News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दूसरा फरारMuzaffarnagar News
तितावी। तितावी पुलिस एवं शातिर बदमाशो के बीच उस वक्त जबरदस्त मुठभेड़ हो गई जब थानाध्यक्ष पवन कुमार, उ0नि0 रोहित चैधरी, उ0नि0 कामिल चैधरी, है0का0 अनीश खान, नवीन कुमार, सचिन तेवतिया सहित पुलिस टीम अमीरनगर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया तो मोटरसाईकिल सवार नही रूके और मोटरसाईकिल को तेजी से रजवाहा पटरी पर मोडकर भागने लगे। पुलिस टीम को शक होने पर उनका पीछा किया तो आगे चलकर मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। और बदमाश मोटरसाईकिल को छोडकर ईंख के खेतों में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी कर आत्मसमर्पण की चेतवानी दी गयी। तो बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही दिखा। और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर झोक दिया। जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम ने बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी तो बदमाश इरशाद उर्फ दादा पुत्र कालू निवासी मोहल्ला किदवाईनगर थाना जनपद गाजियाबाद घायल हो गया तथा उसका दूसरा साथी अली शेर पुत्र शहाबुद्दीन मोहल्ला मुन्नालाल कस्बा व थाना मवाना जिला मेरठ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश इरशाद को उपचार के लिए भेज दिया। तो वही दूसरे बदमाश अलीशेर की तलाश मे खेतों में कांबिग की। परंतु कोई सफलता हाथ नही लगी। इरशाद उर्फ दादा एक शातिर किस्म का बदमाश है जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर करीब डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। पकड़े गए बदमाश के पास से एक अवैध असलाह जिंदा व खोका कारतूस सहित एक दिल्ली से चोरी मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

ट्राला पलटने से दो घायलMuzaffarnagar News
रामराज। सर्दी के समय में गन्नों का सीजन चलते ही ओवरलोड गन्नों से भरे ट्रैक्टर ट्रालियां और बड़े-बड़े ट्राले सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं । इन ओवरलोड गन्नों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ट्रालों की चपेट में आए दिन सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं है। शनिवार की देर रात्रि भी एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है । यहां थाना रामराज क्षेत्र के पुट्ठी इब्राहिमपुर मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में गन्नों से भरा ट्राला एक कार पर पलट गया जिसके चलते कार सवार दो लोग घायल हुए हैं स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी में मशक्कत कर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है। दरअसलपुरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रामराज क्षेत्र से जुड़ा है जहां शनिवार की बीती देर रात्रि एक भीषण सड़क हादसा उस वक्त हो गया जब गन्नों से ओवरलोड भरा ट्राला बराबर से गुजर रही कार के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया । इस हादसे से के बाद एक तरफ जहां इलाके में हड़कंप बच गया तो वहीं राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस सहित यूपी 112 डायल को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल ,थाना रामराज व थाना मीरापुर पुलिस के साथ ही सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर भारी पुलिस बल और क्रेन, जेसीबी लेकर  मौके पर जा पहुंचे। यहां घण्टो कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह गन्नों के नीचे दबी गाड़ी को बाहर निकाला गया और उसमें सवार दो लोगों को निकाल कर उपचार के लिए जानसठ सीएससी भर्ती कराया गया है जहां दोनों को सीएससी जानसठ से जिला चिकित्सालय रेफ़र किया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर ने बताया कि देखिए रामराज क्षेत्र में गन्नों से भरा ट्राला कार पर पलट गया था जहां थाना रामराज ,थाना मीरापुर पुलिस के सहयोग व् ग्रामीणों की मदद से गन्नों के नीचे दबी कार  को निकाल उसमें सवार दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है साथ ही मार्ग से गन्नों को हटवाकर हाईवे को भी चालू कर दिया गया है मामले में तहरीर प्राप्त करने के पश्चात अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घायलसुहेल पुत्र अरशद निवासी सहारनपुर व् जुनेद पुत्र महमूद है ।

