Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं

Muzaffarnagar News:जानसठ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव ने जन समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के समाधान के लिए अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर थानो पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी संदर्भ मे आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जानसठ थाने पहुंचे डीएम चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव ने नागरिको की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया।

जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव ने इस दौरान अधिनस्थो को निर्देशित किया कि आम जन की समस्याओ के प्रति पूरी तरह गंभीरता बरती जाए। प्राथमिकता के आधार पर जनसुवनाई की जाए। इस दौरान एसडीएम जानसठ,सीओ जानसठ व इंस्पैक्टर जानसठ सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा

 इसी परिपेक्ष मे नई मन्डी कोतवाली मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार तथा सीओ नई मन्डी सुधांशु गौरव ने जन समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका निराकरण कराया।

इस दौरान समस्त स्टाफ व राजस्व विभाग के अधिकारी तथा सम्बन्धित लेखपाल मौजूद रहे। शहर कोतवाली मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसपी क्राइम प्रशान्त कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अनुप कुमार श्रीवास्तव व शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा तथा एसएसआई कोतवाली राकेश शर्मा ने जन समस्याओ को सुनकर उनका समाधान कराया। इस दौरान समस्त थाना स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =