News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मीरापुर उपचुनाव हम सभी के मान सम्मान से जुडा-केशव प्रसाद मौर्या
Keshav Prasad Mauryaशुकतीर्थ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शुकतीर्थ की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित युवा सम्मेलन ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आप सभी ने देखा कि उत्तर प्रदेश मे अबसे पूर्व सपा बसपा की सरकार थी। 2019 मे आपने हमे सेवा का मौका दिया। 2024 में आप सब के आर्शीवाद से तीसरी बार मोदी सरकार बन गई है। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने आहवान किया कि सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मीरापुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों मे जुट जाए। उन्होने कहा कि मीरापुर उपचुनाव हम सभी के मान सम्मान से जुडा है। उन्होने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इस चुनाव को मजबूती के साथ जीतेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने मंच के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओ से मिलकर रहने तथा चुनावी तैयारियों मे जुट जाने का आहवान किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार मे कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि इस सरकार मे समाज के हर वर्ग को उचित सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज छोटे से छोटे समाज को अपनी बात रखने का अधिकार है। सभी को अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीरापुर उपचुनाव मे हमे जीत हासिल होगी। गठबंधन से जुडे सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ बूथ स्तर तक चुनावी तैयारियो मे लगे हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मीरांपुर उपचुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी में लगे हुए है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओ ंके प्रति वह आभार व्यक्त करते है उन्होंने मंच के माध्यम से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या को आश्वस्त किया कि बूथ स्तर तक चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बल पर हम यह चुनाव जीतेगे। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जितनी सड़को का चौड़ीकरण हुआ है उनमें से आधी सड़को का चौड़ीकरण केशव प्रसाद मौर्या के कार्यकाल में हुआ है। कार्यक्रम में केशवप्रसाद मौर्या का जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित उपस्थित मंत्रियों एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा रालोद गठबंधन का लक्ष्य चुनाव जीतना है। उन्होनें कहा कि सपा-बसपा से जनता का विश्वास उठ चुका है। 2024 के चुनाव मे सपा को मिली सीटों के बारे मे पूछे गए सवाल के जवाब मे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा ने लोगो को गुमराह कर वोट हासिल की हैं। उन्होने कटाक्ष किया कि सपा गैंगरेप के आरोपी का साथ दे रही है। आरोपी को अखिलेश यादव का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है तथा यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। पत्रकार द्वारा पूछे गये सवाल में उत्तर प्रदेश मे होने वाले उपचुनाव मे भाजपा को 10 मे से कितनी सीटों पर चुनाव लडने का मौका मिलेगा। इसका जवाब देते हुए श्री मोर्य ने कहा कि यह गठबंधन का मामला है। टिकट वितरण को लेकर क्या स्थिती रहेगी। यह हाईकमान का निर्णय रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उपचुनाव मे सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य है। यति नरिंसंह महराज के बयान से बुलन्दशहर एवं गाजियाबाद मे हो रहे हंगामे पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि उनकी जानकारी मे ऐसी कोई वीडियो नही आई है। अतः उन्हे इस प्रकरण की कोई जानकारी नही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, एमएलसी वंदना वर्मा, प्रदीप सैनी, राजीव सिसौदिया, श्रीमोहन तायल, डा. पुरूषोत्तम, अमित राठी, रालोद अध्यक्ष संदीप मलिक, शरद शर्मा, अचिन्त मित्तल मौजूद रहे।

 