प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट काविधायक पंकज मलिक ने शुभारंभ
चरथावल। विकासखंड क्षेत्र के कुटेसरा में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ चरथावल विधायक पंकज मलिक ने फीता काटकर किया उद्घाटन । खिलाड़ियों से परिचय  किया क्रिकेट टूर्नामेंट  कुटेसरा में आयोजित किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने ग्रामीणों की उपस्थिति में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।इस अवसर पर विधायक मलिक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को लगन से खेल खेलना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि हारने पर निराश नहीं होना चाहिए।क्योंकि हार भी खेल का एक हिस्सा है। विधायक ने खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं । खेल का मैदान बनवाने का आश्वासन भी दिया।टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, विजेता टीम को 41,000 रुपये का नकद इनाम और एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को 21,000 रुपये नकद और एक ट्रॉफी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, श्प्लेयर ऑफ द सीरीजश् चुने गए खिलाड़ी को साईकिल इनाम में दी जाएगी। 

ऐतिहासिक गॉंव सोरम में सर्वखाप महापंचायत का स्वामी ओमानंद महाराज ने किया शुभारंभ।Khap Panchayat In Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ऐतिहासिक गॉंव सोरम में सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में पहुंचकर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीस्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सर्वखापों का इतिहास बहुत ही प्राचीन, गौरवशाली एवं यशस्वी रहा है। बिर्टिश शासन और मुगल आक्रांताओं की दमनकारी नीतियों के उन्मूलन में सर्वखापों ने अपनी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। देश की आजादी में सर्वखापों के वीर बलिदानियों के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। गुलामी के दीर्घकाल में सर्वखापों की स्थिति लुप्त प्रायः हो गयी थी। इसकी महत्वतता को जनमानस में पुनः प्रतिष्ठापित करने के लियघ् किसान मसीहा चै. महेन्द्र सिंह टिकैत और चै. कबूल सिंह का बहुत ही सराहनीय योगदान है।
उन्होंने कहा कि सर्वखापों जैसे विशाल संघटन की भूमिकाओं एवं उद्देश्यों को सार्थक बनाने तथा खापों के गौरव को बढ़ाने के लियघ् सर्वखापों के सभी चैधरी और थांवेदरों को आपसी भेदभाव भुलाकर एक और नेक होना चाहियघ्, यह समय की आवश्यकता है। इससे किसानों का उत्थान होगा और समाज तथा राष्ट्र प्रगतिशील बनेगा।
इससे पूर्व गॉंव सोरम पहुंचे स्वामी ओमानंद महाराज ने यज्ञ की पूर्णाहुति कर चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की प्रतिमा का अनावरण किया और चैधरी कबूल सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सभा मंच पर भाकियू अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत एवं प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत तथा सर्वखापों के सभी चैधरी और थांवेदरों ने स्वामी ओमानंद महाराज को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि सोरम गॉंव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है, यहां चै. कबूल सिंह और चै. महेन्द्र सिंह टिकैत की प्रतिमा आने वाले पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि गॉंव एक कुटुम्ब है उसको छोटा-बड़ा, अगड़ा-पिछड़ा, ऊंच-नीच के भेदभाव में ना बांटे। विनाश की शक्ति को विकास की शक्ति में लगाएं। इससे कुटुम्ब में समता, समग्रता, संवेदनशीलता और सृजनात्मक शक्ति बढ़ेगी।
सृष्टि की एकता और जीवन की संपन्नता एवं लोकतंत्र के मेल से ही यह सधता है। इसलिये दिमाग के साथ दिल को भी बड़ा रखें।भारत माता ग्रामवासिनी है इसलिये सभी भारतीय योजनाएं भी ग्राम आधारित होनी चाहियघ्। जीव, जीवन, जीविका और जैविविधता संरक्षण की प्राकृतिक व्यवस्था ग्राम व्यवस्था से ही संभव है। किसान को ऋषि कहा जाता है। देश की अर्थव्यवस्था, खाद्यान्न  व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। भारत किसान और मजदूरों की झोपड़ी में बसा है। पूज्य गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव जी महाराज कहा करते थे। भगवान के दो बेटे हैं किसान और मजदूर। सभी इन्हीं की कमाई खाते हैं। चींटी से लेकर हाथी तक पटवारी से लेकर राष्ट्रपति तक। किसान और मजदूर दोंनो ही सदैव खेतों में, खलिहानों में, कारखानों में, सरहदों पर राष्ट्र और समाज की  सेवा के लिये प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत किसानों का मुकुट, किसानों का गौरव, किसानों का प्रकाशस्तंभ थे। उनका सारा जीवन किसानों के लियघ् एक वरदान था, संजीवनी था। वह किसान और मजदूरों के सदैव प्रेरणा का स्रोत बनें रहेंगे। इस अवसर पर ट्रस्टी ओमदत्त देव,  कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री , रमेश मलिक, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे। पंचायत में थाम्बेदार चैधरी विवेक सिह, बाबा प्रमेन्द्र आर्य, चै.शरणवीर सिंह, चै.हुकम सिंह, चै.सुखपाल सिंह, चै.सचिन जावला, चै.बिजेन्द्र सिंह लाटियान, अजय चैधरी, चै.गजेन्द्र अहलावत, चै.महकार अहलावत, चै.अमित बेनीवाल, किसान चिन्तक कमल मित्तल, चै.घनश्याम शर्मा, देवेन्द्र सिंह, स.राजेन्द्र सिंह, चै.रामनारायण, डा.आदित्य सिंह, ललित सिंह गुर्जर, कंवरपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह थोर,

