समाचार (Muzaffarnagar News)
नकली फूड सम्लीमेन्ट व इंजेक्शन सहित दो गिरफ्तार
नकली हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।खालापार थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नाम पर नकली हेल्थ सप्लीमेंट तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है, जिसमें प्रोटीन पाउडर, कैप्सूल, लेबल, स्टिकर, पैकिंग मशीनें और अन्य सामग्री शामिल हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खालापार क्षेत्र में एक फैक्ट्री में नकली हेल्थ सप्लीमेंट तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर आसिफ सैफी पुत्र शमशेर सैफी निवासी किदवईनगर, जावेद पुत्र शमशेर सैफी निवासी किदवईनगर थाना को0नगर मु0नगर स्थायी पता हरसौलिया पट्टी पूरबालियान थाना मंसूरपुर गिरफ्तार किया।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हर्बल पावर फार्मास्यूटिकल्स नाम से नकली प्रोडक्ट तैयार करते थे और उन पर यूएसए, रशिया और श्रंचंद जैसे देशों के नाम का लेबल लगाकर ऑनलाइन और लोकल मार्केट में बेचते थे। दोनों आरोपी अब तक करीब 2 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुके हैं और हर महीने 15 से 20 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कैप्सूल, प्रोटीन पाउडर, खाली डिब्बे, सीलिंग मशीन, पैकिंग मशीन, बारकोड स्टिकर, कैप्सूल फिलिंग मशीन बरामद की है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी संजय वर्मा ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चौन की भी जांच कर रही है।इस कार्रवाई को आम लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि नकली सप्लीमेंट के सेवन से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अभियुक्तगण ने दौराने पूछताछ बताया कि हमारे पास हर्बल पावर फार्मेसी के नाम से न्यूट्रासूटिकल व स्पलीमेन्ट का मैन्यूफैक्चरिंग का लाईसेंस है जिसकी आड मे हम दोनो भाई के पास पैसे कमाने के लिये विभिन्न कम्पनियो के नकली रैपर बनवाकर अपने फैक्ट्री मे ही इनको तैयार करते है और कच्चा माल लाकर उसको मिश्रित कर असली स्पलीमेन्ट की तरह अच्छे दामो पर बाजार मे बेचते है तथा हम उस प्रोडेक्ट के नाम को चुनते है जो कम प्रचलन मे है और अच्छे दामो मे बिकता है । हमारे पास रशीया व यूएसए की मैनूफैक्चरींग का माल नही आता है लेकिन हम खाली डब्बे व कच्चा माल मंगाकर व उनके लेवल छपवाकर व बजार से कीमत पता कर उसी के आधार पर अपने यहा एमआरपी प्रिन्ट तैयार कर देते है और डिमांड के अनुसार आनलाईन या जो कोई ग्राहक लेने आता है उसके अच्छे खासे दामो मे बेच देते है ।जो माल हमारे पास से बरामद हुआ है इसमे हमारी लागत 15 से 20 लाख रुपये के लगभग की है तथा इस माल की बाजार मे किमत लगभग 1.50 करोड रूपये है । गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान, उ0नि0 लोकेश कुमार गौतम, है. का. शिवओम भाटी, अनिल कुमार, का. रहाल कुमार, सोनू कुमार, राजीव कुमार, नीरज कुमार, जितेंद्र, गवेन्द्र थाना खालापार शामिल रहे।
पुलिस मुठभेड़ में किये शातिर गौकश गिरफ्तार
बुढ़ाना। थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में दिनदहाड़े हो रही गौकशी की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। मौके से एक जीवित बछड़ा, गौकशी के उपकरण और तीन तमंचे बरामद हुए। थाना बुढ़ाना पुलिस ने मंगलवार को दिनदहाड़े गौकशी करने वाले तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। एक गौकश को पुबिरामद किए। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक ललित कुमार पुलिस बल के साथ बुढ़ानादृकांधला मार्ग पर गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एचपी गैस गोदाम से जाने वाले रास्ते पर स्थित राहिल क्रिकेट ग्राउंड के पास गन्ने के खेत में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रहीश पुत्र मोहम्मद उमर निवासी लुहसाना रोड बुढ़ाना और नौशाद पुत्र सगीर निवासी सम्भलहेड़ा मीरापुर घायल हो गए, जबकि तीसरा आरोपी मूसा पुत्र जमरूद निवासी जौला, बुढ़ाना को घेराबंदी कर जंगल से ही पकड़ लिया गया। घायल आरोपियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के बाद सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि आरोपी दिनदहाड़े ही जंगल में गौकशी करने के प्रयासों में जुटे हुए थे, पुलिस की सक्रियता के कारण गौकशी की घटना को होने से बचाया गया है। आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। शातिर गौकशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ललित कुमार, संदीप कुमार, छविकान्त सिंह, अभिषेक चौधरी, आशीष चौधरी, शुभम सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, मनोज कुमार, राजीव गिरी, संजय कुमार, नीरज त्यागी, सुनील कुमार और कांस्टेबल गौरव पुनिया शामिल रहे।
