खबरें अब तक...

समाचार

हादसों में कई कांवड़िये घायल4 22 |
मुजफ्फरनगर। जनपदभर में जहां महाशिवरात्रि धूमधाम के साथ मनायी गयी लेकिन आज के दिन भी सुबह से ही लगातार डाक कांवड की घूं घूं और धूं धूं के चलते कई डाक कांवर्ड लाने वाले शिव भक्त कांवड़िए घम्भीर चोट लगने के कारण चोटिल हो चुके है । पहला सड़क हादसा जनपद के थाना छपार क्षेत्र में हुआ जहां डाक कांवर्ड आपस में टकरा गई जिसके चलते कई कांवड़िया घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपी १०० डायल की पी आर वी के स्टाफ ने तुरन्त मोके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया जिसमे पी आर वीं के स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई है जिनमे कां धर्मेन्द्र ,अमित , एंव चालक नागेन्द्र आदि रहे । उधर दूसरी घटना हाईवे ५८ पर स्थित पचेंडा बाईपास के नजदीक हुई जिसमे दो डाक बाईक कांवर्ड आपस में टकरा गई जिसके चलते दो शिव भक्त कांवड़िया घम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें यूपी १०० डायल की पी आर वी नम्बर २१९७ के स्टाफ ने बिना देरी लगाए दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पुलिस कर्मियो की वर्दी तक खून से सन गई और पी आ वी की गाड़ी भी लेकिन पुलिस कर्मियो ने अपना फर्ज निभाया है । तो कुछ इस तरह जनपद में शिव रात्रि का दिन भी हादसों के नाम रहा । उधर थाना तितावी क्षेत्र के बघरा में भी सड़क हादसे में दो कांवड़िया चोट लगने के कारण गम्भीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है ।

 

शिवालयों पर हर हर महादेव के जयघोष के बीच हुआ जलाभिषेक1 | 1 1 1 |
मुजफ्फरनगर। शहर के बीच संचालित कांवड़ का रेला महाशिवरात्रि पर समाप्त हो गया तो दूसरी ओर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। हर हर महादेव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ। शिव चौक समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में रात से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हुआ और देर शाम तक जारी रहा। हर-हर महादेव के बीच मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। मंदिरों में आस्था की लहर उमड़ रही थी। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। हरिद्वार से कांवड़ उठाने का शुरू हुआ सिलसिला महाशिवरात्रि के मौके पर संपन्न हुआ।

कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर शहर के बीच से गुजरते रहे और महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंच कर भोले शिवशंकर का जलाभिषेक कर अपनी मन्नत पूरी की। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव चौक पर जलाभिषेक को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पीछे से आने वाले कांवड़िए जो अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए थे उन्होंने भी शिव चौक पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके अलावा शहर के श्रद्धालुओं का शिव चौक पर जल चढ़ाने के लिए तांता लगा रहा। सुबह से ही शिव चौक पर जल चढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिवालयों में भगवान शिव शंकर के भजन गूंज रहे थे।

उत्साह व अगाध श्रद्धा के साथ शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे रहे। शिव भक्त बेल पत्ता, दूध, फूल, काले तिल व अन्य पूजन सामग्री के साथ शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव चौक पर जलाभिषेक को सबसे लंबी कतार लगी थी। शिव चौक से लेकर नावल्टी चौक तक शिवभक्त अपनी बारी का लाइन में लगकर इंतजार कर रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच शिवालयों में भगवान शिव शंकर को जल चढ़ाया गया। देर शाम तक श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना करते रहे। भक्त भोले की आराधना व जलाभिषेक में लीन दिखाई दिए। शिव चौक के अलावा गांधी कालोनी अनंतेश्वर महादेव मंदिर, बोहरो का मंदिर, बालाजी धाम, गणेश धाम, गऊशाला रोड पंचायती मंदिर, श्रीबालाजी दरबार समेत शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव अधिनस्थों के साथ दिनभर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आये नगर के विभिन्न मार्गो, बाजारों व शिवमंदिरों के आसपास पुलिस व पीएसबी बल तैनात रहा कई स्थानों पर महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रही।