 

छात्र की शोक सभा में की श्रद्धाजंलि अर्पित
बुढाना। छात्र उज्जवल राणा की शोक सभा में पहंुचे विभिन्न राजनीतिज्ञों, सामाजिक एवं छात्र संगठन के पदाधिकारियों तथा गणमान्य लोगों सहित सैंकडो लोगों ने श्रद्धंाजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
  उल्लेखनीय है कि कस्बा बुढाना स्थित डीएवी काॅलेज का छात्र उज्जवल राणा फीस को लेकर काॅलेज प्रशासन के दबाव के चलते तनावग्रस्त था। जिसके चलते उसने काॅलेज प्रशासन पर दुव्र्यहार का आरोप लगाते हुए अपने उपर ज्वलन्तशील पदार्थ छिडककर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया था। छात्र उज्जवल राणा की दिल्ली उपचार के दौरान मौत हो गई थी। छात्र उज्जवल राणा प्रकरण से परिजनो एवं कस्बावासियों मे शोक छा गया। आज कस्बे के योगपुरी रोड सनराईज स्कूल के पास स्थित छात्र उज्जवल राणा के आवास पर श्रद्धंाजलि सभा आयोजित की गई। जिसमंे पहुंचे विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, छात्र संगठन, किसान संगठन आदि से जुडे पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने छात्र उज्जवल राणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धंाजलि की। इस दौरान जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, चरथावल विधायक पंकज मलिक, किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक, अमित चैधारी, कपिल मलिक, पिन्टू तोमर, विकास त्यागी, प्रमेन्द्र दहिया, शारिक चैधरी आदि मौजूद रहे।

 