जागरूकता कार्यक्रम युवा दिवस पर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रास भवन में जिला क्षय रोग विभाग के सौजन्य से अंतर्राष्टन्न्ीय युवा दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त रेडक्रास भवन में क्षय रोग विभाग के तत्वाधान में अंतर्राष्टन्न्ीय युवा दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षय रोग पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल का कायक्रम मे पहुंचने पर सीएमओ डा.सुनील तेवतिया द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सघन रोगों के प्रति जागरूकता की युवाओं से अपील की गई। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए सीएमओ डा.सुनील तेवतिया ने बताया कि जिले के डेढ सौ गांवो को चिन्हित किया गया है। जहां आशाए 15-15 घरों को चिन्हित करेंगी। इस प्रकार 6250 घरों को कवर कर लिया जाएगा। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं डिग्री कॉलेजों को भी टच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का लक्ष्य 9081 केस तलाशने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इसमें एचआईवी रोगी और टीबी रोगी विशेष रूप से चिन्हित किए जायेंगे। इस अभियान मे थर्ड जेन्डर की भी जांच की जाएगी। 6500 केस मिल चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी रोगियों को गोद ले। और उन्हे पोषण पोटली देकर उनके ईलाज मे मदद करें। बताया गया कि यह अभियान 2 महीने तक चलेगा। अब तक 4500 रोगियों को गोद लिया जा चुका है। इसी क्रम मे 19 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे पुष्प प्रदर्शनी और मैराथन दौड का आयोजन किया जाएगा। सीएमओ ने जिले की जनता से अपील की है कि वे अपने ईलाज के लिए जिला अस्पताल का रूख करने के बजाए जिले मे पहले से कार्यरत 14 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर जाकर अपने छोटे मोटे रोगों को निस्तारित करायें। जिससे जिला चिकित्सालय मे आने वाले रोगियों का दबाव बन बनेगा। इस अवसर पर एसीएमओ डा.लोकेश चन्द्रा, डा.प्रशान्त कुमार एसीएमओ, डा.गीतांजली वर्मा जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी सहित चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
बरसात में ढहा आशियाना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिले के पथरौली ब्लॉक के गाँव खाना मटरा रोडन में देर रात हुई तेज बारिश ने एक गरीब परिवार को बेघर कर दिया। मजदूरी करने वाले सरेश पुत्र धर्मपाल का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के समय सरेश, उनकी पत्नी और चारों बच्चे घर में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी ने बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता बृजेंद्र शर्मा ने पीड़ित परिवार का हाल जाना और मौके पर पहुँचकर नुकसान का भी जायजा लिया। एसडीएम साहब से बात कर पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा दिए जाने की मांग भी की। भाकियू नेता ने बताया कि बारिश के चलते कच्ची दीवारें कमजोर होकर गिर गईं, हालांकि छत पर सीमेंटेड चादर लगी हुई थी। हादसे में घर का सारा सामान मलबे में दब गया। अस्थायी तौर पर परिवार को पूरी रात पड़ोसी के घर शरण लेनी पड़ी। सरेश मजदूरी कर किसी तरह पत्नी और चार बच्चों—दो बेटे और दो बेटियों—का पालन-पोषण करते हैं। अब घर टूट जाने से परिवार के सामने छत की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव प्रधान सरपंच और जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा मौके पर पहुँचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम साहब से तत्काल मदद की मांग की। विकास शर्मा ने बताया कि एसडीएम ने पीड़ित परिवार के लिए राहत और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
तिरंगा बाइक रैली का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया नेतृत्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, देश में देशभक्ति का सैलाब उमड़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा, तिरंगा बाइक यात्रा, पद यात्रा जैसे अभियानों के माध्यम से देश को एकजुट रखने और देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया जा रहा है। हापुड़ मंडल के मंडल अध्यक्ष संतोष कोठरी एवं उनके साथियों के सौजन्य से आयोजित तिरंगा बाइक रैली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही, गाँव हापुड़ से गाँव युसुफपुर के बफौनी युवक स्मारक स्थल तक निकाली गई, जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र एवं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बफौनी युवक शहीद स्मारक की अमर चिता पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. बृजेंद्र ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक है। तिरंगे से शहीदों के गौरव की गाथा जुड़ी हुई है, इसलिए हर कीमत पर तिरंगे को सुरक्षित रखा जाएगा। मंडल अध्यक्ष संतोष कोठरी, बिरजेंद्र यादव, घनश्याम नायक, अभय प्रधान, कुंदन वालिया प्रधान, रतन प्रधान, सतवीर राठी, भीम पाल महाराज, रविंद्र चौधरी, अमित दास, अयुष शर्मा, गुरमीत सिंह मोहिंदर धीमान आदि उपस्थित रहे।
भक्तपुर महोत्सव-मोक्ष धाम के भव्य आयोजन हेतु ली मंडलीय बैठक
मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त सहारनपुर श्री अतुल कुमार राय की अध्यक्षता में तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ के अंतर्गत भक्तपुर महोत्सव-मोक्ष धाम के भव्य आयोजन हेतु कार्ययोजना/प्रारूप के संबंध में एक बैठक विकास भवन में आयोजित की गई। दीपावली की रोशनी में लेजर लाइट, दीपोत्सव के साथ-साथ अन्य पारंपरिक एवं ऐतिहासिक थीम के साथ मोक्ष धाम महोत्सव आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस आयोजन में देश के कई कथा वाचक, महान गायक, संत-महात्मा आदि को आमंत्रित किए जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। उक्त बैठक में जिलाधिकारी श्री मेघश्याम मेहता, मुख्य विकास अधिकारी कुशल कंडारी, मुजफ्फरनगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, संतोष कुमार सिंह, सचिव मुख्य विकास अधिकारी, सहित सभी विभागों के अधिकारियों व संत महात्माओं द्वारा उक्त बैठक में प्रतिभाग किया गया।
राष्ट्रीय छात्र संघ बनाया, सदस्य बने नीरज मेहता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शहीदनगर रोड स्थित राष्ट्रीय छात्र संघ के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय छात्र संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष नीरज मेहता ने छात्र संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना हमारा उद्देश्य है। इसलिए, छात्र संघ अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए। उन्होंने छात्र संघ के कुछ पदाधिकारियों को नई सदस्यता पत्र दिए तथा अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने को कहा। राष्ट्रीय छात्र संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत चौहान ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाएँ। बैठक में राष्ट्रीय छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष, लेखक विकास काकरिया, मेरठ से अक्षांत राठी, पथरौली से अंकित यादव, खतौली से मनीष दुग्गल, बुढ़ाना से प्रियांशु भदौरिया, पुरद्वारी से हेमंत शर्मा के अलावा, नवनीत मान सिंह, राहुल काकरिया, सागरिका जोशी, अभय मेहता वर्मा आदि मौजूद रहे।
स्वर्ण जयंती स्थापना समारोह हुआ आयोजित
खतौली। दिगंबर जैन महासभा स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत खतौली विधानसभा की बैठक मेरठ से पहुँचे कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन संरक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जैन निवास संरक्षकवास में आयोजित इस बैठक में समारोह के गौरव प्रदीप, विशेष अतिथि के रूप में जैन दिगंबर संघाध्यक्ष एवं खतौली विधानसभा के अध्यक्ष राकेश कुमार मंत्री अतुल कुमार अध्यक्ष ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। फोटो विमोचन एवं दीप प्रज्वलन व सभी पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथि योगेश कुमार शुक्ला, अभय कुमार संरक्षक, नीरज कुमार सिंहल, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, मुखिया परिवार, मानसी नेमी जैन “जनरल स्टोर” नई दिल्लिया संपन्न की। युवा प्रकोष्ठ के मंत्री पार्थ जैन, विशेष प्रतिनिधि प्रदीप जैन ज्योति प्रकाश जैन ने सभी का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन ने सभी को सम्मान पत्र पहनाई। अध्यक्ष प्रदीप कुमार संरक्षक ने अपने महत्वपूर्ण उद्बोधन में महासभा के सदस्यों को जागरूक करने का आह्वान