समाचार (Muzaffarnagar News)
हाथो में तख्ती लेकर सरेंडर करने पहुंचा शातिर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस के खौफ से १० हजार के इनामी बदमाश ने थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। बदमाश गले में तख्ती डालकर अपराध न करने की कसम खाता हुआ थाने पहुंचा और पुलिस से माफी मांगी। जिसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
थाना खतौली क्षेत्र में सहारनपुर से आए व्यापारियों की बकरी और भेड़ लूट लिए गए थे। २० और २५ जनवरी को अलग-अलग क्षेत्रों में हुई लूट की घटना के बाद खतौली थाना पुलिस ने लुटेरों पर एफआईआर की थी। जांच के दौरान प्रकाश में आए ३ लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि लूट के आरोपी आमिर पुत्र यासीन निवासी शराफत कॉलोनी थाना खतौली की तलाश हो रही थी। ६ मार्च को मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश कलीम पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस की गोली लगने से कलीम घायल हुआ था, लेकिन उसके साथ मौजूद उसका भाई आमिर फरार हो गया था।
थाना खतौली पुलिस ने उस पर १० हजार का इनाम रखा था। घटना के बाद पुलिस ने आमिर की तलाश शुरू कर दी। जिससे घबराकर आमिर ने खतौली थाना पहुंचकर सीओ रमाशंकर मिश्रा के सामने सरेंडर कर दिया। बदमाश आमिर गले में तख्ती डालकर माफी मांगते हुए पुलिस के पास पहुंचा। भविष्य में किसी भी अपराधिक घटना को अंजाम न देने की कसम खाई। सीओ खतौली रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस परसुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर थाना नई मण्डी व थाना सिविल लाईन पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाना नई मण्डी व थाना सिविल लाईन पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त डीएम द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। समाधान दिवस में सहायक पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
नायब तहसीलदार व सीओ सदर ने चरथावल में समस्याओं का किया समाधान
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने जन समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। शासन के निर्देशो के चलते आज शनिवार के दिन थानो पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना चरथावल पहुंचे नायब तहसीलदार हरेन्द्र पाल सिंह व सीओ सदर यतेन्द्र सिंह नागर ने कस्बे व आसपास के गांवो से पहुंचे ग्रामीणो की समस्याआें को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान किया तथा शेष रह गई समस्याओ के यथासंभवन निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान इंस्पैक्टर थाना चरथावल राकेश शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एसपी सिटी व एसडीएम ने खतौली में सुनी समस्याएं
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं उप जिलाधिकारी खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय महोदय एवं उप जिलाधिकारी जीत सिंह महोदय द्वारा थाना खतौली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। थाना खतौली पर आयोजित उक्त समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रवि शंकर, थाना प्रभारी खतौली सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
उ0प्र0उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन दक्षिणी सिविल लाइन में पंकज ग्रोवर के प्रतिष्ठान पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी के नेतृत्व में किया गया ढ्ढ बैठक का अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय सिंघल एवं संचालन संयुक्त रूप से महामंत्री श्याम सिंह सैनी एवं प्रवीण खेड़ा द्वारा किया गया। बैठक में १४ मार्च २०२३ को होने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत रूप से बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कंसल ने बताया कि १४ मार्च २०२३ को व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का भ्रमण जनपद में एवं कस्बों में होगा तथा शाम को ६ः०० बजे सभा का आयोजन आशीर्वाद बैंकट हॉल पर किया जायेगा। अजय सिंघल ने बताया कि व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का स्वागत नगर में रुड़की रोड पर, शिव चौक पर, नुमाइश कैंप पर, इंडस्ट्रियल एरिया में एवं कस्बों में कई जगह पर भव्य रूप से किया जाएगा। कंसल ने बताया कि स्वाभिमान यात्रा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से अजय सिंघल, दिनेश बंसल, सुनील तायल, श्याम सिंह सैनी, प्रवीण खेड़ा, संजय मित्तल, अनिल तायल, पंकज ग्रोवर, पंकज शर्मा, हिमांशु कौशिक, पंकज अपवेजा, विकास अग्रवाल, कशिश गोयल, शोभित सिंघल, पंकज गोयल, दयाशंकर, रूपम शुक्ला, रोशनी पांचाल, निकिता चौधरी, शलभ गर्ग , विजय वर्मा इत्यादि कार्यकर्ता शामिल रहे।
