समाचार (Muzaffarnagar News)
डीएम-एसएसपी ने सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर श्रीमति निकिता, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए तिलक लगाकर राखी बाँधी गयी। नन्हीं-मुन्नी बहनों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया तथा बालिका सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए आवश्यक हेल्पलाईन नम्बरों से अवगत कराया। साथ ही महोदय द्वारा समस्त छात्राओं को जीवन में कठिन परिश्रम कर अपना लक्ष्य प्राप्त करने हेतु उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया गया।
युवक का शव मिलने से हड़कम्प

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)बुढाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बुढाना से है जहां दिन निकलते ही कस्बा वासियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कस्बे के मुख्य पीठ बाजार के नाले में एक अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया।
पीठ बाजार के नाले में युवक का शव दिखाई देने से इलाके में जहां सनसनी फैल गई तो वहीं मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही आनंन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक के शव् को नाले से बाहर निकलवाया तो वहीं उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जहां घण्टो प्रयास के बाद जब मृतक की शिनाख्त नही हुई तो पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। उधर कस्बे में युवक के शव मिलने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैल गई जिसके बाद कई घण्टो के अथक प्रयास से पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करा सकी थाना प्रभारी आनन्द मिश्रा ने बताया की मृतक की शिनाख्त अमित कश्यप निवासी कस्बा बुढ़ाना के रूप में हो गई है उसके परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है थाना शव को पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बुढाना कोतवाली के पीठ बाजार का है पूरा मामला।
आईएमए के आह्वान पर क्लीनिक बंद रख किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं नृंशस हत्या के विरोध में पूरे देशभर में उबाल है। आईएमए के आह्वान पर पूरे देश के चिकित्सकों ने अपने क्लीनिक बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। मुजफ्फरनगर में भी आईएमए ने बैठक कर इस घटना के विरोध में विस्तार से चिकित्सकों को बताया। कोलकाता की घटना के विरोध में इंडियन मैडिकल एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्टै्रट को सौंपा।
इण्डियन मैडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.हेमंत कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि कोलकाता की घटना के विरोध मे सरकूलर रोड स्थित आईएमए भवन पर संगठन से जुडे चिकित्सकों की एक बैठक आहूत हुई। बैठक के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया। आईएमए भवन पर सिटी मजिस्टै्रट को सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि कोलकाता की घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर किया है। आज देश के अस्पतालों में चिकित्सकों को विभिन्न प्रकार के खतरों व भय के बीच काम कररना पडता है। अक्सर अस्पताल में घटनाए होने के बाद चिकित्सक वर्ग को न्याय नही मिल पाता है। आज चिकित्सक अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित है। कोलकाता की घटना में निष्पक्ष व विश्वसनीय जांच करने की मांग देशभर के चिकित्सक कर रहे हैं। इस प्रकरण इस प्रकरण में कार्यवाही कुछ ऐसी होनी चाहिए, जिसका कठोर संदेश अराजक तत्वों पर जाय। जिससे ऐसे अराजक तत्वों के मन में कानून का भय व्याप्त हो व इस तरह की घटनाओं में लगाम लगे। कोलकाता की घटना को लेकर आईएमए मुजफ्फरनगर के चिकित्सक आपसे निम्न बिन्दुओं के सन्दर्भ में अपनी मांगो को आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। जिनमें क्रमशः दोषियों की तत्काल गिरफ्तार हो, मामले में त्वरित सुनवाई कर दोषियों को अधिकतम सजा दिलाई जाए। डॉक्टरो व अन्य स्वास्थ्य कर्मियो को सभी प्रकार की अराजक घटनाओं से बचाने के लिए एक केन्द्रीय कानून बनाया जाए। सभी स्वास्य देखभाल संस्थाआें को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को देश के किसी भी इलाके में काम कर रहे मैडिकल छात्रों और सभी आधुनिक चिकित्सा डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित सख्त नियमों को लागू करने का अधिकार दिया जाए। हम आईएमए के चिकित्सकों कर आपसे अपेक्षा है कि आप हमारी मांगो को पूरा करके देश भर के चिकित्सकों को भयमुक्त परिवेश प्रदान करेंगे। जिससे चिकित्सक समाज को अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दे सकेंगे। बैठक मे आईएमए के अध्यक्ष डा.हेमन्त कुमार, सचिव डा.यश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डा.ईश्वर चन्द्रा, डा.सुनील चौधरी, डा.तारा मोहन, डा.निशा मलिक, डा.आमोद कुमार, डा.पूजा चौधरी, डा.सिद्धार्थ गोयल, डा.डी.एस.मलिक, डा.मनोज काबरा, डा.नीरज काबरा, डा.मनीष अग्रवाल, डा.दीपक गोयल, डा.तुषार गुप्ता, डा.विभोर कुशवाहा, डा.एम.के.बंसल, डा.एस.सी.गुप्ता, डा.यू.सी.गौड, डा.रविन्द्र जैन, डा.पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। गुड खाण्डसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने भी चिकित्सकों को आश्वासन दिया।
चैन स्नेचिंग करने वाले शातिर को दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चौन स्नैचिंग के अभियोग का १८ घण्टो के अन्दर सफल अनावरण, शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ०१ शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चौन स्नैचिंग के अभियोग का १८ घण्टो के अन्दर सफल अनावरण करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ०१ शातिर चोर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गढी गांव की तरफ कच्चे रास्ते पर गउशाला फार्म की टयूबवेल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
१६ अगस्त को वादी द्वारा थाना नई मण्डी को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरी माताजी सुबह मोर्निग वॉक करके घर आ रही थी जैसे ही घर के बाहर दरवाजे पर पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी माता जी के गले से सोने की चौन को झपट्टा मारकर ले गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु०अ०सं० ३७२/२०२४ धारा ३०४ बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतू थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा चैन स्नैचिंग के अभियोग का १८ घण्टो के अन्दर सफल अनावरण करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ०१ शातिर चोर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गढी गांव की तरफ कच्चे रास्ते पर गउशाला फार्म की टयूबवेल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शुभम उर्फ शिवम कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से टूटी हुई चैन के दो टुकडे पीली धातु के, ०१ सीडी डिलक्स मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीडी ५६३५। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक प्रदीप कुमार, उ०नि० तपन जयन्त, उ०नि० मोहित सिंह, का० गौरव कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।
टॉपर्स को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जानसठ रोड़ स्थित एस० डी० कालेज ऑफ इन्जिनियरिंग एंड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर में बी० टेक० मैकेनिकल इंजीनियरिंग के टॉपर्स को सम्मानित करने के लिये सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान में बी० टेक० की कुल सात ब्रांच संचालित है। जिनमें कम्प्यूटर सांइस एण्ड इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर सांइस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलैक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजी०, मैकेनिकल इंजी०, सिविल इंजी० एवं इलैक्ट्रिकल इंजी० प्रमुख ब्रांच है। बी० टेक० मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अन्तिम वर्ष के छात्र निशान्त सैनी ने ७८.४प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, अमन त्यागी ७४.४०प्रतिशत द्वितीय तथा अनुपम त्यागी ७४प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। सचिव-अनुभव कुमार ने ब्रांच टॉपर्स को संबोधित करते हुये कहा कि यदि आप सूर्य की तरह चमकना चाहते है तो सूर्य की तरह तपना सीखो। तप अनुशासन, मेहनत व लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता की कुँजी है। युवा इंजीनियर्स राष्ट्र के निर्माता व भविष्य की आधारशिला है। युवाओं को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सदैव स्मरण रखना चाहिये। स्वस्थ, सुन्दर व स्वच्छ राष्ट्र एवं समाज ही हमें शांतिपूर्ण जीवन दे सकता है। इसलिये आत्मविश्वास के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास के प्रति भी सज रहना चाहिये तथा किसी भी मुकाम पर पहुँचने पर भी भारतीयता एवं अपनी जड़ों से अलग नहीं होना चाहिये। उन्होने कहा कि इंजीनियर को किसी भी प्रोडक्शन की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। इंजीनियरिंग के भी कई विभाग होते हैं उदाहरण के तौर पर सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इत्यादि। इन सभी विभागों के अलग-अलग कार्य हैं और प्रोडक्शन में इनका अलग-अलग रोल है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनता जा रहा है। निदेशक-डा० सिद्वार्थ शर्मा ने पास आउट छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है तथा संस्थान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बना चुका है। जिसका लाभ इंजी० शिक्षा के युवा आकांक्षी उठा रहे है तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिये कटिबद्ध है। उन्होने कहा कि हमारे छात्र-छात्रायें देश विदेश में अपनी प्रतिभा से संस्था का नाम रोशन कर रहे है। एस० डी० कालेज ऑफ इन्जिनियरिंग एंड टैक्नोलोजी छात्रों के हित में काम करने के लिये प्रतिबद्ध है। विभागाध्यक्ष-इंजी० मनोज झा ने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियर हर उपकरण और मशीन की दक्षता को डिजाइन करने, विकसित करने और बढ़ाने का कार्य करते हैं। ये आमतौर पर डिजाइनिंग, प्रोडक्शन, एनालिसिस और टेस्टिंग, इंस्टॉलेशन आदि में स्पेशलाइज्ड होते हैं। एक अच्छा मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए एक व्यक्ति को मैथ्स, फिजिक्स और अपलाईड इंजीनियरिंग जैसे विषयों की जानकारी के साथ-साथ बेहतर स्किल्स होने चाहिए। मैकेनिकल इंजीनियरिंग व्यापक इंजीनियरिंग क्षेत्रों में से एक है। यह किसी भी चीज के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंस्टॉलेशन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस से संबंधित है।
गैस्ट लेक्चर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भोपा रोड स्थित एस0डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज में आज दिनांक 17.08.2024 को एक दिवसीय गैस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि इन्सीटयूट ऑफ फार्मास्यिटिकल साईंसिज कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी हरयाणा डॉ0 सुरेन्द्र वर्मा ने ‘इनोवेटिव रिसर्च एण्ड स्ट्राटपस इन फार्मास्यिटिकल‘ नामक शीर्षक पर अपने व्याख्यान दिये।
डॉ0 सुरेन्द्र वर्मा को फार्मेसी के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि एकेडमिक व रिसर्च में अपार अनुभव है और अनेको विद्यार्थियों को एम0फार्मा, पी0एच0डी0 में गाइड कर चुके है व उनके अनेकों पेटेंट, शौध पेपर यू0जी0सी0 मान्यता प्राप्त नेशनल और इन्टरनेशनल जनरल में प्रकाशित हो चुके है। डॉ0 सुरेन्द्र वर्मा ने अपने व्याख्यान में परपज ऑफ फार्मेसी और जॉब अर्पोट्यूनिटीज के मुख्य बिन्दु जैसे क्यू-ए, क्यू-सी, आर एण्ड डी, फार्मा मार्केटिंग, ऑनलाइन फार्मेसी, ड्रग इंस्पेक्टर, पैथोलॉजीकल लैब साईनटिस्ट व विभिन्न प्रकार की तकनीकियों व फार्मा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कॉलेज प्रबन्धन व प्रशासन की प्रशांसा करके छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि फार्मा क्षेत्र विश्वव्यापा सम्भावनाएं लिये हुए है जिसमें कि एक फार्मासिस्ट अपनी समस्त आंकाक्षाओं को पूर्ण कर सकता है तथा उन्होंने बताया कि फार्मेसी क्षेत्र में स्ट्राटपस को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किये।
कॉलेज निदेशक डॉ0 अरविन्द कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के व्याख्यान से हमारे छात्र-छात्राओं को निश्चित रूप से लाभ मिला व भविष्य में इस जानकारी का प्रयोग करके अपने करियर का निर्माण कर सकते है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं प्रवक्ता डॉ0 वैशाली सिंह, डॉ0 भुवनेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, मिनाता, कुलदीप सैनी, संजीव रतन तिवारी, सलमान, समी, पीयुष, महिमा, अनुराग कुमार, अर्शी सैफी, मौ0 जुबैर, ललिन, नसीम, मुब्बासिर, प्रभा, आस्था, सुबोध कुमार, सना जैदी, एलिश, अमन, अश्वनी, अक्षय वर्मा, विनय कुमार रोहित, विकास कुमार, आरिफ आदि मौजुद रहे।
लाखों की चोरी
खतौली। मोहल्ला जैन नगर में भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल के भाई भट्ठा कारोबारी संजय सिंघल के बंद मकान में एसी के बराबर में लगा खिड़की का शीशा तोड़ कर लाखों रुपए की चोरी की गई। भाजपा नेता अनुज सहरावत की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव ने बताया कि अपराधी शीघ्र ही सालांखों के पीछे होंगे। डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने जांच पड़ताल की। बताया गया कि परिवार गाजियाबाद में मौत में गया हुआ था। गेट खुला देख कर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को दी।
हज कमैटी ऑफ इंडिया ने की हज ऑनलाइन फार्म की तिथि घोषित
मुजफ्फरनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने बताया कि ”हज 2025 की यात्रा पर जाने वाले सभी हज यात्रियां को सूचित किया जाता है, कि हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा अपनी वेबसाईट ीजजचरूध्ध्ींरबवउउपजजममण् हवअण्पद पर हज सत्र 1445 हि0-2024 की घोषणा की गयी है, जिसमें अवगत कराया गया है कि हज ऑनलाईन आवेदन फार्म दिनांक 13.08.2024 से भरे जाने आरम्भ है आवेदन की अन्तिम तिथि 09.09.2024 है। ऑनलाईन आवेदन फार्म हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाईट ीजजचरूध्ध्ींरबवउउपजजममण् हवअण्पद पर व मोबाईल एप ‘‘हज सुविधा‘‘ पर भरा जा सकेगा प्रत्येक इच्छुक आवेदक आवेदन फार्म भरने से पूर्व घोषणा पत्र आवश्य पढें। गाईड लाइन्स वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन हेतु मशीन पठित वैद्य अन्तगर्राष्ट्रीय पासपोर्ट का होना आवश्यक है, जो आवेदन की अन्तिम तिथि से पूर्व का जारी होना चाहिये व दिनांक 15.01.2026 तक इसकी वैधता होना आवश्यक है।
19 अगस्त तक आईटीआई में प्रथम चरण में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि
मुजफ्फरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माहः अगस्त-२०२४ से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया-२०२४ के अनुसार प्रथम चरण चयन परिणाम से प्रवेश लेने की अन्तिम तिथि १६.०८.२०२४ तक निर्धारित थी, को जनहित में पुनरीक्षित कर प्रवेश की अन्तिम तिथि १९.०८.२०२४ रात्रि १२.०० बजे तक (अवकाश सहित) विस्तारित की जाती है। प्रथम चरण में चयन परिणाम के चयनित ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा निर्धारित समयावधि में प्रवेश नहीं लिया गया है, वे अभ्यर्थी अब दिनांकः १९.०८.२०२४ रात्रि १२.०० बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों एवं उनक एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पास पोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित चयनित राजकीयध्निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु सम्पर्क स्थापित करेंगे।
स्मार्ट मीटर लगाने की हुई शुरूआत
मुजफ्फरनगर। मंडी बिजली घर के अंतर्गत आज विद्युत उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर पोस्टपेड भरतीय कॉलोनी में लगाने की शुरुआत की गई जिसमें उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार मंडी समिति स्मार्ट मीटर कंपनी लगवाने के प्रतिनिधि क्षी विनीत कुमार व उनकी टीम उपस्थित रही विद्युत उपभोक्ताओं को मौके पर ही सीलिंग दी गई सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य निःशुल्क किया जा रहा है किसी भी कर्मचारी को धन ना दें।
दो युवको ंकी सड़क हादसे में हुई मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे दो व्यक्तियो की मौत व एक अन्य युवक के गंभीर रूप से घायल हो जाने से परिजनो मे हडकम्प मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब साढे तीन बजे मंसूरपुर थाना क्षेत्र की बेगराजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सडक किनारे चल रहे 35 वर्षीय गोपाल निवासी पुरकाजी, जगरूप पुत्र ईलमसिंह निवासी बदेडी शामली उम्र करीब 40 वर्ष एवं इनका तीसरा साथी तुषार पुत्र मुंडेट थाना आदर्श मंडी शामली गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि अधिक रक्तश्राव के कारण गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन मे घायल जगरूप व तुषार को उपचार के लिए एम्बूलैन्स की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान जगरूप पुत्र ईलमसिह की मौत हो गई। पुलिस ने जब इस हादसे की सूचना परिजनो को दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। आज दोपहर हुए इस सडक हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग )का आयोजन किया गया ।जिसका शुभारंभ डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा जैन कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य श्रीमती सारिका जैन द्वारा किया गया । बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का उत्कर्ष प्रदर्शन रहा ।प्रतियोगिता को सफल बनाने में सत्यकाम तोमर( निर्णायक) राहुल कुशवाहा (निर्णायक )प्रमोद , गया प्रसाद , अक्षय , श्रीमती बबीता राणा , श्रीमती रचना रावत, श्रीमती प्रियंका शर्मा, प्रीति शर्मा का विशेष योगदान रहा।
बाइक चलाने वाला युवक स्टंट दिखाता घायल
बुढ़ाना। मौत के कुएं में बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मौत के कुएं में तेज रफ्तार बाइक से किए जा रहे मोत के स्टंट जोकि जरा सी चूक के कारण बड़ा हादसे के दावत देते है। मौत का कुआं मौत बनने से बाल बाल बचा हाथ छोड़कर बाइक चलाने के दौरान बैलेंस आउट होने से गिरा युवक घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल में कराया भर्ती, जान पर रिस्क लेकर मौत के कुएं में बाइकों को चलाने वाले जान की लगा रहे है बाजी। बुढ़ाना के इंटर कॉलेज मैदान में लगे मेला छड़ियान का मामला।
सम्पूर्ण संसार भगवान का स्वरूप
मुजफ्फरनगर। मांडी की धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा-व्यास – श्रीसीताराम शास्त्री द्वारा कथा का वर्णन किया गया। सम्पूर्ण संसार भगवान का स्वरूप है। भगवान आनन्द-स्वरूप है। जगत् के कण कण में वही स्वरूप विद्यमान है। कथा में ललिता प्रसाद रतूड़ी, अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जनार्दन शर्मा, सतीश गोयल, कुलदीप गर्ग व राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे
राखी मेकिंग कॉम्पीटिशन
मुजफ्फरनगर। एस. डी. ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में राखी मेकिंग कॉम्पीटिशन आयोजित किया गया जिसका संचालन स्कूल के निर्देशक डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा व प्रधानाचार्या साक्षी बालियान ने किया इस प्रतियोगिता में कक्षा १ से ५ तक के छात्र – छात्राओ ने प्रति भाग लिया इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशमीत,खुशी,सैफ द्वितीय स्थान कुंज, ओजस्वी व तृतीय स्थान अरनव, रिमशा ने प्राप्त किया प्रधानाचार्या साक्षी बालियान ने कहा कि इस प्रतियोगिता के द्वारा छात्राओं में सर्जनात्मकता का विकास होता है व विभिन्न प्रकार की वस्तुओं से राखियां बनाकर छात्राओं ने अपने कौशल का परिचय दिया प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल के निर्देशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने सभी प्रतिभागियों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया छात्र – छात्राओं ने भविष्य में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने का अनुरोध किया ताकि सभी छात्र दृ छात्राओं ने अपने व्यक्तित्व में निखार ला सकें । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकगण श्वेता , शैलजा , विदुषी, अमिता, सुरेखा, रेखा , प्रीति, पूजा,राधा,विशाखा, गुलनाज, सपना, शिप्रा, हिमांशु, सौरभ, विकास, अविषेक ठाकुर सुमित, आदि का सहयोग रहा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसपी सिटी व एसडीएम खतौली ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर व उप जिलाधिकारी खतौली द्वारा तहसील खतौली पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व उप जिलाधिकारी खतौली श्रीमति मोनालिसा जोहरी द्वारा तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भाकियू अराजनैतिक ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आदेशानुसा बांग्लादेश में हो रहे धार्मिक उन्माद को रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा जीआईसी मैदान से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च कर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन नगर मनीस्टेट को दिया और मुजफ्फरनगर की जनता से भी युवा जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी जी द्वार मुजफ्फरनगर जिले के वासियों से भी अपील की है की आपसी भाईचारा बनाए रखें किसी शरारती तत्व के बहकावे में ना आए और जैसे हिंदुस्तान में हमारा भाईचारा कायम है ऐसे ही बनाए रखें साथ में उपस्थित रहे। युवा नगर अध्यक्ष वसीम खान ब्लॉक अध्यक्ष बबल ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष बगरा युवा ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल समस्त कार्यकर्ता वह पदाधिकारी मौजूद रहे ।
शिक्षक के साथ मारपीट
चरथावल। छात्र ने अपने शिक्षक के साथ मारपीट कर डाली। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत मे लेते हुए मामले की जांच पडताल शुरू की।
सूत्रो के अनुसार कस्बा चरथावल स्थित एक इंटर कॉलेज के छात्र ने गुरू शिष्य परम्परा को कलंकित करते हुए अपने शिक्षक के साथ मारपीट कर डाली। शोर शराबे की आवाज सुनकर इस दौरान शिक्षण कार्य मे लगे अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत मे लेते हुए उससे पूछताछ शुरू की।
आर्य समाज के मंत्री का निधन
चरथावल। आर्य समाज के मंत्री मदनपाल त्यागी के निधन से कस्बे मे शोक छा गया। आर्य समाज से जुडे पदाधिकारियो एवं कस्बे के गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। कस्बे के मौहल्ला मुर्दा पटटी निवासी आर्य समाज के मंत्री मदनपाल त्यागी के निधन से कस्बे मे शोक की लहर दौड गई। आर्य समाज मन्दिर के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। कस्बे के गणामन्य लोगो ने भी श्री मदनपाल त्यागी के निधन पर शोक जाहिर किया है।
सपा छात्र नेता नदीम मलिक,इसरार अल्वी ने चलाया सपा सदस्यता अभियान
जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की उपस्थिति में अनेक युवाओं को सदस्य्ता दिलाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि 9 अगस्त क्रांति दिवस से चलाए जा रहे छात्र नौजवान पीडीए सदस्यता अभियान के अंतर्गत समाजवादी छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक व पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी द्वारा श्री राम डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया।
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट की उपस्थिति में श्री राम डिग्री कॉलेज में कैंप लगाकर अनेक युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने इस अवसर पर छात्र नौजवानों से अपील करते हुए कहा की संविधान आरक्षण व युवाओं के हितों की रक्षा के लिए वह समाजवादी पार्टी के साथ आकर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें।
समाजवादी छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक व पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी ने कहा कि छात्रों नौजवानों को शिक्षा रोजगार व संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी के साथ आना चाहिये केवल समाजवादी पार्टी ही छात्र नौजवानों के हकों की आवाज बुलंद करती है।
कार्यक्रम में शाहवेज कुरैशी एडवोकेट, इरफान मलिक सहित अनेक कार्यकर्ताओ के सहयोग से बड़ी संख्या में नौजवानों छात्रों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।