किया। महासभा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की सभी गतिविधियों का संक्षेप में उल्लेख किया, साथ ही जो प्रोजेक्ट पर कार्य हो रहा है, उससे जुड़ने का आह्वान किया। जैन समाज आज किन कठिनाइयों से गुजर रहा है, आँकड़े सहित प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर उनके द्वारा लिखित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की रिपोर्ट का वाचन किया गया। उनके आह्वान पर 25 महिलाएँ और 50 पुरुष महासभा की सदस्यता से जुड़े। केंद्रीय प्रभारी अतिथि जी ने महासभा को दिगंबर जैनों की संसद कहा। अध्यक्ष राकेश कुमार जी ने संगठन की गतिशीलता बनाए रखने पर जोर दिया। कुलदीप जी बैंक वालों ने सहमति लेन-देन संगठन पर विचार रखते हुए समाज की एकता के सूत्र में बाँधने का प्रयास किया। प्रदीप जैन “हेमदत्त”, अरुण कुमार “नागराज” संरक्षक प्रदीप कुमार ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर गोपीचंद जैन, सरस्वती जी, सुरेंद्र कुमार पांडे जैन, मनीष मुखिया, अतुल, अतुल कुमार गवर्नमेंट्स, सरेश कुमार “प्रिया” मेहता किशोरी, लक्ष्मी, विद्या, मानसी, गीता आदि उपस्थित थे। सौभाग्य मंत्री एवं कोषाध्यक्ष अतुल कुमार अध्यक्ष एवं कुलदीप ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी ने अपना समय निकालकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ज्योति जैन ने किया।
महिला जैन मिलन समिति की बैठक का आयोजन
खतौली। महिला जैन मिलन समिति द्वारा मासिक बैठक में मुख्यमंत्री के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व विभाजन “विभीषिका स्मृति दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति जैन ने कहा, “भारत का विभाजन मानवीय मूर्खता की पराकाष्ठा थी। कैसे इंसान-इंसान के खून का प्यासा हो गया था। लाखों की संख्या में विभाजन की त्रासदी को लोगों ने भोगा है। हम सभी बड़े भाग्यशाली हैं कि हमने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया। आज हम डॉक्यूमेंट्री फिल्मों, फोटो सिनेमा, ग्रंथ, पुस्तकों एवं अन्य माध्यमों से उस समय की विभीषिका को देख सकते हैं। बस ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ऐसे दिन किसी को न देखने पड़ें।” हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर सभी ने अपनी मातृभूमि को नमन किया और धन्यवाद दिया कि हमने भारत में जन्म लिया। इस अवसर पर श्रीमती राजकुमारी गीता लहर, शशि भदौरिया, अनिता लखोटिया, रचना राठी, प्रिया नैथानी, अंजू, विद्या, फूलन, मानसी आदि उपस्थित थीं। मंत्री मानसी जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया और सुंदर अतिथि सत्कार की व्यवस्था की। देशभक्ति के गीतों के साथ बैठक का समापन हुआ।
एसपी सिटी ने किया फ्लैग मार्च
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं पर्व व त्योहारों के दृष्टिगत जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना क्षेत्र खालीपुर में पुलिस बल “मोबाइल नियंत्रण उपकरण” के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया गया। आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं पर्व व त्योहारों (पेशवाई, श्री कृष्ण जन्माष्टमी) के दृष्टिगत जिला मुजफ्फरनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ओझा के निर्देश में पुलिस अधीक्षक नगर सत्येंद्र प्रकाश त्रिपाठी द्वारा थाना क्षेत्र खालीपुर के अंतर्गत प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल “मोबाइल नियंत्रण उपकरण” के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया गया। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से जिले में घनघोर पेट्रोलिंग अभियान भी चलाया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जाँच की जा रही है, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है, अतः सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, किसी भी संदिग्ध पोस्ट की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करें, किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के. मेहता, थाना प्रभारी खालीपुर महावीर सिंह चौहान सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग ने चलाया घनघोर पेट्रोलिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया घनघोर पेट्रोलिंग अभियान। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ओझा के निर्देश में पुलिस द्वारा जिले में घनघोर पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। पेट्रोलिंग अभियान के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, शराब के ठेकों, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर घनघोर पेट्रोलिंग की गई। साथ ही अनावश्यक खड़े/घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान संपूर्ण क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सेक्टर में पेट्रोलिंग अभियान का नेतृत्व किया गया तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हर घर तिरंगा के तहत “राष्ट्रीय ध्वज को जानो” विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिलाधिकारी मेघश्याम मेहता एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारी कुशल कुमार के निर्देश में डॉ. राजीव कुमार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2025 के अंतर्गत आर्य इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरनगर में “राष्ट्रीय ध्वज को जानो” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, सफल प्रतिभागियों सोनम, चित्रांशी, विशेष, आलम एवं अन्य को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डॉ. राजीव कुमार द्वारा आर्य इंटरनेशनल के समन्वयक को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज एवं एक पेड़ मेरे नाम अभियान के तहत पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं जोश भरे गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें संगीत शिक्षक रेखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. राजीव कुमार द्वारा उपस्थित सभी से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं हर घर तिरंगा फहराने हेतु आह्वान किया गया। द्वितीय चरण (09 अगस्त से 12 अगस्त) में तिरंगा उत्सव के तहत तिरंगा मेला, मेडिकल कैंप, तिरंगा बाइक व साइकिल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान-2025 स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने, देशभक्ति की भावना को जागृत करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान हेतु आयोजित किया जा रहा है। उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्य इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। राजेश कुमार ठाकुर, जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के सभी विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। उक्त कार्यक्रम में आर्य इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्या सोनम आर्य एवं प्रबंधक सुधीर आर्य के नेतृत्व में शिक्षक नीलम, रेखा, आँचल, अखिल एवं फ़िज़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इंस्टॉलेशन सेरेमनी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर “प्रकाश” (डिस्ट्रिक्ट 321-सी1) की इंस्टॉलेशन सेरेमनी होटल स्वर्ण में भव्य रूप से आयोजित की गई। कार्यक्रम के संरक्षक लायन ललित कुमार पुरी और लायन दिलीप गोयल रहे। जबकि मुख्य अतिथि पीएमजीफ लायन विजय शिल्पा (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) एवं स्थापना अधिकारी पीएमजीफ लायन विजय मल्होत्रा (इंटरनेशनल डायरेक्टर 2026-28) रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन राजेश गर्ग (2025-26) एवं उनकी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पीएमजीफ लायन प्रदीप विद्यार्थी, जिला संरक्षक लायन दुष्यंत बिहारी उपाध्याय, स्टार ऑफ द ईयर पीएमजीफ लायन अरविंद सक्सेना, क्लब चेयरमैन पीएमजीफ लायन ऋचा उपाध्याय, इंस्टॉलेशन अधिकारी पीएमजीफ लायन अखिलेश गुप्ता और इंडक्शन अधिकारी पीएमजीफ लायन नवीन उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में लायन डॉ. विवेक कुमार एवं पीएमजीफ लायन मनीष बाली शामिल हुए। स्थापना समारोह में सात नए सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई गई। शुभम गोयल, अक्षय सिंघल, संजीव बंसल, अशोक शर्मा, और मनीष गोयल को शपथ दिलाई गई। क्लब द्वारा एक ट्राई साइकिल को फैब्रिकेट कर गरीब व्यक्ति को दान दिया गया, जिसमें वह अपने जीवन-यापन हेतु स्टेशनरी का सामान रख पाएगा। इसके अतिरिक्त, एक व्हीलचेयर, एक साइकिल तथा एक सिलाई मशीन भी समाज को समर्पित की गई, जिसका अनावरण माननीय गवर्नर एवं उनकी टीम ने किया। स्थापना समारोह में लायंस क्लब मुजफ्फरनगर प्रकाश के सभी सदस्य तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लायन सुरेंद्र मेहता ने किया। अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक भोज में सहभागिता की।