समाजवादी पार्टी पार्टी में शामिल हुई ममता अग्रवाल हुई शामिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजसेवा में लगातार भूमिका निभा रही ममता अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने ममता अग्रवाल को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया। समाजवादी पार्टी में शामिल हुई ममता अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी जाति वर्ग को सम्मान एवं उनके अधिकारों की आवाज़ बनती रही है इसी से प्रभावित होकर तथा 2027 में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के मिशन को पूरा करने के प्रयास में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुई है। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी,पवन बंसल,धर्मेंद्र सिंह नीटू,साजिद हसन ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र व संविधान की मजबूती तथा रक्षा के लिए सभी को जागरूक होकर समाजवादी पार्टी के साथ आना चाहिए इस मिशन में साथ आने वाले सभी का स्वागत है। इस दौरान सपा नेता डॉ नूर हसन सलमानी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, सचिन मित्तल, रजनीश यादव,हुसैन राणा,उत्कर्ष अग्रवाल,राशिद मलिक, डॉ हनी समाहत, सत्यपाल सिंह,विपिन कुमार गोयल,मौ नजर, गुलफाम, इरफान मलिक, जानू प्रधान,इरफान मलिक,इकराम, आलिम प्रधान,सेदा हसन,जानू प्रधान सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पुरातन छात्र सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गंाधी पाॅलीटेक्निक मुजफ्फरनगर एलुमनी एसोसिएशन की और से एलुमनी डे हर्षोल्लास से सुन्दर संास्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1975 बैच एवं वर्ष 2000 बैच के पास आउट छात्रों का क्रमशः स्वर्ण जयन्ती एवं रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया।    पूवर्व निर्धरित कार्यक्रम के अनुसार भोपा रेाड स्थित गाॅधी पाॅलीटैक्निक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एलुमनी डे बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कार्यक्रम में पहंुचने पर काॅलेज इं.राजीव सिंह एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बुके भंेट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज ने शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। उनके अथक प्रयास से संचालित स्कूल/काॅलेजों एवं इन्जिनियरिंग काॅलेज में लाखों छात्र-छात्राए शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होने कहा कि हम सभी को स्वामी जी के आदर्शो का अपने जीवन मे आत्मसात करते हुए सेवा भाव से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जलवलन के साथ विधिवत रूप से हुआ। इस दौरान संास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्वामी ओमानंद महाराज सहित संस्था के पदाधिकारियों मे मुख्य रूप से इं.सचिन अग्रवाल, इं.विकास शर्मा, इं.सुरेश गर्ग, इं.नीरज कौशिक, इं.प्रमोद वर्मा, इं.सतीश प्रजापति, इं.नीरज त्यागी, इं.प्रदीप गोयल, इं.अभय शर्मा, इं.सतीश कुमार, इं.वीरपाल शर्मा, इं.विपिन शर्मा, इं.बी.एस.मित्तल, इं.बबलू सिंह, इं.गिरीश चन्द मित्तल, इं.नवीन चैहान, इं.अमित सैनी, इं.आकाश अग्रवाल, इं.नेत्रपाल सिंह, इं.मौ.उस्मान, इं.निर्भय सिंह, इं.सलोनी कुमार  सहित देश प्रदेश से सैकडो इन्जि. एवं पुरातन छात्र मौजूद रहे।

 

ओवरहाईट गन्ना वाहनों पर की कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के निर्देश पर तितावी थाना प्रभारी पवन चैधरी और उनकी टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में सब-इंस्पेक्टर नवनीत यादव भी शामिल थे। पुलिस टीम ने मौके पर गन्ने से ओवर हाइट भरे हुए ट्रकों और अन्य वाहनों का चालान किया। ये वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहे थे। तितावी पुलिस ने गन्ना लादने वाले ट्रैक्टर चालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया, तो उनके खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

