News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

इनामी शातिर को मुठभेड में पकडाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)दिनदहाड़े शातिर चोर लुटेरे बदमाश और पुलिस के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग एवं तलाशी अभियान में लगी थी ।यहां बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस टीम पर फायर झोंक राजवाहे के रास्ते मौके से भगाने लगा। जहां पीछा करने पर जब पुलिस ने भाग रहे बदमाश को फिर से रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी भाग रहे बदमाश पर फायर झोंक दिया जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जिसे घेरा बन्दी कर पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है । दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी कोतवाली अंतर्गत भोपा रोड स्थित चांदपुर की पुलिया का है जहां दोपहर में पुलिस संदिग्ध वाहन व् व्यक्तियों की चेकिंग एवं तलाशी अभियान में लगी थी ।बताया जा रहा है कि तभी एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया जिस पर बाइक सवार ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर झोंक मोके से भागने का प्रयास किया। उधर पुलिस ने बदमाश देखे जाने की सूचना आलाधिकारियों को देते हुए मौके से भाग रहे बदमाश का पीछा किया जहां बदमाश राजवाहे की पटरी से भागने लगा तो वहीं पुलिस ने फिर से बदमाश को रुकने के लिए ललकारा मगर बदमाश ने रुकने के बजाय पुनः पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए मोके से भाग रहे बदमाश पर फायर झोंक दिए जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वह लड़खड़ाते हुए बाइक सहित खाई में जा गिरा पुलिस ने किसी तरह चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए बदमाश को दबोच लिया और उसके कब्जे से अवैध असलाह भी छीन लिया । मौके पर पहुंची सीओ नई मंडी रूपाली राव ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया बदमाश दानिश पुत्र रहीस अहमद निवासी कोतवाली देहात शेखयान मोहल्ला थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर का निवासी है जिस पर मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जनपदों एवं राज्यों में २० से ज्यादा मामले दर्ज है तथा मुजफ्फरनगर में ही कई मामलों में वह वांछित था जिस पर २५००० का इनाम भी घोषित था। उन्होंने बताया कि नहीं मंडी कोतवाली पुलिस यहां भोपा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी जिस पर यह बदमाश पुलिस टीम पर फायर जोक मौके से भगाने के प्रयास में था फिलहाल पकड़े गए बदमाश को कब्जे में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तो वही उसके अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
मोके पर सीओ नई मण्डी रूपाली राव, थाना प्रभारी नई मंडी बबलू कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी गुड़ मण्डी संजय कुमार मय हमराही गण,चौकी प्रभारी गांधी नगर जितेंद्र कुमार मय हमराही गण सहित थाना नई मंडी टीम जिसमे हेड कांस्टेबल सुशील कुमार,इरफान,का० कुलदीप,हिमांशु,आदि पुलिस कर्मी मोजूद रहे। थाना नई मण्डी क्षेत्र के चांदपुर पुलिया पर हुई मुठभेड़।

 

धोखाधडी करने वाले शातिर को दबोचा
एटीएम बदलकर निकालता था रूपयेMuzaffarnagar News
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना शाहपुर पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी से पैसे निकालने के अभियोग का सफल अनावरण, शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ०१ अभियुक्त गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से ५५ हजार रुपये नगद, विभिन्न बैंको के ४० एटीएम कार्ड, अवैध शस्त्र आदि बरामद। अभियुक्त एटीएम में बुजुर्ग, महिलाओं व सीधे सादे लोगों को करता था टार्गेट, मदद करने के बहाने कार्ड बदलकर निकालता था लोगों के खातों से धनराशि। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह व थाना प्रभारी शाहपुर ब्रजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड धोखाधडी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ अभियुक्त को कसेरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से धोखाधडी से निकाले गये ५५ हजार रुपये नगद, विभिन्न बैंकों के ४० एटीएम कार्ड, अवैध शस्त्र, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
२० अगस्त को वादी श्री राशिद अली निवासी ग्राम निरमानी थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि कस्बा शाहपुर स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम में वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से ५५ हजार रुपये निकाल लिये गये है। इस सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु०अ०स०-२८२/२४ धारा-३१८(४) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व एटीएम फुटेज को चेक करते हुए अभियुक्त की पहचान की गयी तथा अभियोग का सफल अनावरण करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जमशेद पुत्र शौकत अली निवासी बाबरी निकट जामा मस्जिद थाना बाबरी, शामली। अभियुक्त के कब्जे से ५५ हजार रुपये नगद, विभिन्न बैंकों के ४० एटीएम कार्ड, ०१ मोबाइल फोन, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त जमशेद उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह एटीएम में पैसे निकालने आये बुजुर्ग, महिलाओं व सीधे-सादे लोग जो एटीएम का प्रयोग करना कम जानते है उनको मदद का आश्वासन देते हुए उनका कार्ड व पिन ले लेता था तथा कार्ड को खराब बताकर उसी कार्ड से मिलता हुआ पुराना कार्ड दे देता था। ऐसे लोगों के एटीएम से जाने के बाद उनके कार्ड से धनराशि निकालता था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० गजेन्द्र सिंह, विमल कुमार, है. कां. सचिन, का. राघवेन्द्र सिंह थाना शाहपुर शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा इस तरह की धोखाधडी विभिन्न जनपदों में करना बताया गया है जिसकी जांच थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

समाजवादी महिला सभा की अनिता कश्यप बनी प्रदेश सचिव
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के दिवंगत वरिष्ठ नेता डॉ संजीव कश्यप की पत्नी अनिता कश्यप को सम्मान देते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा उनको प्रदेश कार्यकारिणी में ष्प्रदेश सचिवष् बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। वरिष्ठ सपा नेता डॉ संजीव कश्यप के बीमारी से निधन के बाद समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उनके परिवार को सांत्वना व सहायता दी गयी थी। अनिता कश्यप द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की सेवा करने की इच्छा जताने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा मे उनको प्रदेश सचिव पद पर सम्मान दिया गया है। प्रदेश सचिव बनाये जाने पर अनिता कश्यप ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष सपा श्यामलाल पाल सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का आभार जताते हुए कहा कि अति पिछडो को सम्मान व भागीदारी देने की एकमात्र गारंटी अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी है तथा भाजपा केवल अति पिछडो के वोट हड़प कर उनको सत्ता में अधिकार भागीदारी व सम्मान देने से कतराती है।

 

कैबिनेट मंत्री भूमि पूजन में पहुंचे
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ के परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ इकाई के भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार , एम एल सी श्रीमती वंदना वर्मा एवं लोकदल के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत राठी के साथ हवन पूजन में सहभागिता की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया । भा.ज.पा.मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता और उनके सहयोगी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

 

जनपद में चले चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़ेध्घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

21गांठ वाला दूर्वा दल सर्वश्रेष्ठ -संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। एक बार देवताओं को अनलासुर नाम के दैत्य से बचाने के लिए गणेश जी ने उसे निगल लिया था,इसके बाद गणेश जी के पेट में भारी जलन होने लगी, इस परेशानी से निपटने के लिए कश्यप ऋषि ने गणेश जी को २१ दूर्वा की गांठें खाने को दीं, इससे उनकी जलन शांत हुई और तभी से गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई, महामृत्युंजय सेवा मिशन के अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि तीन गांठ वाले सात दल एक साथ बांधकर २१ गांठ हो जाती है अतः यह दल चढ़ाना श्रेष्ठ है।

 

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर मशहूर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अनुज कुमार को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। पटेल नगर नई मंडी स्थित तेजस हेल्थ केयर पर विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर एक निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन शहर के मशहूर फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर अनुज कुमार की देख रेख में किया गया। कैंप में कमर दर्द ,घुटने का दर्द ,गर्दन का दर्द , कोहनी का दर्द, हाथों का सुन्नपन , सीयाटीका, चनका ,मोच ,झटका, लकवा, अधरंग, टेनिस एल्बो, जोड़ों का जाम, सीपी चाइल्ड आदि से पीड़ित सैकड़ो की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने डॉक्टर अनुज कुमार से परामर्श लेकर फिजियोथैरेपी कैंप का लाभ उठाया। निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप में डॉक्टर अनुज कुमार ने बताया कि जिस प्रकार आधुनिक सुविधाएं बढ़ रही हैं उसी प्रकार नए रोग भी प्रभाव में आ रहे हैं जिसमें सर्वाइकल का दर्द घुटने, घुटने का दर्द, कंधे का दर्द सामान्य है। इनसे बचने के लिए हमें अपने लाइफ स्टाइल को संयोजित करना पड़ेगा। मोबाइल, तकिया एवं लैपटॉप का प्रयोग सर्वाइकल के प्रमुख कारणों में से है अतः इनका अत्यधिक उपयोग नहीं करना चाहिए। तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तेजस फाउंडेशन समय-समय पर निशुल्क कैंप जैसे की हड्डियों में कैल्शियम की जांच का कैंप, खून की जांच का कैंप, डॉक्टर परामर्श का निशुल्क कैंप, ब्लड डोनेशन का कैंप आदि कैंपों के माध्यम से मुजफ्फरनगर के निवासियों को लाभ प्रदान करती रहती है। इसी कड़ी में आज विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर पटेल नगर स्थित तेजस हेल्थ केयर पर निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन डॉ अनुज कुमार की देखरेख में किया गया। साथ में डॉक्टर तनु त्यागी का परामर्श लेकर शिविर में महिलाओं ने कैंप का लाभ उठाया। इस विश्व फिजियोथैरेपिस्ट दिवस के अवसर पर तेजस फाउंडेशन के पदाधिकारी संजय मिश्रा, अमित गोयल ,प्रशांत कुमार राजा एडवोकेट, दीपक सराफ,शिवम अरोड़ा, रमेश पांचाल के द्वारा डॉक्टर अनुज कुमार को मोमेंटो एवं पटका देकर सम्मानित किया गया। संजय मिश्रा ने बताया कि आगे भी इसी तरह के कैंपों के माध्यम से जनपद वासियों को लाभ पहुंचाने का कार्य तेजस फाउंडेशन करती रहेगी। आज के निशुल्क फिजियोथैरेपिस्ट कैंप में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने कैंप का लाभ उठाया तेजस हेल्थ केयर के शिवम प्रजापति ,आफिया ,मुस्कान, पायल ,ताबिश, रवि कुमार, हिमांशु का सहयोग रहा।

 

भाजपा की बैठक आयोजित
पुरकाजी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा पुरकाजी, विधान सभा की बैठक पुरकाजी मंडल में संपन्न हुई बड़ी संख्या में ओबीसी वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुंदर पाल जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला संयोजक सदस्यता अभियान मनोज पांचाल विश्वकर्मा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग, विजय वर्मा जिला मंत्री बुढ़ाना विधान सभा संयोजक, सचिन प्रजापति पुरकाजी विधानसभा संयोजक अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और अतिथियों ने उपस्थित होकर कारकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को सदस्यता के विषय में पूर्ण जानकारी दी और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनाने हेतु आवाहन किया .और बताया कि टोल फ्री नम्बर ८८००००२०२४ पर मिस्ड कॉल करके सदस्य बने और पिछड़े समाज के कार्यकर्ताओ से आह्वान किया भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में सहयोग करे और मोदी जी के नेतृव में भारत विश्व गुरु बनने में सहयोग करे। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के सारे मंडल अध्यक्षों कपिल कश्यप ,इंदर प्रजापति,ऋषिपाल पाल,योगेश पाल, को भी सम्मानित किया गया । सदस्यता के विषय में जानकारी देकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आवाहन किया।

निःशुल्क योग साधना शिविर में योग के दिये टिप्स
मुजफ्फरनगर। तीव्र रोग हमारे दुश्मन नहीं दोस्त होते हैं। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने योग गोष्ठी में व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मौसम परिवर्तन के समय अक्सर नजला, जुकाम ,खांसी, बुखार, उल्टी -दस्त का प्रकोप बढ़ जाता है। नजला, जुकाम, खांसी तथा उल्टी और दस्त यह तीव्र रोग कहलाते हैं। तीव्र रोग हमारे दोस्त होते हैं । जब शरीर के अंदर विजातीय तत्व बढ़ जाते हैं तब उन विजातीय तत्वों को बाहर निकालने के लिए शरीर प्राकृतिक रूप से इन विजातीय तत्वों को बाहर निकालने का काम करता हैं। परंतु हम इन रोगों में दवाई लेकर इन विजातीय तत्वों को शरीर के अन्दर ही रोक देते हैं जिसके परिणाम स्वरूप दमा, फेफड़ों के रोग तथा कैंसर जैसे भयानक रोग शरीर के अंदर पैदा हो जाते हैं। इनको प्राकृतिक रूप से ठीक करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना अजवाइन को दूध में पकाकर पीना, शुद्धि क्रिया रबर नेति, सूत्र नेति, व जल नेति तथा अन्य घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे के द्वारा आराम से ठीक किया जा सकता है जिनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं पड़ता। इस अवसर पर डॉक्टर प्रवीण बालियान ने बताया कि मौसम परिवर्तन के समय शरीर अपने आप को मौसम के अनुसार ढालने में समय लेता है जिसकी वजह से शरीर खांसी, नजला ,जुकाम ,बुखार आदि संचारी रोगों की चपेट में आ जाता है। जिनको हम घरेलू उपचार जैसे त्रिकुटा आदि का प्रयोग करके तथा साफ सफाई के द्वारा इन रोगों से आसानी से बच सकते हैं।
डॉक्टर अक्षय बालियान ने बताया कि इस मौसम में मक्खी, मच्छर, बैक्टीरिया व अन्य सूक्ष्म जीवाणु पैदा हो जाते हैं। इसलिए अपने आसपास साफ सफाई रखें तथा मच्छरदानी का प्रयोग करें, रात्रि भोजन सूर्यास्त से पहले करे और नियमित योग अभ्यास करें तभी हम मौसम परिवर्तन के समय होने वाले रोगों से बच सकते हैं। रविदत्त आर्य ने बताया कि मौसम परिवर्तन के समय हल्का सुपाच्य भोजन करें तथा ठंडी चीजों का सेवन न करें।करो योग रहो निरोग। जो नियमित योग करेगा वह सदा स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, देवेंद्र बालियान, अशोक मित्तल ,कुलदीप मित्तल, आचार्य रामकिशन सुमन ,रितु मलिक, रजनी मलिक ,बेबी सैनी आदि योग साधकों ने भाग लिया

 

गणेश जन्मोत्सव का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। १८ वा १० दिवसीय गणेश जन्मोत्सव का शुभारम्भग बड़ी धर्मशाला न्यू मंडी से हुआ। पूजा के प्रथम दिन में मुख्य यजमान मनीष कपूर वरिष्ठ उद्योगपति अमरीश गोयल, शलभ गुप्ता व्यापारी नेता एवं भाजपा नेता, आशीष शर्मा, सतीश कौशिक, अंकित सिंघल नितिन शर्मा आदि रहे आयोजक गण संजय गोयल ने सभी को टोपी पटका पहनाकर स्वागत किया ओर मनीष कपूर, शलभ गुप्ता, अंकित सिंघल को स्मृति चिन्ह प्रदान किये।आज प्रथम दिन सुन्दर कांड के साथ गणेशोत्सव का शुभारम्भ किया गया। सेकड़ो की संख्या मै यजमान मौजूद रहे।

 

 

निःशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर की नारायणी शाखा द्वारा आम जनमानस की सेवारत चलाए जा रहे संस्कृति सप्ताह के पंचम कार्य के अंतर्गत एक निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के सहयोग से राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरीपुरम कूकडा, मुजफ्फरनगर में किया गया। इस जांच शिविर में १५० से अधिक स्कूली बच्चों, आए हुए अभिभावकों व आम जनों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से ३५ बच्चों व लोगों की आंखें कमजोर पाई गई जिनको आगे चश्मा या दवाई के बारे में परामर्श दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रजलन कर व आए हुए अतिथियों को पटका पहनाकर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम कुमार तायल (प्रांतीय मार्गदर्शक), अरुण खंडेलवाल (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी लीडरशिप मोटिवेशनल कार्यक्रम), डॉ नितिन जैन(जिला समन्वयक), अरविंद कुमार गुप्ता (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी मीडिया प्रभारी), श्रीमती रुचि शर्मा (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी संपादक ज्ञानोदय) एवं श्रीमती सोनिया जैन (प्रांतीय संयोजक तीज महोत्सव) उपस्थिति रही। आए हुए अतिथियों ने कहा की कई बार ऐसा होता है कि बच्चे की आंखें कमजोर होती हैं लेकिन उसको पता नहीं चलता तथा वह सर में दर्द की शिकायत करता रहता है समय-समय पर नेत्रों की जांच बहुत आवश्यक है, क्योंकि सही समय पर उपचार मिलने पर नेत्र कमजोर होने से बच जाते हैं इसीलिए इस प्रकार के निशुल्क नेत्र जांच शिविर छोटे बच्चों के विद्यालय में लगाने की सलाह दी जाती है। उन्होंने विद्यालय में किए गए नारायणी शाखा के इस नेत्र जांच शिविर की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि एक नई तथा महिला शाखा होते हुए भी नारायणी शाखा समाज सेवा के अलग-अलग क्षेत्रो में भरपूर कार्य कर रही है और इसके लिए शाखा कि प्रत्येक सदस्या बधाई की पात्र हैं। कार्यक्रम का संचालन शाखा संस्थापक सीए अतुल अग्रवाल के द्वारा किया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष श्रीमती कनिका अग्रवाल ने नेत्र जांच टीम, आए हुए अतिथियों व स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया तथा कहा कि भविष्य में जब भी इस प्रकार के शिविर की आवश्यकता होगी उनकी शाखा पुनरू इसका आयोजन करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृति सप्ताह चेयरमैन श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती निधि कुच्छल, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती प्रतीक्षा माहेश्वरी, श्रीमती लाविका अरोड़ा एवं श्रीमती अमीषी गुप्ता के साथ-साथ अन्य सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

 

क्षमा वाणी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाए जा रहे दशलक्षण धर्म के आज पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म के पावन अवसर पर अतिशय क्षेत्र वहलना स्थित मंदिर मे जैन श्रृद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सैकडो श्रृद्धालु महिला महिला पुरूष मौजूद रहे।
विश्व शांति के प्रणेता महावीर स्वामी के संदेश जीओ और जीने दो को प्रतिपातिद करते हुए विश्व पटल पर शांति की पताका फहराने तथा मानव कल्याण के लिए समर्पित जैन धर्म/दर्शन के अनुसार जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा दशलक्षण पर्व मनाया जा रहा है। दशलक्षण पर्व के आज प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म अर्थात क्षमा वाणी पर्व जैन अनुयायियों द्वारा मनाया गया। क्षमा वाणी पर्व पर एक दूसरे से क्षमा मांगी जाती है। जिसका तात्पर्य यह है कि यदि जाने अनजाने मे कोई त्रुटि/भूल हो गई हो अथवा हमारी वजहा से किसी का मन दुखी हुआ हो तो ऐसे मे एक दूसरे से क्षमा मांग कर जीवन को शान्त व सरल बना लेना चाहिए। इसी भावना के चलते जैन धर्म मे क्षमा वाणी पर्व मनाया जाता है। जैन धर्म अनुयायी गुरूजनो के पावन सानिध्य में धर्म कर्म मे निहित रहते हैं। अतिशय क्षेत्र वहलना पहुंचे श्रृद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना की।

 

मौहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मन्डी क्षेत्र की जानसठ रोड स्थित भरतिया कालोनी मे दूसरे समुदाय के व्यक्ति को मकान बेचे जाने के विरोध थाने पर प्रदर्शन कर इस सम्बन्ध मे कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी भरतिया कालोनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा गैर समुदाय के व्यक्ति को अपना मकान बेचने की सूचना पर मौहल्लावासियों ने नारजगी जाहिर की है। बीते दिन से ही कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। आज दोपहर के वक्त नई मन्डी थाने पहुंचे मौहल्लावासियो ने प्रशासन से इस सम्बन्ध मे कार्यवाही की मांग की। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

 

कार्यकारिणी का हुआ गठन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में कार्यरत सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स की एक बैठक स्थानीय कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप्र विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रांतीय उपाध्यक्ष यद्वितीयद्ध इंजी. राजीव कुमार त्यागी ने की तथा उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मुजफ्फरनगर के जननपद सचिव इंजी. इंजी. राजेन्द्र कुमार तथा सिंचाई विभाग के अवर अभियंता इंजी. प्रणपाल चुनाव पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। उक्त पदाधिकारियां के मार्ग निर्देशन में उत्तर प्रदेश विकास प्रधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की मुजफ्फरनगर शाखा की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें इंजी. अजय कुमार जैन सहायक अभियंता संरक्ष, इंजी. राजीव कोहली अवर अभियंता अध्यक्ष, इंजी. विनय गर्ग अवर अभियंता महासचिव, इंजी. हितेश कुमार गुप्ता अवर अभियंता उपाध्यक्ष, इंजी. अवनीश कुमार गर्ग अवर अभियंता कोषाध्यक्ष, इंजी. इंजी. अमरीश चौहान अवर अभियंता संगठन सचिव, जयकरण सिंह अवर अभियंता प्राचार सचिव चुने गये।

 

ए०सी०एफ० अभियान घर-घर पोलियो की तर्ज पर चलेगा
०९ से २० सितम्बर, २०२४ तक चलाया जायेगा जनपद में टी०बी० रोगी खोजी अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शासन के निर्देषों के क्रम में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत एक्टिव केस फाइडिंग (ए०सी०एफ०) गतिविधि का आयोजन दिनांक ०९ से २० सितम्बर, २०२४ तक किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये हैं। जिसके अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक ०९ से २० सितम्बर २०२४ (१० दिवसों में) जनपद के समस्त ब्लाक एवं चिन्हित नगरीय क्षेत्र मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है। इस अभियान में जनपद की लगभग ७ लाख जनसंख्या को आच्छादित किया गया है।
डा० लोकेश चन्द्र गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि चरण के अन्तर्गत पूरे जनपद में कुल २४२ टीमे बनाई गई हैं, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर निम्न सवालों को पूछा जायेगा-दो हफ्ते या ज्यादा से लगातार खांसी होना। घ्दो हफ्ते या ज्यादा से लगातार बुखार होना। तेजी से वजन का कम होना। पिछले ६ माह में कभी भी बलगम में खून आना। घ्पिछले एक माह में छाती में दर्द। घ्पहले कभी टी०बी० की दवा ली है या ले रहे हैं। घ्परिवार में किसी बच्चे को शरीर पर कोई गांठ नहीं है। घ्परिवार में कोई ऐसी शादीशुदा महिला तो नहीं जिसको काफी समय से गर्भाधान नहीं कर पा रही है। उपरोक्त टीमों द्वारा घर-घर जाकर उपरोक्त सवाल पूछकर चिन्हित का बलगम लेकर उसको निकटतम टीबी लैब में जांच की जायेगी। टी०बी० का रोगी पाये जाने पर उसको सरकारी निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त किसी की षरीर पर गांठ की जानकारी मिलने पर उन्हें निकटतम सरकारी चिकितसालय में भेजा जायेगा। डा० एम०एस० फौजदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में चलाये जा रहे ९ सितम्बर से २० सितम्बर, २०२४ तक के अभियान हेतु माइक्रोप्लान तैयारी कर ली गई है। यह अभियान घर-घर पोलियो कार्यक्रम की तर्ज पर चलाया जायेगा, जिसमें पोलियो में काम कर रही टीमों को ही माइक्रोप्लान में लिया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अभियान में जुडी आशा, आंगनवाडी, एएनएम अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =