Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बहन को मौत के घाट उतारा

मंसूरपुर। पारिवारिक विवाद मे एक युवक ने अपनी बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। 
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जडौदा मे आज सुबह करीब साढे ग्यारह बजे गांव के ही निवासी युवक आशीष पुत्र अर्जुन सिह ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी बहन करीब बीस वर्षीय कविता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर डाली।

घर मे आपसी विवाद व शोर शराबे तथा चिखने की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहुंच गए। जहां पहुंच कर उन्होने देखा कि उक्त युवती का लहुलुहान शव जमीन पर पडा हुआ है। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो से इस मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनो की मिली तहरीर पर इस मामले मे हत्यारोपी युवक आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। पुलिस ने भागदौड कर हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस घटना की आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा होती रही। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 15 =