इन्टर्नशिप के लिये हुआ चयनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में अध्ययनरत बी0बी0ए0 तथा एम0बी0ए0 के छात्र-छात्राओं के लिये ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के द्वारा न्यूमेक्स गु्रप को इण्टर्नशिप प्रशिक्षण हेतु छात्र-छात्राओं के चयन हेतु आमं़ित्रत किया गया। कम्पनी प्रतिनिधि श्री ंअनुज शर्मा, मार्केटिंग हैड तथा श्री अंशुल गोयल, एच0आर0 मैनेजर, यूमेक्स गु्रप ने सम्पूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव को एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम सेे आयोजित किया। संस्थान के निदेशक प्रो0 एस0एन0 चैहान एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर, आशीष चैहान ने कम्पनी प्रतिनिधि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट करके किया।
     कंपनी प्रतिनिधि द्वारा सर्वप्रथम छात्रों को इन्टर्नशिप मॉड्यूल (जॉब प्रोफाईल) की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह इन्टर्नशिप कम जॉब आपर्चुन्यिटी है। न्यूमेक्स भारत की एक उच्च स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर कम्पनी है जो कि सम्पूर्ण भारत में विभिन्न टाउनशिप डेवलप करती है। कम्पनी रीरा द्वारा तय किये गये मानको के अनुसार भवनों तथा बहुमंजले भवनों का निर्माण करती है। कंपनी मार्केट ट्रेनी, सेल्स ट्रेनी के पद के लिये छात्रो के चयन हेतु संस्थान में आयी है। उसके उपरान्त मैरिट के आधार पर छात्रों की स्पीकिंग क्षमता, टीम स्प्रिट एवं टैक्नीकल एटीट्यूड के आधार पर चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 48 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये जिसमें से 19 छात्र/छात्राऐं अन्तिम रूप से चयनित हुये। अंतिम रूप से चयनित छात्र-छात्राओं को इन्टर्नशिप ट्रेनिंग के दौरान स्टाईपैंड तथा इंसेंटिव मिलेगा जबकि 2 माह के उपरान्त कुशलता के आधार पर नियमित करने की प्रक्रिया होगी। चयनित हुए छात्र-छात्राओं में बी0बी0ए0 से अमाया खजवाल, ध्रुवी, अक्षित कुमार, हमायनी, ज्योति बालियान, राशि राणा आदि एवं एम0बी0ए0 से कु0 मेघा, हरित कुमार आदि छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव को ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल द्वारा श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर के परिसर में आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो0 एस0एन0 चैहान ने बताया कि श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये यह एक स्वर्णिम अवसर है। श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर इंजीनियरिंग व एम0बी0ए0 ही नहीं बल्कि बी0बी0ए0, बी0एससी0, बी0सी0ए0, बी0कॉम0, एग्रीकल्चर, फार्मेसी आदि सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिये कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित करता रहा है। यह श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर के लिये बडी़ उपलब्धि है। श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर सभी छात्रों के कैरियर व भविष्य के निर्माण के लिये कृत संकल्प है जिसका श्रेय श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण व आदरणीय गु्रप चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ जी को जाता है जो श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर को अद्यतन एवं उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र के रूप में स्थापित करने के लिये कटिबद्ध है। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दीं तथा ड्राइव में सम्मिलित सभी छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुये जीवन में निरन्तर वृद्धि करने हेतु प्रात्साहित किया। डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ जी ने यह भी कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित, अनुषासित एवं अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर हो सकें। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें एवं संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।   इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर के निदेशक एवं ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के चीफ कोर्डिनेटर श्री आशीष चैहान ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामानाएं दीं। संस्था के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर प्रो0 श्री आशीष चैहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुडे़ रहकर टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन इं0 नितिशा त्यागी ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी श्री आषीष चैहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ0 चित्रा श्रीवास्तव व श्री सागर शुक्ला आदि प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

 

