News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

दीपावली जगमग ज्योति का पर्व, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीकः मंत्री कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक रूप से दीप जलाकर एवं पटाखे प्रज्वलित कर दीपक उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश आज विकास, समृद्धि और स्वाभिमान के दीप प्रज्वलित कर रहा है। मंत्री कपिलदेव ने आमजन से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें, पर्यावरण का ध्यान रखते हुए उत्सव मनाएं और समाज में प्रेम, सौहार्द व एकता का संदेश फैलाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं बच्चे उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में दीपों की रौशनी और आतिशबाजी से हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया। अंत में मंत्री जी ने सभी जनपदवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

 

शहीदों को दी पुलिस लाइन में श्रद्धाजंलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि । इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना, रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना, लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने, ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना । ज्ञातव्य है कि जनसेवा का उच्च आदर्श हृदयंगम किए अनेकों पुलिस जन प्रतिवर्ष कर्तव्य पथ का अनुगमन करते हुए वीरगति को प्राप्त होते रहे हैं । पुलिस जनों के कार्य की प्रकृति ही कुछ ऐसी है कि इसमें कदम-कदम पर जोखिम व जीवन भय सन्निहित है यही कारण है कि प्रतिवर्ष अपने कार्यों को अंजाम देने की प्रक्रिया में पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में कर्तव्य की बलिवेदी पर अपनी प्राणाहुतियाँ देते रहे हैं । अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा के उच्च आदर्श की प्राप्ति में मर मिटने से भी गुरेज न करने वाले ये पुलिस जन मरकर भी अमर हो जाते हैं । इनकी कीर्ति व यशोगाथा समय के साथ क्षरित नहीं होती अपितु अविरल अनुप्राणित करती रहती है । पुलिस की भावी संततियों को उसी पथ पर द्विगुणित साहस में मनोयोग से आगे बढ़ने के लिए ऐसी एक गाथा आज से 63 वर्ष पुरानी है । 21 अक्टूबर 1959 का दिन था, लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया, अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस अवसर पर आज पुलिस लाइन जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक व उपस्थित समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुष्प चक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की गयी ।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ के संदेश से सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराते हुए विगत एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियोंध्कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शहादत के विषय में अवगत कराया गया

 

17 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया बीएसएनएल डीओटी पेंशनर्स एसोसियेशनग द्वारा पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में संगठन का 17वां स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के उपरांत जन गण मन तथा बीएसएनएल पेंशनर्स के विगत महीनो में दिवंगत साथियों की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में बीएसएनएल पेंशनर्स उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता एन पी निगम ने की। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि श्री रामबीर सिंह परिमंडलीय सचिव, संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन भी गउपस्थित रहे तथा उन्होने पेन्शन रिवीजन के सम्बन्ध मे पेन्शनरस साथियो को नवीनतम जानकारी दी। आर यू सिंह सचिव एवं गणेश दत्त शर्मा जी ने भी पेंशन रिवीजन सीजीएचएस एवं एम आर एस कार्ड सुविधा पर अपने विचार व्यक्त किये। अंत में एन पी निगम द्वारा सभाध् कार्यक्रम समापन पर अपने विचार रखें, तत्पश्चात जलपान के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री आर यू सिंह, रामबीर सिंह , गणेश दत्त शर्मा, जनार्दन शर्मा , ओमकार शर्मा , चंद्रपाल सिंह , कान्ति शर्मा, सुल्तान सिंह, वाइ एन त्रिपाठी , एसके शुक्ला, जेपी गुप्ता, सोहनपाल , आर पी शर्मा, सतीश कुमार, खेमचंद ,राजबीर सिंह, मदनलाल , तेजपाल ,ओमकार शर्मा, सुरेश शर्मा, आर डी रावत , एन पी निगम , आदिल , रामबली , जनार्दन शर्मा, सईद अहमद, राधेश्याम सैनी , बोधराज, रामावतार, बी डी त्यागी , रमाकांत , एस के शुक्ला आदि भारी संख्या मे पेन्शनरस उपस्थित रहे।