पहिया गड्ढे में गिरने से रोडवेज बस असंतुलित होकर पेड़ से टकराई
मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग की खस्ता हालत के चलते सड़क में बने गड्ढे में पहिया गिरने से स्टेयरिंग जाम होने के कारण अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पेड़ से जा टकराई,बस में सवार दर्जनों यात्री बाल बाल बच गए।
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बने गहरे गहरे गड्ढे लगातार हादसों का सबब बन रहे है। आये दिन इन गड्ढों में वाहनों के पहिये गिरने से लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है।कई जाने भी इन गड्ढों की वजह से जा चुकी है किन्तु एनएचएआई इस ओर लगातार शिकायत के बावजूद कोई दिलचस्पी इन गड्ढों को भरने में नही दिखा रहा है।जिसके चलते हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।शनिवार की सुबह करीब ६ बजे मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस लेकर चालक अनिल मुजफ्फरनगर से लखनऊ जा रहा था जैसे ही बस मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव शिवपुरी पहुँची तभी सड़क में बने एक गहरे गड्ढे में बस का पहिया जा गिरा तथा पहिया गिरते ही बस का स्टेयरिंग जाम हो गया तथा बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में गिरती हुई एक पेड़ से जा टकराई जिससे बस में सवार दर्जनो यात्री घायल हो गये। घायलों के उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने अदम हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार झारखंड निवासी अदम की हत्या उसके साथ मजदूरी करने वाले उसके साथियों ने की थी।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र फुगाना के ग्राम कुरावा के जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान अदम पुत्र बुद्धवा निवासी ग्राम कुलभंगा थाना जिरवाबाडी ओपी जनपद साहेबगंज, झारखण्ड के रुप में हुई थी। थाना फुगाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश में मामले के खुलासे को टीम गठित की गयी थी। थाना फुगाना पुलिस ने मामले का २४ घण्टे के भीतर खुलासा करने का दावा किया। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को बुढ़ाना बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अदम हत्याकांड में जमलैट पुत्र संजय पहाडिया, अनुज पुत्र मैसा उर्फ महेश पहाडिया, सूरज पुत्र मैसा उर्फ महेश पहाडिया निवासी ग्राम कुलभंगा थाना जिरवाबाडी ओपी जिला साहेबगंज, झारखण्ड को अरेस्ट किया गया है।
एसपी देहात ने बताया कि अदम और तीनों हत्यारोपी ग्राम कुरावा में मजदूरी करते थे। ८ और ९ मार्च की रात को अदम को उसी के गांव के रहने वाले सूरज और अन्य ने शराब पिलाने के बहाने बुलाया, जिसके बाद सूरज, सूरज के भाई अनुज और उसके भतीजे जमलैट ने अदम को शराब पिलाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उनकी बहन के साथ मृतक अदम के नाजायज संबंध थे जिस कारण अदम के द्वारा उनके जीजा की करीब ०२ वर्ष पूर्व हत्या कर दी गयी थी। उसी का बदला लेने के लिए अभियुक्तगण द्वारा अदम की हत्या की गयी थी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुदेश कुमार, व०उ०नि० जितेन्द्र सिह, है०का० ज्ञानवीर सिंह, का० सुमित कुमार, श्याम सिंह, ललित भाटी थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
पुलिस ने टिकैत परिवार को धमकी देने वाले को किया गिरफ्तार
भौराकलामुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । टिकैत परिवार को धमकी देने के मामला एक और जहां खबरों की सुर्खियो मे शुमार हो गया था। वहीं दूसरी और पुलिस ने भागदौड कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। चर्चित प्रकरण में गिरफ्तारी से पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली तथा भाकियू सहित कई अन्य किसान संगठनो ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिसौली निवासी भाकियू अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत को फोन पर धमकी दी थी। इस मामले से भाकियू कार्यकर्ताओं मे रोष बन गया था। आरोपी द्वारा भाकियू नेता गौरव टिकैत के साथ गाली-गलौच की गई तथा जान से मारने की धमकी प्राप्त हुयी है। जिसके सम्बन्ध में वादी गौरव टिकैत के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 22/2023 धारा 507 भादवि पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा उपरोक्त में धारा 506 भादवि की वृद्धि की गयी। थाना भौराकलां पुलिस ने इस मामले मे गहन विवेचना और समग्र प्रयास कर आरोपी विशाल पुत्र देवा सिंह निवासी म.