गीता पाठ एवं भजन भाव हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महामण्डलेश्वर  गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से  गीता जयन्ती महोत्सव के शुभ अवसर पर रात्री में भव्य गीता पाठ व भजन भाव  शाम 6 से उत्तरी सिविल लाइन्स शिव मन्दिर मे पण्डित कृष्णानन्द जी के सौजन्य से  आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम  विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप व गीता जी के द्वितीय अध्याय (सांख्य योग) का पाठ भाव पूर्वक कराया गया। रामबीर सिंह  द्वारा इस अध्याय के  मुख्य प्रेरक संकेत के बारे बताया गया तथा गीतापाठ के लाभ बताये जैसे मानसिक शांति ,धर्म और कर्म का ज्ञान,भय और संदेह से मुक्ति ,आध्यात्मिक उन्नति,पितृ दोष निवारण,विचार और भावना की शुद्धि ,परिवार में सुख-शांति ,  समस्याओं का हल तथा गीतापाठ हमारे जीवन को बेहतर दिशा में ले जाने में सहायक होता है तथा मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करता है। तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में सुभाष गर्ग द्वारा रे मन कर ले गीतापाठ यही तेरे काम आयेगा,    अजय गर्ग द्वारा तुझे मिल गया पुजारी मुझे मिल गया सहारा , विमल प्रताप द्वारा हनुमान जी की स्तुति, राजेश वर्मा द्वारा हनुमानजी के भजन से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया गया। अन्त मे  पण्डित कृष्णानन्द, पंडित संजय मिश्रा, सुभाष गोयल एवं विपिन गुप्ता द्वारा गीताजी की  आरती कराकर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , विपिन गुप्ता , सुभाष गोयल, विमल प्रताप, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग,   मीनाक्षी गर्ग, ज्योति, शकुन्तला , गीता बंसल , मधु शर्मा, रेखा तायल , सन्तोष गुप्ता, रीतू शर्मा,अल्का गोयल , पूनम,  राजन गोयल, जाह्नवी, अनुष्का , रोहित कुमार , अशोक कुमार , पंडित कृष्णानन्द , संजय मिश्रा, रोजी मलिक,राधा मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा।  यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महामंत्री श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

 

े न्याय दिलाने की गुहार
खतौली। बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र उज्ज्वल राणा ने कुछ दिन पूर्व कॉलेज परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी ।  गंभीर हालत में उसे मेरठ मेडिकल में लाया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था मरने से पहले उज्ज्वल ने एक वीडियो बयान छोड़ा, जिसमें उसने कॉलेज प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक, उज्ज्वल पिछले कई दिनों से 7,000 की कॉलेज फीस को लेकर परेशान था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह फीस जमा नहीं कर पा रहा था। कॉलेज प्रशासन की ओर से उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इस मानसिक तनाव ने आखिरकार उसे उस मोड़ पर ला दिया, जहां से वापसी संभव नहीं थी। मृतक छात्र उज्जवल राणा के परिवार ने भी आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के कारण उसने आत्मदाह किया। समाजवादी पार्टी विधानसभा खतौली के युवा नेता आशीष राणा के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड़ स्थित सरदार पटेल की मूर्ति से लेकर बाबा साहब अम्बेडर की मूर्ति तक कैंडल मार्च निकालकर उज्जवल राणा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बलिदानी छात्र उज्जवल राणा के साथ हुई घटना को दुखद बताया है। उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के कारण उज्जवल ने आत्मदाह किया, इसलिए दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अभिषेक गोयल एडवोकेट ने बुढ़ाना में छात्र उज्ज्वल राणा के   मामले में निष्पक्ष जांच कर छात्र के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा सरकार का प्रशासन पर कोई अंकुश नहीं है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार की निरंकुशता का परिणाम है कि छात्र के साथ कॉलेज में दुव्र्यवहार किया गया, जिससे मजबूर होकर छात्र को कोई कठोर कदम उठाना पड़ा। कैंडल मार्च ने हकीम आफाक पठान, मोहम्मद शावेज़ अल्वी, अर्जुन मोतला, रवि नागर, शेखर, दीपक, अंकुर, हेमंत आदि दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

 