 

फुगाना पुलिस को मिली सफलताः धारदार हथियारों के साथ दबोचाMuzaffarnagar News
फुगाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना फुगाना पुलिस एवं एण्टी रोमियो की संयुक्त टीम द्वारा थाना फुगाना पर पंजीकृत मामले में वांछित 02 अभियुक्तगण को 12 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 02 धारदार हथियार(बल्लम) बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्रीमती रूपाली राय चौधरी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना फुगाना ओमप्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना फुगाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ समाज में असामाजिक एवं अपराध प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वादी राजेन्द्र पुत्र बिसनी निवासी ग्राम व थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना फुगाना पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरे पुत्र विकास व कपिल पुत्र सुरेश निवासीगण ग्राम व थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर के साथ अमित पुत्र अमरपाल, बादल पुत्र विक्रमपाल व सन्दीप पुत्र मदनपाल निवासीगण ग्राम व थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर द्वारा लाठी डन्डे एवं धारदार हथियारो से मारपीट कर गम्भीर घायल कर दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फुगाना पुलिस द्वारा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तार हेतु थाना फुगाना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। थाना फुगाना पुलिस एवं मिशन शक्तिध्एंटीरोमियों की संयुक्त टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को ग्राम फुगाना के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 02 धारदार हथियार(बल्लम) बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित पुत्र अमरपाल निवासी ग्राम व थाना फुगाना, बादल पुत्र विक्रमपाल निवासी ग्राम व थाना फुगाना, सन्दीप पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम व थाना फुगाना शामिल रहे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार गौड, उ0नि0 सुनील कुमार, उ0नि0 राकेश कुमार, का0 अजय कुमार, अमित कुमार, म0का0 मनतेश कुमारी थाना फुगाना शामिल रहे।

 

जगमगाया एम.जी. पब्लिक स्कूल
मुजफ्फरनगर। एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल का विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों के साथ अभिनंदन कियामुजफ्फरनगर। दीयों की टिमटिमाती रोशनी, उल्लास से भरा वातावरण और आपसी सौहार्द का संदेश, कुछ ऐसा ही दृश्य एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का नजर आया। इस आयोजन ने दीपावली पर्व की परंपरा को जीवंत करते हुए आत्मीयता, उत्साह और संस्कृति का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। सोमवार की शाम एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। यहो शिक्षिक-शिक्षिकाओं के बीच पहुंचे एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल द्वारा विद्यालय परिसर में आगमन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने उनका समस्त शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी ने सबसे पहले विद्यालय के संस्थापक स्व. लाला हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को नमन किया। इसके बाद मिट्टी के दीयों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की गई। परिसर जय राम के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। पूरा विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगे दीपों की रोशनी से जगमगाने लगा। हर कोने को सजाया गया था,दृ दीपों के माध्यम से बनी दीपमालाएं, सौंदर्य का प्रतीक बनकर यह संदेश भी दे रही थीं कि प्रकाश से ही अंधकार को मिटाया जा सकता है। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने सभी को दीपावली व पंच दिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए यह कामना की कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने सभी को अपनी धार्मिक परंपराओं के साथ जुड़ने और सामाजिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने भी इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मिक प्रकाश फैलाने, अच्छाई को अपनाने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का संदेश है। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

 

