खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 अभियुक्त गिरफ्तारMuzaffarnagar News
भोपा। थाना भोपा पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने शुक्रताल स्थित सोलर प्लांट में हुई कॉपर वायर चोरी की घटना का त्वरित और सफल अनावरण करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया 8 बंडल कॉपर वायर, 30 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी तथा चोरी के पैसों से खरीदी गई घ्2.55 लाख की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। 25/26 सितंबर 2026 की रात्रि में ग्राम शुक्रताल स्थित सोलर प्लांट से अज्ञात चोरों ने भारी मात्रा में कॉपर का तार चोरी कर लिया था। घटना के संबंध में थाना भोपा पर मु0अ0सं0-259/26 (धारा 305 बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में घटना के खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर भोपा पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने चेकिंग के दौरान जनता इंटर कॉलेज भोपा-बेलड़ा रोड से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अजीज अहमद पुत्र अब्दुल लतीफ (निवासी ग्राम शाहपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड), अमन पुत्र बब्लू (निवासी ग्राम बिलहैत, थाना बिनावर, जनपद बदायूं), अश्वनी कुमार पुत्र शिशुपाल (निवासी ग्राम बिलहैत, थाना बिनावर, जनपद बदायूं), ज्ञानबाबू पुत्र रामभजन (निवासी ग्राम उदमई, थाना अलीपुर, जिला बदायूं), शाहनवाज पुत्र इस्तयाक (निवासी मौ0 रहमतनगर, कस्बा व थाना भावनपुर, जिला हरिद्वार)। पकडे गये कब्जे से बंडल कॉपर तार (पॉलीकैब कंपनी), स्कॉर्पियो गाड़ी, 30,000 नगद, 1 बुलेट मोटरसाइकिल (चोरी के पैसों से खरीदी गई, कीमत लगभग 2.55 लाख) बरामद की।  प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह (थाना भोपा), उप-निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, उप-निरीक्षक रणवीर सिंह, एसओजी देहात प्रभारी मोहित चैधरी मय टीम, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, विनय कुमार, आदित्य चैधरी तथा कांस्टेबल रितिक, अंकित कुमार, गुलवीर सिंह एवं विक्रम सिंह मौजूद रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरूMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यालय मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर धरना शुरू किया गया है। धरने पर सैंकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक आवाज में आह्वान किया गया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यह धरना समाप्त नहीं होगा।
धरने को श्रीमती सरिता सिंह, अध्यक्ष, राजकीय नर्सिंग आॅफिसर ने समर्थन देते हुए आह्वान किया गया कि राजकीय नर्सिंग आॅफिसर संगठन पूरी तरह से एन0एच0एम0 संविदा कर्मचारियों के साथ खड़ा है।
धरने को सम्बोधित करते हुए आशा संगठन की जिलाध्यक्ष निर्मला चैधरी ने आह्वान किया कि आशा संगठन पूरी तरह से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि एन0एच0एम0 संविदा कर्मचारी 15-15 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे है लेकिन सरकारों ने उनको नियमित करना तो दूर की बात उनका वेतन वृद्धि तक नहीं की है जोकि पूरी तरह से शोषण की श्रेणी में आता है।
धरने को समर्थन करते हुए डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री मनोज त्यागी द्वारा आह्वान किया गया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगे जायज है इनको मानना चाहिए। जरूरत पड़ने पर समस्त डिप्लोमा एसोसिएशन फार्मासिस्ट संगठन भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ जायेंगे।
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पाकेश कुमार, स्टेनो ने भी धरने पर उपस्थित होकर धरने को पूर्ण समर्थन दिया तथा आह्वान किया गया संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की सभी मांगे जायज है इनको जल्द से जल्द पूरी करना चाहिए।
धरने का सफल संचालन डा0 सचिन जैन, जिलाध्यक्ष, एन0एच0एम0 संगठन द्वारा किया गया। धरने पर डा0 फैसल सिद्दीकी, डा0 राकेश बंसल, डा0 शमशेर, तंजीम, सचिन कुमार, गौरव चैधरी, डा0 रमन, डा0 प्रीति गर्ग, डा0 बलजीत कौर, अविनाश भारद्वाज, हसरत अली, डा0 अनिल कुमार, डा0 इन्दू कटारिया, मदन कुमार, संध्या शर्मा, डा0 प्रीति गर्ग, शोभित, ओम कुमार, संदीप धीमान, अतुल भारद्वाज, डा0 बबिता, डा0 इफ्तिखार अहमद, अंकित कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, रवि धीमान, श्रीमती डिम्पल, देवेन्द्र कुमार, अश्वनी कुमार, प्रवीण पाल, डा0 सुदेश वर्मा, डा0 सुधा, अरविन्द बालियान, मणीकान्त त्यागी डा0 आमिर, रोहित एलटी, जुनैद, सानतनु सोम, विपिन कुमार एलटी, रूचिर एसटीएलएस, विपुल कुमार आकाश, छाया, गौरव कुमार, रिजवान, अश्वनी कुमार, सध्या शर्मा, अनुज कुमार, नीलम त्यागी, अमर दीप, अंगद प्रसाद, मोहित कुमार, रोबिन शर्मा, अरूण मावी, अशोक कुमार आदि सहित जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय पुरुष, एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित सैंकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीगण शामिल रहे

