Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती पर गांधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका में शहीद भगत सिंह सेवा दल द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया। इसमें शहीद भगत सिंह जी को नमन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ एवं बेहट विधानसभा के प्रभारी अशोक बाटला ने कहा कि शहीद भगत सिंह जी के आखिरी शब्द आखरी संदेश दिया था साम्राज्यवाद मुर्दाबाद इंकलाब जिंदाबाद। शहीद भगत सिंह कहते थे क्रांति का नाम हिंसा नहीं है, क्रांति का नाम बदलाव है।

क्रांति से बदलाव लाए लाए लाए जा सकते हैं। आखिरी समय में भीमसेन सच्चर ने सरदार भगत सिंह से पूछा था कि आप ने अपने बचाव में अपील क्यों नहीं की।

भगत सिंह का जवाब था कि कुर्बानी से ही आजादी मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित भगत सिंह सेवा दल के चेयरमैन नरेश अरोरा, महामंत्री अखिल, हनी सेखां, रमेश खुराना, संजय मित्तल, संजय बाठला, पवन छाबड़ा, सरदार सुख दर्शन बेदी, राकेश ढींगरा, मुकुंद दुआ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जी भी उपस्थित रहे।

 

सपा कार्यालय पर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई4 Min Sapa |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी छात्र सभा द्वारा भगत सिंह जयंती का आयोजन महावीर चोक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष छात्र सभा अनिरुद्ध बालियान द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड ने किया।

मुख्य अतिथि छात्र सभा प्रदेश सचिव और प्रभारी विभा चौधरी रही।
महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र सभा द्वारा आज शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया और पौधारोपण किया गया।

अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष और प्रभारी विभा चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से अमर शहीद भगत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके बलिदान के बारे मै बताया गया। अनिरुद्ध बालियान ,अनमोल धीमान,विशाल कश्यप ने अमर शहीद भगत सिंह जी के सिद्धांतो के बारे मै छात्रों को बताया और उनके आदर्शा को जीवन मै अपनाने को प्रेरित किया।

मुख्य रूप से कार्यक्रम में अलीम सिद्दीकी, शलभ गुप्ता एड, विभा चौधरी, मुकेश वशिष्ठ, अनिरुद्ध बालियान, अक्षित अग्रवाल, मुकुल त्यागी, प्रेरणा, फरहाना, साक्षी, सूर्य गुर्जर, जय अनिकेत पाल, मयंक मित्तल, शाह फैसल, अंकित बालियान, हार्दिक बलियान आदि छात्र मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =