Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस ने सिटी सैंटर में हुई चोरी की खुलासा किया, पांच चोर गिरफ्तार-७०प्रतिशत बरामदगी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। 1-2 अक्टूबर की रात्रि मे थानाक्षेत्र कोतवाली नगर स्थित सिटी सेन्टर मार्किट मे अज्ञात चोरों द्वारा दुकानों से मोबाइल, कैमरों आदि की चोरी की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था।

थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा उपरोक्त चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०५ अन्तर्राज्यीय चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ में सावेज पुत्र शाहिद निवासी मौहल्ला मोतीमहल थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, अमन पुत्र मौ० शकील निवासी ई-२६ ब्लाक सी गली नं० १३ नूरेईलाही थाना भजनपुरा दिल्ली, अमन उर्फ बाबूशेख उर्फ साहिल पुत्र बहादूर शेख नि० पाँचवा पुस्ता गली नं० ७ थाना भजनपुरा दिल्ली मूल निवासी ग्राम लोहापुर थाना नौलाटी जिला वीरभूमि प० बंगाल, आन्नद पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम पल्लेगांव दूसरा पुस्ता थाना उस्मानपुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम बहादीरसर थाना नूराडोही जिला वीरभूमि पं०बंगाल, आयशा उर्फ रानी पुत्री अहमद पत्नी मौ० शकील नि० सरवट गेट मोतीमहल थाना को०नगर मु०नगर हाल नि० ई-२६ ब्लाक सी गली नं० १३ नूक ईलाही थाना भजनपुरा थाना को०नगर मु०नगर बताया

जिनके कब्जे से ४० अदद मोबाईल भिन्न- भिन्न कम्पनी के, २ अदद कैमरे व एक कैमरा लैंस निकोन कम्पनी, ३५००० रूपये नकद, बरामद सामान उपरोक्त चोरी के अभियोग से सम्बन्धित है

जो ७०प्रतिशत बरामदगी है जिनकी कीमत लगभग ०६ लाख रुपये है, ०२ तमंचे ३१५ बोर व ४ जिन्दा कारतूस व ०१ आलानकब।अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर/नकबजन अपराधी है, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + twelve =