 

सेवा शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना के 27वें कांवड सेवा शिविर का समापन धूमधाम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सत्यप्रकाश रेशू, रेवतीनंदन सिंघल, प्रमोद अग्रवाल, मुकेश बंसल, रिटा. एसडीओ मुरलीधर शर्मा मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में शिवसेना के वरिष्ठ नेता ललित मोहन शर्मा को एवं उनके सहयोगियों को इस बात के लिए बधाई दी कि शिवसेना द्वारा शिवभक्तों की सेवा के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ कांवड सेवा शिविर लगाया जाता है। प्रत्येक वर्ष ऐसे आयोजनों को करते है। पॉवर कारपोरेशन के सेवानिवृत्त एसडीओ मुरलीधर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शिवसेना का यह कांवड सेवा कैम्प नगर में लगने वाले कांवड सेवा कैम्पों में सबसे पहले शुरू होता है और ठीक शिवरात्रि के दिन समाप्त होता है इसमे स्त्री पुरूष और बच्चों का पूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने सभी मीडियाबंधुओं को भी भरपूर प्रचार प्रसार के लिए साधुवाद दिया। इसके अतिरिक्त ललित मोहन शर्मा, सत्यप्रकाश रेशू और रेवतीनंदन सिंघल ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। शिवसेना कांवड सेवा शिविर में श्रेष्ठ चिकित्सा कार्यो के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डा. जयभगवान तायल, शिवम तायल, डा. प्रेम कुमार और गगन तायल को भी अन्य चिकित्सकों के साथ सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। शिविर के आयोजन में शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, शैलेंद्र शर्मा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पंवार ने किया।

छत गिरने से हड़कम्प, हादसा टला5 20 |
मुजफ्फरनगर। बारिश के कारण मकान की छत गिर जाने से परिजनो मे दहशत बन गई। इस हादसे पर आसपास के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार नगर के रूडकी रोड स्थित मौहल्ला रामपुरी मे बारिश के कारण इस्तेकार पुत्र मौहम्मद नासिर के मकान की छत गिर गई। अल सुबह इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत हुआ। गृह स्वामी इस्तेकार, उसकी पत्नि नसरीन, बेटी तमन्ना, उस्मान, रेशमा, फातिमा, नदीम, शमा आदि परिजन बाल बाल बच गए। इस हादसे पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

 

एसएसपी ने जलाभिषेक कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा2 |
मुजफ्फरनगर। गांव साँझक स्थित भगवान भोले भंडारी के प्राचीन मंदिर में पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव पुलिस बल के साथ ग्राम प्रधान लुकमान इखलाक ने किया स्वागत एसएसपी ने किए मन्दिर का निरीक्षण आज महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने को भीड़ होती है। उल्लेखनीय है कि गांव साँझक में एक प्राचीन मंदिर है जहाँ मन्दिर स्वयं धरती के नीचे भगवान शिव अपने परिवार के साथ माँ पार्वती पुत्र गणेश के साथ प्रकट हुए थे ये मंदिर बहुत पुराना ओर प्राचीन है यहाँ दूर दूर से भोले के भक्त महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने आते है और मनोकामना मांगते है जो भोलेनाथ पूरी करते है हजारो की संख्या में कावड़िये यहाँ जलाभिषेक करते है जिस कारण यहाँ पुलिस की जबरदस्त सुरक्षा रहती है एसएसपी अभिषेक यादव ने ग्राम प्रधान के साथ घूमकर जायजा लिया और शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसएसपी अभिषेक यादव ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक भी किया और आशिर्वाद प्राप्त किया।

 

 