 

 

 68वीं रामलीला का हुआ भव्य शुभारंभ
रोहाना। रोहाना कला स्थित आईपीएल शुगर मिल परिसर में 68वीं वार्षिक रामलीला का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हो गया है। रामलीला का उद्घाटन शुगर मिल के महाप्रबंधक लोकेश कुमार ने किया।
उद्घाटन के अवसर पर जीएम लोकेश कुमार ने कहा कि यह रामलीला क्षेत्र की एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा है, जो युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के उच्च आदर्शों और हमारी समृद्ध विरासत से जोड़ती है। उन्होंने आयोजकों को मिल प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
रामलीला समिति के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने बताया कि यह आयोजन पिछले 68 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इसमें भगवान श्रीराम के जीवन-चरित्र पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया जाएगा। इस दौरान रोहाना कला सहित आसपास के तमाम ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक रामलीला देखने पहुंचेंगे। इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारी, मिल प्रशासन के अधिकारी तथा स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा जनता के मताधिकार की सुरक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष काला दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल तथा पूर्व शहर अध्यक्ष महफूज राना के कुशल संयोजन एवं नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी द्वारा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए किए जा रहे संघर्ष के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के माध्यम से बड़े स्तर पर मतदाताओं के वोट काटे जाने तथा मताधिकार से वंचित किए जाने की कार्रवाई से देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है और जनता के मताधिकार के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम में जिला एवं शहर अध्यक्ष की अनुपस्थिति के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग उठाई तथा संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला सेवादल अध्यक्ष नौशाद अल्वी, बिनोद धीमान, नरेश भारती, प्रदीप जैन,  रिजवान सिद्दीकी, सुरैया मुस्कुराना, राजेश कुमार, राधेश पप्पू, जुबैद अली, ममनून अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेसजन एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रखा जाएगा।

 

नगर पालिका ईओ ने की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के आवास पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजिस्टर्ड) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महत्वपूर्ण बैठक की। व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने नगर पालिका से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। बैठक में व्यापारियों ने मुख्य रूप से हाउस टैक्स (गृहकर), सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय निर्माण तथा नगर पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज गलत नामों में सुधार कराने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान हेतु लिखित मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि बैठक के दौरान ही ईओ पवन कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर समस्याओं के जल्द निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। साथ ही कई लंबित फाइलों को तुरंत अपने पास मंगवाने को कहा। व्यापारियों ने ईओ के इस त्वरित एवं सकारात्मक रुख की सराहना करते हुए इसका स्वागत किया। नगर पालिका ईओ पवन कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाने और अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम में व्यापार मंडल से सक्रिय सहयोग की अपील भी की। इस अवसर पर विक्की अरोड़ा, अंकुर जैन, कुलदीप मित्तल, प्रदीप मित्तल, संदीप मित्तल, शिखर चंद मित्तल, अनुज मित्तल और संजीव गुप्ता सहित कई प्रमुख व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

