समाचार (Muzaffarnagar News)
अंग्रेजी शराब की 210 बोतलों सहित, नकली रैपर, उपकरण और 3 कारों के साथ 7 शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग व गश्त के दौरान रामपुर तिराहे के पास रेलवे लाइन पुल के नीचे से 7 शातिर अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, नकली रैपर बनाने की सामग्री, उपकरण, 5 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त 3 लग्जरी कारों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी का विवरणः पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान बरामद किया है। अवैध शराब व सामग्री कुल 210 बोतल अवैध अंग्रेजी मार्कां शराब, 99 खाली बोतलें, 398 ढक्कन और 04 रैपर। नकली पैकेजिंग उपकरणरू 03 प्लास्टिक के बोरों में प्लास्टिक के ढक्कन पैक करने वाला हीट ड्रायर, कार्टून पैक करने वाली मशीन, क्लिप लगाने वाला सरौता, 02 सिरिंज, 02 बंडल टेप, 03 शार्प ब्लेड वाले चाकू, एक पेंचकस, कार्टून पैक करने वाली सफेद प्लास्टिक स्ट्रिप, तथा लोहे की क्लिप का एक पैकेट (100 क्लिप) आदि। मोबाइल फोनः 05 अदद मोबाइल फोन (सैमसंग ब्लैक मॉडल ।-17, रियलमी 5051 काला, सैमसंग ।-14 काला, ओप्पो 2823 आसमानी, और सैमसंग ।-34)। वाहनरू घटना में प्रयुक्त 03 कारें वैगनआर , स्विफ्ट डिजायर , और नेक्सन गाड़ी । गिरफ्तार अभियुक्त अमित पुत्र टेकचन्द, निवासी समालखा, थाना समालखा, जनपद पानीपत (हरियाणा) उम्र 38 वर्ष, मेहताब पुत्र मोहर्रम अली, निवासी शाहपुर जदीद, थाना दौराला, जनपद मेरठ उम्र 30 वर्ष, राकेश पुत्र बलवन्त, निवासी समालखा, थाना समालखा, जिला पानीपत (हरियाणा) उम्र 28 वर्ष, धीरज पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी माजरा रोड, शिव कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद शामली उम्र 42 वर्ष, रामप्रकाश पुत्र सुन्दर लाल, निवासी दरियापुर, थाना बल्दीराय, जिला सुल्तानपुर (हाल निवासी सेक्टर 52 कंजेड़ी, थाना सेक्टर 36, चंडीगढ़) उम्र 43 वर्ष, हरदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह, निवासी रेलपार पंजाबी कॉलोनी, थाना आदर्श मण्डी, जनपद शामली उम्र 24 वर्ष, कुलदीप पुत्र सुरेश, निवासी नसीरपुर, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर कृ उम्र 35 वर्ष। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 480/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 318(4)/338/336(3)/ 340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्तों को पकडने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ0नि0 सोनू कुमार, उ0नि0 राजेश शर्मा, है0का0 तरूण शर्मा, का0 रवीश कुमार, का0 अकरम मंसूरी, का0 मनवीर, का0 विनीत कुमार, का0 राहुल नागर, का0 राहुल कुमार, का0 हेमन्त, का0 अर्जुन (सभी थाना कोतवाली नगर) तथा एसओजी प्रभारी उ0नि0 मोहित सिंह, उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह, उ0नि0 संजय सोलंकी, है0का0 नितिन, है0का0 तरुण, है0का0 पिन्टू, है0का0 गुरनाम व है0का0 रवि शामिल रहे।
कर्तव्य पथ पर असमय बिछड़े स्टेडियम चैकी प्रभारी एसआई अरुण चाहर
पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की स्टेडियम चैकी प्रभारी और कर्तव्यनिष्ठ उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) अरुण चाहर के असामयिक निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। शासकीय कार्य से लौटते समय थाना जानसठ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एसआई अरुण चाहर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर एवं अंतिम सलामी दी गई। प्राप्त विवरण के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की रात्रि को थाना जानसठ क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में कार सवार के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तुरंत घायल को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्रयास किया, परंतु दौराने उपचार उनकी दुःखद मृत्यु हो गई। जांच में शिनाख्त थाना सिविल लाइन की स्टेडियम चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्री अरुण चाहर के रूप में हुई, जो शासकीय कार्य से जानसठ गए थे और वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच हेतु एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार को पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ और पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें ससम्मान अंतिम सलामी दी गई। इसके पश्चात पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक निवास/गृह जनपद के लिए रवाना किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उपनिरीक्षक अरुण चाहर की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। दुःख की इस घड़ी में पुलिस प्रशासन शोकाकुल परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ा है। परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के साथ-साथ, नियमानुसार देय समस्त सेवा संबंधी लाभ एवं पुलिस वेतन पैकेज के अंतर्गत अनुमन्य सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है।
चर्तुदशी पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढाकर मांगी मन्नते