गुमशुदा हुए व्यापारी को एसओजी व थाना बुढ़ाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सकुशल किया बरामदMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गुमशुदा की तलाश व सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में एसओजी व थाना बुढाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थानाक्षेत्र बुढाना से गुमशुदा हुए व्यापारी को जनपद अयोध्या से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 01 अक्टूबर को वादी अभिषेक संगल पुत्र राजीव संगल निवासी कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढाना पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि राजेश संगल दिनांक 01 अक्टूबर की सुबह 11ः30 बजे घर से दुकान के लिए निकले थे जो दुकान नही पहुंचे है। तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पर गुमशुदगी संख्या- 16/2024 अंकित की गयी तथा गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीम का गठन किया गया। एसओजी व गठित टीम द्वारा सर्विलांस की टीम की सहायता से सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। जिससे गुमशुदा ग्राम मंडवाडा, लोई, फुगाना शामली बाईपास, कांधला आदि स्थानों पर मोटर साईकिल पर जाता हुआ दिखाई दिया। गुमशुदा द्वारा भ्रमित करने के उद्देश्य से अपने मोबाइल फोन को हबीबपुर के जंगलो में फेंक दिया गया तथा अपने जूते बदलकर चप्पल पहन ली गयी जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी दिखाई दिया। गुमशुदा द्वारा रास्ता बदल-बदल कर अपने चेहरे पर मास्क लगाकर स्वयं मोटर साईकिल चलाकर भ्रमित करने के उद्देश्य से सीसीटीवी फुटेज में घूमता दिखाई दिया। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि गुमशुदा के साथ कोई अपराधिक घटना होना नही पाया गया है। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा को अयोध्या से सकुशल बरामद किया गया।
गुमशुदा व्यक्ति राजेश संगल पुत्र श्री इंदर संगल निवासी कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
गुमशुदा राजेश संगल उपरोक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मेरे ऊपर लोगो का काफी कर्जा था, जिसे में चुका नही पा रहा था। मैनें लोगो से ब्याज पर पैसा लेकर 01 प्लॉट खरीदा था जिसके पैसे मै दूसरे लोगो से ब्याज पर लेकर देता रहा जिस कारण मेरे ऊपर और ज्यादा कर्ज हो गया। पैसे चुकाने से बचने के लिए में 01 अक्टूबर को अपने घर से दुकान जाने के लिए कहकर निकला था लेकिन मै दुकान पर न जाकर मंदवाडा हबीबपुर फगाना शामली होते हुए कांधला पहुंचा। मैने भ्रमित करने के उद्देश्य से अपना मोबाइल फोन हबीबपुर ईख के खेत में फेंक दिया था तथा जूते बदलकर चप्पल पहन ली थी तथा पूरा दिन कांधला, शामली के आस-पास घूमता रहा और शाम को करीब 18ः00 बजे भभीसा चौकी के पास मोटर साइकिल खडी कर दी जिससे पुलिस व अन्य लोगो को लगे कि मेरे साथ कोई अनहोनी घटना हुई है। उसके बाद मै रात्रि में बस से कांधला से मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंच गया, जहां मै रात भर धर्मशाला मे रूका तथा सुबह बस से लखनऊ निकल गया। अगले दिन सुबह लखनऊ से बस पकड कर अयोध्या पहुंच गया जहां मै धर्मशाला मे रूका।
गुमशुदा को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सुभाष अत्री प्रभारी एसओजी, प्र0नि0 आनन्द देव मिश्र, उ0नि0 ललित कसाना, उ0नि0(प्रशिक्षु) नवीन थाना बुढ़ाना, उ0नि0 अजय कुमार गौड एसओजी, है0का0 रोहताश एसपी ग्रामीण पेशी, है0का0 जितेन्द्र सिंह, अमरदीप, जोगेन्द्र कसाना एसओजी, राहुल सिरोही सर्विलासं,, सुनील कुमार, निर्वेत सिंह, नकुल कुमार, मोहित कुमार, इस्फाक थाना बुढ़ाना, का0 ललित पायल एसओजी शामिल रहे।

 

जिलाधिकारी व एसएसपी ने समस्याओं को सुनाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, पुलिस अधीक्षक नगरसत्यनारायण प्रजापत सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

मंत्री कपिलदेव ने लगाई विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तलब कर फटकार लगाई और शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड, गौशाला नदी रोड, आबकारी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या का संज्ञान लेते हुए आज शहर विधायक और प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रामलीला टिल्ला के उ.प्रा. पटेल कन्या विद्यालय पहुंचकर क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर मौके पर ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को तलब किया। मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल, अधिशासी अभियंता अनूप सिंह, उप खंड अधिकारी रितेश्वर व जेई अनिल कुमार को फटकार लगाते हुए मंत्री कपिल देव ने बिजली की समस्याओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने बिजली अधिकारियों को शहर के सभी इलाकों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए और कहा कि भाजपा सरकार में अपनी ड्यूटी के प्रति संवेदनहीनता नहीं चलेगी। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करना पड़ेगा। विद्युत आपूर्ति सुचारू कराये जाने के लिए मंत्री कपिल देव ने सुझाव दिया है कि फिलहाल शामली रोड व मिमलाना रोड के फीडर को बधाई कलां के स्थान पर नरा बिजलीघर से जोडा जाए। उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जनता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और भविष्य में ऐसे कार्यों की पुनरावृत्ति देखने को ना मिले। मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने मंत्री कपिल देव को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रोहिल बाल्मीकि, जिला मंत्री सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, सभासद राजीव शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजय सागर, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, चमन बाल्मीकि, अमित सुधा, विक्रांत खटीक, राधे वर्मा, संजय मित्तल, कुंवरपाल वर्मा, नरेश खटीक, श्रवण मोघा, नीरज धनगर आदि मौजूद रहे।