एसएसपी ने वृद्ध माताओं व पुलिस परिवारों के साथ बांटी खुशियांMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा वृद्ध माताओं संग दिवाली का पावन पर्व मनाया गया। उन्होंने पुलिस परिवारों के साथ भी पर्व की खुशियां साझा कीं। दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ० नीलम राय वर्मा द्वारा मूंगा देवी मुक्ता महिला आश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत वृद्ध माताओं को उपहार एवं मिठाई भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उनकी धर्मपत्नी ने वृद्ध माताओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा उनके स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि “वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका स्नेह, आशीर्वाद एवं जीवन अनुभव समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहते हैं।” वृद्ध माताओं ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उनकी धर्मपत्नी को हार्दिक आशीर्वाद देते हुए उनके इस सामाजिक एवं मानवीय पहल की सराहना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय वर्मा द्वारा पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में उपस्थित पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ दीपावली का पर्व उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा सभी को उपहार व मिठाई वितरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस लाइन में तैनात अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

 

मारपीट कर किया घायल
मोरना। देर शाम बाजार से घर लौट रहे युवक के साथ तीन आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी के मोहल्ला कलालान निवासी विनय ने बताया की सोमवार की देर शाम वह कस्बे के बाजार से घर लौट रहा था की तीन युवकों ने उसे गलियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने विनय पर लोहे की रोड से वार कर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा घायल का उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।

 

धूमधाम के साथ मनाया दीपावली पर्व
मुजफ्फरनगर। नगर सहित देहात क्षेत्रों में भी इस बार दिवाली पर्व अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ सोमवार और मंगलवार दोनों दिन मनाया गया। सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को मुख्य दीपावली का पर्व रहा, वहीं अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर मंगलवार की दोपहर तक रहने से इस दिन भी पूजन, शुभ कार्य और खरीदारी का माहौल बना रहा। हालांकि सोमवार को अधिकाश जगह पर दीपावली पर्व मनाया गया लेकिन मंगलवार को भी दीपावली पर्व अनेक जगहों पर मनाया गया। दीपावली पर्व पर मंगलवार के हालांकि बाजार कई जगह खुला तो कई जगह दुकाने बंद भी नजर आई क्योंकि अधिकाशं पर्व सोमवार को मनाया गया। बाजारों में दिवाली से तीन-चार दिन पहले से सजावट, खरीदारी और धमाल शुरू हो गई थी। धनतेरस, छोटी दीवाली और मुख्य दिवाली के साथ गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक पूरे हफ्ते बाजारों में रौनक और भीड़ रही। मिठाई, गिफ्ट पैक्स, खिलाड़ी सामग्री, मिट्टी के दीये, रंगोली, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां आदि की भारी बिक्री हुई। व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार के दिवाली सीजन में करोडों का कारोबार हुआ, जो पिछले सालों से कहीं बढ़कर है और शहर की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। धार्मिक आयोजन और सामाजिक पहलसोमवार रात को लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों व शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बाजार, मंदिर और घर दीयों की रोशनी से जगमगा उठे। सामाजिक संगठनों ने स्लम के बच्चों के साथ दीवाली मनाकर समाज में मिठास घोली और खुशियां बांटी। मंगलवार को भी घरों में पूजा, तोहफे बांटने और खानपान का दौर जारी रहा। वातावरण और संस्कृति दिवाली के अवसर पर पूरे जिले में बिजली की लाइट, रंगोली, फूलों और पर्दों से सजे घर-मोहल्ले-गलियां देखने लायक थीं। हर कोई खरीदारी और सजावट में व्यस्त रहा और परस्पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही पर्यावरण बचाने के लिए ग्रीन दीवाली का संदेश भी कई जगह देखने को मिला। इस बार दिवाली का पर्व सोमवार और मंगलवार दोनों दिन पूरे उल्लास, परंपरा और आपसी उल्लास व समृद्धि की कामना के साथ मनाया गया।

 

