दो को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया, तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 वरुण कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र अनवर निवासी सद्दीकनगर थाना खतौली मु0नगर को बस अडडे के सामने से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 प्रदीप नादर द्वारा अभियुक्त राकिब पुत्र इस्लाम निवासी हासमपुर थाना रामराज मुजफ्फरनगर को हासमपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।
पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम व शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा रात्रि में अपने अपने थाना क्षेत्रों के कस्बा, बाजार व आबादी वाले स्थानों पर गश्त करते हुए थाना क्षेत्रों में स्थित होटल ढाबे/हाइवे/चौराहों/संवेदनशील स्थानों पर ’संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की लगातार सघन चैकिंग की।
युवती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। सूत्रो के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू निवासी एक युवती ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से युवती को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।