मुजफ्फरनगर। अश्विन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के पावन अवसर पर जनपद के विभिन्न देवी मंदिरों में मां भगवती की पूजा-अर्चना करने और प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चतुर्दशी के चलते सुबह से ही नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। गांधी कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर, नई मंडी बिंदल बाजार स्थित माता वाला मंदिर, नदी घाट रोड स्थित अति प्राचीन देवी मंदिर, लोहिया बाजार स्थित देवी मंदिर, सराफा बाजार स्थित देवी मंदिर तथा भारत माता चैक स्थित दुर्गा मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं। पर्व के मद्देनजर पालिका प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी मंदिरों के आसपास उत्कृष्ट साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई और चूने का छिड़काव किया गया। मंदिरों के आसपास प्रसाद, चुनरी, नारियल, श्रृंगार का सामान और फूल-मालाओं की दुकानें सजी रहीं, जहां से श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन अनवरत जारी रहा और सायं काल तक मंदिरों में अच्छी खासी रौनक बनी रही।
मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल
8 पुलिस टीमें काॅम्बिंग में जुटीं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना तितावी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में हेड कांस्टेबल अजीत कुमार घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने जानकारी दी है कि घायल हेड कांस्टेबल की स्थिति अब पूरी तरह स्थिर (स्टेबल) है और वे खतरे से बाहर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को थाना तितावी क्षेत्र में गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चेकिंग पार्टी के सदस्य हेड कांस्टेबल अजीत को कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर गन्ने के खेत की तरफ भागने लगे। हेड कांस्टेबल अजीत कुमार द्वारा भाग रहे संदिग्धों का पीछा किया गया। इसी दौरान भाग रहे अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई, जिसमें हेड कांस्टेबल अजीत कुमार घायल हो गए। घायल कर्मी को तत्काल आवश्यक चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया गया। वर्तमान में वे पूर्णतः स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक और क्षेत्राधिकारी फुगाना नरेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि इस घटना के खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जनपद में 8 पुलिस टीमों को लगाया गया है तथा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त से सख्त (कठोरतम) कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
बुढ़ाना। कस्बा बुढ़ाना में बड़ौत रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां सड़क पार कर रही करीब 55 वर्षीय महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा बुढ़ाना निवासी रिहाना (उम्र लगभग 55 वर्ष) सुबह करीब 10रू30 बजे बड़ौत रोड पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गईं और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह मृतका की पहचान कर जब परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो घर में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
व्यापार संगठन ने आबकारी मंत्री का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि० के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में पधारने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जी द्वारा संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा अभी पूर्व में भंग की गई कार्यकारिणी पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष माननीय नितिन अग्रवाल द्वारा व्यापार संगठन के पदाधिकारी राकेश त्यागी को मर्यादा में रहकर कार्य करने और वरिष्ठ पदाधिकारियों से गरिमा पूर्ण व्यवहार एवं संगठन कार्यों को अनुशासन से करने व पूर्व में की गई अनुशासनहीनता पर कड़ी नसीहत दी गई। जिसके पश्चात जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा समस्त पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों के समक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल से पैर पकड़ कर माफी मांगी, एवं कहां की मैं अपने द्वारा की गई गलती पर समस्त पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल जी से माफी मांगता हूं एवं भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने की शपथ ली। इस अवसर पर उद्योगपति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरुप, शौरभ स्वरुप उर्फ़ बंटी भाई, विकास स्वरुप, राघव स्वरुप, सरदार बलविंदर सिंह, तरुण मित्तल, विजय प्रताप सिंह, भुपेंद्र गोयल, पवन वर्मा, प्रदीप मित्तल, कुलदीप मित्तल, विजय कुच्छल, अंशुल सिंघल( रामा चश्मे वालें), रोहित अरोरा, विभोर मल्होत्रा, सुरेश चंद्र, नवीन कुमार, मयंक मित्तल, विनोद कुमार, संदीप मित्तल सहित सैकड़ों सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।
पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने कियाऔचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने संयुक्त रूप से जनपद के चैधरी छोटूराम कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज और पीएम राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता और मुस्तैदी को परखा तथा सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया और कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों की लाइव निगरानी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही, स्ट्रांगरूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की कड़ी जांच की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा पूरी तरह प्रभावी बनी रहे। अधिकारीगण ने केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की नियमानुसार समुचित चेकिंग व फ्रिस्किंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाए। परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त कर्मी पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करें। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
सफाई की युवा शक्ति संगठन ने संभाली शुक्रताल में बागडोर
10 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की मांग
शुक्रताल। शुकतीर्थ युवा शक्ति संगठन ने रविवार को गांव में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। संगठन की स्थापना का एक माह पूरा होने के अवसर पर युवाओं ने सफाई कार्य में भाग लिया और साथ ही गांव में व्याप्त गंदगी की समस्या की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। संगठन का कहना है कि शुक्रताल एक पवित्र एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं रहने की समस्या सामने आती है। ऐसे में तीर्थस्थल की गरिमा और सुंदरता बनाए रखने के लिए नियमित सफाई व्यवस्था बेहद जरूरी है। शुकतीर्थ युवा शक्ति संगठन ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शुक्रताल में कम से कम 10 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए, ताकि गांव की गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों के आवागमन वाले क्षेत्रों में भी नियमित रूप से सफाई हो सके।
संगठन की इस पहल का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि स्थानीय समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना भी है। सफाई अभियान में शुकतीर्थ के पूर्व प्रधान सुशील कुमार शर्मा, राजपाल सैनी, हरप्रीत सिंह, आकाश कुमार, आशीष कुमार, अखिल कुमार, नीरज ध्यानी,प्रवीण कुमार, पंडित शुभम कौशिक, संदीप कुमार सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। संगठन ने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा इधर-उधर न फेंकें। साथ ही प्रशासन से भी आग्रह किया कि शुक्रताल की सफाई व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। शुकतीर्थ युवा शक्ति संगठन का संदेश है कि स्वच्छ शुक्रताल केवल संगठन की नहीं, बल्कि पूरे गांव और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।
विजय वर्मा का भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर विजय वर्मा की नियुक्ति होने पर युवा पंजाबी संगठन, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विजय वर्मा को माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान विजय वर्मा ने मां वैष्णो देवी के समक्ष हाथ जोड़कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के सामने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह ओबीसी मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा मोर्चे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। विजय वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए युवा पंजाबी संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, कुलदीप कपिश, रितेश नागपाल, नवनीत चड्ढा, प्रशांत मक्कड़, रजत अरोड़ा, हैप्पी, भारत अरोड़ा, अजय ग्रोवर, सुनील वर्मा, आकाश कक्कड़, ज्ञान जुनेजा, गगनदीप एवं अनिल मुंजाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गीतापाठ, भजन भाव का चर्तुदशी/शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर सुन्दर आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक/एकादशी/ विशेष पर्व पर घर-घर गीता, हर-घर गीता संकल्प के निमित्त जो गीता पाठ किये जा रहे हैं उसी श्रृंखला में देवी चैदश/शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर पचेंडा रोड आदर्श कॉलोनी मे गीतापाठ,भजन भाव का सुन्दर आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश वंदना,मां शारदा गुणगान, गुरू महिमा,घ्नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, कृष्ण कृपा अमृत, बारहवां अध्याय तथा अष्टादश श्लोकी पाठ श्रद्धापूर्वक कराया।भजनभाव मे सुभाष गर्ग, जितेन्द्र रावत,महेन्द्र रावत, मीनाक्षी,विपिन गुप्ता,विमल प्रताप द्वारा राम,कृष्ण,राधा रानी,बालाजी तथा राजेश वर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों पर उपस्थित सभी श्रद्धालुजन भक्तिभाव में सराबोर होकर झूम उठे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने बताया कि ष्निराशा में नहीं,आशा एवं विश्वास में जीओष् महाराज श्री का यह संदेश हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है।गीतापाठ में सुभाष गर्ग,ए के सिंघल रवि ,दीपक गौतम,मालती देवी, नंदिनी सिंह, विनिता, अंजू , स्वीटी,शालिनी शर्मा, अंशी, बिंदिया,अनीता गुप्ता आदि बडी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
पीईटी परीक्षा केंद्र का एसपी सिटी ने निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जनपद में पीईटी परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा सनातन धर्म इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं मुस्तैदी को चेक किया गया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की नियमानुसार समुचित चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इसके अतिरिक्त, परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा पीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी एवं मुख्य जनगणना अधिकारी के निर्देशन में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने की वीडियो कान्फ्रेंसिंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गम्भीर सिंह द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरनगर जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी श्री गौरव गुंजन भी शामिल हुए। बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रशिक्षण स्थल के रूप में चयनित किए गए स्मार्ट क्लास का पुनः एक बार निरीक्षण तथा प्रत्येक प्रशिक्षण स्थल पर एक पर्यवेक्षक के रूप में नायब तहसीलदार एवं खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व द्वारा) प्रशिक्षण में न उपस्थित होने वाले कार्मिकों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत शख्त करवाई किए जाने के निर्देश जारी किए गए। प्रशिक्षण स्थलों पर आवश्यकतानुसार बैनर, फ्लेक्स एवं अन्य प्रचार सामग्री की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। भोजन की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा की निगरानी के लिए संबंधित खाद्य सुरक्षा निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपने पर बल दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण संबंधी आदेश समय से उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी प्रशिक्षण बैचों में संबंधित प्रगणकों को ड्यूटी आदेश, पहचान पत्र (प्क्) एवं एएचएल (।भ्स्) से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान ही ड्यूटी लेने के निर्देश जारी किए गए। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारियों को स्वयं प्रशिक्षण स्थलों पर जाकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को स्व गणना हेतु निर्धारित अवधि 16 नवम्बर से 30 नवंबर के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण सत्रों के दौरान समय-समय पर स्वयं प्रशिक्षण स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कार्मिकों की उपस्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण करें। जनगणना से संबंधित सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मामूली साइड लगने को लेकर चले लात-घूंसे
मुजफ्फरनगर। जनपद के दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित बिलासपुर कट पर शनिवार रात मामूली साइड लगने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। लगातार दूसरे दिन इस क्षेत्र में मारपीट की घटना सामने आने से राजमार्ग पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात बिलासपुर कट के पास दो बाइकों के बीच मामूली टक्कर या साइड लगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। दोनों बाइकों पर सवार चार से पांच युवकों के बीच पहले आपसी कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। सड़क के बीचों-बीच युवकों द्वारा एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए गए, जिससे करीब 10 मिनट तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान बीच-बचाव के बीच एक युवक के कपड़े तक फट गए। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच लगभग 10 मिनट तक लगातार कहासुनी और मारपीट का दौर चलता रहा। इस दौरान कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ साहसी लोगों ने आगे आकर दोनों पक्षों को अलग किया। व्यस्त हाईवे पर इस तरह की घटनाओं से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर बड़ा संकट पैदा हो गया है। वायरल हो रहे मारपीट के इस वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और युवकों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेंद्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी शाहपुर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। शाहपुर पुलिस टीम ने शनिवार (24 अक्टूबर 2026) को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 290/26 (धारा 137(2), 65(1), 352 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम) में वांछित चल रहे अभियुक्त को दुर्गा मंदिर के पास, ग्राम किनौनी से गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गौतम पुत्र धनपत (निवासी ग्राम किनौनी, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण बंसल, कांस्टेबल हिमांशु मलिक (का0 613) और कांस्टेबल मिथुन कुमार (का0 2279) शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उन्नत किस्मों की बुवाई और सहफसल खेती से आमदनी बढ़ाने पर जोर
मुजफ्फरनगर / रोहाना। किसानों को गन्ने की बेहतर पैदावार और उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से ग्राम रोहाना खुर्द में प्रगतिशील किसान पंकज भगत के आवास पर आईपीएल चीनी मिल के गन्ना विभाग की ओर से एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को गन्ने की उन्नत किस्मों की बुवाई, सहफसल खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गोष्ठी में गन्ना प्रबंधक संजीव चैधरी ने कहा कि किसानों को अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा हासिल करने के लिए उन्नत किस्मों के गन्ने की बुवाई को प्राथमिकता देनी चाहिए। सितंबर माह में गन्ने की बुवाई के साथ सहफसल खेती अपनाकर किसान अपनी आमदनी को और बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों से गन्ने की नई एवं उन्नत जातियों का चयन करने तथा खेतों में आवश्यकतानुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने का आह्वान किया। गन्ना प्रबंधक ने कहा कि अनावश्यक रूप से अधिक खाद डालने के बजाय वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर उत्पादन की गुणवत्ता और पैदावार में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है। उन्होंने किसानों से नई तकनीकों और कृषि विभाग की सलाह को अपनाने की अपील की, ताकि खेती को अधिक लाभदायक बनाया जा सके। गोष्ठी के दौरान किसानों ने भी गन्ने की खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश त्यागी ने की, जबकि संचालन गोपाल गिरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश भारद्वाज, सतीश सेठ, सुशील त्यागी, अनुज त्यागी, दुष्यंत, प्रमोद, बॉबी त्यागी, महेंद्र सिंह, डिस्टिलरी यूनिट हेड भरत सिंह, विक्रांत चैधरी, विपिन चैधरी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं किसान उपस्थित रहे।


