उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri Matter: लखीमपुर खीरी जा रहे नवजोत सिद्धू को लिया गया हिरासत में

Lakhimpur Kheri Matter: लखीमपुर जा रहे पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को हिरासत में ले लिया गया है। सिद्धू पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ यमुना नगर (हरियाणा)-सहारनपुर (यूपी) बॉर्डर पर पहुंचे ही थे, कि वहीं से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। सीमा पर हिरासत में लिया गया।

लखीमपुर जा रहे नवजोत सिंह सिद्धू को सहारनपुर के पास रोक दिया गया है। प्रशासन द्वारा उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। बता दें, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने केवल 5 नेताओं को यूपी में प्रवेश की मंजूरी दी है। इसके बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू अपने काफिले के साथ आगे बढ़ने की मांग पर जबरदस्ती अड़े हुए हैं।

लखीमपुर घटना को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू देश की भाजपा सरकार पर लगातार तंज कसने से बाज नहीं आ रहे हैं। यूपी की राजनीतिक पार्टी के साथ ही अब उत्तराखंड, पंजाब अन्य कई राज्यों के नेताओं की रूचि भी बढ़ती जा रही है।

लखीमपुर खीरी मामले में शासन की सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। भले ही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सत्याग्रह के बाद आप , सपा व कांग्रेस के नेताओं को लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में प्रवेश व दिवंगत लोगों के परिजनों से मिलने की अनुमति मिल गयी हो।

पर हक़ीक़त यह है कि सूबे का बार्डर लखीमपुर जाने की मंशा वाले लोगों के लिए आज भी बंद है। वह चाहे नेता हो, किसान या सामाजिक कार्यकर्ता । तभी तो बीते 4 अक्टूबर को पंजाब के डिप्टी सीएम सुंदर सिंह रंधावा अपने सात विधायकों के साथ लखीमपुर खीरी जाने के लिए निकले।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 14 =