कांवड सेवा शिविरों का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। विभिन्न कांवड सेवा शिविरों का समापन हुआ। अखिल भारतीय हिदू शक्ति दल के हनुमान मंदिर चल रहे रहे कांवड़ सेवा शिविर का समापन हो गया। शिविर में सेवा करने वाले हिदू वीरों व बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन अरुण प्रताप सिंह ने किया। शिविर प्रभारी जिलाध्यक्ष चौ. देशराज चौहान रहे। मुख्य अतिथि विधायक कपिलदेव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी हरीश भदौरिया रहे। सुभाष चौहान, विकास पंवार, नरेन्द्र पंवार, अमित गुप्ता, जसवीर सिंह , नवीन गर्ग, मनीष चौधरी, प्रमोद मलिक, श्रीभगवान शर्मा ने शिविर में सेवा करने वालों को सम्मानित किया। श्रवण मोघा, रमेश पांचाल, हेमंत ग्रोवर, पंकज त्यागी, संदीप कौशिक, पवन मित्तल, पंकज ठाकुर आदि का सहयोग रहा।
अखिल भारतीय हिदू क्रांति दल के आनंद भवन मार्केट में चल रहे कांवड़ सेवा शिविर का समापन भगवान भोलेनाथ को भोग लगाकर किया। सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को बाद में सम्मानित किया जाएगा। बाबूराम पाल, मोहित संगल एडवोकेट, अमित गर्ग, ओमप्रकाश मिश्र, अमित तिवारी, बिजेन्द्र वर्मा, कशिश गोयल, वरुण गर्ग आदि का सहयोग रहा।
युवा कश्यप विकास समिति के तत्वावधान में तहसील परिसर मार्केट में लगे कांवड़ शिविर का समापन हो गया। अध्यक्ष नवीन कश्यप ने सभी का आभार जताते हुए सभी को प्रसाद का वितरण किया। नवीन कश्यप, रामानंद कश्यप, विशांत कश्यप, भीम कश्यप, साधुराम कश्यप, विनोद, संदीप, सोमनाथ, पंकज आदि का सहयोग रहा।
भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर विराट के दो दिवसीय निशुल्क कांवड़ सेवा चिकित्सा शिविर का समापन हो गया। प्रमोद अरोरा, अनिल बंसल, डॉ पीके कांबोज, जय प्रकाश गर्ग, नवीन सिघल, विनीत प्रकाश, सुशील संगल, संजय कर्णवाल, विनय कुच्छल, राकेश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, निष्काम गर्ग, मनोज सिघल, रेवेंद्र बंसल, प्रवीण बंसल, भूदेव सिंह, अरविन्द संगल आदि का सहयोग रहा।
राष्ट्रीय हिदू शक्ति संगठन के शिविर का समापन हो गया। मुख्य अतिथि पंकज जैन, सिटी सिटी हरीश भदौरिया, कुलदीप शर्मा, सरिता अरोरा, अभिनव सुशील, सत्यप्रकाश रेशू, अशोक कंसल, सुखदर्शन सिंह रहे। शिविर में सेवा कर रहे हिदू वीरों को सम्मानित किया। प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, सोनू माहेश्वरी, पंकज शास्त्री, अमरीश शर्मा, मनोज शर्मा, राजकुमार गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल का कावड़ सेवा शिविर का समापन भगवान भोले नाथ और भारत माता की आरती कर किया गया । कार्यक्रम का संचालन ठाकुर भूपेंद्र और अध्यक्षता राधेश्याम विश्वकर्मा ने की, मोहित बंसल ,अनिल कुमार , सतीश कौशिक , ठा. विनोद कुमार एडवोकेट, नरेंद्र शर्मा, शोभित, रजनी बाला जैन, दीपांशु त्यागी, कार्तिक जोहरी, हेमांग कुछल, अक्षय वर्मा, तरुण भटनागर, चिराग जैन आदि उपस्थित रहें।