जीर्णाेद्धार एवं सौन्दर्यकरण कार्य का  किया लोकार्पणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारापुलिस चौकी बागोंवाली के  जीर्णाेद्धार एवं सौन्दर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया गया लोकार्पण । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस चैकी बागोंवाली, थाना नई मण्डी के जीर्णाेद्धार एवं सौन्दर्यकरण कार्य का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया गया।  चैकी में किए गए प्रमुख सुधार एवं नई सुविधाएँ चैकी प्रभारी कक्ष का जीर्णाेद्धार एवं फर्नीचर । उपनिरीक्षक कक्ष । जनसुनवाई हेतु टीन शेड । पुलिस कर्मियों के रहने के लिए बैरिक । साइबर अपराध एवं मिशन शक्ति हेतु अलग से व्यवस्था की गयी है ।  पुलिस चैकी पर सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन कार्य किया जा रहा है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संदेश एवं निर्देश-लोकार्पण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्राम प्रधानों / सम्भ्रान्त नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस एवं जन सहयोग से ही मजबूत सुरक्षा तंत्र का निर्माण संभव है। नव-निर्मित चैकी से जनसुविधाओं में वृद्धि होगी तथा त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया में और अधिक गति आएगी। इसके साथ ही महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वेपुलिस चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें। महोदय द्वारा साफ-सफाई, पारदर्शिता और प्रोफेशनल दृष्टिकोण को पुलिस कार्यप्रणाली का मूल आधार बनाने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित अधिकारीगण एवं नागरिक-
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा सहित पुलिस चैकी प्रभारी बागोंवाली व अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे।

 

वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरा शहर मेरा सम्मान के अंतर्गत अपनी दसवीं वर्षगांठ पर युवाओं को प्रेरित करतें हुए सांस्कृतिक एवं भारतीय पारंपरिक लिबास में फैशन डिजाइनिंग करने वाले छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सभी को अभिभूत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथि गण शामिल रहे।इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यही होती है कि प्रतिभाओं के साथ साथ सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया जाता रहा है। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मुख्य रूप से टी एस आई महेश कुमार, युवा कलाकार एवं माडल सार्थक चैधरी, मीनाक्षी रश्मि अरोड़ा  सहित पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया  गया। इस कार्यक्रम में विनीत बालियान नादिर राणा, रोजी, अरविंद गुप्ता, अनिल बंसल नितिन जैन राजेंद्र सिंघल रोहतास करनवाल नीतीश सैनी राजीव बालियान, आसिफ अली आदि मौजूद रहे…… इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनंत वशिष्ठ इशिका भारद्वाज, परी बजाज, चीना, अभिषेक शर्मा ईति भारद्वाज मानिक अतिन अपर्णा मोहित मेहंदियान अभिषेक आदित्य आदि का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में विजेता कार्तिक आंचल तन्वी पूजा ध्वनि उवेश आदि रहे।

 

गोवर्धन लीला का श्रीमद्भागवत कथा में विस्तार से वर्णन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सनातन धर्म सभा भवन निकट झांसी की रानी पर आयोजित कथा में पांचवे दिन कथावाचक परम पूज्य श्री 108 गुरू जी सुधाकर जी महाराज ने गोवर्धन लीला का विस्तार से वर्णन किया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं में से एक अति प्रमुख लीला का प्राकट्य होता है। महाराज जी ने कहा कि गोवर्धन लीला का सारजब श्रीकृष्ण नंदगांव में थे, तब गाँव के निवासी हर वर्ष इंद्र देव की पूजा करते थे, ताकि वर्षा हो और उनकी फसलों की रक्षा हो सके। श्रीकृष्ण ने ग्रामीणों को समझाया कि उन्हें इंद्र की नहीं, बल्कि अपने कर्म, गौ माता और गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि वही उन्हें सीधा लाभ देते हैं। सभी ब्रजवासी श्रीकृष्ण की बात मानकर गौ माता और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं और वहां भोग अर्पित करते हैं। यह देख इंद्र देव अत्यंत क्रोधित हो जाते हैं और गोकुल पर प्रलयकारी वर्षा (सावर्तक बादल) भेज देते हैं। जब वर्षा से संकट बढ़ता है, तब भगवान श्रीकृष्ण छोटे से रूप में अपनी कनिष्ठिका (छोटी उंगली) पर विशाल गोवर्धन पर्वत उठा लेते हैं। सभी ब्रजवासी, पशु-पक्षी और सम्पूर्ण गाँव पर्वत की छाया में सुरक्षित हो जाते हैं।इंद्र देव अपनी सामथ्र्य पूरी तरह प्रयोग कर थक जाते हैं और अंततः श्रीकृष्ण की शरण लेकर क्षमा याचना करते हैं। श्रीकृष्ण उन्हें क्षमा कर देते हैं और इंद्र में अहंकार का नाश हो जाता है। धार्मिक और भावनात्मक महत्वइस लीला से यह शिक्षा मिलती है कि अहंकार का त्याग और भक्ति ही परम मार्ग है। श्रीकृष्ण की यह लीला दर्शाती है कि परमेश्वर सदा अपने भक्तों की रक्षा के लिए उपस्थित रहते हैं।गोवर्धन पूजा का संदेश है प्रकृति की रक्षा, गौ माता और गोवर्धन पर्वत का सम्मान और सामूहिक श्रद्धा। यह प्रसंग श्रीमद् भागवत के चैथे दिन की कथा में अत्यंत भावपूर्ण रूप में सुनाया जाता है, जिसमें भक्तगण श्रीकृष्ण की जयकार करते हुए उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं। आज की कथा में मुख्य यजमान पूर्व चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल, एसपी सिटी श्रीमती इंदू सिद्धार्थ, श्री देवेंद्र कश्यप व मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती एवं श्री प्रदीप गोयल, श्रीमती एवं श्री राजीव वर्मा, श्रीमती एवं श्री विनोद धीमान, श्रीमती एवं श्री देवेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती एवं श्री अतुल गुप्ता, श्रीमती एवं श्री अजय शर्मा, श्रीमती एवं श्री विनीत अग्रवाल, श्रीमती एवं श्री अमित कुमार शर्मा शामिल रहे। वहीं विद्वान पंडितों द्वारा पूजा अर्चना सम्पन्न करायी गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति परिवार पवन गोयल, अजय गुप्ता, संदीप मित्तल, अमित गोयल, राजकुमार मित्तल, सचिन मित्तल, रजत गोयल, आशु मित्तल, आनंद गुप्ता, देवेंद्र वेद मूर्ति, पं. तेजपाल, राजेश उपमन्यू, सुधीर कुमार मित्तल, श्रीमती नीलिमा गुप्ता, श्रीमती अलका मित्तल, श्रीमती रजनीश मित्तल, श्रीमती मोहिनी शर्मा, श्रीमती रीता गोयल, श्रीमती रूचि मित्तल, श्रीमती गीता गोयल, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती शैफाली मित्तल, श्रीमती नीलम मित्तल, श्रीमती अर्चना गेायल, श्रीमती रेणू गोयल, श्रीमती अनिका शर्मा के अथक प्रयास से कथा का शुभारम्भ श्रद्धाभाव के साथ किया गया।

 

पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता से बची जान
मीरांपुर। ग्राम पुट्ठी-मीरापुर मार्ग पर 01 कार पर गन्ने से भरा ट्रक पलट जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी रामराज श्री रवेन्द्र सिंह यादव मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र नागर द्वारा थाना मीरापुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । पुलिस टीम द्वारा एक भी पल का विलम्ब किए बिना तत्काल लोडर / हाइड्रा/जेसीबी मंगवाकर जन सहयोग से ट्रक को हटवाकर कार को निकाला गया तथा कार सवार 02 युवकों 1. सोहेल पुत्र मौ0 हरशद निवासी मौ0 नवाबगंज थाना किला, सहारनपुर, 2. जुनैद पुत्र महमूद निवासी सड़क दूधली थाना जनकपुरी, सहारनपुर को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया । जानकारी पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनो युवक सम्भल से शादी में शामिल होकर अपने गांव वापस सहारनपुर जा रहे थे । वर्तमान में दोनो घायल युवकों का उपचार जानसठ अस्पताल में चल रहा हैं जहाँ पर दोनों की स्थिति सामान्य है । पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चलवाया जा रहा है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − eight =