नं.-23ए, महेश गार्डन, नई अनाज मण्डी, गोदाम वाली गली, बाबा हरीदास नगर, थाना नजफगढ,दिल्ली स्थायी पता ग्राम धनाना, थाना कथूरा, सोनीपत, हरियाणा का निवासी है। पुलिस टीम ने आरोपी को भागदौड कर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से कई विस्तृत पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी आदि का काम करता है। अभियुक्त शराब पीने का आदी है। अभियुक्त विशाल उपरोक्त ने जस्ट डायल से गौरव टिकैत मोबाइल नंबर प्राप्त किया और शराब के नशे में चौधरी गौरव टिकैत के मोबाइल पर काल करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। विस्तृत पूछताछ से बम से उडाने तथा जान से मारने की योजना निराधार पायी गयी। पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सब इंस्पैक्टर सुधीर कुमार, का.सन्दीप डागुर, का.रवि शामिल रहे।
गमगीन माहौल में पूर्व विधायक पंचतत्व में विलीन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्व विधायक रणधीर सिंह के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद नेता भावुक हो गए। वहीं पूरे शहर में शोक छापा हुआ है। मुजफ्फरनगर में चरथावल विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे रणधीर सिंह एडवोकेट का शव पंचतत्व में विलीन हो गया। ज्येष्ठ पुत्र विपिन कुमार ने मुखाग्नि दी। चरथावल की कई शिक्षण संस्थाओं में आयोजित शोक सभा में पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को शहर के आर्यपुरी स्थित पूर्व विधायक के आवास पर शोक जताने के लिए विभिन्न पार्टियों के नेता, अधिवक्ता और गणमान्य लोग पहुंचे। उनके आवास से वाहन द्वारा शव नदी रोड श्मशान घाट ले जाया गया। वहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल जिंदल महासचिव जितेंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष कलीराम, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, प्रदीप मलिक, अरुण शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, प्रेम चंद गौतम, सुरेंद्र मैनवाल एडवोकेट, रामपाल मांडी, यमन कुमार, पूर्व एडीजीसी सीता राम आदि मौजूद रहें।
पूर्व विधायक के निधन पर छाया शोक-चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज नंगला पिथौरा एवं शहीद राजगुरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपलशाह में पूर्व विधायक के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। प्रबंधक राकेश वशिष्ठ ने कहा कि उनके निधन से राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है। वह मिलनसार, सरल, व्यवहार कुशल और मृदुभाषी व्यक्त्ति थे।
वहीं कस्बे में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, रमेश चंद सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, कसौली के मास्टर मामचंद पुंडीर, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मच्छदंर सिंह पुंडीर ने शोक संवेदना प्रकट की है।
बिना रजिस्ट्रेशन के हॉस्पिटल सील
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन के चलते हुए अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी की गई। जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे में स्थित आनंद हॉस्पिटल को बिना लाइसेंस के चलते डिलीवरी कराने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है।
दुकान के आगे रेहडा खडा करने को लेकर हुआ विवाद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के झांसी रानी चौराहे पर दुकान के सामने रेहड़ा खड़ा करने से मना करने पर दुकानदार से बदसुलूकी करते हुए देख लेने की धमकी दी गई। रेहड़े व्यापारियों द्वारा दुकानदार के साथ की गई बदसुलूकी एवं धमकी देने के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
झांसी रानी स्थित मार्किट के जिला अध्यक्ष यश भूटानी के नेतृत्व में दर्जनों दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि झांसी रानी चौराहे पर लगने वाले रेहड़ो को हटवाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खड़े रेहड़े व्यापारियों द्वारा ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट का मामला सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि कई बार रेहड़े वालों को ग्राहकों के साथ मारपीट एवं हाथा पाई करने से मना किया जा चुका है बावजूद इसके रेहड़ा व्यापारी बदी से बाज नहीं आ पा रहें हैं।
उन्होंने कहा कि दबंग रेहड़ा व्यापारी दुकानदारों को शाम के समय देख लेने की धमकी देकर दुकान के सामने ही रेहड़ा खड़ा कर व्यापार कर रहे हैं। दुकानदारों ने रेडा व्यापारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क के किनारे खड़े होने के कारण शहर आए दिन भीषण जाम के चंगुल में फंसता जा रहा है जिससे अतिक्रमण अजगर के माफिक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि दुकानदार लाखों रुपए खर्च करने के बाद अपना व्यापार एवं घर परिवार के लालन पालन के लिए मेहनत कर रहा है। उन्होंने बताया कि रेहडा व्यापारियों कुछ भी कहने एवं सुनने पर वे अभद्रता करते है।
शहर के झांसी रानी चौराहे पर रेहडा व्यापारी एवं दुकानदारों के बीच हो रहे विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे ट्रेफिक इंस्पेक्टर मीरपाल तेवतिया ने सड़क किनारे खड़े सभी रेहड़ों को हटवा दिया है। वहीं उन्होंने रेहडा व्यापारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि बिना परमिशन के रेहड़ा प्रतिबंधित क्षेत्रों में खड़ा करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी एवं जुर्माना भी वसूला जाएगा।
सपा नेता निकाय वोट बनवाने को सक्रिय हुए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । निकाय चुनाव के लिए वोट बनवाने के निर्वाचन आयोग के अभियान ११ मार्च से १७ मार्च के लिए सपा नेताओं ने अपने अपने क्षेत्रों में वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। सपा नेता साजिद हसन व सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी,युवा सपा नेता आदिल मलिक ने सपा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर, सरवट, जसवन्तपुरी, केवलपुरी,मलहुपुरा में सभी बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से सम्पर्क कर वोट बनवाने के अभियान में नए मतदाताओं को जागरूक करते हुए जिनकी वोट नही बन पाई अथवा वोट में त्रुटी होने पर उसको सही कराने के लिए सभी से अपील की। सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि अनेक क्षेत्रों में बीएलओ के न पहुंचने की शिकायत को प्रशासन के समक्ष रखकर सभी बूथ क्षेत्र में बीएलओ के पहुंचने व निष्पक्ष रूप से छुटी हुई शतप्रतिशत वोट बनवाने की मांग रखी जायेगी। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों में कमान सँभालकर नई वोट बनवाने के लोगो के फार्म भरे।
महिला थाने पर पुलिस अधीक्षक क्राइम व एडीएम एफ ने थाना समाधान दिवस पर पीड़ित फरियादियों की सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।पुलिस अधीक्षक क्राईम प्रशांत कुमार व एडीएम एफ ने आज महिला थाना पहुंचकर थाना समाधान दिवस में आए हुई महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु महिला थाना प्रभारी रेनू सक्सेना को निर्देश दिए।महिला थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिला फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता हैं इसी को मद्देनजर आज पुलिस अधीक्षक क्राईम प्रशांत कुमार व एडीएम एफ ने पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनी और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू सक्सेना को निर्देश देते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा गया।
2 शातिरों को किया गिरफ्तारः 50 हजार रुपए व जेवरात बरामद किये, 2 घटनाओं का खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों की गईं चोरी की दो वारदातों का खुलासा हो गया। पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को दबोचकर उनके कब्जे से ५० हजार रुपए नगद और लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामान बरामद किया। दबोचे गए बदमाशों ने चोरी की दो वारदात अंजाम देने की बात कबूल की।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले चिरागिया मदरसे के पास अम्बा बिहार में सलमा पत्नी राजपाल मलिक के किराए के मकान में अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर जेवरात और नगद रूपए चोरी कर लिए थे। सलमा के अलावा बदमाशों ने खालसा पट्टी सूजडू में शौकीन पुत्र जफरूद्दीन निवासी खालसा पट्टी सूजडू के घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी किये थे। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जामियानगर गेट के पास से दो शातिर बदमाश फिरोज उर्फ अफरोज पुत्र इदरीश निवासी खालसा पट्टी सूजडू और अब्दुल्ला पुत्र शमशाद निवासी कुंगर पट्टी सूजडू को अपाचे बाइक के साथ दबोच लिया। बताया कघि् दोनों बदमाशों के कब्जे से ५० हजार रुपए नगद और जेवरात और एक तमंचा १२ बोर मय कारतूस और एक चाकू बरामद हुए हैं।