विद्यार्थियों को किया पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए ‘स्वस्थ में आहार एवं पोषण’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के शुभारंभ पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने विशेषज्ञ वक्ता श्रीमती रितिका भार्गव का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानस्वरूप पौधा भेंट किया। श्रीमती रितिका भार्गव ( फूड एंड न्यूट्रिशन (खाद्य एवं पोषण) तथा डिप्लोमा दृ डाइटेटिक्स एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन, लेडी इरविन कॉलेज) ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, आवश्यक पोषक तत्त्वों, पौष्टिक नाश्ते तथा पर्याप्त जल के महत्त्व से परिचित कराया। उन्होंने कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, स्वस्थ वसा, विटामिन एवं खनिजों की भूमिका समझाते हुए जंक फूड और अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों के सेवन को सीमित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में ‘गुड फूड हैबिट’ विषय पर प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने कहा, “स्वस्थ आदतें ही स्वस्थ भविष्य की नींव हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यशाला में मिली सीख को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।  उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने कार्यशाला की सराहना करते हुए विशेषज्ञ वक्ता एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रही। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रूबी सिंह मलिक द्वारा किया गया और उनके सुव्यवस्थित संचालन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

नारद मोह की लीला को सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
जानसठ। मोहल्ला हुसैनपुरा की आदर्श श्रीरामलीला का उद्घाटन भाजपा नेता ऋतुराज गुर्जर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में प्रभु श्रीराम के आदर्शों को लाना चाहिए।बाद में वृंदावन की मंडली के कलाकारों ने नारद मोह की लीला का सुन्दर मंचन किया। मंगलवार की रात्रि को कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा की आदर्श श्री रामलीला का उद्घाटन करने के दौरान समाजसेवी ऋतुराज गुर्जर ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सभी व्यक्तियों को सीखना चाहिए। एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी ने बताया कि जितने भी राम भक्त मंचन देखने लिए आते हैं वे श्रद्धा भाव से देखने के लिए आए और अपने परिवार और बच्चों को भी श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेना सिखाएं। पूर्व अध्यक्ष राकेश पाल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का 69वां वर्ष धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान अध्यक्ष अंकित संगल, सचिव विवेक उपाध्याय व कपिल कंसल, कोषाध्यक्ष सभासद गौरव भटनागर, समाजसेवी रजनीश सैनी, नेत्रपाल कश्यप, मुकेश शर्मा, सुशील कुमार सभासद, विशाल सैनी सभासद , निशांत कांबोज, ठाकुर प्रदीप राणा, राजेंद्र प्रधान, सुरेंद्र बंसल, डॉक्टर सतीश खटीक, सत्येंद्र चैधरी, डॉ गौतम, विशाल गुप्ता, विकास सैनी, संदीप सैनी, विनोद सनी, आदि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन  जानसठ में आदर्श रामलीला का उद्घाटन करते एवं आरती करते ऋतुराज गुर्जर

 

 

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया वायु सेना दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वायु सेना दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से दो सेवानिवृत्त वायु सैनिकों को स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय आचार्य कुल के ट्रस्टी होतीलाल शर्मा, जिला आचार्य कुल के उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, वायु सेना के सेवानिवृत्त मास्टर वरंट ऑफिसर यशपाल सिंह, सेवानिवृत्त सार्जेंट तेजपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने मां शारदे के सम्मुख दीप एवं पुष्पार्चन के साथ किया। महेश कुमार ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय परिवार की ओर से आगंतुक अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय आचार्य कुल के ट्रस्टी होतीलाल शर्मा ने सर्वप्रथम बच्चों को वायु सेना दिवस की शुभकामनायें प्रदान की।बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को सचेत रहते हुए सदैव गतिशील बने रहना चाहिए। यदि आप दुनिया से प्यार पाना चाहते हो, तो आपको दुनिया से प्यार करना भी आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सभी ऐसे महापुरुषों की संतानें हैं, जिनसे संपूर्ण विश्व ने सबक लिया था। आप सेवाभावी बनें। परिवार की सेवा, समाज की सेवा तथा राष्ट्र की सेवा ही आपका परम धर्म होना चाहिए। सदैव सदविचारों को क्रियान्वित करने का प्रयास करें। यदि आप देश के सभी व्यक्तियों को जोड़ देंगे, तो संपूर्ण राष्ट्र स्वतः ही एकजुट हो जाएगा। वायु सेना से सेवानिवृत्त मास्टर वारंट ऑफिसर यशपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं से वायु सेना ज्वाइन कर देश सेवा करने की अपील की।  प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने वायु सेना दिवस की शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि यह दिवस वायु सैनिकों के शौर्य और सम्मान का दिन है। इस दिन भारतीय वायु सेना के द्वारा शानदार एयर शो एवं परेड के माध्यम से देश की सामरिक ताकत एवं तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित किया जाता है। हमें अपने देश की सेनाओं पर गर्व होना चाहिए।
इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों द्वारा लखनऊ में 20 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर 17 वर्ग में विद्यालय के चार छात्रों अभिनव सैनी, अक्षित, सिद्धार्थ एवं शौर्य चैधरी को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त करने पर मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

