मुजफ्फरनगर में आज मिले 32 corona संक्रमित, एक्टिव केस 752-देखें कहाँ मिले कितने संक्रमित
मुजफ्फरनगर। जिले में आज corona संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 82 कोरोना मरीज ठीक भी हो गए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में 752 एक्टिव केस रह गए हैं।
#Muzaffarnagar #Covid_19 #Detailedupdate
सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-544
आज पॉजिटिव– 32
16 Rtpcr
12 Rapid antigen test
03 pvt lab
01 Meerut
= 32
———————
आज ठीक/डिस्चार्ज -82
टोटल डिस्चार्ज- 4111
टोटल एक्टिव केस- 752 pic.twitter.com/thtCY6v6d5— News & Features Network (@mzn_news) October 4, 2020
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि आज सरकार लैब में टैस्ट हुए 544 corona सैम्पल की जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 16 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 12 सैम्पल रैपिड एंटीजन टैस्ट, तीन सैम्पल प्राईवेट लैब और 01 सैंपल मेरठ लैब के माध्यम से पॉजिटिव मिला है।
आज 82 पुराने मरीज़ ठीक भी हुए हैं जिसके बाद ज़िले में एक्टिव केस अब 752 रह गए हैं।
देखें कहाँ मिले कितने संक्रमित
गांधी कॉलोनी 2
बुढ़ाना 1
आदमपुर 1
कवाल जेल 8
गोयला 1
पालड़ा 1
बसेड़ा 1
संधावली 8
जारोड़ा 1
गांधी नगर 1
केवलपुरी 1
नुमाइश कैम्प 1
रैदासपुरी 1
जनमिलन विहार 1
लक्ष्मण विहार 1
साकेत 1