हैबतपुर गांव में तालाब में डूबकर 6 वर्षीय मासूम की मौत, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से गांव में हड़कंप मच गया।
बच्चे के परिवार वालों ने पड़ोस के ही कुछ व्यक्तियों पर मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया है, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल पूरा मामला चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर गांव का हैं जहां तरुण पुत्र सोहनलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से दर्दनाक तरीके से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी।
वहीं परिजनों ने मासूम बच्चे के शव को तालाब में फेंकने का गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगें उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