मन की शांति के लिए ध्यान और सत्संग जरूरीः प्रवेन्द्र दहियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आर्ट ऑफ़ लिविंग के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में ज्ञान, ध्यान एवं सत्संग तथा भजन संध्या का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक अनुभूति से ओत-प्रोत रहा। भजनों की मधुर स्वर-लहरियों, ध्यान की गहराई तथा ज्ञानवर्धक विचारों ने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ मानो कुछ समय के लिए जीवन की भागदौड़ थम गई हो और सभी लोग ईश्वर की भक्ति तथा आत्मचिंतन में लीन हो गए हों। ध्यान, ज्ञान और भजन के सुंदर समन्वय ने उपस्थित शिक्षकगण, अतिथिगण, श्रोताओं एवं परिवार के सदस्यों को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया। आर्ट ऑफ़ लिविंग की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों श्रीमती सोनिया लूथरा, श्रीमती पुष्पा चैधरी, ललित शर्मा, धीरज बत्रा, श्रीमती टीना बत्रा, श्रीमती शालू जालोतरा, श्रीमती पूजा जालोतरा, रामानंद शर्मा, श्रीमती आरती सिंधी, श्रीमती वंदना मित्तल, भारत बत्रा एवं लकी ने अपनी मधुर वाणी, भजनों एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
विशेष रूप से श्रीमती सोनिया लूथरा जी द्वारा कराया गया ध्यान सत्र सभी के लिए अत्यंत शांतिदायक एवं प्रेरणादायी रहा। ध्यान के माध्यम से उपस्थित लोगों ने आंतरिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक संतुलन का अनुभव किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, सम्मानित अतिथिगण, श्रोतागण एवं परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा भजन, ध्यान एवं ज्ञान की इस सुंदर आध्यात्मिक यात्रा का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, श्रीमती रीटा दहिया, आदित्य दहिया, श्रीमती रितु चैधरी, अशोक जालोतरा, संदीप मलिक एवं श्रीमती सीमा मठियान द्वारा भजन संध्या में सहभागिता करने वाले तथा अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाने वाले सभी अतिथियों एवं कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में मन की शांति एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। ज्ञान हमें जीवन की सही दिशा दिखाता है, ध्यान मन को स्थिरता प्रदान करता है और सत्संग एवं भक्ति जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। विद्यालय में इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं संस्कारपरक आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार, सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षकगण, श्रोतागण एवं परिवार के सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

 

रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ
मीरापुर। कस्बें में पुलिस चैकी के समीप श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में  आयोजित रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मीरापुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प०राहुल शर्मा ने फीता काटकर किया।विशिष्ट अतिथि संदीप डागा एडवोकेट ने भगवान श्री राम की आरती की।रामलीला के प्रथम दिन प्रोजेक्टर पर संचालित रामलीला  में भगवान श्री राम के जन्म की भव्य लीला ने दर्शकों का मन मोह लिया। कस्बें में पुलिस चैकी के निकट आयोजित रामलीला के शुभारंभ पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब मीरापुर के अध्यक्ष  प०राहुल शर्मा ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके उपरांत विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संदीप डागा ने भगवान श्री राम व रामायण की आरती की।इस दौरान मुख्य अतिथि प० राहुल शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम ने पिता धर्म निभाने के लिए अपना सर्वस्व राजपाठ त्याग कर दिया था।उन्होंने कहा कि रामानन्द सागर द्वारा निर्मित रामलीला का प्रोजेक्टर के माध्यम से संचालित होना अपने आप मे अदभुत है जिसमें पात्रों का सजीव होने का अहसास होता है। उन्होंने कहा भगवान श्री राम के आदर्शाे को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। विशिष्ट अतिथि संदीप डागा ने कहा कि रामलीला के आयोजन से ही युवा पीढ़ी को भगवान श्री राम के चरित्र का ज्ञान होता है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे आराध्य है हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। इसके बाद प्रोजेक्टर पर संचालित रामलीला के प्रथम दिन भगवान श्री राम के जन्म के साथ साथ लक्ष्मण,भरत शत्रुघ्न के जन्म की भव्य व मनमोहक लीला देखकर दर्शकों का मन मोहित हो गया।राम जन्म पर कमेटी द्वारा प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी ने मुख्य अतिथि प० राहुल शर्मा व विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संदीप डागा  व अन्य अतिथियों में शामिल सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी एडवोकेट,भाजपा नेता अरुण शर्मा,अभिषेक गर्ग,व्यापारी नेता विकास गोयल,मधुर बैन छाबड़ा,जितेन्द्र उत्सव, शिवम गोयल,व्यापारी अमित मित्तल, विकास वर्मा, वेदप्रकाश आर्य,पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी,डॉ. संजीव माहेश्वरी को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यरूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित कैलाशचंद्र शर्मा,संजय कुमार वर्मा,अंकित शर्मा ,सतीश वर्मा, पुनीत वर्मा , विकास कौशिक, सहदेव शर्मा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, वैध प्रद्युमन शर्मा ,शिवम राजवंशी,ललित रस्तौगी,प्रधुम्न शर्मा,राहुल रस्तौगी ,तुषार ठाकुर,अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शिवम राजवंशी ने तथा अध्यक्षता सुरेन्द्र अग्रवाल व राजेन्द्र रस्तौगी ने की।

मुजफ्फरनगर। सेवा पर्व अभियान के अंतर्गत जनपद में नई मंडी मुजफ्फरनगर में रंगोली बनाई गई कार्यक्रम को मुख्य रूप से माध्यमिक शिक्षा विभाग के कला शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने संजोया श्रीमती रेणु गर्ग द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया नगर पालिका से पवन कुमार का निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक भारतीय जनता पार्टी से आए पदाधिकारीगण शरद कांत शर्मा, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती श्वेता कौशिक कार्यक्रम प्रभारी और भी गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे , अनिल कुमार, प्रवीण सैनी, अशोक कुमार, श्रीमती रितु चावला, श्रीमती कामाक्षी त्यागी, सुनील कुमार, अनिल कुमार जनता इंटर कॉलेज तथा वैदिक पुत्री जैन कन्या नई मंडी सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी जनता इंटर कॉलेज पचेंडा एवं स्काउट के छात्राओं ने रंगोली में अपना अद्भुत पूर्ण योगदान दिया रंगोली के माध्यम से उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की

 

मित्रता की मिसाल हैं श्रीकृष्ण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें एवं अंतिम दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का श्रवण कर भावविभोर हो उठे। कथा के अंतिम दिन श्रीवृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के साथ कथा का शुभारंभ किया।
कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने मां देवकी के आग्रह पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उनके छह पुत्रों को वापस लाकर मां देवकी को सौंपने का प्रसंग सुनाया। इसके साथ ही सुभद्रा हरण का आख्यान तथा भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का मार्मिक वर्णन किया।
सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि सच्ची मित्रता कैसे निभाई जाती है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के जीवन से सीखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने बाल सखा श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे। द्वारका पहुंचकर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के महल का पता पूछा और वहां पहुंच गए।
महल के द्वार पर तैनात द्वारपालों ने साधारण वेशभूषा में आए सुदामा को पहचान नहीं पाया और उन्हें रोक दिया। सुदामा ने द्वारपालों से कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण के मित्र हैं। द्वारपालों ने महल के भीतर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को बताया कि बाहर कोई व्यक्ति उनसे मिलने आया है और अपना नाम सुदामा बता रहा है।
जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा का नाम सुना, वे अपना राजसी वैभव छोड़कर सुदामा से मिलने के लिए तेजी से द्वार की ओर दौड़ पड़े। सामने अपने बाल सखा सुदामा को देखकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गले से लगा लिया। सुदामा भी भावुक होकर ‘कन्हैया-कन्हैया’ कहते हुए अपने मित्र से लिपट गए। दोनों मित्रों का यह प्रेम देखकर सभा में उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो उठे।
आचार्य जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को अपने राजसिंहासन पर बैठाकर उनका सम्मान किया। भगवान ने सुदामा के प्रेम और भक्ति को सर्वाेपरि माना तथा उन्हें धन-धान्य से संपन्न कर दिया। यह प्रसंग संदेश देता है कि सच्चे रिश्तों में धन-दौलत और पद का कोई महत्व नहीं होता, बल्कि प्रेम, विश्वास और आत्मीयता ही सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सदैव अपने भक्तों के प्रति करुणामयी रहे हैं। जब-जब भक्तों पर विपत्ति आई, प्रभु ने किसी न किसी रूप में उनका उद्धार किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि मनुष्य को जीवन में सत्य, धर्म, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए।
कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारने का माध्यम है। जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है, उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और वह सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर प्रभु की भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ता है।
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति एवं परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।

 

 

एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी. सी. ए. विभाग द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बी.सी.ए. विभाग द्वारा विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल एवं आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल तथा बी.सी.ए. विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वाद-विवाद प्रतियोगिता का मुख्य विषय ष्महिला सुरक्षा, सम्मान या सशक्तिकरणकृप्राथमिकता क्या हो?ष् रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान, समानता और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं समकालीन पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को विभिन्न टीमों में विभाजित किया गया। टीम ए को नकारात्मक पक्ष का प्रतिनिधित्व करने का दायित्व दिया गया, जिसका नेतृत्व दृष्टि ने किया। टीम में दीक्षा धीमान, बृजांशी, खुशी पुंडीर एवं चंदन ने प्रतिभाग किया। टीम बी, सकारात्मक पक्ष की शक्ति टीम का नेतृत्व प्रिंस ने किया। टीम के अन्य सदस्यों में हर्षिता, अंशिका, नीति, तनु एवं सोनी शामिल रहीं। टीम सी, सकारात्मक पक्ष की उन्नति टीम, का नेतृत्व वेदिका ने किया। टीम में सहज, गौरी, रितिका, लावी एवं आयुषी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं टीम डी, सकारात्मक पक्ष की अग्नि टीम का नेतृत्व नेहा ने किया। टीम के सदस्यों में निहारिका रानी, नंदिनी, वृधि, अपूर्वा एवं वंशिका दुबे शामिल रहीं । प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने ष्आवाज उनकी है, मुद्दा हम सबका – महिलाओं की सुरक्षाष् जैसे महत्वपूर्ण विचारों को सामने रखते हुए महिला सुरक्षा को केवल महिलाओं का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व बताया। विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि सुरक्षित नारी ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है । प्रतिभागियों ने महिला सम्मान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, समान अवसर, कानूनी अधिकार तथा सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान एक सभ्य और विकसित समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना भी आवश्यक है। 1 उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों पर जागरूक रहने तथा सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनने के लिए प्रेरित किया। बी.सी.ए. विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने कहा कि वाद-विवाद जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में तार्किक एवं आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और अभिव्यक्ति कौशल को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है । कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक चन्दना दीक्षित के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि श्रीमती रितु मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने, दूसरे के विचारों को समझने तथा सामाजिक मुद्दों पर गंभीरता से चिंतन करने का अवसर प्रदान किया 1 प्रतियोगिता के मूल्यांकन के उपरांत परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री हिमांशु शर्मा, श्री अनुज काकरान एवं श्री अनुज गोयल शामिल रहे। निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के तर्क, विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण, अभिव्यक्ति कौशल एवं आत्मविश्वास के आधार पर निम्नलिखित स्थान प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के परिणाम में अग्नि टीम ने प्रथम स्थान, अवनी ने द्वितीय स्थान तथा शक्ति टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को बधाई दी गई तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बी.सी.ए. विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए बधाई दी गई तथा उन्हें भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। (डा० आलोक कुमार गुप्ता) मीडिया प्रभारी

 

सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डी० ए० वी० कॉलेज महाविद्यालय के अध्यापक शिक्षा विभाग में सामुदायिक कार्य के अंतर्गत विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० योगेश कुमार जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अध्यापक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो० संगीता श्रीवास्तव एवं विभाग के समस्त प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत ग्रीन इंडिया, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, प्रौढ़ शिक्षा के अंतर्गत म्ंबी वदम ज्मंबी व्दम , बालिका सुरक्षा के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे विभिन्न विषयों पर आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर प्रस्तुत किए। सभी पोस्टरों का अवलोकन करने के पश्चात तीन निर्णायकों प्रो० अर्चना धामा विभागाध्यक्षा हिन्दी विभाग, प्रो० सुषमा सैनी विभागाध्यक्षा अर्थशास्त्र विभाग, डॉ० रचना त्यागी वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा उनकी विषय-वस्तु, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण एवं सामाजिक संदेश के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्णायकों के निर्णय के अनुसार अलग – अलग विषय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रथम स्थान द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थीयो को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, जागरूकता एवं रचनात्मकता का विकास करती हैं। कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्षा प्रो० संगीता श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।इस अवसर पर डॉ रेखा रानी, डॉ सुविता कुमारी डॉ प्रीति अग्रवाल अशोक श्री तरुण, श्रीमती निधि, सुमन डॉ राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

छात्र-छात्राओं ने कला के जरिए दिया सामाजिक संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डी० ए० वी० कॉलेज महाविद्यालय के अध्यापक शिक्षा विभाग में सामुदायिक कार्य के अंतर्गत विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० योगेश कुमार जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अध्यापक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो० संगीता श्रीवास्तव एवं विभाग के समस्त प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत ग्रीन इंडिया, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, प्रौढ़ शिक्षा के अंतर्गत म्ंबी वदम ज्मंबी व्दम , बालिका सुरक्षा के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे विभिन्न विषयों पर आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर प्रस्तुत किए। सभी पोस्टरों का अवलोकन करने के पश्चात तीन निर्णायकों प्रो० अर्चना धामा विभागाध्यक्षा हिन्दी विभाग, प्रो० सुषमा सैनी विभागाध्यक्षा अर्थशास्त्र विभाग, डॉ० रचना त्यागी वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा उनकी विषय-वस्तु, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण एवं सामाजिक संदेश के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्णायकों के निर्णय के अनुसार अलग – अलग विषय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्रथम स्थान द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थीयो को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, जागरूकता एवं रचनात्मकता का विकास करती हैं। कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्षा प्रो० संगीता श्रीवास्तव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।इस अवसर पर डॉ रेखा रानी, डॉ सुविता कुमारी डॉ प्रीति अग्रवाल अशोक श्री तरुण, श्रीमती निधि, सुमन डॉ राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

बाजारों में बढ़ी रौनकः सांझी और माता रानी की मूर्तियों की बिक्री शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नवरात्रि महोत्सव के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में धार्मिक अनुष्ठानों और सजावट को लेकर काफी चहल-पहल देखी जा रही है। बाजारों में सांझी की तस्वीरों और माता रानी के सुंदर स्वरूपों की मूर्तियों की बिक्री जोर-शोर से शुरू हो गई है। आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और वे तैयारियों में जुट गए हैं। नगर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों जैसे भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, झांसी की रानी, कच्ची सड़क और नई मंडी के विभिन्न बाजारों में माता रानी की एक से बढ़कर एक मनमोहक मूर्तियां बिकने के लिए आ चुकी हैं। मूर्तियों के अलावा, दुकानदारों ने माता रानी की चुनरी, श्रृंगार का सामान, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं से अपनी दुकानें सजा ली हैं। नवरात्र महोत्सव को लेकर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

 

10 से 25 अक्टूबर तक निःशुल्क राशन का होगा वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में अक्टूबर माह के मुफ्त खाद्यान्न (गेहूँ और चावल) का वितरण 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में वितरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल और पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की कड़ी निगरानी में ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन बांटा जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारक को प्रति कार्ड कुल 35 किग्रा खाद्यान्न (21 किग्रा गेहूँ एवं 14 किग्रा चावल) बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।
पात्र गृहस्थी कार्डधारकः कार्ड से जुड़ी प्रति यूनिट 5 किग्रा खाद्यान्न (3 किग्रा गेहूँ एवं 2 किग्रा चावल) मुफ्त दिया जाएगा। दुकान खुलने का समयः सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक।
 लाभार्थी किसी भी उचित दर विक्रेता (राशन दुकान) से अपने स्टॉक की सीमा तक राशन प्राप्त कर सकते हैं।
जिन लाभार्थियों का आधार बायोमेट्रिक मैच नहीं हो पाता, वे 25 अक्टूबर 2026 (वितरण की अंतिम तिथि) को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए राशन प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने राशन वितरण में किसी भी तरह की धांधली रोकने के लिए क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। ये अधिकारी दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। यदि किसी दुकान पर अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ उपजिलाधिकारी या जिला पूर्ति कार्यालय में आख्या भेजकर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2024 से आगामी 5 वर्षों के लिए अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को मुफ्त राशन देने का संपूर्ण वित्तीय भार खुद वहन किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे 10 से 25 अक्टूबर के बीच अपने नजदीकी राशन विक्रेता से ई-पॉस मशीन के जरिए नियमानुसार अपना मुफ्त राशन अवश्य प्राप्त कर लें।

 

स्थापना दिवस समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इस्लामिया इंटर कॉलेज में 123वें स्थापना दिवस समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चरथावल विधायक पंकज मलिक रहे। विधायक पंकज मलिक ने स्मार्ट क्लास और वॉटर कूलर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थाओं को मजबूत करने के लिए वह हर संभव सहयोग करेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. सलीम अहमद ने बताया कि तीन दिनों तक चले वार्षिकोत्सव में खेलकूद, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं। अंतिम दिन कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

एसडी काॅलेज में ट्रैक एंड फील्ड की धूमः अदिति, वंशिका, रक्षित और जतिन ने एथलेटिक्स में लहराया परचम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस डी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना जी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ 3000 मीटर की रेस के लिए क्लिपिंग करके किया एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार और जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर ने बताया कि 400 मीटर रेस में जूनियर बालिका वर्ग अदिति, वंशिका चैधरी, ज्योति। बालक वर्ग में अक्षित शर्मा, मो आरिस और रवि क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे 5000 मीटर पैदल चाल में जतिन आरव लवी बालक वर्ग में और बालिका वर्ग में राधिका,आरुषि,पूर्वा  प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया 3000मी में वंशिका, जानवी, भावना। ऊंची कूद में मोहम्मद जाहिद ,आदित्य गिरी, सूरज बालिका वर्ग मे वंशिका विनीता मानवी स्थान पर रहे इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अनिल कुमार बालियान,अक्षय कुमार, मनोज कुमार ,अमित कुमार, गया प्रसाद प्रजापति, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, हंस कुमार,वरुण मलिक ,राहुल राणा,कैप्टन बबीता राणा, श्रीमती पूनम, श्रीमती प्रीति,श्रीमती प्रियंका शर्मा,अनिल वत्स ,प्रवेश कुमार,श्रीमती शशि प्रभा आज का विशेष सहयोग रहा और प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ राहुल कुशवाहा जी ने सभी अन्य विद्यालय से आए हुए शारीरिक शिक्षकों और अध्यापकों को हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट किया और बताया कि तीन दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 10 अक्टूबर से इसी क्रीडा स्थल पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ करेंगे

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − ten =