शांति और समृद्धि की मंगल कामना की
मोरना। शुकतीर्थ भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में दीपावली पर्व पर परम्परागत भव्य उत्सव मनाया गया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने भगवान गणेश जी और माता लक्ष्मी जी का विधिविधान पूर्वक पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किये और समस्त देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी और भगवान गणपति जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा की जाती है, जिससे मनुष्य को घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य, प्रेम तथा यश-वैभव प्राप्ति का वरदान मिलता है। दीपावली उत्सव कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। कथानकनुसार त्रेतायुग में भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास से अयोध्या वापस लौटे थे, तब अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से यह दीपोत्सव मनाया जाता है। दीपावली प्रेम, आनंद, उमंग, सकारात्मक ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक उत्सव है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उप्रेती, आचार्य अरुण, आचार्य सुमन कृष्ण शास्त्री , दीपक मिश्रा, मनोज यादव, आचार्य युवराज मौजूद रहे।-

 

प्रतियोगिता में पायल ने मारी बाजी
भोपा। गांव युसुफपुर के हरबीरी देवी भोपाल सिंह डिग्री कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें पायल कौशिक प्रथम, प्रियांशी शुक्ला द्वितीय व शानी ईरान तृतीय रही। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड नाटक के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की सुन्दर प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. विजय शर्मा, प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार व अपराध निरीक्षक
नरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्रा रूबी व नेहा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी अजय यादव ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अभियान के माध्यम से सरकार महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है और उन्हें समाज में समान स्थान दिलाने के लिए प्रयासरत है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर हैं। इसके बाद छात्राओं ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए नारी सशक्तिकरण पोस्टर बनाएं। जिसमें पायल कौशिक प्रथम, प्रियांशी शुक्ला द्वितीय व शानी ईरान तृतीय रही। छात्रा मधु रानी, भावना, राखी, तनु, नीलू, दीपा, सोनम, वसैया, प्राची, स्वाति ने नुक्कड नाटक के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की सुन्दर प्रस्तुति भी दी। समापन पर अतिथियों ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विभागीय प्रमुख आशीष कुमार, रोहिताश, अमित कुमार, सत्येंद्र, अंकित कुमार, परविंदर, सुनील तथा शिक्षिकाएं चेतनलता, नेहा, कोमल, सोफिया, शिवानी मौजूद रहे।

 

अन्तर्महाविद्यालयी निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन वीवी पीजी कॉलेज, शामली में किया गया जिसमें टीम स्पर्धा में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में बीपीईएस की छात्राओं दीया, दीपांजली और आयुषी ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और साक्षी सैनी ने रजत पदक वही 25 मीटर स्पोटर्स महिला में बीपीईएस द्वितीय वर्ष की छात्रा दीया ने प्रतियोगित में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। वही 10 मीटर एयर पिस्टल पुरूष वर्ग में दक्ष मलिक, मिलन, रीतिक राठी ने टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया । इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि यह निशानेबाजी प्रतियोगिता वीवी पीजी कॉलेज, शामली में खेली गई। जिसमें मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध 17 महाविद्यालयों के लगभग 40 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं ने निशानेबाजी की 02 अलग-अलग इवेन्ट टीम स्पर्धा 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण तथा रजत पदक तथा 25 मीटर एकल महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किये। महाविद्यालय आगमन पर छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया तथा उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ने विजयी छात्र-छात्राओं को अंतरमहाविद्यालय निशाने बाजी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर बधाई दी। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता में बीपीईएस पाठयक्रम की तीनो छात्राओं दीया, दीपांजली और आयुषी तथा छात्र दक्ष मलिक, मिलन, रीतिक राठी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष श्रीराम कॉलेज द्वारा विजयी छात्र- छात्राओं को उनके उत्कर्ष प्रदर्शन पर बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप देशवाल, अमरदीप शर्मा, प्रशान्त कुमार तथा तरूण वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

किया जागरूक, संदिग्ध युवकों से की पूछताछ
चरथावल। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मिशन शक्ति टीम पहुंची। टीम ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास संदिग्ध नजर आने वाले युवकों से पूछताछ भी की गई। मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उप निरीक्षक डोली और एंटी रोमियो प्रभारी राजेश सिंह अपनी टीम के साथ सीएचसी पर मौजूद थे। उन्होंने केंद्र पर आने वाली महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछीं और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान की। महिलाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर वे सहायता प्राप्त कर सकें। अभियान के तहत, टीम ने परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। मनचलों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए भी स्थानीय व्यक्तियों से जानकारी ली गई। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सशक्त करने के मिशन शक्ति अभियान के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। टीम लगातार इस दिशा में जागरूकता कार्यक्रम चला रही है।

 

गरीब परिवारों संग मनाई हिंदू युवा वाहिनी ने दीपावली
मुजफ्फरनगर। प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर जहां देशभर में उल्लास का माहौल रहा, वहीं मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी ने एक सामाजिक पहल की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने रुड़की चुंगी स्थित मलिन बस्ती में जाकर निर्धन और गरीब परिवारों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा अपने साथियों के साथ बस्ती पहुंचे। उन्होंने वहां रहने वाले परिवारों को मिठाई, दीपक, फुलझड़ी और अन्य उपहार भेंट किए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बस्ती के बच्चों के साथ मिलकर दीपक जलाए और पटाखे चलाए, जिससे दीपावली की खुशियां साझा की गईं। बच्चों ने वाहिनी से मिले दीपकों का उपयोग कर गलियों में सुंदर रंगोलियां भी बनाईं, जिससे माहौल और भी जीवंत हो उठा। प्रहलाद पाहुजा ने बताया कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं, उसी परंपरा का निर्वहन वे हर वर्ष मलिन बस्तियों में करते हैं। उनका उद्देश्य है कि कोई भी परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन केवल त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग करता है। जो बच्चे पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं, उनकी शिक्षा का खर्च हिंदू युवा वाहिनी वहन करती है। इस दौरान वाहिनी के कार्यकर्ताओं और बच्चों ने मिलकर जय श्री राम के जयघोष लगाए, जिससे यह पावन पर्व सच्चे अर्थों में ष्प्रकाश उत्सवष् बन गया।

 

चलती बाइक से पटाखे फोडने पर दबोचाMuzaffarnagar News
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दीपावली के उल्लास में जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं थाना क्षेत्र में एक युवक ने पटाखे फोड़ने के लिए खतरनाक तरीका अपनाया। चलती बाइक से पटाखे फोड़ते हुए युवक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह मामला पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला रहा।
जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर चरथावल पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रोहाना मार्ग पर एक बाइक सवार नजर आया। बाइक न केवल सजाई गई थी, बल्कि उसमें इस तरह की व्यवस्था की गई थी कि चलते-चलते पटाखे फूट रहे थे। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक को रोका और युवक को हिरासत में ले लिया। बाइक सवार निवासी अलावलपुर है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चरथावल से अलावलपुर और आसपास के गांवों में घूम-घूमकर इस तरह से पटाखे फोड़ रहा था। यह नजारा देखने के लिए राहगीरों की भीड़ लग गई, लेकिन पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जबकि चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने टीम के साथ अलावलपुर मार्ग से युवक को पकड़ा। पुलिस ने तुरंत बाइक को जब्त कर लिया और परविंदर को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। उन्होंने बताया कि दीपावली का पर्व खुशियों का है, लेकिन कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की खतरनाक हरकत न केवल खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकती है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

 

महिला के साथ हुई छेड़छाड,मुकदमा दर्ज
भोपा। महिला के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता की तहरीर पर संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया की बीते 13 अक्टूबर को वह घर पर अकेली थी। तभी गांव निवासी युवक घर मे घुस आया और छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती अश्लील हरकतें करने लगा।विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का शोर सुनकर सास व देवर वहां आ गये जिन्हे देखकर आरोपी फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार ने बताया की आरोपी इशरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

