बदहाल सडकों का निरीक्षण-एक्शन में कपिल
मुजफ्फरनगर | नगर विधायक कपिल देव ने अपर जिला अधिकारी अमित सिंह को साथ लेकर नगर की बदहाल सडकों का निरीक्षण कर उन्हें अतिशीघ्र बनाये जाने के लिए निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प सड़कें हों गड्ढामुक्त को गति देने हेतु कपिल देव ने अपर जिला अधिकारी के साथ नगर की प्रमुख सडकों रेलवे स्टेशन रोडए अंसारी रोडए साकेत मेन रोडए पुरानी घासमंडीए अहिल्याबाई चौकए खादरवालाए आबकारी रोड फक्कर शाह चौक खालापार प्रेमपुरी मेन रोड लद्दावाला न्याजुपुरा पुलिया रामलीला टिल्ला रोड नई मंडी विश्वकर्मा चौक से जानसठ बस स्टैण्ट आदि का निरीक्षण किया जो कि पूर्णतः बदहाल अवस्था में हैं। इन मार्गों पर आम जन मानस की लगातार आवाजाही होती रहती है। बडे.बडे गड्ढें होने के कारण वर्षा होने के बाद इनमें पानी भर जाता है जिससे यहाँ पर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं।
विधायक ने बताया कि हमारा लक्ष्य नगर को स्वच्छ बनाना और सभी सडकों को गड्ढामुक्त करना है ताकि मा0 प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के संकल्प को मूर्त रूप प्रदान किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी अमित सिंह ने कहा कि नगर में जो मार्ग टूटी.फूटी अवस्था में हैं उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जायेगा।
इस अवसर पर दलसिंह वर्माए सुरेश शर्माए संजय गर्गए मनोज वर्माए राजीव शर्माए अमित बोबी रोहित तायल नौशाद कुरैशी अब्दुल सत्तार दिलशाद पहलवान मनोज ठाकुर रोहित जैन मनोज जैन आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