वैश्य समाज द्वारा शिव चौक पर लगाए गए दवाइयों के फ्री कैम जोकि शिवभक्त कावड़ियों के लिए लगाया गया था, आज उसका समापन पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा किया गया कैंप में सेवा देने के लिए डाक्टरों को पालिका अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी पूर्व विधायक अशोक कंसल, वैश्य सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप, इंजी. अशोक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दूसरी ओर मां भगवती केवल पुरी मंदिर में शिव कावड़ सेवा समिति द्वारा २६वां विशाल कांवड़ सेवा शिविर का समापन हुआ। बिजेंद्र गोयल रेडीमेड वस्त्र व्यापार एसोसिएशन ने अपनी धर्मपत्नी पुष्पा गोयल के साथ हवन पूजन यज्ञ के साथ समापन कराया। विजेंद्र पाल सभासद, मनोज शर्मा सभासद, मुकेश कुमार, रामनिवास एडवोकेट, सुनील शामिल रहे। पंडित आचार्य ओम प्रकाश व पंडित आचार्य चंद्र प्रकाश के द्वारा पूजा सम्पन्न करायी गयी। वहीं जिला चिकित्सालय के पास चौराहे पर विजन फॉर सोशल डवलपमेंट एण्ड हैल्दी सोसायटी के द्वारा चिकित्सा सेवा कांवड शिविर का भी समापन हो गया। उत्तर प्रदेश आयुष बोर्ड के चेयरमैन डा. सुभाष चन्द शर्मा ने शिविर का विधिवत समापन किया। .
छपार में प्राचीन श्री विश्वनाथ शिव मंदिर छपार में नौ दिन तक चले कांवड़ सेवा शिविर का समापन हो गया। पंडित गणेश प्रसाद शास्त्री, विष्णुदत्त भगत, विजयपाल त्यागी, सियानंद त्यागी, श्रषिपाल एमडी, राकेश दिवान जी, विकास त्यागी, प्रदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि के पर्व पर सैंकड़ो ने किया जलाभिषेक
चरथावल। क्षेत्र में हरिद्वार से लंबी यात्रा कर जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने मंगलवार को महाशिवरात्रि पर आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। चरथावल क्षेत्र के कई ग्रामो के मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति को व्यवस्था बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बम बम व भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके अलावा आम लोगों ने भी भारी संख्या में मंदिरों में जाकर भगवान शिव शंकर को जल चढ़ाया। महाशिवरात्रि को लेकर मंगलवार को सुबह 3 बजे से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सुबह 3 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित किया। भक्तों ने लंबी लाइनों में काफी इंतजार के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया। चरथावल कस्बे के महादेव मंदिर,नगला राई, बिरालसी,ज्ञाना माजरा आदि सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों मे हजारो श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया ज्ञाना माजरा के ग्राम प्रधान कंवरपाल सिंह व बिरालसी निवासी प्रमुख प्रतिनिधि रवि पुण्डीर ने बताया कि सैकड़ों कांवड़ियों ने मंदिर में जलाभिषेक किया तो हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वही ग्राम ज्ञाना माजरा में ग्राम प्रधान कंवरपाल की देखरेख में लगे दो दिवसीय कांवड़ शिविर का समापन हो गया

शिव मंदिर पर आयोजित आरती में शिवमहिमा का किया गुणगान—
चरथावल। ग्राम ज्ञाना माजरा बस स्टेंड पर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर हवन यज्ञ के बाद आरती का आयोजन किया गया जिसमें भोले के भक्तों ने भजन कीर्तन करके शिवमहिमा का गुणगान किया। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम ज्ञाना माजरा में स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया हवन के बाद मंदिर में आरती का आयोजन किया गया  आरती का शुभारम्भ ग्राम प्रधान कंवरपाल सिंह ने किया आरती में ग्रामीणों ने शिव की महिमा का गुणगान किया शिव के नृत्य पर श्रद्धालुओ ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी उधर शिव भक्तों की प्रातःकाल से ही शिवालयों में लम्बी लम्बी  कतारें लग गयी ।महिलाओं एवं बच्चों में मन्दिरों में जलाभिषेक करने का सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला आरती में कंवरपाल,कुलवंत पुण्डीर,ठावसुरेंद्र सिंह,विजयपाल उपाध्याय,टोनी,बरखा देवी सुमन देवी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 11 =