युवक की मौत के मामले मे जांच में जुटी पुलिस
खतौली। कस्बे के मौहल्ला इस्लामनगर में मूल और सूद की वसूली को लेकर हुए आपसी विवाद व मारपीट में एक कर्जदार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पडताल शुरू की। सूत्रों के अनुसार पैसो के मूल और सूद की वसूली को लेकर एक विवाद के चलते हुई मारपीट व जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। चर्चा रही कि मुबशशिर पुत्र अजीम की उपचार के दौरान बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज में मौत हो गई। चर्चा यह भी रही कि मुबशशिर ने कुछ समय पहले अपनी जिम्मेदारी पर मौहल्ले के कुछ लोगों को नगर निवासी एक सूदखोर से ब्याज पर पैसे दिलवाए थे और उनका गारन्टर था। उक्त मामले के चलते युवक मुबशशिर की मौत हो गई। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच पडताल शुरू की।

 

कार्तिक पुर्णिमाःहजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
भोपा। कार्तिक अमावस पर हजारों श्रृद्धालुओं ने गंगा डुबकी लगाई तथा पित्तरों को गंगा जल समर्पित कर विभिन्न मंदिरो मे पूजा-अर्चना की तथा दान आदि कर धर्म लाभ कमाया। कार्तिक माह पुर्णिमा/दीपोत्सव के पावन अवसर पर जनपद सहित आसपास के जनपद से पहुंचे श्रृद्धालुओं ने गंगा घाट पहुंच कर पवित्र गंगा मे डुबकी लगाई तथा पित्तरों को स्मृति में उन्हे गंगाजल समर्पित कर गरीबों व साधु महात्माओं को दान-धर्म किया। इसके साथ ही श्रृद्धालुओं ने पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुक्रताल स्थित श्री हनुमतधाम, श्री दुर्गा धाम, श्री गणेश धाम, पौराणिक गौरी शंकर मंदिर, शुकदेव मंदिर आदि मदिरो के दर्शन कर पूजा-अर्चना की एवं आर्शीवाद प्राप्त किया।
शास्त्रों एवं सनातनी मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह पुर्णिमा/दीपोत्सव पर पूजा-पाठ, धर्मकर्म तथा विशेष तौर से गंगा स्नान कर पित्तरों के निमित्त जल अर्पित करने का विशेष महत्व है। उक्त धार्मिक मान्यताओं के चलते विशेष तौर पर आज इस पावन अवसर पर श्रृद्धालुओ ने दीपदान किया तथा पूजा अर्चना कर धर्मलाभ कमाया। श्रृद्धालुओं की सम्भावित भीड के दृष्टिगत जिला पंचायत तथा जिला पुलिस-प्रशासन की और से शुकतीर्थ में भीड के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किग, पेयजल व्यवस्था, लाईटिंग व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं पूर्व मे ही सुनिश्चित कर दी गई थी।

 

बल्ली लगाने को हुई मारपीट
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सडक पर बल्ली लगाने को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पडताल शुरू की।
सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कसेरवा में सडक पर बल्ली लगाने को लेकर कुछ लोगां मे मारपीट हो गई। चर्चा रही कि कसेरवा गांव की मुख्य सडक पर एक पक्ष अस्थायी दुकानदारों या ठेले वालों के लिए जगह बनाने के उददेश्य से बल्ली लगा रहा था। दूसरे पक्ष में विवाद बढ गया। शुरूआती मौखिक बहस जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस मामले की जांच-पडताल में जुट गई। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर इस सम्बन्ध मे जांच-पडताल शुरू की।

 

कार्तिक अमावस्या पर भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कार्तिक अमावस्या के पावन पर्व पर भरतिया कालोनी स्थित श्री खाटू श्याम गणपति धाम मंदिर की और से भण्डारे का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह अमावस्या तिथि को श्री खाटू श्याम गणपति धाम मंदिर प्रागण में मंदिर समिति की और रेलवे रोड पर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडो व्यक्तियों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की और से समाजसेवी भीमसैन कंसल, योगेश गोयल, विनोद राठी, रजत राठी आदि संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 3 =