 

 

मीरापुर उपचुनाव जीतना प्रत्येक सपा कार्यकर्ता का लक्ष्य- जिया चौधरी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि शुगर मिल समय से चलने के साथ गन्ना मूल्य बढ़ाने, किसानों की अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी सरकार को घेरेगी। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा की मीरापुर विधानसभा उपचुनाव सर्वसमाज के भारी समर्थन से जितना ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य है पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर इसकी तैयारी में जुट गए हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से करारी शिकस्त के बाद से ही भाजपा नेताओं मंत्रियों में घबराहट की स्थिति है इसलिए वह नफरत फैलाने वाली भाषा को बढ़ाने के साथ कुछ नफरत फैलाने वाले तत्वों को इस कृत्य पर कार्यवाही के बजाए संरक्षण देने का कार्य कर रही है।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह खालसा संचालन कर रहे सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता माजिद सिद्दीकी ने अपने सम्बोधन में हार से घबराई भाजपा से साम्प्रदायिक सौहार्द को चोट करने की साजिश से सावधान रहने की अपील करते हुए प्रशासन से ऐसे तत्वों पर कार्यवाही की मांग की।
मासिक बैठक पश्चात समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रिजवान कुरैशी जड़ौदा के पिताजी के निधन पर मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
मासिक बैठक को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य ब्रजराज स्वरूप सैनी,समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, रोहन त्यागी, सुरेशपाल प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मौलाना नजर मोहम्मद,विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी,सत्यदेव शर्मा, इमरोज पायलट,अकरम खान,नगर अध्यक्ष काजी इरफान, डॉ अलीशेर अंसारी, महानगर महासचिव सलीम मलिक, महानगर अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा हेमानी सिंह,डॉ ओमपाल सिंह सैनी,विपिन चौधरी एडवोकेट,पंकज सैनी,अनेश निर्वाल, मौलाना मौ० साजिद, नवाब इम्तियाज कुरैशी, रामपाल सिंह पाल, सईदुजम्मा बिरला द्वारा सम्बोधित किया गया।
मीटिंग में मुख्यरूप से चौधरी यशपाल सिंह, पवन बंसल,नासिर राणा,अमीर कासिम एडवोकेट, रविकांत त्यागी, हाजी गुफरान तेवड़ा,प्रधान नेपाल सिंह एडवोकेट, सतीशचन्द जैन,हनीफ इदरीसी,डॉ नूर हसन सलमानी,फिरोज अख्तर,सलीम अंसारी, सलमान त्यागी, चौधरी मेहरबान अली,अरशद मलिक, श्याम सुंदर, नासिर खान,पवन पाल,जोनी अरोरा,पवन गिरी,दुर्गेश पाल,चौधरी फरमान अली,राव नफीस,दिनेश गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सासंद को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला सचिव मुजफ्फरनगर एङ इमरान खान ककरौली ने कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन को बुके देकर किया स्वागत। जनपद मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एङ इमरान खान ककरौली पहुंचे कैराना की लोकप्रिय पूर्व सांसद तबस्सुम हसन जी के आवास पर वहां पहुंचकर कैराना सांसद इकरा हसन जी वह कैराना विधायक नाहिद हसन जी से मुलाकात कर मीरापुर उपचुनाव को लेकर की विस्तृत चर्चा साथ में रहे डा.अली शेर अहमद अंसारी,सलीम अंसारी,सूफी जाबिर,जलालुददीन अंसारी,हाफिज आरिफ,अली जामिन अंसारी ।

 

पक्षियों के लिए बनाए घरौंदे
मुजफ्फरनगर। इंटरनेश्नल वैल्यू एजुकेशन ओलंपियाड के तहत जैव विविधता के संरक्षण की आवश्यकता को समझते हुए पक्षियों के लिए घोंसले बनाना का असाइनमेंट छात्रों के बीच रखा गया। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने इस मुहिम में अपना सहयोग देते हुए विद्यालय की जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ वंदना शर्मा के मार्गदर्शन में पक्षियों के लिए घोंसलों का निर्माण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में ओद्योगिकीकरण व पक्के मकानों ने अनेक पक्षियों के आवास की जगह छीन ली है। कुछ पक्षियों के अस्तित्व पर तो संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि हम उनके संरक्षण में सहयोग दे। डॉ वंदना शर्मा ने कहा कि अपने घरों की छतों पर व बालकनी में पक्षियों के लिए दाना पानी रखें। बनाये गए सभी घोंसलों को छात्रों द्वारा विभिन्न उचित स्थानों पर टॉंगा गया जिससे पक्षियों द्वारा इनका उपयोग हो सके। इस महत्वपूर्ण कार्य में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