भाविप समृद्धि द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा एक नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर साकेत कॉलोनी मुजफ्फरनगर मे जरूरत मंद छात्रों एव छात्राओ के लिए किया गया। सर्वप्रथम भारत माता एव स्वामी विवेकानंद की तस्वीरों पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलन किया गया। नेत्र परीक्षण वरदान धर्माथ नेत्र चिकित्सालय के कुशल डॉक्टर द्वारा किया गया। जिसमे २१० बच्चों का परीक्षण किया गया जिसमें ५० बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया । वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय से आए श्री अरविंद संगल जी का पटका पहनाकर आभार प्रकट किया गया। कैम्प श्री आशुतोष स्वरूप जी के सहयोग से आयोजित किया गया। शाखा सदस्य अजय गुप्ता,विनोद संगल,विनोद वर्मा, अरुण खेण्डलवाल, विशाल शर्मा,अचिन अग्रवाल, अरविंद गुप्ता जी का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने भैंसा व मोबाइल चोर को दबोचा
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल थाना क्षेत्र में घर के नौकर ने होली के उल्लास में लोगों को शराब पिलाकर किसान का भैंसा चुरा लिया। भैंसा के साथ नौकर मालिक का मोबाइल भी उड़ा ले गया। पुलिस ने सूचना पाकर कुछ ही घण्टो के भीतर आरोपी नौकर को चुराए गए मोबाइल फोन और भैंसे के साथ दबोच लिया।पुलिस आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। जनपद के चरथावल क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह ने हापुड़ जनपद के पिलखुवा निवासी मंगत को खेती किसानी के कामकाज के लिए घर पर रखा हुआ था। सुरेंद्र सिंह के अनुसार होली की रात को करीब १२ बजे उनके नौकर मंगत ने घर में बैठने वाले लोगों को खूब शराब पिलाई। जब सभी लोग शराब पीकर नशे में सो गए थे। तो मंगत के घेर में बंध रहा उनका भैंसा और उसका मोबाइल चुराकर फरार हो गया। सुंरेद्र सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने चुराए गए उनके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर आरोपी की लोकेशन पता कर ली। पुलिस के अनुसार मंगत उसके भैंसे को लेकर सबसे पहले खेतों के रास्ते होता हुआ देवबंद क्षेत्र में पहुंचा और वहां से छोटा हाथी किराए पर लेकर भैंसा बेचने के लिए निकला। बताया कि जैसे ही मंगत चुराए गए भैंसे को लेकर चरथावल थाना क्षेत्र में आया तो सर्विलांस पर उसकी लोकेशन आ गई और पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी मंगत से चुराया गया भैंसा और किसान का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सल्फास का सेवन कर किया सुसाइड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रेमी युगल द्वारा सल्फास खाने के बाद दोनों को गंभीर हालत में एक ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान पहले युवक की मौत हो गई। उसके १५ मिनट बाद युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है युवती के परिजनों ने प्रेमी को फटकारा था। जिससे उसने जहर खा लिया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली के गांव बवाना निवासी व्यक्ति के यहां उसके दामाद का २३ वर्षीय भांजा होली से पूर्व आया हुआ था। उसका प्रेम-प्रसंग युवती से काफी दिनों से चल रहा था। शुक्रवार को युवती के परिजनों के फटकारने पर युवक ने अचानक सल्फास खा लिया। उसके बाद आनन-फानन में गंभीर हालत में युवक को लेकर बुढ़ाना स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक युवक का उपचार कर ही रहे थे कि पता चला कि उसकी युवती ने भी सल्फास खा लिया। इसके बाद उसको भी इसी अस्पताल में लाया गया।
सूचना मिलते ही बुढ़ाना कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा, बुढ़ाना नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार व गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा आनंद कुमार भी हॉस्पिटल पहुंच गए। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के १५ मिनट के भीतर ही उसकी प्रेमिका की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


