश कर रही थी और आज सुबह दीपक का शव बरामद हो गया है।

शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ रविशंकर व कोतवाल ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी बताया जा रहा है कि मृतक अपने मामा के घर ग्राम शाहपुर में अपनी माता के साथ रह रहा था। मूल रूप से दीपक का पिता ग्राम तितरवाडा जनपद शामली का है और परिवार से कुछ अनबन चल रही थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + eight =