Muzaffarnagar News: डीएम से लगाई कैन्टीन आवंटित कराने की गुहार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को तहसील बुढाना व ब्लाक शाहपुर में कैन्टीन आवंटित किये जाने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय मे जनसुनवायी करते हुये कार्यालय में आये स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के अनुरोध पर तहसील बुढाना एवं विकास खंड कार्यालय शाहपुर में चाय एवं नाश्ते की कैन्टीन आवंटित किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव एव उपजिलाधिकारी बुढाना को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द समूह की महिलाओं को प्रत्येक ब्लॉक एवं तहसील में निशुल्क स्थान उपलब्ध कराया जाये
ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके एवं महिलाएं आत्म-निर्भर बन सकें। इस महत्वपूर्ण एवं अनोखी पहल से स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने खुशी जाहिर की।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह भी कहा गया है कि सर्वप्रथम तहसील, ब्लॉक एवं नगर निकायों के कार्यालय में ऐसी व्यवस्था की जायेगी तथा इनके सफल संचालन पर ऐसी कैन्टिन सभी सरकारी कार्यालयो में खोलने की कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी महोदय का उद्देशय ऐसे समूहो को आत्मनिर्भर बनाना का है एवं उम्मीद है कि ये समूह अपनी कैन्टीन में उच्च गुणवत्ता वाला सामान विक्रय करेगें।
दुकान के आवंटन की मांग


जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि ब्लॉक शाहपुर के गांव सावटु मे सरस्वती समूह की महिलाओं को राशन वितरण की दुकान आवंटन हेतु खुली बैठक मे कानून सम्मत प्रस्ताव पास हुआ था। जिसमें सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी और सभी पक्ष मौजूद थे।
गांव के तीन चार लोगों द्वारा अपनी ताकत और सिफारिश के बल पर सरकारी काम मे बाधा डालते हुए पारित प्रस्ताव को आगे बढने नही दिया। 28 अप्रैल 2022 को समूह की महिलाओ ने मदद की गुहार लगाई। अगले दिन प्रस्ताव को आगे बढवा दिया गया था।
उपरोक्त लोगों के कहने पर इस प्रक्रिया को फिर 5 सप्ताह तक किन्ही कारणो से रोक दिया। कचहरी पहुंची स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने उपरोक्त मामले की जांच पडताल कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है।