 

सीता स्वंयवर और लक्ष्मण संवाद लीला को देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति के तत्वाधान में रामपुरी मुजफ्फरनगर में हो रहे श्री रामलीला मंचन मेंसीता स्वयंवर में प्रभु श्री राम का विवाह माता जानकी के साथ बड़े धूमधाम से कराया गया अभिनयकर्ताओं ने बहुत अच्छी प्रस्तुति दी जैसे ही प्रभु श्री राम ने धनुष उठाकर तोड़ा तो मानो आकाश से पुष्प वर्षा होने लगी और प्रभु श्री राम के जय घोष से श्री रामलीला मंचन स्थल गूंजायमान हो गया धनुष तोड़ने के पश्चात माता जानकी और प्रभु श्री राम के द्वारा एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए बहुत सुंदर प्रस्तुति अभिनयकर्ताओं द्वारा पेश की गई और वरमाला पहनाते ही चारों ओर से पुष्प वर्षा होने लगी और प्रभु श्री राम और माता जानकी के जय घोष से सारा वातावरण गूंज उठा इसके पश्चात महर्षि परशुराम जी का आगमन हुआ और लक्ष्मण परशुराम संवाद का बहुत ही सुंदर दृश्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने बहुत सराहा मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता श्री मोहन तायल, विजय जोशी लक्ष्मण शर्मा और रामपुरी की ही स्थानीय निवासी श्रीमती संतोष देवी रही मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के साथ-साथ कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी, महामंत्री नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष रवी धीमान, गगन जिंदल, मनोज लेमन, ज्ञानेंद्र तिवारी, विकास, शिवम त्यागी, विपिन त्यागी, रजत कुमार, राकेश प्रजापति, देवशरण शास्त्री, सत्येंद्र त्यागी, वंश, आयुष पाल, शौर्य सिंह, चंद्रपाल सिंह, निखिल शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

 

रामलीला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी कृष्णापुरी में व्यापारियो ने श्री रामलीला महोत्सव पर फीता काटकर रामलीला का शुभारम्भ किया। जिसमे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र कुमार मित्तल, जिला महामंत्री सचिन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शशांक तायल, युवा जिला अध्यक्ष अमूल सिंघल, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित रहे व्यपारियों को रामलीला अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री कृष्ण कुमार गौरव, संचालन कर्ता राकेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, एवं अन्य कमेटी के पदाधिकारीयों ने पटका पहनाकर एवं प्रभु श्री राम का प्रतीक चिन्ह देकर उपस्थित व्यापारी बंधुओ का स्वागत किया, और सभी व्यापारी बंधुओ ने रामलीला कमेटी के साथ-साथ उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शस्त्र और शास्त्र संस्कृत और वेद का ज्ञान अपने बच्चों को जरूर दें तभी हम है असुर शक्ति से लड़ सकते हैं।

 

कांग्रेसी नेता ने किया जनसम्पर्क
मोरना। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेसी नेता ने 7 अक्टूबर 2024 को मीरापुर स्थित ग्रेंड शहनाई में कांग्रेस पार्टी की संविधान सम्मान रैली को सफल बनाने के लिए मीरापुर विधानसभा के क्षेत्र के शुक्रतीर्थ में जन सम्पर्क किया । कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल मित्तल ने धार्मिक नगरी शुक्रतीर्थ में जन सम्पर्क कर मीरापुर में 7 अक्टूबर को संविधान सम्मान रैली की सफलता के लिए मीरापुर पहुंचने की अपील की।

 

हम सभी प्राणियों को सत्कर्म करने चाहिए
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मदनानंद आश्रम नदी रोड मुजफ्फरनगर में श्री मद् भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में है, मृत्यु से पहले ही हम सभी प्राणियों को सत्कर्म करके सुरक्षित होकर बच जाना चाहिए यानी जन्म-मरण के चक्कर से मुक्त हो जाना चाहिए। मृत्यु से बचने के लिए ही श्री शुकदेवजी ने श्रीमद् भागवत कथा का गायन किया था। कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

 

वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे मनाया
मुजफ्फरनगर। मैपल्स एकेडमी बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फर नगर में वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी महोदयसंदीप भागिया के निर्देशन एवम प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल के मार्गदर्शन मे जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे डा राजीव कुमार , बाल कल्याण समिति द्वारा छात्र छात्राओं को पशु कल्याण,जैव विविधता, जीवन की विविधता और परिवर्तनशीलता तथा पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है। पशुओं का कल्याण एवम उनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। जनपद मुजफ्फर नगर मे डा राजीव कुमार , बाल कल्याण समिति’ एवम संजय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन एवम सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एनिमल लाइफ विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे सफल छात्र छात्राओं आरव,अर्जुन, वंश, यशस्वी , राघव आदि को पुरस्कृत’ किया गया। वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे के आयोजन में बुढाना क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार के मार्गदर्शन में वन दरोगा अंशीलाल तथा वन रक्षक नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश एवम हुसैन द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में मैपल्स एकेडमी स्टाफ की अहम भूमिका रही।

 

एडीजी ने ली क्राइम मीटिंगमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय मेरठ जोन मेरठ द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगामी त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ/ध्रुवकान्त ठाकुर महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराने, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकअभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगरसत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीणआदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी व जनपद के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सभी को क्षेत्र के टॉप-10ध्हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा एन्टी रोमियो स्कवॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूलध्कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/ छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों/ फरियादियों/ जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहारध्शालीन व्यवहार करने एवं स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आमजनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु थानो पर आ सके। थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुकों/ फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीध्थाना प्रभारियों को डायल -112 के अन्तर्गत जनपद में संचालित पी0आर0वी0 वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायात/प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा थानो पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी करने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अंत में महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त अधिनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित पीस कमेटी मीटिंग आयोजित करने, बाजारों, भीड़भाड़ व संवदेनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध तत्काल विधिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

 

जागरूकता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। थाना एएचटीयू टीम द्वारा चलाया गया बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति के संबंध में जागरूकता अभियान । राज्य बाल संरक्षण आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में थाना एएचटीयू टीम द्वारा बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति के सम्बन्ध में थाना क्षेत्र सिविल लाइन, थानाक्षेत्र कोतवाली नगर एवं रेलवे स्टेशन आदि पर बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान थाना एएचटीयू प्रभारी सर्वेश कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को बताया गया कि भीख मांगना या मंगवाना दोनों अपराध है, यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । इसके साथ ही सभी को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्पॉंसरशिप के बारे में जागरुक करते हुए बच्चों को स्कूल में दाखिल कराने हेतु बताया गया ।

 

जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने किया निरीक्षणमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)
मोरना मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र को लेकर मिल में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की।जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, डा. वीरपाल सहरावत, रामकुमार शर्मा ,अरूण पाल, मनोज कुमार, नीटू सहरावत, रविन्द्र सिंह , संजय कोरी, महिपाल राठी ,प्रदीप कुमार, नीरज रॉयल आदि के साथ शुक्रवार को दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल में पहुंचे तथा पेराई सत्र का शुभारंभ को लेकर मिल में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया वहीं किसानों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली व चौपइयां में भरा गन्ना एक समान तोला जाये कांटे के पास गन्ना उठाने के लिए मजदूर की व्यवस्था हो आदि मांगे रखी। तथा प्रधान प्रबंधक अजय कुमार राय मिल के अधिकारियों व मिलकर्मियों के साथ वार्ता की। तथा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पाचूराम इंजीनियर,मुकेश वर्मा ईडीपी, राजेश कुमार सी सी ओ, एसके झा, ऋषिपाल सिंह, शशिकांत आदि मौजूद रहे।

 

एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स के विद्यार्थियों द्वारा संसद भवन की शिक्षाप्रद विजिट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के मानविकी संकाय द्वारा संसद भवन का शैक्षिक भ्रमण किया गया। प्राचार्य डा० सचिन गोयल द्वारा इस शैक्षिक भ्रमण को प्रातः संसद भवन के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के विद्यार्थीयों के साथ प्रवक्ता सपना चौहान, डा0 नीतू पंवार, विरेन्द्र कुमार, नीरज कुमार व अंकित धामा गये व उनके द्वारा समय-समय पर विद्यार्थीयों को दिशा निर्देशित किया गया, जिससे पूरा टूर विद्यार्थीयों के लिए मनोरंजन के साथ में ज्ञानवर्धक साबित हुआ।
संसद में मौजूद अधिकारियों ने विद्यार्थीयों से लोकसभा और राज्यसभा की बैठकों के साथ ही संयुक्त अधिवेशन किस कक्ष में होता है और वहां की क्या व्यवस्थाएं होती हैं यह जानकारी भी बच्चों को उपलब्ध कराई । पार्लियामेंट अधिवेशन किस प्रकार से चलता है कौन-कौन उस में भाग ले सकते हैं इसके अलावा बच्चों द्वारा पूछे गए तमाम सवालों के जवाब भी अधिकारियों ने दिए। विद्यार्थीयों ने म्यूजियम का भी अवलोकन किया जिसमें विभिन्न संसद सदनों में लोकसभा अध्यक्षों के भाषण, राष्ट्रपति के अभिभाषण आदि उपलब्ध थे। इसके अलावा संसद का इतिहास उसकी भौगोलिक संरचना आदि सारी जानकारियां म्यूजियम में उपलब्ध थीं ।
सभी शिक्षकों द्वारा छात्रों को बताया गया कि भारतीयों द्वारा डिजाइन और निर्मित, यह वास्तुशिल्प चमत्कार पूरे देश की संस्कृति, गौरव और भावना को दर्शाता है भारत का नया संसद भवन एक अत्याधुनिक सुविधा है जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है और प्रभावी विधायी कार्यवाही के लिए आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करता है। सरकार संसदीय मामलों के सुचारू संचालन के लिए दोनों भवनों का संयुक्त रूप से उपयोग करने की योजना बना रही है। यह न केवल भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है, बल्कि समावेशी और कुशल लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मार्ग भी प्रशस्त करता है 1 जैसे-जैसे राष्ट्र इस नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है, नया संसद भवन आशा और एकता का प्रतीक बन गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है प्

 

संयुक्त हिंदू मोर्चा की बैठक का हुआ आयोजनमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संयुक्त हिंदू मोर्चा के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसमें गाजियाबाद स्थित डसना देवी मंदिर में कल रात विधर्मियों द्वारा हजारों की तादाद में एकत्र होकर मंदिर में हमला करने का प्रयास किया गया जिसे लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहां की डासना देवी मंदिर में मेला व महायज्ञ भी चल रहे है।ं जिसमें सैकड़ो हिंदू बहन बेटियां व श्रद्धालु मंदिर में मौजूद है। इस तरह का प्रयास कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि यति नरसिंहा नंद महाराज जी का एक-एक कथन सत्य है अगर इन विधर्मियों के दबाव में आकर स्वामी नरसिंहा नंद गिरि जी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो हिंदू संगठन के एक-एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी, शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, सिंधु शक्ति संगठन अध्यक्ष संजय अरोड़ा, अखिल भारत हिंदू क्रांति दल बाबूराम पाल, शिवसेना मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी, हिंदू क्रांति प्रदेश अध्यक्ष विपिन कुमार, अखंड हिंदू मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजू सैनी, भगवा रक्षा वाहिनी कमलदीप, हिंदू जागरण मंच पंकज भारद्वाज, शिवसेना मंडल महासचिव राजेश कश्यप, विश्व हिंदू पीठ जिला अध्यक्ष बसंत कश्यप, गोरख सेवा समिति अध्यक्ष रविंद्र नायक सनातनी सी अध्यक्ष सचिन कपूर जोगी हिंदू स्वाभिमान जिला अध्यक्ष संदीप जिंदल आदि मौजूद रहे।

 

पूर्व विधायक की स्मृति में लगा रक्तदान शिविर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । भोपा रोड स्थित गांधी पॉलिटेक्निक मे पूर्व विधायक स्व.सोमांश प्रकाश की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमे कई पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।
भोपा रोड स्थित गांधी पॉलिटैक्निक में गॉधी पॉलिटेक्निक मुजफ्फरनगर एलुमनी एसोसिएशन के सहयोग से तीन बार विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व.सोमांश प्रकाश की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमेंं संस्था से जुडे कई पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगो ने स्व.सोमांश प्रकाश को नेकदिल इन्सान एवं कुशल राजनीतिज्ञ बताते हुए उनके द्वारा किये गए विकास कार्यो एवं जनसेवाओं की सराहना की। विदित हो कि स्व.सोमांश प्रकाश तीन बार विधायक रहे। अपनी सादगी व सज्जनता से उन्होने राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाई। इस दौरान गांधी पॉलिटैक्निक के स्टाफकर्मी, समाजसेवी देवेन्द्र गर्ग, भाजपा नेता राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =